NLIU के छात्र की भोपाल में होटल से गिरकर मौत, खेल प्रतियोगिता में शामिल होने आया था

भोपाल गुजरात के गांधीनगर में स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) के एक छात्र की गुरुवार रात भोपाल में एक होटल की चौथी मंजिल से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान 19 साल के तुषार माली के तौर पर की है। वह राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला था। एनएलयू-गांधीनगर में फर्स्ट ईयर का छात्र, अपनी यूनिवर्सिटी के 83 अन्य छात्रों के साथ नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (एनएलआईयू) में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भोपाल से आया हुआ था। छात्र शहर के बिजनेस हब चेतक ब्रिज के पास एक होटल में ठहरे हुए थे। गोविंदपुरा के एसएचओ अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि तुषार अपने 7-8 दोस्तों के साथ चौथी मंजिल पर स्थित होटल के कमरे में 'पार्टी' कर रहा था, तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। तोमर ने बताया कि तुषार को डर लग रहा था कि गेट पर वार्डन है, इसलिए वह खिड़की से बाहर निकलकर होटल के पीछे लोहे के मचान पर चढ़कर भागने की कोशिश करने लगा। तोमर ने आगे बताया कि तुषार करीब 20 कदम चलकर मचान के खुले हिस्से तक पहुंच गया। उसे इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था और तभी करीब 60 फीट नीचे गिर गया। उसके दोस्त उसे 6 किलोमीटर दूर एम्स-भोपाल ले गए, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। गोविंदपुरा एसीपी दीपक नायक ने कहा कि होटल ने सफाई और रखरखाव के लिए मेटल फ्रेमवर्क लगाया था, लेकिन इसका एक हिस्सा खुला था, जिससे तुषार की मौत हो गई। टीओआई की रिपोर्च के अनुसार, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि तुषार ने अकेले ही खिड़की से भागने की कोशिश क्यों की। वजह जानने के लिए पुलिस कमरे में मौजूद अन्य छात्रों से बात कर रही है। गोविंदपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ तोमर ने बताया कि तुषार के पिता किशन माली किसान हैं और राजस्थान के पाली में एक दुकान भी चलाते हैं। उसके माता-पिता और बहनें शुक्रवार को भोपाल पहुंचे और शव को अंतिम संस्कार के लिए राजस्थान ले गए। recent visitors 63

बहन को गलत नजर से देखने पर दोस्त ने मारे थे चाकू, राजस्थान-सिरोही में हत्या का खुलासा

सिरोही. मंडार पुलिस ने पांच दिन पूर्व हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मृतक का दोस्त है। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि आरोपी को अपने दोस्त पर अपनी बहन को गलत नजर से देखने का शक था। इसी के चलते अपने दोस्त को सबक सिखाने की मंशा से उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। रेवदर उपअधीक्षक रूपसिह इंदा की अगुवाई में टीम द्वारा यह कारवाई की गई। इस मामले में भांडोत्रा, पुलिस थाना पांथावाडा, जिला बनासकांठा, गुजरात निवासी करसनभाई पुत्र नोनजीभाई प्रजापत को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में गत 9 अक्टूबर 2024 को सूचना के आधार पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो गांव सोरडा से भांडोत्रा जाने वाले कच्चे रास्ते के पास बंद पड़े स्कूल में एक शव मिला था। मृतक की पहचान रानीवाडा निवासी कृष्ण उर्फ करसन पुत्र पुराराम सुथार के रूप में हुई। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। बहन को गलत नजर से देखने का शक होने से की थी हत्या पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को उसके दोस्त मृतक कृष्ण उर्फ करसन सुधार पर उसकी बहन को गलत नजर से देखने का शक था। इसलिए आरोपी को उसके दोस्त से बदला लेने की बात सूझी। तब उसने उसके दोस्त से बदला लेने के लिए दोस्त कृष्ण सुथार को बुलाकर मारने की योजना बनाई थी। आरोपी द्वारा योजना के अनुसार 7 अक्टूबर 2024 को उसके दोस्त मृतक कृष्ण उर्फ करसन सुथार को विश्वास में लेकर सुनसान जगह पर स्थित बंद स्कूल में ले गया। वहां उसने मौका पाकर दोस्त का सिर दीवार पर पटका, जिससे युवक घायल हो गया। उसके बाद नीचे गिर गया। आरोपी द्वारा गई। मामले में अग्रिम जांच जारी है। recent visitors 84

घी में मिलावट की हुई पुष्टि, 800 लीटर मिलावटी घी खाद्य विभाग ने किया जब्त, अधिकारी भी स्टॉक देखकर चौंक गए

