अलीगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, मेले से घर लौट रहे 4 दोस्तों की हुई मौत

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में चार दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। ये सभी दोस्त एक ही बाइक पर बैठकर बुलंदशहर से अलीगढ़ में दशहरे के मेले का आनंद लेने आए थे। लौटते समय उनकी बाइक जवां थाना क्षेत्र में छेरत के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान विकास, सुनील, यश शर्मा, और रवि के रूप में हुई है। ये सभी युवक बुलंदशहर जिले के डिबाई गांव दौलतपुर खुर्द के निवासी थे। उनकी उम्र 18 से 22 साल के बीच बताई जा रही है। ये चारों दोस्त दशहरे के मेले का आनंद लेने के लिए अलीगढ़ आए थे। मेला देखने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तो उनकी बाइक जवां थाना क्षेत्र में छेरत के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में सभी युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में कोहराम हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुखद खबर से युवकों के परिवार में कोहराम मच गया और परिवारजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का सामना किया। पुलिस की रिपोर्ट एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि रविवार की तड़के पुलिस को सड़क हादसे की सूचना मिली थी। युवकों की बाइक सड़क किनारे खड़े सीमेंट की बोरियों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के बाद चारों युवकों को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा के मुद्दे को उजागर किया है। युवा दोस्तों की एक साथ हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण मौत ने सभी को हिला कर रख दिया है। यह हादसा यह दर्शाता है कि सड़क पर सुरक्षा का ध्यान रखना कितना महत्वपूर्ण है।   recent visitors 78

श्रम मंत्री देवांगन ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की

रायपुर, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कोरबा में असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के महापर्व विजयादशमी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। लाल मैदान से लेकर आरपी नगर फेस वन, पुरानी बस्ती मुड़ापार समेत सभी प्रमुख स्थानों में आयोजित विजयादशमी के पर्व पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। इस अवसर पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतला का दहन किया गया। ऊर्जाधानी के लाल मैदान में सबसे ऊंचे 110 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया गया। इससे पहले मंत्री श्री देवांगन ने भगवान श्री राम सेना की पूजा अर्चना की। उन्होंने दर्री के राजेन्द्र नगर फेस-1 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की। मंत्री श्री देवांगन दर्री मुख्य मार्ग स्थित मंगल भवन में आयोजित भव्य दशहरा उत्सव में सम्मिलित हुए, मंत्री श्री देवांगन ने विधिवत पूजन की। समिति के प्रमुख जनों की मांग पर मंत्री श्री देवांगन ने मंगल भवन के विस्तार सहित अन्य विकास कार्यों के लिए स्वीकृति की घोषणा की। दर्री से मंत्री श्री देवांगन राजेंद्र प्रसाद नगर फेस 01 के विशाल दशहरा प्रांगण में हजारों के भीड़ के बीच पहुंचकर जय जय श्री राम का उद्घोष कर कहा कि अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक, विजयादशमी का यह पर्व सभी को अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त कर धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम आप सभी का कल्याण करें। श्रम मंत्री श्री देवांगन पुरानी बस्ती कोरबा स्थित रानी रोड और मुड़ापार बाजार में आयोजित विशाल दशहरा उत्सव में सम्मिलित हुए। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुड़ापार का दशहरा उत्सव विगत 50 वर्षों से मनाया जा रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने मुड़ापार में पंडाल निर्माण की सहर्ष घोषणा की और सभी को दशहरा की बधाई और शुभकामनाएं दी तथा रिमोट का बटन दबाकर रावण के पुतला का दहन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। recent visitors 84

चौथी सीआईएससीई नेशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप अब्बास काजमी को मिला स्वर्ण

