31 दिसंबर से बंद होगी Poco वेबसाइट, Xiaomi की आधिकारिक साइट पर होगा शिफ्ट

बजट फ्रेंडलीटेक को पसंद करने वालों का POCO पसंदीदा ब्रांड है। अब कंपनी ने एक बड़ा फैसला लिया है। आने वाले समय में आपको ये बदलाव देखने को मिलेंगे। 31 दिसंबर 2024 से कंपनी अपनी वेबसाइट बंद करने जा रही है। ग्लोबल साइट के अलावा रिजनल साइट्स को कंपनी बंद कर देगी। लेकिन POCO पूरी तरह से इसे बंद नहीं करने वाला है। ब्रांड की तरफ से Xiaomi के वेबसाइट उत्पाद और सेवा होस्ट की मांग। इस अनाउंसमेंट से कई लोग हैरान हो गए। क्योंकि Xiaomi अपने कई अन्य ब्रांड्स के साथ ऐसा करने जा रही है। Xiaomi, Redmi और POCO के सभी प्रोडक्ट एक ही साइट पर नजर आने वाले हैं। आपका POCO एक्सपीरियंस ख़राब नहीं होने वाला है। सभी कस्टमर सपोर्ट, उत्पाद की पेशकश और स्थायी सेवा Xiaomi की वेबसाइट पर पोस्ट की जा रही है। ये आपके लिए काफी अद्भुत साबित होने वाली है। ये बदलाव आने वाले सोमवार (21 अक्टूबर) से देखने वाला है। उपभोक्ता कोई भी उत्पाद कंपनी की पसंदीदा साइट से ऑर्डर नहीं कर पाएगा। मौजूदा POCO पॉइंट्स और लॉयल्टी पॉइंट्स को शाओमी की वेबसाइट पर डाउनलोड किया जाएगा। 12 दिसंबर से पहले फिल्म का उद्घाटन कर दिया गया। पुराने मॉडल, सांताक्रूज इन पोक्सो की वेबसाइट पर मौजूद होगी तो उसे Xiaomi प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया जाएगा। उपभोक्ता को अलग से कोई स्टेप लेने की जरूरत नहीं होगी। ये पूरी जानकारी खुद प्लेस ही कर देगी। रेडमी और श्याओमी की लिस्ट साइट- 31 दिसंबर को वेबसाइट बंद होने के बाद, पूरी जानकारी खुद ही श्याओमी प्लेटफॉर्म पर डायरेक्ट होगी। POCO स्टोर ऐप मैगज़ीन का पार्ट नहीं होगा और वेबसाइट का क्लोज़र पर फीचर नहीं होगा। ऐसे में आपके लिए ये काफी अच्छा प्रमोशन हो सकता है। Redmi Phones पर आप भी Xiaomi की विजिटर साइट देख सकते हैं। recent visitors 119

चेचन्या में ईंधन केंद्र में धमाका, जिनेवा में संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे स्पीकर बिरला

