Friday, July 3, 2026 12:44 pm

पूर्व कांग्रेस विधायक के तंज से बढ़ी सियासत, छत्तीसगढ़-कोरिया में जगराते में चला अश्लील डांस

कोरिया. कोरिया में नवरात्रि में जगराता के नाम पर सोनहत के बस स्टैंड दुर्गा पंडाल में हुए अश्लील डांस पर सियासत शुरू हो गई है। अश्लील डांस के कार्यक्रम के आयोजन के लिए भाजपा नेता और विधायक रेणुका सिंह समर्थक कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए रेणुका का आभार जता रहे हैं तो भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो सोशल मीडिया में पोस्ट कर विधायक व पूर्व केन्द्रिय राज्यमंत्री पर तंज कसते हुए यह लिख रहे है कि शर्म कीजिए काल्पनिक सीएम दीदी। गुलाब कमरो रेणुका सिंह को काल्पनिक सीएम दीदी इस लिए बता रहे है कि, रेणुका सिंह ने विधानसभा चुनाव के दौरान खुद को सीएम का चेहरा बताकर भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट से केंद्रीय राज्यमंत्री रहते हुए चुनाव लड़ा था। विधायक रेणुका सिंह के समर्थक विधायक प्रतिनिधि व भाजपा नेता मनोज साहू ने सोशल मीडिया में यह पोस्ट किया है कि #जगराता कार्यक्रम सोनहत माँ आदिशक्ति दुर्गा नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम सोनहत में पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक भरतपुर सोनहत माननीया रेणुका दीदी जी के सौजन्य से छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार जीयारानी व रंजन पांडेय चौराम गोंदा लोककला मंच कार्यक्रम में। इस पोस्ट पर पलटवार करते हुए पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने सोशल मीडिया पर यह लिखा है जिस विधानसभा क्षेत्र की विधायक खुद एक महिला हो और शक्ति की भक्ति का पर्व नवरात्र चल रहा हो उस विधानसभा क्षेत्र में जगराता के नाम पर ऐसी अश्लीलता परोसी जा रही हो वो भी पुलिस की मौजूदगी में। शर्म कीजिए काल्पनिक सीएम दीदी। recent visitors 98

समाज सेवा के साथ बनाएं बेहतरीन करियर

अगर आप 9 से 5 का जॉब नही करके कुछ अलग करना चाहते है तो आपके लिए एनजीओ की फील्ड एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आज एनजीओ की फील्ड समाज सेवा के साथ ही एक बेहतरीन करियर की ग्यारंटी भी देता है। अगर आपको लगता है कि समाज सेवा कोई फुल टाइम जॉब नही है तो आपको बता दें कि समय के साथ समाज सेवा एक उभरता हुआ करियर विकल्प बन गया है। आज सोशल वर्क का मतलब सिर्फ गरीबों और जरूरमंदों की मदद करना ही नही रह गया है बल्कि यह एक बेहतरीन करियर ऑप्शन के रूप में उभर कर हमारे सामने आया है। अगर आप एनजीओ की फील्ड में करियर बनाना चाहते है तो आज हम आपके लिए एनजीओ और समाज सेवा में करियर कैसे बनाएं से संबंधित जानकारी लेकर आए है। तो आइये जानते है कैसे बनाएं एनजीओ की फील्ड में करियर। ऐसे बनाएं एनजीओ की फील्ड में करियर… भारत में एनजीओ की संख्या : एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पूरे भारत में 33 लाख के आसपास एनजीओ विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे है। इस फील्ड में पैसों की कमी भी नही है कई फंडिंग एजेंसियों के जरिए हर साल एनजीओ सेक्टर में अरबों रूपये आते है। इसके अलावा दुनिया के सबसे बड़े दान दाताओं ने भी भारत में समाज सेवा के लिए हजारों करोड़ रूपये का डोनेशन दिया है। देश के सबसे बड़े आईटी कारोबारी अजीम प्रेमजी ने 9000 करोड़ रूपये समाज सेवा के लिए देने की बात कही है जो अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा डोनेशन बताया गया है। अगर आपको लगता है कि इस सेक्टर में पैसों की कमी है तो ये आंकड़े आपको हैरान कर सकते है। सोशल वर्क से जुड़े कोर्स : आज एनजीओ के क्षेत्र में कई अवसरों के चलते सोशल वर्क के कई कोर्स करवाए जा रहे है। देश में ऐसे कई संस्थान और विश्वविद्यालय है जो एनजीओ प्रबंधन और सोशल वर्क से जुड़े डिग्री और डिप्लोमा कोर्स करवाते है। सोशल वर्क में बैचलर डिग्री, मास्टर्स डिग्री और डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध है। यहां मिलेगी नौकरी : एनजीओ की फील्ड में नौकरियों की कमी नही है। अगर आपने कहीं से एनजीओ या समाज से में प्रोफेशन कोर्स किया है तो आपको जॉब देने के लिए कई एनजीओ उपलब्ध है। एनजीओ की फील्ड में आपको एनजीओ मैनेजर, कम्युनिटी सर्विस प्रोवाइडर, एनजीओ प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, एनजीओ ह्यूमन रिसोर्स और फाइनेंस मैनेजर के रूप में काम मिल सकता है। कुछ सरकारी संस्थान भी समाज सेवा में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट को जॉब देते है जैसे- मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर, फिक्की, एसओएस विलेज, एफएआरएम, अमर ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट और प्रयास आदि में आपको शुरूआती पैकेज पर आसानी से जॉब मिल सकता है। इसके अलावा मौजूदा समय में एड्स अवेयरनेस प्रोजेक्ट, ग्रामिण स्वास्थय कार्यक्रम, चाइल्ड एब्यूज प्रिवेंशन कमेटी स्ट्रीट चिल्ड्रन एजुकेशन, ड्रग रिहेबिलिटेशन सेंटर, सेक्स वर्कर फोरम जैसी फील्ड में जॉब के कई अवसर उपलब्ध है। इतनी मिलेगी सैलरी : एनजीओ और सोशल वर्क के क्षेत्र में सैलरी के अच्छे मौके है। एक अंतर्राष्ट्रीय एनजीओ आपको बढ़िया सैलरी दे सकता है। इसके अलावा शुरूआती तौर पर आप 10 से 15 हजार रूपये महीना कमा सकते है। कुछ सालों का अनुभव होने के बाद आप एक लाख रूपये से ज्यादा की सैलरी पा सकते है। इसके अलावा एक सोशल वर्कर को रिसर्च, राइटिंग, फील्ड वर्क आदि से भी पैसे कमाने के मौके मिलते है।   recent visitors 97

