पुलिस जांच मे जुटी, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी

बिलासपुर. बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र स्थित बकरकुदा का सरसेनी रोड में एक अज्ञात युवक की अधजली शव मिलने से सनसनी फैल गई है प्रारंभिक तौर पर हत्या कर शव जलाने का प्रयास करने की बात सामने आ रही है फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। दरअसल ग्राम बकरकुदा के बडे नहर के पास एक अज्ञात युवक की अधजली अर्धनग्न शव मिलने मल्हार क्षेत्र के आसपास सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना आसपास के खेत में दवाई छिड़काव कर रहे किसानों ने मल्हार चौकी पुलिस को दी वही सिर में भी चोट के निशान दिखाई दे रहा है पुलिस लाश की पहचान करने के लिए आसपास के लोगो से पूछताछ कर रही हैं जिससे युवक की कोई पहचान हो सके फिलहाल पुलिस लाश को देखकर युवक की हत्या की आशंका जताई रही है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पायेगा। मस्तूरी पुलिस फोरेसिक और डॉग स्क्वाड टीम को सूचना दे दी है फिलहाल पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। recent visitors 70

केंद्र सरकार के निर्देश पर मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने कूनो सहित पांच अभयारण्यों में पर्यटन जोनल मास्टर प्लान शुरू किया

ग्वालियर ग्वालियर-चंबल संभाग से लेकर ओरछा तक स्थित पांच अभयारण्यों में अब पर्यटन बढ़ाने के प्रयास बढ़ाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार के निर्देश पर मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने इन अभयारण्यों को इको सेंसिटिव जोन (ईएसजेड) के तौर पर चिह्नित कर यहां जोनल मास्टर प्लान तैयार करना शुरू किया है। पर्यावरण सुधार के साथ ही पर्यटक हितैषी उपाय, पर्यटकों के लिए परिवहन की व्यवस्था, कनेक्टिविटी, पार्किंग सहित ठहरने की उचित व्यवस्था जैसे कई घटकों को शामिल किया गया है। इन पांच अभयारण्यों में कूनो नेशनल पार्क के अलावा ग्वालियर का सोनचिरैया अभयारण्य, माधव नेशनल पार्क, ओरछा अभयारण्य और राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य को शामिल किया गया है। मास्टर प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी दिल्ली की एक कंपनी सांई कंसल्टिंग इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है। कंपनी ने प्राथमिक तौर पर कूनो नेशनल पार्क और सोनचिरैया अभयारण्य के मास्टर प्लान पर काम शुरू भी कर दिया गया है। कंपनी जिला स्तरीय निगरानी समिति के साथ समन्वय कर प्लान तैयार कर रही है। श्योपुर कलेक्टर किशोर कान्याल के अनुसार कूनो के ड्राफ्ट प्लान को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। वहीं, सोनचिरैया अभयारण्य को लेकर मैदानी सर्वे शुरू किया गया है। कूनो नेशनल पार्क के 725.90 वर्ग किमी इलाके में होगा काम कूनो नेशनल पार्क का क्षेत्रफल 748.76 वर्ग किमी है। इसमें से 725.90 किमी इलाके को इको सेंसिटिव जोन के तौर पर चिह्नित किया गया है। चीतों के आने के बाद कूनो के आसपास के इलाके में पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं। श्योपुर जिले में कुछ होटलों के अलावा पर्यटन बोर्ड ने भी अपनी तरफ से पैकेज जारी कर पर्यटकों को आकर्षित करने के प्रयास किए हैं। मास्टर प्लान में इन घटकों पर ध्यान पर्यटन से संबंधित गतिविधियां बढ़ाने पर फोकस। इसमें पर्यटकों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के साथ ही नई गतिविधियां शामिल करने के साथ ही वन्य प्राणियों के साथ ही उनका क्षेत्र की संस्कृति और विरासत से परिचय करवाया जाएगा। अभयारण्यों के पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसमें विशेष तौर पर पहाड़ी ढलानों और नदी तटों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। इको सेंसिटिव जोन में खदानों, प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों, ईंट-भट्टों और चिमनियों पर प्रतिबंध रहेगा। स्थानीय लोगों द्वारा संचालित डेयरियों, डेयरी फार्मिंग, जलीय कृषि और मत्स्य पालन मुर्गी पालन के साथ-साथ चल रही कृषि और बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। प्राकृतिक जल निकायों या भूमि क्षेत्र में ट्रीटमेंट प्लांट के जरिये पानी का शोधन किया जाएगा। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन को भी शामिल किया गया है। इलाके में दिशासूचक और होर्डिंग आदि भी लगाए जाएंगे।   recent visitors 56