जिनेवा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अगले हफ्ते जिनेवा में होने वाली 149वीं अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) महासभा में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। बिरला के साथ राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश व संसद के दोनों सदनों के अन्य सदस्य भी होंगे। सोमवार को बिरला जिनेवा में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे। बिरला महासभा को एक अधिक शांतिपूर्ण और टिकाऊ भविष्य के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग विषय पर संबोधित करेंगे। वे संगठन की सर्वोच्च निर्णायक इकाई, आईपीयू की गवर्निंग काउंसिल की बैठकों में भी भाग लेंगे। आईपीयू में 180 सदस्य संसद व 15 सहयोगी सदस्य शामिल हैं, जो चीन, भारत, इंडोनेशिया, केप वर्दे, सैन मैरिनो व पलाऊ जैसे कई देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। चेचन्या में ईंधन केंद्र में विस्फोट, चार की मौत रूसी प्रांत चेचन्या की राजधानी ग्रोज्नी में एक ईंधन केंद्र में शनिवार को हुए धमाके में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ईंधन केंद्र में धमाके के बाद आग फैल गई, जिसमें पांच अन्य लोग झुलस गए। चेचन्या के नेता रमजान कादीरोव ने एक बयान में कहा कि वह मामले की निगरानी कर रहे हैं। शांति सैनिकों ने महिलाओं को गर्भावस्था पर दिए सुझाव दक्षिण सूडान के विवादित क्षेत्र अबेई में संयुक्त राष्ट्र के अंतरिम सुरक्षा बल के तहत भारतीय सैनिकों ने ग्रामीण महिलाओं को गर्भावस्था देखभाल के बारे में जागरूक किया। कैप्टन जसप्रीत कौर व मेजर अभिजीत एस के नेतृत्व में 33 महिलाओं को स्वस्थ गर्भावस्था के लिए अहम सुझाव दिए गए। उन्होंने भारतीय सैनिकों की सराहना की व आगे भी ऐसे सत्रों की मांग की, क्योंकि उन्होंने बहुत कुछ नया सीखा। नोबेल विजेताओं ने परमाणु युद्ध के प्रति किया आगाह शांति का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले समूह के नेताओं ने शनिवार को परमाणु युद्ध के बढ़ते खतरे के प्रति आगाह किया और परमाणु हथियारों को नष्ट करने की अपील दोहराई। 1945 में हिरोशिमा व नागासाकी पर अमेरिकी परमाणु हमले में जीवित बचे तथा निहोन हिदांक्यो समूह के सह-प्रमुख शिगेमित्सू तानाका ने कहा, अतंरराष्ट्रीय स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। युद्ध हो रहे हैं। देश परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दे रहे हैं। मुझे डर है कि हम मानवजाति आत्मविनाश के रास्ते पर हैं। इसे रोकने का एकमात्र उपाय परमाणु हथियारों को खत्म करना है। परमाणु हमले में जीवित बचे लोगों को पुरस्कृत करते हुए नॉर्वे की नोबेल समिति ने शुक्रवार को निहोन हिदांक्यो को शांति पुरस्कार देने का एलान किया था। समूह परमाणु हथियारों  के खात्मे के लिए दशकों से प्रयासरत है। recent visitors 72

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन संपन्न

महिला सशक्तिकरण की प्रतीक देवी अहिल्याबाई को समर्पित रहा शस्त्र-पूजन कार्यक्रम अनूपपुर महिला सशक्तिकरण और सुशासन की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्याबाई के सम्मान में आज शनिवार को असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पर्व दशहरा पर पुलिस लाइन अनूपपुर में विधि-विधान और शास्त्रोक्त मंत्रोच्चार के बीच, हवन अनुष्ठान कर शस्त्र-पूजन  किया गया।       दशहरा पर्व पर भारत की सदियों प्राचीन शस्त्र-पूजन की परंपरा रही है। जिसके तहत दशहरा विजयादशमी पर्व पर पुलिस शस्त्रागार सहित जिले के थानों में भी पूरी भव्यता के साथ शस्त्र-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष का दशहरा पर्व महिला सशक्तिकरण और सुशासन की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित है। देवी अहिल्याबाई ने देश भर में जन-कल्याण के अनेक महती कार्य संपन्न करवाए‌ थे और इन कार्यों की स्मृति और देवी अहिल्याबाई के योगदान से आज की पीढ़ी को अवगत करवाने और उनके सम्मान में दशहरा पर्व पर जिले भर में व्यापक स्तर पर शस्त्र-पूजन के कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर अनूपपुर विधायक श्री बिसाहू लाल सिंह, कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री राम रामलाल रौतेल, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। recent visitors 70