ईरान पर बड़ा साइबर हमला, सरकार और न्यूक्लियर ठिकानों से कई अहम जानकारियां चुराई

तेहरान मिडिल ईस्ट में जारी लड़ाई के बीच शनिवार को ईरान के ऊपर बड़ा साइबर अटैक हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की सरकार और न्यूक्लियर ठिकानों पर किए गए इस साइबर अटैक में कई अहम जानकारियां चुराई गई हैं। इस हमले में सरकार के तीनों ब्रांचेज को निशाना बनाया गया है। यह साइबर अटैक कब हुआ और इसे किसने अंजाम दिया, इस बारे में कोई सूचना नहीं है। गौरतलब है कि 1 अक्टूबर को ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों की बौछार कर दी थी। तब से ही इजरायल बौखलाया हुआ है और उसने बदला लेने की कसम खाई है। बीते दिनों इजरायली प्रधानमंत्री ने इस बारे में एक बैठक भी की थी, जिसमें ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाने संबंधी चर्चा हुई थी। ईरान इंटरनेशनल ने ईरान के सुप्रीम काउंसिल ऑफ साइबरस्पेस के पूर्व सचिव फिरोजाबादी के हवाले से कहाकि ईरान की सरकार की सभी तीन शाखाएं-न्यायपालिका, विधायिका और एग्जीक्यूटिव ब्रांच पर बड़ा साइबर हमला हुआ है। यहां से बडे़ पैमाने पर जानकारियां चुराई गई हैं। उन्होंने बताया कि इस हमले में परमाणु ठिकानों के साथ-साथ ईंधन वितरण, नगरपालिका नेटवर्क, परिवहन नेटवर्क, बंदरगाहों और अन्य नेटवर्क को टारगेट किया गया है। ये देश भर के विभिन्न क्षेत्रों की एक लंबी सूची का हिस्सा हैं, जिन पर हमला किया गया है। यह साइबर हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अमेरिका ने इजरायल पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल सेक्टर्स पर लगाए गए यह प्रतिबंध इजरायल पर ईरानी मिसाइल हमलों के बाद लगाए गए हैं। अमेरिका का यह कदम उस आदेश की कड़ी है जिसमें वह ईरान को मिसाइल प्रोग्राम्स के लिए सरकारी मदद मुहैया कराने से रोकता है। इससे पहले, ईरान ने कहा था कि अगर उसका कट्टर दुश्मन इजरायल हमला करता है तो वह अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। इस्लामिक रिपब्लिक ने अपने दो करीबी सहयोगियों, हमास नेता इस्माइल हानिया और हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्लाह के साथ-साथ एक ईरानी जनरल की हत्या के प्रतिशोध में 1 अक्टूबर को इजरायल पर मिसाइलें दागीं। सोशल मीडिया पर उनके प्रेडिक्शन को संजीदगी से लिया जा रहा है. इसकी वजह उनकी पिछली भविष्यवाणियां हैं, जो ज्यादातर सही साबित हुई हैं, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट के ग्लोबल आउटेज, कोरोनावायरस महामारी और एलन मस्क के ट्विटर अधिग्रहण जैसी घटनाएं शामिल थीं. ईरान और इजरायल के बीच AI का बढ़ता इस्तेमाल सलोम का मानना है कि आने वाले समय में ईरान और इज़राइल, दोनों देश अपने सैन्य रणनीतियों में आर्टिफिशेयल इंटिलेजेंस का ज्यादा इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही ये भी चेतावनी दी कि AI शांति बनाए रखने के लिए इस्तेमाल हो सकता है, लेकिन अगर इसका गलत इस्तेमाल हुआ, तो यह संघर्ष को और बढ़ा सकता है. यह स्थिति दुनिया को एक बड़े युद्ध के मुहाने पर खड़ा कर सकती है. EMP का बढ़ता खतरा, 'तीन दिनों का अंधकार'? सलोम की मानें तो EMP तकनीक का बढ़ता इस्तेमाल, खासकर अमेरिका, रूस, चीन, और उत्तर कोरिया जैसे देशों में, एक बड़े खतरे की ओर इशारा कर रहा है. सलोम के अनुसार, EMP का इस्तेमाल तीसरे विश्व युद्ध में किया जा सकता है, जिससे 'तीन दिनों का अंधकार'  जैसे हालात पैदा हो सकते हैं. इससे दुनिया भर के इलेक्ट्रॉनिक ढांचे ठप हो सकते हैं, जिससे समाज ढह सकता है और देशों में अराजकता फैल सकती है. क्या है EMP EMP एक ऐसा उपकरण है जो