अगले दो दिन इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर से जुड़े क्षेत्रों में यह स्थिति बनी रहेगी, फिर से बदल रहा है मौसम

इंदौर अरब सागर में बना चक्रवात का घेरा अभी सक्रिय है। इसका असर प्रदेशभर के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में देखने को मिल रहा है। वहां बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। अगले दो दिन इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर से जुड़े क्षेत्रों में यह स्थिति बनी रहेगी। कम दबाव का क्षेत्र होने से हल्की बारिश व बूंदाबांदी का अनुमान है। काले बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवा से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। संभवत: सामान्य से दो से तीन डिग्री तापमान नीचे रहेगा। अरब सागर में उठे चक्रवात की वजह से मौसम बदल गया है। मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात हो रही है। इंदौर और जबलपुर संभाग में बारिश यह सिलसिला अगले दो दिन बना रहेगा। इंदौर-जबलपुर संभाग में हल्की बारिश होगी। बाद में मौसम सामान्य होगा। फिर भी बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवा चलती रहेगी। इस सप्ताह प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी मानसून की गतिविधियां बंद होंगी। इनमें जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर संभाग शामिल हैं। मध्य अरब सागर के ऊपर बना निम्न दाब का क्षेत्र मौसम विभाग के मुताबिक पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक निम्न दाब क्षेत्र बना है। साथ ही चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रही है। 13 अक्टूबर की सुबह तक मध्य अरब सागर के ऊपर तीव्र निम्न दाब क्षेत्र (डिप्रेशन) में परिवर्तित होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे हिंद महासागर पर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से 14 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर निम्न दाब क्षेत्र बने रहने की संभावना है। बादल हटते ही गुलाबी ठंड देगी दस्तक मध्य प्रदेश के कई इलाकों में धीरे-धीरे ठंड आ रही है। यहां पर बादल छटने के बाद रात और सुबह के वक्त गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा। कई इलाकों में रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। हालांकि बारिश के जाते ही ठंडक और बढ़ने लगेगी। मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अभी बादल छाए हुए हैं। इससे तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं आएगा। इंदौर में आज का मौसम दो दिन हल्की बारिश के बाद शनिवार को मौसम सामान्य रहा। दिनभर बादल छाए रहे। बीते चौबींस घंटों में दिन का तापमान 0.6 डिग्री नीचे आया। अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन बादल रहेंगे। हल्की बारिश होगी। recent visitors 87

भाजपा नेतृत्व ने झारखंड और महाराष्ट्र में बदली रणनीति, हारी हुई सीटों पर बदलेगी रणनीति