रमेश सिंह कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

मनेन्द्रगढ़ एमसीबी-जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने विजयादशमी दशहरा पर्व के अवसर पर जिला व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया था, वरिष्ठ कांग्रेसी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन नैतिकता, मानवीयता और सामाजिक मूल्यों का प्रतीक है। उनका आदर्श जीवन से हमें सच्चाई और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विजयादशमी का पर्व हमें शक्ति, उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की प्रेरणा प्रदान करता है। अच्छाई की विजय होती है। वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश सिंह ने कहा, यह पर्व हमें याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः अच्छाई की विजय होती है। विजयादशमी न सिर्फ रावण पर श्रीराम की विजय का प्रतीक है, बल्कि यह शक्ति उपासना का उत्सव भी है, जिसमें नवरात्रि के नौ दिन माता जगदम्बा की आराधना के बाद यह दिन उल्लास और विजय का प्रतीक बन जाता है, यहां नारी की पूजा होती हैं, विजयादशमी दशहरा पर्व के अवसर पर जिला एमसीबी व प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि, कहा कि शारदीय नवरात्र नारी गरिमा की प्रतिष्ठा का पर्व है। जिस समाज में नारी की पूजा होती है तथा सम्मान दिया जाता है, वह समाज स्वयं ही समर्थ और शक्तिमान होता है। जगतजननी मां भगवती दुर्गा के 9 स्वरूपों का पूजन देश-दुनिया में रहने वाले सनातन धर्मावलंबी वर्ष में दो बार शारदीय और वासंतिक नवरात्र में जगत जननी मां भगवती दुर्गा के नौ स्वरूपों के पूजन व अनुष्ठान के कार्यक्रम से श्रद्धा, उल्लास व उमंग से जुड़ते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी में ऐतिहासिक भंडारा किया जाता है, जो कि पूरे प्रदेश में इस तरीके का कहीं दिखाई नहीं पड़ता हैं।   recent visitors 68

वनमंत्री केदार कश्यप ने सहित कई लोग रहे मौजूद, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेला शुरू

जगदलपुर. जगदलपुर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बस्तर मड़ई और पंचायत ग्रामीण विकास के द्वारा जगदलपुर शहर के लालबाग मैदान में आज से प्रारंभ हुए क्षेत्रीय सरस मेले का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने किया। यह मेला 12 से 19 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों के शासकीय योजनाओं पर प्रदर्शनी और स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी और बिक्री होगी। वनमंत्री कश्यप ने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण बनाकर आगामी पीढ़ी को अवगत करवाना है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरस मेला का आयोजन का करने के लिए जिला प्रशासन का आभार, यह सरस मेला न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का एक प्रमुख साधन है, बल्कि यह स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराकर महिलाओं और ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाता है। मेले में कई जिलों के स्व सहायता समूहों ने हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद, जैविक खाद्य पदार्थ, कपड़े, और अन्य स्थानीय वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं, उन्होंने विजयदशमी की सभी को शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम को संबोधित करते बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर दशहरा में सभी समाजों का सहयोग और उनके द्वारा दायित्व का निर्वहन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जा रही इसका लाभ सभी लेवें। सरस मेला में विभिन्न जिलों से पहुँचे स्व सहायता की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पाद को खरीदी कर प्रोत्साहित करें।  विधायक किरणदेव ने कहा कि बस्तर का परंपरा दशहरा के अवसर पर शासन की जन कल्याण योजनाओं का विभागों द्वारा लगाया गया है इसका लाभ सभी नागरिक लें। साथ कार्यक्रम में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसका आनंद भी लें। उद्घाटन के अवसर पर केदार कश्यप, विधायक श्री देव, विधायक चित्रकूट विनायक गोयल, महापौर सफीरा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने मेले में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों और स्व-सहायता समूहों के स्टालों का निरीक्षण किया।अतिथियों ने  विभागों के स्टालों में योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया। उन्होंने स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सराहना की और उनके माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उद्घाटन के अवसर पर नागलसर के स्कूली बच्चों ने धुरवा मड़ई का आकर्षक नृत्य का प्रदर्शन किया जिसका सभी ने सराहना की। सरस मेले में नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई और लोगों ने विभिन्न स्टालों पर खरीदारी करते हुए स्थानीय उत्पादों के प्रति रुचि दिखाई। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जो लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देंगे। recent visitors 123

कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन

छतरपुर कुरुक्षेत्र से चलकर आ रही ट्रेन कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस के डी 5 के कोच में ईशानगर स्टेशन पर आग लग गई। आग और धुआं देख यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रोका और आग लगने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। रेल कर्मचारी की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया गया। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारण एक घंटे ट्रेन खड़ी रही। बाद में ईशानगर से करीब 1घंटे की देरी से धीमी गति से छतरपुर के लिए रवाना हुई। डी 5 जनरल डब्बे में लगी थी आग घटना डी 5 जनरल डब्बा था। जिसमें अत्यधिक लोग भी यात्रा करते हैं। लेकिन हादसा रेलवे स्टेशन पर हुआ तो रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों की सूझबूझ से आप पर काबू पाया जा सका। अगर यह हादसा रास्ते में कहीं होता तो जनरल डब्बे में बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं होता, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। मोटर का बेल्ट गर्म होने से लगी आग बताया गया है कि मोटर की बेल्ट गर्म होने के कारण आग लग गई थी। स्टेशन मास्टर आशीष यादव ने बताया कि जब ट्रेन चलनी शुरू हुई तो कोच पर नजर पड़ी। आग और धुआं देख ट्रेन को रोका गया। कोई जनहानि नहीं हुई है। अगर चलती ट्रेन में हादसा होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर फेंसिंग का कार्य शुरू झांसी जनपद से कानपुर के बीच बने रेलवे ट्रैक पर पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए फेंसिंग लगाने का काम शुरू हो चुका है। लगभग 212 किलोमीटर तक पटरी के दोनों तरफ फेंसिंग होगी, ताकि कोई ट्रैक तक न पहुंच पाए। इसके लिए रेलवे प्रशासन एक अरब 89 करोड़ रुपए खर्च करने जा रहा है। पशुओं की आवाजाही की वजह से आए दिन रेलवे ट्रैक पर हादसे होते हैं। इससे पशु हानि तो होती ही है, साथ ही रेलवे को भी नुकसान उठाना पड़ता है। साथ ही ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित होती है। हादसों पर रोक लगाने की कोशिश हादसों पर अंकुश लगाने के लिए रेल प्रशासन द्वारा रेलवे ट्रैक के दोनों ओर फेंसिंग लगाने की योजना बनाई गई थी। प्रथम चरण में झांसी-कानपुर रेल खंड के बीच काम शुरू कर दिया गया है। यहां एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर डब्ल्यू बीम मेटल टाइप फेंसिंग कराई जा रही है। इसकी ऊंचाई भी इतनी भी इतनी रखी जा रही है कि जानवर कूदकर भी ट्रैक पर नहीं आ पाए।इतना ही नहीं, वाहनों के अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच जाने के मामलों में भी कमी आएगी। 1.89 अरब रुपये की लागत से कराई जा रही फेंसिंग डब्ल्यू बीम मेटल टाइप फेंसिंग का काम 1.89 अरब रुपए की लागत से कराया जा रहा है। इसमें झांसी से परौना के बीच 67 करोड़ और परौना से कानपुर के बीच 1.22 अरब रुपए खर्च किए जाएंगे। रेलवे की अगले साल तक इस काम को पूरा करने की योजना है। रेल ट्रैक पर ट्रेन के सामने पशु आने के हर माह 150 से अधिक मामले सामने आते रहते हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले 6 माह के अंदर 1130 इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। नहीं थम रहा पशुओं का रेलवे ट्रैक पर आना रेल ट्रैक से सटे गांवों में रेलवे द्वारा जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी पशुओं के रेल ट्रैक पर आने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब इसकी रोकथाम के लिए रेलवे फेंसिंग कर रहा है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेन के सामने पशुओं के आने से रेलवे को क्षति होती है, साथ ही ट्रेनों की गति भी प्रभावित होती है। इसलिए झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर फेंसिंग कराई जा रही है। recent visitors 62