सूचना प्रणालियों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह मानवों या इमारतों को नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को निष्क्रिय कर सकता है. यह आमतौर पर ऊंचाई पर हुए विस्फोटों से ट्रिगर होता है, जो पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के साथ संपर्क में आकर इलेक्ट्रॉनिक ढांचों को बाधित कर सकता है. कोल्ड वॉर के दौरान, अमेरिका और सोवियत संघ दोनों ने इस तकनीक को दुश्मनों के बुनियादी ढांचे को निष्क्रिय करने के साधन के रूप में देखा था. अमेरिका और चीन के बीच टकराव की संभावना सलोम ने डेली मेल से एक एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ सकता है. उन्होंने कहा कि दक्षिण चीन सागर, जहां क्षेत्रीय और सैन्य तनाव पहले से ही मौजूद हैं, एक अस्थिर क्षेत्र बन सकता है. इसके अलावा, एक बड़े साइबर हमले से किसी देश की सुरक्षा ढांचे पर हमला किया जा सकता है, जो युद्ध की वजह बन सकता है. रूस और चीन जैसे देशों की क्या भूमिका होगी? सलोम ने यह भी चेतावनी दी है कि चीन और रूस के बीच बढ़ती साझेदारी एक बड़े वैश्विक संघर्ष को जन्म दे सकती है. उन्होंने कहा एशिया, जहां तेज आर्थिक विकास और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक महत्व है, एक अस्थिर क्षेत्र के रूप में देखा जा रहा है. यह क्षेत्र एक अंतरराष्ट्रीय संघर्ष को भड़काने में सक्षम हो सकता है अथोस सलोम की इन भविष्यवाणियों ने दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध को लेकर चर्चा को और तेज कर दिया है अब यह देखना होगा कि आगे क्या होता है. recent visitors 84

हिमाचल प्रदेश में फिर हिली धरती, शिमला में 3 तीव्रता का आया भूकंप, जानें अपडेट

 शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला और आसपास के इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 3.0 थी और यह आज दोपहर 3:32 बजे आया. भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश के कुल्लू क्षेत्र में बताया जा रहा है. राहत की बात यह है कि इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. हालांकि झटके हल्के थे, लेकिन स्थानीय लोगों में थोड़ी घबराहट जरूर देखी गई.     recent visitors 67

18 अक्टूबर को फिर से रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म सिंघम

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म सिंघम 18 अक्टूबर को फिर से रिलीज होगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म 'सिंघम' वर्ष 2011 में रिलीज हुयी थी। सिंघम की सीक्वल 'सिंघम रिटर्न्स' वर्ष 2014 में रिलीज हुई थी।अब फिल्म 'सिंघम अगेन' इस वर्ष दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इससे पूर्व सिंघम फिर से 18 अक्टूबर को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म सिंघम का एक पोस्टर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, दीवाली पर अपनी पूरी ताकत के साथ आने से पहले! अनुभव करें कि यह सब फिर से कैसे शुरू हुआ था। मास अगेन का फिर से अनुभव करें। फिर से एक्साइटमेंट लेवल को हाई कर लें सिंघम अगेन से पहले एक बार फिर सिंघम को थियेटर्स में देखें.. 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है। अजय देवगन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनकी फिल्म 'सिंघम' सिनेमाघरों में फिर से 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'आली रे आली आता तुमची बारी आली… मूवी वापस देखने की। सिंघम थिएटर में दोबारा रिलीज हो रही है। सिंघम अगेन में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार हैं। recent visitors 77