लखनऊ रांची में स्थित खेल गांव स्टेडियम में 13 से 16 सितंबर तक आयोजित चौथी सीआईएससीई नेशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में लखनऊ लामार्टिनियर कालेज के कक्षा 12 के छात्र अब्बास काजिम ने अण्डर-19 आयु वर्ग के 64 से 69 किलाग्राम वर्गभार में महाराष्टï्र के मुक्केबाज को फाइनल के पहले राउण्ड में नॉकआउट मार कर स्वर्ण पदक जीत लिया। अब्बास काजिम ने इससे पूर्व गतवर्ष रांची में सीआईएससीई जूनियर नेशनल अण्डर-17 के 67 से 70 किलो  भार में स्वर्ण जीता था। बताते चले कि पूर्व विधायक दिवंगत मर्तजा मियां के पोते, अब्बास काजमी लामार्टिनियर कालेज में कोच सुनील जोशी से मुक्केबाजी की ट्रेनिंग लेते हैं। अब्बास कक्षा 12 में गणित विषय से पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में एक अच्छा मुक्केबाज होने के साथ इंजीनियरिंग में भविष्य बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि मजबूत इरादे रखने वाले अब्बास काजिम ने रांची की सीनियर नेशनल 2024 के क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक को पहले राउंड के चंद पल में धूल चटाते हुए नॉक आउट आधार पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में दस्तक दी। अब्बास काजमी ने सेमीफाइनल में धाक बरकरार रखते हुए पंजाब के मुक्केबाज को भी पहले राउंड के चंद पल में नॉक आउट मारकर ढेर करते हुए फाइनल का दरवाजा खटखटा दिया। खिताबी मुकाबले में अब्बास काजमी ने महाराष्टï के मुक्केबाज को अपनी धमक दिखाते हुए चंद पल में नॉकआउट मारकर स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाल लिया। लखनऊ लामार्टिनियर कॉलेज के 12वीं कक्षा के छात्र अब्बास काजमी इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं और अपने खेल में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। बेटे की उम्दा जीत पर परिवार ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि काजमी और कोच सुनील जोशी की कड़ी मेहनत और समर्पण ने यह सफलता दिलाई है। recent visitors 161

भारत में 17 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, स्कूल, कॉलेज, और सरकारी दफ्तर बंद

नई दिल्ली भारत में त्योहारों का सीजन जोर-शोर से शुरू हो चुका है, और इसके साथ ही छुट्टियों की लंबी श्रृंखला भी शुरू हो गई है। गांधी जयंती से आरंभ हुई इस छुट्टियों की लड़ी, नवरात्रि, दशहरा, और दिवाली के बाद जाकर खत्म होगी। अब 17 अक्टूबर 2024 को भी कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, जो क्षेत्रीय त्योहारों के आधार पर लागू होगा। 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती और कटि बिहू के अवसर पर कर्नाटक, असम, और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में स्कूल, कॉलेज, और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। जहां जिस त्योहार का ज्यादा प्रचलन है, वहां उस त्योहार के अनुसार अवकाश घोषित किए गए हैं। इसके अलावा, विभिन्न राज्यों में त्योहारों के चलते पूरे अक्टूबर में कई तिथियों पर छुट्टियां रहेंगी। उदाहरण के लिए, असम में 17 अक्टूबर को कटि बिहू का त्योहार मनाया जाएगा, जबकि जम्मू और कश्मीर में 26 अक्टूबर को परिग्रहण दिवस के मौके पर अवकाश रहेगा। त्योहारों के इस मौसम में कई लोग लगातार चार दिनों तक छुट्टियों का लाभ उठा सकेंगे। ऐसे में लोगों को इन छुट्टियों की जानकारी पहले से ही मिल रही है ताकि वे अपने काम और यात्रा की योजना आसानी से बना सकें। recent visitors 120

भगवान श्री अग्रसेन की जयंती समारोह में शामिल हुए राज्यपाल

रायपुर, समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करने से देश का उत्थान होगा। हमारे देश 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था तभी बन सकता है जब समाज के अंतिम व्यक्ति भी विकास की मुख्य धारा में शामिल हो। यह विचार राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भगवान श्री अग्रसेन जयंती समारोह में व्यक्त किये।  छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा रायपुर में आयोजित भगवान श्री अग्रसेन की 5148 वीं जयंती समारोह में राज्यपाल श्री डेका बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज के समय में, जब समाज में आर्थिक असमानता और सामाजिक विभाजन की चुनौतियाँ सामने हैं, भगवान अग्रसेन के आदर्श हमारे लिए एक मार्गदर्शक हो सकता है। उनका जीवन समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समर्पण, समानता और सेवा का संदेश देता है। उनकी नीतियों में ‘एक ईंट और एक रुपया‘ का सिद्धांत स्पष्ट रूप से समाज के कमजोर वर्गों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने यह सिद्ध किया कि समाज का उत्थान तब ही संभव है, जब समाज का हर व्यक्ति समृद्ध हो। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि भगवान अग्रसेन के सिद्धांतों का पालन करते हुए अग्रवाल समाज ने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की भावना को बनाए रखा है। यह समाज हमें यह सिखाता है कि किस प्रकार एकजुट होकर समाज का हर व्यक्ति समृद्ध और सशक्त हो सके। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में भी अग्रवाल समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उद्योगों का विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका योगदान और समाज सेवा की भावना प्रशंसा के योग्य है। छत्तीसगढ़ की सामाजिक और आर्थिक संरचना में अग्रवाल समाज ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़, अपनी विविधताओं के बावजूद, एकता का प्रतीक है। यहाँ हर वर्ग और समुदाय के लोग मिल-जुलकर रहते हैं और इसमें अग्रवाल समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। हमें इस सामाजिक समरसता को बनाए रखने की दिशा में काम करना चाहिए। राज्यपाल ने अग्रवाल समाज के द्वारा छत्तीसगढ़ में समाज सेवा के क्षेत्र में किए गये कार्यों को लिपिबद्ध करने का सुझाव दिया जिससे आने वाली पीढ़ी जान सके कि उनके समाज का क्या योगदान है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में अग्रवाल समाज की उल्लेखनीय  भागीदारी है। व्यापार के साथ-साथ वे सेवा के कार्य भी करते हैं। उन्होंने अग्रवाल समाज के लोगों से आग्रह किया कि कम से कम एक गरीब कन्या का विवाह, एक गरीब बच्चे की शिक्षा, एक गरीब व्यक्ति का इलाज कराने और एक गरीब बस्ती को गोद लेने का संकल्प लें तभी समाज की सार्थकता सिद्ध होगी। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सियाराम अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमेन श्री अशोक अग्रवाल ने संगठन द्वारा किये जा रहे समाज सेवा के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। समारोह में विशिष्ट योगदान देने वाले समाज के विभूतियों को राज्यपाल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर बसना के विधायक श्री संपत अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमेन श्री प्रदीप मित्तल, श्री नेतराम अग्रवाल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी, महिला एवं युवा अग्रवाल सभा के पदाधिकारी सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। recent visitors 90