नई दिल्ली भाजपा नेतृत्व ने झारखंड और महाराष्ट्र में पिछली बार हारी सीटों को लेकर खास रणनीति बनाई है। इन सीटों पर विरोधी दलों के विधायकों के खिलाफ माहौल है, जिसे वह भुनाने की कोशिश करेगी। हालांकि महाराष्ट्र में शिवसेना और राकांपा में टूट के बाद कई सीटों की स्थिति बदली है। वहां पर वह अपने हिस्से में आने वाली पिछली बार की हारी लगभग 65 सीटों पर नए समीकरण बना रही है। भाजपा झारखंड में विरोधी सत्तारूढ़ गठबंधन की लगभग 50 सीटों में से आधी जीतने को कोशिश कर रही है। इसके लिए भाजपा की अपनी टीम के साथ संघ के कुछ संगठन भी अपने स्तर पर मदद कर रहे हैं। झारखंड में भाजपा ने विधानसभा की 81 सीटों में से 25 जीती थी, जबकि जेवीएम को तीन व आजसू को दो सीटें मिली थीं। राज्य में भाजपा ने लगभग 50 हारी हुई सीटों के सामाजिक व राजनीतिक समीकरणों को अपने पक्ष में करने के लिए आदिवासी व गैर आदिवासी दोनों वर्गों में अपने दूसरे राज्यों के नेताओं को भी सक्रिय किया हुआ है। इनमें बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल व छत्तीसगढ़ के नेता शामिल हैं। दूसरे राज्यों के नेता अपने सामाजिक समूहों के बीच जाने के साथ दूर दराज तक की रिश्तेदारियों के जरिये गांव-गांव संपर्क कर रहे हैं। संघ से जुड़ा वनवासी कल्याण आश्रम भी परोक्ष रूप से भाजपा की सहायता कर रहा है। लोकसभा चुनाव के समय से तैयारी महाराष्ट्र में पिछली बार भाजपा व शिवसेना के गठबंधन ने 288 में से 161 सीटें जीती थीं। इनमें भाजपा की 105 सीटें शामिल थीं। बाद में गठबंधन टूट गया और अब गठबंधन सरकार में भाजपा के साथ शिवसेना का एक बड़ा धड़ा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में और राकांपा का बड़ा धड़ा उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में उसके साथ है। सूत्रों के अनुसार भाजपा महाराष्ट्र में लगभग 170 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उसके पास लगभग 65 सीटें ऐसी होंगी जो हारी हुई हैं। उन पर जीत के लिए पार्टी ने अपनी तैयारी लोकसभा चुनाव के समय से ही कर रखी है। चूंकि भाजपा खुद सत्ता में है, ऐसे में वह काफी संभल कर चल रही है। विरोधी विधायकों को लेकर तो वह आक्रामक है, लेकिन सरकार का बचाव कर रही है। recent visitors 75