परिजनों ने युवती को हवन में बैठने से किया मना तो नाराज होकर मां की साड़ी से लगाई फांसी

भोपाल  नवरात्र की नवमी पर घर के बाहर झांकी में किए जा रहे हवन में 16 वर्षीय किशोरी को स्वजन ने बैठने नहीं जाने दिया। यह बात किशोरी को इस कदर नागवार गुजरी कि उसने खुदकुशी कर ली। किशोरी के घर के बाहर झांकी में नवमी का हवन होना था। हवन में आहुति देने कई बच्चे बैठे थे तो किशोरी ने भी जिद की, लेकिन जब परिवार ने उसे नहीं बैठने दिया तो वह गुस्से में कमरे के भीतर गई और मां की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। कमरे में जाकर लगाई फांसी रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार किशोरी राधिका बुंदेला इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। शुक्रवार को सुबह हवन में नहीं बैठाने की बात पर पहले उसके छोटे भाइयों ने चिढ़ा दिया था, जिसके बाद राधिका बेहद नाराज हो गई। आवेश में आकर वह अपने कमरे में चली गई। उसने मां की साड़ी ली, पाइप के सहारे फंदा बनाया और इसके बाद फंदे को अपने गले में कसकर कुर्सी हटा दी। इस दौरान उसने कमरे का गेट खुला छोड़ दिया था। स्वजन अस्पताल ले गए, लेकिन नहीं बची जान कमरे के बाहर बैठी मां की नजर जब तक उस पर पड़ी, तब तक उसकी सांसों की डोर टूट चुकी थी। स्वजन उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आमने-सामने भिड़ी दो बाइक, एक युक की मौत, दो गंभीर उधर, बिलखिरिया थाना क्षेत्र के झागरिया पहाड़ी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे हादसे में एक बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर घायल हैं। बिलखिरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की है। पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय अभिषेक मांझी रायसेन जिले का रहने वाला है। वह गुरुवार रात करीब दस बजे अपने घर जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान अभिषेक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा बाइक सवार अयान गंभीर रूप से घायल है। वहीं हादसे में घायल तीसरी युवती की पहचान नहीं हो सकी है। recent visitors 73

विकास कार्यों और धार्मिक स्थलों का किया निरीक्षण, राजस्थान-भरतपुर पहुंचे मुख्यमंत्री

भरतपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचे हैं। दोपहर को झील का बाड़ा स्थित कैला देवी पहुंचे। जहां पत्नी गीता के साथ मां के दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उसके बाद भरतपुर शहर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने बस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ आरबीएम जिला अस्पताल के नए भवन के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। कलेक्टर ने थ्री डी मॉडल के जरिए अस्पताल के नए भवन की संरचना की जानकारी दी और पूर्ण हो चुके निर्माण कार्य के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान अस्पताल के सभी तलों पर बनाए जाने वाले वार्डों और अनुभागों में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि नए अस्पताल के भवन निर्माण का कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कर इसे प्रारंभ किया जाए, जिससे कि जिलेवासियों को बेहतर चिकित्सा का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने भवन निर्माण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान राजकीय आरबीएम चिकित्सकीय अस्पताल भरतपुर के मॉडल के माध्यम से जानकारी दी। शहर में सिटी फ्लड कंट्रोल ड्रेन सीएफसीडी के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। गिर्राज कैनाल आरएनएफसीएफडी भरतपुर के कार्यों, मास्टर ड्रेनेज परियोजना आदि की जानकारी दी। नई मंडी कुम्हेर गेट से हीरादास प्रस्तावित फ्लाईओवर एवं विकास कार्यों का स्थल का निरीक्षण किया। काली की बगीची से शास्त्री पार्क प्रस्तावित फ्लाईओवर एवं विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। एक्वेरियम और बायोलोजिकल पार्क, केवलादेव एवं शास्त्री पार्क के विकास कार्य तथा नवीन बस स्टैंड के विकास कार्यों का निरीक्षण करने  के साथ ही अन्य विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को नवमी थी और इस उपलक्ष में झील का बड़ा केला देवी के दर्शन करने के लिए आया था। इस दिन देवी मां की पूजा अर्चना होती है। भरतपुर में काम की बहुत बड़ी आवश्यकता है। मैंने देखा है और बजट में जो काम मंजूर किए थे उन्हें कैसे आगे बढ़ाया गया है, अधिकारियों ने रोड मैप बनाया और सभी जनप्रतिनिधियों ने भी रोड मैप बनाया है। किस तरह से भरतपुर का विकास किया जा सके। recent visitors 88