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये बालाघाट में हवाईपट्टी का होगा निर्माण : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह

भोपाल स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि कान्हा नेशनल पार्क में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से बालाघाट में हवाई-पट्टी का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गंभीर मरीजों के इलाज के लिये एयर लिफ्टिंग की योजना बनाई है। इस वजह से ही यहाँ हवाई-पट्टी निर्माण आवश्यक हो गया है। स्कूल शिक्षा एवं प्रभारी मंत्री श्री सिंह बालाघाट में जिलाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विधायक सर्वश्री राजकुमार कर्राहे, गौरव पारधी, संजय उइके, मधु भगत, विक्की पटेल, श्रीमती अनुभा मुंजारे और पूर्व मंत्री श्री रामकिशोर नानो कावरे भी मौजूद थे। सड़कों के दुरुस्तीकरण के लिये कार्य-योजना बनायें प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जिले की सम्पूर्ण सड़कों के दुरुस्तीकरण की कार्य-योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि नवम्बर माह से जिले में सड़कों की मरम्मत का कार्य युद्ध-स्तर पर किया जायेगा। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिये कहा। शाला भवनों की स्थिति की भी रिपोर्ट तैयार करें प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों को जिले में शाला भवनों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के साथ शाला भवनों के निर्माण और मरम्मत का कार्य किया जाये। उन्होंने शालाओं में अतिशेष शिक्षकों की स्थिति की भी जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने जिले में संचालित बस व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बसों के व्यवस्थित संचालन की निगरानी के लिये जल्द नया सिस्टम लागू किया जायेगा। इस सिस्टम से बसों के यात्री किराये पर भी निगरानी रखी जायेगी। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।   recent visitors 65

नारायण सिंह कुशवाह ने किसानों को उद्यानिकीफसलों के लिए उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई

भोपाल उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने किसानों को उद्यानिकीफसलों के लिए उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि अमानक बीज देने वाली फर्मों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। मंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि अगर उन्हें नि:शुल्क बीजों की गुणवत्ता में कमी दिखाई दे, तो वे इसकी जानकारी विभाग को तत्काल दें। मंत्री श्री कुशवाह ग्वालियर जिला मुख्यालय पर आयोजित 4 दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे। संभाग स्तर पर हाईटेक नर्सरी की स्थापना श्री कुशवाह ने बताया कि प्रदेश में संभागीय स्तर पर हाईटेक नर्सरी स्थापित की जा रही हैं, जिनमें सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ग्वालियर की सरकारी पौधशाला का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बताया कि इस वर्ष यहां से 7 लाख रुपये के पौधों की बिक्री हो चुकी है। किसान मेले में विकासखंडवार किसान होंगे शामिल चार दिवसीय किसान मेले में सोमवार, 14 अक्टूबर को भितरवार विकासखंड के 142 किसान शामिल होंगे। इसी तरह 15 अक्टूबर को डबरा के 201 और 16 अक्टूबर को मुरार विकासखंड के 189 किसान शामिल होंगे। recent visitors 111