 इंदौर इंदौर जिले में मिलावटखोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। यहां असली के नाम पर मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री बड़ी मात्रा में की जा रही है। गत दिवस खाद्य विभाग ने मिलावटी घी की आशंका में एक गोदाम पर छापा मारा था और वहां से सैंपल लिए थे। जिसकी रिपोर्ट में घी में मिलावट पाई गई। अधिकारियों के मुताबिक गत माह विभाग को शिकायतकर्ता से सूचना मिली थी कि राजस्थान की एक घी निर्माता फर्म बाल गोपाल डेरी प्रोडक्ट्स, रणपुर, कोटा द्वारा घी को इंदौर के संचार नगर स्थित मार्केटिंग फर्म श्री कुबेर इंटरप्राइजेस के माध्यम से बेचा जा रहा है। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची तो संचालक के पास शहर में खाद्य पदार्थ विक्रय का कोई लाइसेंस नहीं मिला। संचालक ने झाबुआ के पते का लाइसेंस दिखाया। महाश्री ब्रांड का मिलावटी घी प्रतिष्ठान में महाश्री ब्रांड के गाय व भैंस के घी के अलग-अलग पैकिंग के पांच नमूने टीम ने लिए थे, करीब 5.40 लाख रुपये कीमती 800 लीटर घी जब्त किया था। अभी दो नमूनों की रिपोर्ट विभाग को मिली है। जिसमें घी अमानक स्तर का पाया गया। घी में अन्य तेल मिला है। अभी तीन नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। निजी लैब ने सैंपल पास कर दिए थे शिकायतकर्ता ने शक होने पर एमआर-10 स्थित नामी निजी लैब में जांच करवाई थी, जिसकी रिपोर्ट आठ दिन बाद आई और उसमें घी सही बताया गया। एक अन्य प्रयोगशाला में इसकी जांच करवाई, इसकी रिपोर्ट तीन घंटे में आई। इसमें मिलावट मिली थी। यानी शहर की कई लैब से साठगांठ करके मिलावटी नमूनों को सही बताया जा रहा है। वहीं शासकीय लैब में भी घी में मिलावट पाई गई। औद्योगिक इकाइयों की जांच में नहीं मिली अनियमितताएं इंदौर जिले में नशे के दुरुपयोग की आशंका वाली औषधीय और सिंथेटिक ड्रग्स वाली इकाइयों की जांच की जा रही है। विभिन्न विभागों की टीमों ने लगातार दूसरे दिन उद्योगों की जांच का अभियान चलाया। इसमें 11 से अधिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया जिनमें किसी भी तरह की अनियमिताएं नहीं मिली। खुड़ैल क्षेत्र में एसडीएम गोपाल वर्मा के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक अलकेश यादव व जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र एवं राजस्व विभाग के संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा सात औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने बताया कि जिन औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया उनमें आबकारी विभाग द्वारा जारी एल्कोहल ड्रग्स लाइसेंस आदि की जांच की गई। सभी इकाइयों में नारकोटिक्स से संबंधित उत्पाद नहीं पाया गया। recent visitors 84

हम कांग्रेस के हमेशा वफादार रहे, राजस्थान-झुंझुनू में मुस्लिम महापंचायत में पूर्व IAS बोले

झुंझुनू. झुंझुनू शहर के ईदगाह मैदान में मुस्लिम समाज ने महापंचायत की। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठे हुए और एक आवाज में कहा इस बार उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी से मुस्लिम को टिकट देने कि मांग की गई। मुस्लिम समाज ने हमेशा ओला परिवार को लीड दिलवाई है, कांग्रेस पार्टी जहां भी जीती है वहां मुसलमान के वोट की वजह से ही जीती है। पार्टी का सिंबल जज्बा वफादारी हमारे हिस्से में है तो क्या कांग्रेस पार्टी का दायित्व नहीं बनता है कि उपचुनाव में मुसलमान को टिकट दे। हमारी वफादारी में कमी नहीं है। हरियाणा में मुसलमानों ने पांच उम्मीदवार जितवाएं हैं। पूर्व आईएएस अशफाक ने कहा मुस्लिम समाज हमेशा से कांग्रेस पार्टी को वोट देता आया है। अब पार्टी का दायित्व बनता है कि मुसलमान का सम्मान करें और उन्हें उपचुनाव में टिकट दे। उन्होंने कहा कि हमें वोट की कीमत का पता नहीं है। कांग्रेस अगर पहचान नहीं दे रही तो कब तक गुलामी करेंगे। हमें अपना रास्ता खुद तय करना होगा एकजुट होकर फैसला करें। मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एम डी चोपदार ने कहा कि मुसलमान हमेशा से कांग्रेस के साथ रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने 1998 में एक मुस्लिम को कैंडिडेट बनाकर भेजा था, लेकिन हमने कांग्रेस के लिए उसकी जमानत जप्त कर दी। 2008 में कांग्रेस के लिए अपने ही समाज के नेता की राजनीति हत्या कर दी। मांडव में 2013 में सलीम टावर ने बसपा से चुनाव लड़ा हमने कांग्रेस का साथ दिया फिर 2018 में सलीम तंवर ने मंडावा विधानसभा से बीजेपी से चुनाव लड़ा हमने कांग्रेस का साथ दिया और हमने अपने समाज के भाजपा के उम्मीदवारों को हराया है, वफादारी का एक और उदाहरण मुसलमान ने 2018 के विधानसभा में पेश किया था जहां टॉक से बीजेपी के प्रत्याशी यूनुस खान को हराकर कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट को विजय बनाए और कितनी वफादारी पेश करें, recent visitors 91