बाबा सिद्दीकी की निर्मम हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई

लमान खान के दोस्त और किशोर नेता बाबा की हत्या के बाद अब एक्टर्स की तारीफ की गई है। यह हत्या से लेकर पौराणिक कथाओं तक फैली हुई है और पूरे बॉलीवुड में मातम पसरा है। अब सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर टैगडी स्टेचर कर दिया गया है। उनके घर के बाहर बैरिकेड्स लगे हुए हैं। सलमान के घर के बाहर या आस-पास कोई भी गाड़ी नहीं चला रहा है। इसके अलावा सलमान खान के घर के बाहर उनके पर्सनल सिलिकॉन गार्ड्स भी मौजूद हैं। 'आजतक' की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान के घर के बाहर एक अतिरिक्त सुरक्षा टीम का गठन किया गया है। लॉरेंस बिश्नोई ने ली हत्या की जिम्मेदारी ली, सलमान से भी दुश्मन बने बाबा सिद्दीकी की हत्या के तार लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े जा रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसी बीच बाबा की हत्या की जिम्मेदारी भी ली है। तथ्यों के मुताबिक, एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मदद करते हुए कहा था कि जो भी सलमान की मदद करेगा, वह अपना अकाउंट बुक रख ले इसी बीच सलमान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है, क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई का सलमान से पुराना विवाद चल रहा है। उन्होंने एक्टर्स की हत्या के खतरे का भी भुगतान किया है। सलमान को घर में रहने की मनाही, देर रात अमेरिका गए अस्पताल सलमान को लीलवती अस्पताल आने से भी मना कर दिया गया। पर वह दोस्त बाबा की हत्या की खबर मिलने पर खुद को रोक नहीं सका। सलमान देर रात ज़ोरदार पीपीएम अस्पताल गए। उनके साथ भारी हेडफ़ोन और गार्ड थे। सिद्धांत के मुताबिक, पुलिस ने सलमान से कहा है कि वह अब अस्पताल में नहीं हैं और घर पर ही रहने की कोशिश करते हैं। अस्पताल से निकले तो परेशान थे सलमान वहीं, पुलिस से जुड़े बोर्ड ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स को बताया कि सलमान की सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इससे पहले जब सलमान, बाबा की टिप्पणी से मुलाकात के बाद निकले तो वह काफी सीख गए। हालांकि ऐसी स्थिति में अजीब सामान्य बात है, लेकिन सलमान के चेहरे पर तनाव साफ नजर आ रहा था।' सलमान पिछले कुछ समय से लॉरेंस बिश्नोई की सुपरस्टार लिस्ट में हैं। 4 जून को सलमान ने उन्हें और उनके परिवार को मिल रही धमकियों और हमले के बाद मुंबई पुलिस को एक बयान दिया था। बयान में सलमान ने कहा, 'लॉरेंस बिश्नोई ने अपने गैंग के लोगों की मदद से उस समय घर पर गोलियां चलाईं, जब मेरे घर के लोग सो रहे थे।' वो मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को मारने की योजना बना रहे थे।' बाबा ने कही थी शाहरुख-सलमान की दोस्ती बाबा की हत्या की खबर में शामिल हैं राज कुंद्रा और संजय दत्त भी लीलावती अस्पताल। बाबा बाबा सिर्फ राजनीति की दुनिया में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी काफी मशहूर थे। उनका इफ्तार उपकरण बेहद मशहूर था, जिसमें फिल्मी सितारों का भी जमवड़ा लगता था। सलमान और शाहरुख का झंडा बाबा ने ही खत्म कर दिया था। recent visitors 75

रेल कर्मियों को बड़ी राहत, रेलवे के पैनल में शामिल हुई 13 निजी अस्पताल, होगा फ्री इलाज