उज्जैन में बदमाशों ने एटीएम काटकर लूटने का किया प्रयास, नोएडा मुख्यालय में बजा सायरन तो भागे

उज्जैन उज्जैन शहर के फाजलपुरा में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को शुक्रवार तड़के करीब चार बजे तीन बदमाशों ने कटर से काटने का प्रयास किया था। सायरन बजने पर तीनों भाग निकले। एक बदमाश लड़की की ड्रेस पहनकर एटीएम में घुसा था। उसने सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे कर दिया था। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश वहां से निकल गए थे। आरोपित ऑटो में बैठकर आए थे। पुलिस ने ऑटो का नंबर पता कर तीनों को मात्र आठ घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। चिमनगंज पुलिस ने बताया कि फाजलपुरा क्षेत्र में बैंक आफ महाराष्ट्र का एटीएम लगा हुआ है। मुंह पर काले रंग का कपड़ा बांध रखा था यहां शुक्रवार तड़के करीब चार बजे तीन बदमाश वहां आए थे। एक बदमाश ने सलवार सूट पहन रखा था। मुंह पर काले रंग का कपड़ा बांध रखा था। वह एटीएम में घुसा और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे कर दिया था। इसके बाद तीनों बदमाशों ने कटर से एटीएम काटने का प्रयास किया।। लेकिन उसी दौरान एटीएम में लगा सायरन बज गया। तेज आवाज होने से बदमाश वारादत को अंजाम दिए बगैर वहां से जल्दी से निकल गए। ऑटो नंबर के आधार पर किया गिरफ्तार एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि तीनों बदमाश ऑटो में बैठकर एटीएम आए थे। सायरन बजने पर ऑटो में बैठकर निकल गए सायरन बजने पर ऑटो में ही बैठकर वापस निकल गए थे। पुलिस का कहना है कि सायरन बजने की जानकारी मिलने पर गश्त कर रही टीम मौके पर पहुंची तब तक बदमाश वहां से भाग निकले थे। पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट जांच की थी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली थी। जिसमें ऑटो का नंबर मिल गया था। पुलिस ने ऑटो चालक व मुख्य आरोपित सोहेल पुत्र अब्दुल कलीम उम्र 19 वर्ष निवासी गली नंबर तीन फाजलपुरा, कालू पुत्र प्रभूलाल उम्र 19 साल निवासी पिपलीनाका, विवेक पुत्र मनोज यादव उम्र 18 वर्ष निवासी भेरूनाला कृष्ण कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस न आरोपितों से आटो व कटर मशीन बरामद की है। विवेक ही लड़की की ड्रेस में एटीएम में घुसा था। नोएडा मुख्यालय ने दी पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना बदमाश जब एटीएम मशीन काट रहे थे उस दौरान उसमें लगे सेंसर के कारण नोएडा मुख्यालय में सायरन बज गया था। जिसकी सूचना उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई थी। कंट्रोल रूम ने गश्त कर रहे एसआई जितेंद्र सोलंकी व टीम को एटीएम की जांच करने भेजा था। मगर पूर्व में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का एटीएम कोतवाली थाने के समीप होने के कारण टीम वहां पहुंच गई थी। बाद में कंट्रोल ने नोएडा मुख्यालय से एटीएम की लोकेशन लेकर फाजलपुरा पहुंचाया था। इस कारण बदमाश वहां से निकल गए थे। बैंक मुख्यालय समय पर सही लोकेशन देता तो पुलिसकर्मी बदमाशों को रंगे हाथों ही गिरफ्तार कर लेते। recent visitors 65