कबीरधाम में डिप्टी सीएम शर्मा ने 11.6 करोड़ के कार्य का किया भूमिपूजन

कबीरधाम कवर्धा विधायक और राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर हैं। वे कई विकास कार्य की सौगात दे रहे है। साथ ही निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर रहे है। कवर्धा शहर के बहुप्रतिक्षित मांग ठाकुर देव चौक से हाईटेक बस स्टैंड जुनवानी चौक तक 11 करोड़ 6 लाख 78 हजार रुपए की लागत से (4.20 किलोमीटर) बनने वाली सड़क मार्ग का चौड़ीकरण व उन्नयन कार्य का पूजा-अर्चना कर भूमि-पूजन किया। कवर्धा में हाईटेक बस स्टैंड निर्माण के बाद इस सड़क की उपयोगिता काफी बढ़ गई थी,जिससे मार्ग पर यातायात का दबाव भी बढ़ा था। ऐसे में सड़क के चौड़ीकरण व  उन्नयन करने की आवश्यकता थी। ताकि, आवागमन की सुविधा और बेहतर हो सके। डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने इसकी आवश्यकता को ध्यान में रखकर लोगों के बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा करते हुए नवरात्र के पावन अवसर पर शहरवासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को हर नागरिक तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। सीएम विष्णु देव साय की सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। आने वाले समय में और भी विकास कार्य किए जाएंगे,जिससे प्रदेश की प्रगति को एक नई दिशा मिलेगी। इसी प्रकार शुक्रवार देर रात को कवर्धा शहर के विभिन्न पंडाल में विराजमान मां दुर्गा के प्रतिमा का दर्शन किया। आज शनिवार को जिले के विभिन्न जगह में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। recent visitors 53

दुर्गा पंडाल में करंट की चपेट में आने से आये चार युवक, एक की हालत गंभीर

 भोपाल शहर के करोंद इलाके की रतन कालोनी में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्गा उत्सव पंडाल में काम कर रहे चार लोग हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। इस हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि ये युवक माइक का वायर सुधारने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनके साथ हादसा हो गया। पहले एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, उसे बचाने के चक्कर में अन्य तीन को भी करंट लग गया। पाइप पर चढ़े थे युवक प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे रतन कालोनी में कुछ लोग पाइप पर चढ़कर वायर सुधारने की कोशिश कर रहे थे। पास से ही हाइटेंशन लाइन गुजर रही थी, जिसकी चपेट में चार युवक आ गए। इनमें मुकेश और माखन साहू शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करंट से झुलसे 35 वर्षीय माखन साहू की हालत गंभीर बताई जा रही है। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हादसा दुर्गा पांडाल में नवमी के मौके देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम चल रहे थे। इसी दौरान वहां लगे एक माइक का वायर खराब हो गया। इसे सुधारने के लिए एक युवक पाइप के जरिए ऊपर चढ़ा था। यही से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। जिसकी चपेट में युवक आ गया और उसे उसे करंट लग गया। उसे बचाने की कोशिश में अन्य ती युवक भी चपेट में आ गए। मौके पर मची अफरातफरी हादसा होते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। करंट से झुलसे युवकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और बिजली कंपनी की टीम मौके पर पहुंची। इलाके में तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद की गई, ताकि कोई दूसरा तारों की चपेट में न आ जाए। दुर्गा उत्सव समिति ने भी कार्यक्रम बंद कर दिए। recent visitors 58

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर की गौ-शाला में किया गौ-पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को खरगौन जिले के महेश्वर में माँ भागवत रेवा गौ-शाला पहुँचकर गौ-पूजन कर गौ-माता को गुड़ के लड्डू और गौ-ग्रास खिलाया। इक्कीस वर्ष पुरानी इस गौ-शाला में वर्तमान में 126 गौ-वंश हैं। इसका संचालन क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा समिति बनाकर किया जाता है। गौ-शाला संचालक समिति के विशाल गीते और दिलीप पाटीदार ने बताया कि गौ-शाला में प्रतिवर्ष नागर जी महाराज द्वारा भागवत कथा वाचन किया जाता है। उन्होंने बताया कि दुधारू गायों से प्राप्त दुध का विक्रय कर गौ-शाला को स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधि एवं गौ-सेवक मौजूद थे।   recent visitors 57