गुजरात के सूरत में आयोजित “जल संचय” कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम डॉ मोहन

भोपाल मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज गुजरात के सूरत में आयोजित “जल संचय” कार्यक्रम में शामिल होंगे। सूरत के इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सहित राजस्थान गुजरात के मुख्यमंत्री और बिहार के उप मुख्यमंत्री भी सहभागिता करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के मार्गदर्शन में सूरत में होने वाले “जल संचय” कार्यक्रम में भू-जल स्तर को बढ़ाने संबंधी विचार-विमर्श होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर से दोपहर 1:45 बजे वायुयान से रवाना होकर 2:30 बजे सूरत पहुंचें। सीएम डॉ मोहन शाम 4:15 बजे सूरत के इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद वे शाम 6:15 बजे सूरत से रवाना होकर शाम 7 बजे इंदौर आएंगे। recent visitors 74

सौतेले पिता ने मां के सामने पटक-पटककर मारा, छत्तीसगढ़-कोरबा में चार साल के बच्चे की हत्या

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. उरगा थाना क्षेत्र के पहरी पारा में एक सौतेले पिता ने अपने चार साल के बेटे को बेरहमी से मार डाला. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मार्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र पहरी पारा निवासी मंजीत कुर्रे बीते शनिवार की रात नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा. घर पहुंचते ही वह अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा और उसे कमरे से बाहर निकाला और कमरे में बंदकर 4 साल के सौतेले बेटे बिहान को पटक-पटक कर मार डाला. बताया जा रहा है कि आरोपी मंजीत ने कुछ महीने पहले ही रामशिला नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था और उसे अपने बच्चे के साथ अपने घर में रखा हुआ था. वह अपनी पत्नी को हमेशा बच्चे को दादा-दादी के पास छोड़कर आने को कहता था. लेकिन पत्नी अपने बच्चे को छोड़ना नहीं चाहती थी. जिससे गुस्साया पति मंजीत शराब के नशे में कल देर रात घर आया और पत्नी से ‘तेरी जान है बेटा’ कहकर विवाद करने लगा. इसी बीच मंजीत ने पहले अपनी पत्नी को कमरे से बाहर निकाला और फिर अपने बेटे को पटक-पटक कर मौत की नींद सुला दिया. इस घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है. recent visitors 72

अनुयायियों और शिष्यों के साथ जैन मुनि विशांत सागर के साथ मारपीट

छतरपुर मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में जैन मुनि विशांत सागर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जैन मुनि के साथ किसी बदमाश ने नहीं बल्कि जैन समाज के ही व्यक्ति ने ही मारपीट की है। मामला इतना बिगड़ गया कि FIR दर्ज कराने जैन मुनि, शिष्यों और उनके अनुयायियों को धरने पर बैठना पड़ा। धरना प्रदर्शन के बाद मारपीट के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार घटना घुवारा पुलिस उप थाना की है। घटना के बाद जैन मुनि अपने शिष्यों के साथ घुवारा कस्बे में धरना पर बैठे। मुख्य बाजार में बीच सड़क पर घटना के खिलाफ जैन मुनि का धरना काफी देर तक जारी रहा। भारी संख्या में जैन समाज के लोग भी जमा हुए। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूछताछ में पता चला कि समाज के ही एक परिवार द्वारा जैन मुनि के साथ मारपीट की गई है। घटना करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। recent visitors 138

कांग्रेस के पूर्व पार्षद समेत सात घायल, छत्तीसगढ़-कोरबा में सड़क पर खड़े वाहन से टकराई कार

कोरबा. कुर्रे नैला से देवी दर्शन कर लौट रही कार सड़क पर खड़े वाहन से टकरा गई। हादसे में पूर्व कांग्रेस पार्षद समेत सात लोग घायल हुए हैं। पूर्व पार्षद के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम कोरबा मुड़ापार वार्ड के पूर्व कांग्रेस पार्षद गोपाल कुर्रे नैला से देवी दर्शन कर लौट रहे थे। कनकी मुख्य मार्ग पर उनकी कार सड़क के किनारे खड़े हाईवा से जा टकराई। एयरबैग खुल जाने से चालक की जान बच गई लेकिन कार में सवार सात लोग घायल हो गए। पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे के सर में गंभीर चोट लगी है उन्हें और अन्य लोगों को राहगीरों की मदद से कार से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि वाहन में पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे उसकी पत्नी, चालक और बहन और भांजी सवार थे, जो शुक्रवार की शाम नैला स्थित प्रसिद्ध पंडाल और दुर्गा मां का दर्शन करने गए हुए थे। वापस लौटते समय सर्वमंगला कनकी मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर वाहन में जा टकराई। जहां इस हादसे में वहां के चालक जीवन दास एयरबैग खुलने से बाल-बाल बच गया। वहीं, पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे उसकी पत्नी, भांजी और बहन समेत साथ लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन में ही फंस गया। जिसे राहगीरों की मदद से बाहर निकल गया और सभी घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया। पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई है। वहीं, उनकी भांजी का दाएं पैर फैक्चर हो गया है। recent visitors 68