बरेली रेल कर्मियों को गंभीर बीमारी होने पर इमरजेंसी की स्थिति में वह रेलवे के पैनल में शामिल निजी अस्पताल में उम्मीद कार्ड के आधार पर भर्ती हो सकेंगे। उन्हें रेलवे अस्पताल पहुंचकर रेफर कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। निजी अस्पताल 24 घंटे में रेलवे अस्पताल को ऑनलाइन इमरजेंसी रेफर लेटर भेजेगा। रेलवे अस्पताल की सहमति के बाद निश्शुल्क उपचार जारी रहेगा। यह सुविधा इमरजेंसी की स्थिति में ही मिलेगी। सामान्य स्थिति में रेलवे अस्पताल से चयनित निजी अस्पताल के लिए रेफर की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। एलएनएम का 13 निजी अस्पतालों के साथ करार जारी ललित नारायण मिश्र केंद्रीय रेलवे अस्पताल (एलएनएम) का 13 निजी अस्पतालों के साथ करार जारी रहेगा। एलएनएम प्रशासन ने मेदांता, द मेडिसिटी सेक्टर- 38, गुड़गांव के साथ 30 सितंबर 2025 तक कैशलेस उपचार के लिए करार कर लिया है। महाप्रबंधक सौम्या माथुर की सहमति के बाद चिकित्सा निदेशक डॉ. मो. असगर अली खान ने लखनऊ, वाराणसी, इज्जतनगर और गोंडा के मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को मेदांता में रेफर करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।   रेलवे के पैनल में शामिल निजी अस्पतालों की लिस्ट मेंदाता, द मेडिसिटी, सेक्टर- 38, गुडगांव यशोदा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, गाजियाबाद सर्वोदय हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, फरीदाबाद- हरियाणा फोर्टिस एस्कोर्ट हर्ट इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर- नई दिल्ली नियो हास्पिटल- सेक्टर- 50 नई दिल्ली विजिटेक आई सेंटर- नई दिल्ली बत्रा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, नई दिल्ली न्यू प्रकाश क्लीनिक, निकट कौवाबाग पुलिस चौकी, गोरखपुर श्रीराम जानकी नेत्रालय एडी चौक जुबिली रोड, गोरखपुर श्री साईं नेत्रालय दस नंबर बोरिंग सोनौली रोड, गोरखपुर फातिमा हास्पिटल, पादरी बाजार- गोरखपुर न्यू उदय हास्पिटल, गोलघर- गोरखपुर सावित्री हास्पिटल, दिलेजाकपुर- गोरखपुर बुजुर्गों की मदद को आगे आ रही बरेली पुलिस वहीं जिले की पुलिस को लेकर भी एक गर्व करने वाली बात सामने आई है। बरेली पुलिस अब बुजुर्गों की मदद को आगे आ रही है। एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी और एसपी नार्थ अपने-अपने क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्ग दंपती या एकल बुजुर्ग की लिस्ट तैयार करा रहे हैं। जिससे यदि उन्हें कोई समस्या होती है तो उनके दरवाजे तक स्वयं पुलिस मदद लेकर पहुंचे। उन्हें किसी भी तरह की कोई समस्या न हो। यहां ऐसे बहुत से बुजुर्ग हैं जो अपना बसर गुजर अकेले कर रहे हैं। उनकी देखभाल करने के लिए कोई नहीं हैं। इन्हीं लोगों की मदद को एक बार फिर से पुलिस आगे आ रही है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि लिस्ट फाइनल होने के बाद जिन बुजुर्गों या दंपतियों की कोई देखरेख करने वाला कोई नहीं हैं। उनकी देखरेख के लिए संबंधित बीट आरक्षी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। संबंधित थाना या चौकी का बीट सिपाही बुजुर्गों से संपर्क कर उनका नंबर लेगा और अपना नंबर उन्हें देकर आएगा। जिससे यदि उन्हें कभी कोई आवश्यकता होती है तो वह फोन कर सकें। recent visitors 128

नायब सिंह सैनी को जान से मारने की धमकी, व्हाट्सएप ग्रुप पर दी थी धमकी, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

हरियाणा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि राज्य के जींद जिले में जुलाना में व्हाट्सएप ग्रुप पर यह धमकी दी गई थी। आरोपी की पहचान जींद जिले के देवरार निवासी अजमेर के रूप में हुई है। जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि अजमेर ने 8 अक्टूबर को राज्य में मतगणना के दिन व्हाट्सएप ग्रुप पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और अजमेर को गिरफ्तार कर लिया गया।' मालू हो कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार और ओलंपिक पहलवान विनेश फोगट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार योगेश कुमार को हरा दिया। उन्होंने 6,015 मतों के अंतर से हराकर जुलाना विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। हालांकि, नतीजों से पहले कई राजनीतिक जानकारों का मानना था कि फोगाट की जीत का अंतर बड़ा हो सकता है। मगर, अंतिम नतीजे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण 17 अक्टूबर को बता दें कि हरियाणा में नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकूला में होगा। पार्टी ने एक बयान में यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के सीनियर नेता और कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ‘हमें प्रधानमंत्री की मंजूरी मिल गई है और 17 अक्टूबर को पंचकूला में मुख्यमंत्री व उनके मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह होगा।’ शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित दशहरा मैदान में सुबह 10 बजे होगा। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के दौरान संकेत दिया था कि अगर पार्टी जीतती है तो नायब सिंह सैनी शीर्ष पद के लिए उसकी पसंद होंगे, जिन्होंने मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। recent visitors 64