कोयला लोडर ट्रक ने लापरवाही से मारी टक्कर, छत्तीसगढ़-कोरबा में ट्रेलर चालक शशांक दुबे की दर्दनाक मौत

कोरबा. कोरबा में हरदी बाजार बेलतरा नीमा वासरी में एक दुखद घटना में आमगांव निवासी 30 वर्षीय ट्रेलर चालक शशांक दुबे उर्फ सोनू की लापरवाही से हुई दुर्घटना में मौत हो गई। शशांक दुबे, जो अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए तीवरता रोड लाइन पर गाड़ी चलाते थे,शनिवार को कोयला लोड करने के लिए वासरी गए थे। घटना के अनुसार, जब शशांक अपनी गाड़ी से नीचे उतरे, तभी सीजी 12 बी ई 9301 नंबर के लोडर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक घटना में शशांक की मौके पर ही मौत हो गई। वासरी के कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें रतनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। शशांक दुबे के परिवार में उनके पिता ब्रह्मा देव दुबे और भाई मोनू दुबे शामिल हैं। मोनू ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर लोडर चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि यह घटना लापरवाही का परिणाम है और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। मोनू ने बेलतरा नीमा वासरी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और वे न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। शशांक दुबे की असामयिक मौत ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। शशांक के परिवार का कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और इस घटना ने उनकी जिंदगी को और कठिन बना दिया है। रतनपुर पुलिस थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोडर चालक को हिरासत में लिया है और मामले की गहनता से जांच करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना के खिलाफ आवाज उठाई है और मांग की है कि लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिलता है और क्या प्रशासन इस मामले में उचित कार्रवाई करेगा। recent visitors 149

जबलपुर: गोहलपुर में आग ने लॉज को किया तबाह, लोग हुए परेशान

Jabalpur: Fire destroys lodge in Gohalpur, people get worried जबलपुर ! Jabalpur: Fire destroys lodge जबलपुर में देर रात एक लॉज में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद आस-पास के घरों से लोग घबराकर बाहर निकल आए थे। दशहरा पर्व के उल्लास के बीच शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब 3:15 बजे गोहलपुर क्षेत्र में स्थित एक लॉज में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। आग की कुर्ती उठती लगता देख आसपास रहने वालों मे अफरा-तफरी मच गई और वह घरों से निकलकर बाहर आ गए। तत्काल ही लॉज में आग लगने की सूचना नगर निगम के दमकल भाग को दी गई। इसकी जानकारी लगते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग से लॉज के पर्दे, फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। Read More : https://mysecretnews.com/bjp-mla-brijbihari-pateria/ एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग दमकल कर्मियों के मुताबिक तकरीबन 3:15 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल ही एक बड़ा दमकल वाहन रवाना किया गया। आग तेजी से फैल रही थी, धुआं उठ रहा था। लगभग लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के मुताबिक फिलहाल आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। लॉज अजय पटेल का बताया जा रहा हैं। recent visitors 164

रात करीब 3:15 बजे गोहलपुर में स्थित लॉज में लगी थी आग

जबलपुर दशहरा पर्व के उल्लास के बीच शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब 3:15 बजे गोहलपुर क्षेत्र में स्थित एक लॉज में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। आग की कुर्ती उठती लगता देख आसपास रहने वालों मे अफरा-तफरी मच गई और वह घरों से निकलकर बाहर आ गए। तत्काल ही लॉज में आग लगने की सूचना नगर निगम के दमकल भाग को दी गई। इसकी जानकारी लगते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग से लॉज के पर्दे, फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। दमकल कर्मियों के मुताबिक तकरीबन 3:15 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल ही एक बड़ा दमकल वाहन रवाना किया गया। आग तेजी से फैल रही थी, धुआं उठ रहा था। लगभग लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के मुताबिक फिलहाल आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। लॉज अजय पटेल का बताया जा रहा हैं।     recent visitors 84