केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा-मामला गंभीर, राजस्थान-अजमेर में विश्वविद्यालय के खाने में मिली छिपकली की पूंछ

अजमेर. अजमेर जिले के बांदर सिंदरी स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में खाने में छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है। घटना शनिवार रात की है। जब एक छात्र मेस में खाना खा रहा था, तभी अचानक उसकी सब्जी में छिपकली की कटी हुई पूंछ घूमती नजर आई। घटना के बाद यूनिवर्सिटी के छात्रों ने मेस संचालक और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रविवार को खाने में छिपकली की पूंछ का वीडियो सामने आने पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा- कुलपति से मामले की जांच करने की बात कही है। स्टूडेंट्स की सेहत के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है। हम इस मसले को गंभीरता से ले रहे हैं। आगे उचित कदम उठाए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार विपिन कुमार का कहना है कि मैं अभी तीन दिन से बाहर हूं। मैं किशनगढ़ पहुंचकर मामले की जानकारी लूंगा। अभी केवल सोशल मीडिया पर मेस के खाने को लेकर जानकारी मिली है। वस्तु स्थिति का पता लगा रहे हैं। कुछ लोगों से फीडबैक लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। हो सकता है कि मामला इम्प्लांट का निकले। यूनिवर्सिटी पीआरओ ने नहीं उठाया फोन छात्रों ने जब इस घटना के विषय में यूनिवर्सिटी की पीआरओ अनुराधा मित्तल को फोन कॉल कर मामले की जानकारी देनी चाही, तो उन्होंने फोन कॉल पहली बार में नहीं उठाया। उसके बाद मैसेज कर मामले की जानकारी लेनी चाही, इसके बाद मैसेज से जानकारी दी, लेकिन कोई भी रिप्लाई नहीं किया और अपना फोन को नॉट रीचेबल कर दिया। recent visitors 75

चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा’

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी की उपस्थिति में सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केन्द्रीय ससंदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, पूर्व गृह मंत्री व वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह भी उपस्थित रहे। recent visitors 57

मुंबई मेट्रो में लगे ‘जय श्री राम’ के नारे, पूजा भट्ट को होने लगी दिक्कत, रिएक्शन देते हुए बोलीं- ‘ये कैसे जायज है

मुंबई नवरात्रि के दोरान लोगों के एक ग्रुप द्वारा मुंबई मेट्रो में भजन-कीर्तन करने  और गरबा सॉन्ग गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वही बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म मेकर पूजा भटट् का इस पर गुस्सा फूटा है। उन्होंने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर पब्लिक प्लेस पर "जय श्री राम" के नारे लगाने वालों पर अपनी भड़ास निकाली है। वहीं इस पर एक्ट्रेस भी ट्रोल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कुणाल पुरोहित नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसमें मुंबई मेट्रो के अंदर यात्री जयश्री राम के जयकारे लगा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुंबई मेट्रो में कुछ यात्री सीट पर बैठे हैं और कुछ फर्श पर बैठकर ‘भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा’ गा रहे हैं। वहीं कुछ यात्री गुजराती गरबा के गाने गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस का गुस्सा छलका है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “ पब्लिक प्लेस पर इसकी इजाजत कैसे दी सकती है है? इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह हिंदुत्व पॉप, क्रिसमस कैरोल, बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर या इनके बीच कुछ भी है। सार्वजनिक स्थानों का इस तरह दुरुपयोग नहीं किया जा सकता। अधिकारी इसकी अनुमति कैसे और क्यों दे रहे हैं? लॉ एंड ऑर्डर कायम होने की कोई उम्मीद नहीं पूजा भट्ट ने एक और पोस्ट में लिखा, “ अगर हम रियल सेंस में बेसिक रूल्स को फॉलो नहीं कर सकते तो लॉ एंड ऑर्डर कायम होने की कोई उम्मीद नहीं है। सभी राजनीतिक दलों के अवैध होर्डिंग्स शहर को अपवित्र कर रहे हैं, मेट्रो को पार्टी क्षेत्र में तब्दील किया जा रहा है। सड़क के बीच में पटाखे जलाए जा रहे हैं।” बता दें कि पूजा भट्ट की पटाखे वाली यह पोस्ट उस वक्त आई है, जब  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की दशहरा जुलूस और आतिशबाजी की आड़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। पूजा भट्ट हो रहीं ट्रोल वहीं अपनी इस पोस्ट के बाद पूजा भट्ट भी ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। एक ने लिखा, “ आप हमारी संस्कृति को मिटा नहीं सकते मैडम। हम अपने त्योहार इसी तरह मनाते आए हैं और मनाते रहेंगे, इसे कोई नहीं रोक सकता, न आप, न सरकार।बस वास्तविक मुद्दों, गरीबी, विकास, अवैध होर्डिंग्स के बारे में बात करें, यह एक अच्छा मुद्दा था। लेकिन हिंदू धर्म को निशाना मत बनाओ।” एक अन्य ने लिखा, “ ओह सच में।।।ईद के समय पर ये ज्ञान कहा चला जाता है पूजा मैडम।   कभी ये ज्ञान बकरी मत काटो पे दे दिया करो।।।सड़कों पर जब 5 बार नमाज पढ़ी जाती है आजतक 1 ट्वीट भी नहीं लिखा गया उस पर।।ज्यादा ज्ञान पेला जा रहा है।।” recent visitors 72

अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता उद्घाटन में शामिल होंगे भारतीय टी-20 क्रिकेट के कप्तान सूर्य कुमार यादव

रायपुर, राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन में भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान और युवाओं में स्काई के नाम मशहूर क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन राजधानी के कोटा स्थित स्टेडियम में होगा। सोशल मीडिया में जारी हुए वीडियो में क्रिकेटर श्री यादव ने बताया कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने आयोजन समिति को इसके लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उल्लेखनीय है कि इस वृहद आयोजन के समापन समारोह में ओलंपिक पदक विजेता सुश्री मनु भाकर भी शामिल होंगी। इस आयोजन में दो स्टार खिलाड़ियों की उपस्थिति से विभिन्न राज्यों से आनेवाले वन विभाग के प्रतिभागियों  में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी वीडियो जारी कर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशभर के वन सेवा के अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई देते हुए आयोजक वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने क्रिकेटर श्री सूर्य कुमार यादव और ओलंपिक पदक विजेता सुश्री मनु भाकर के छत्तीसगढ़ आगमन पर भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी व युवाओं और खिलाड़ियों के लिए यह एक सुअवसर होगा। इस आयोजन की नोडल अधिकारी सुश्री शालिनी रैना (मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन व आईटी) ने बताया कि यह एक वृहद व प्रतिष्ठित आयोजन है जो कि वनों की सुरक्षा व वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर समर्पित है, जिसमें देशभर के अनेक प्रतिभागी शामिल होने वाले हैं। सभी खिलाड़ियों के ठहरने व खेल आयोजन में शामिल होने की व्यवस्था की गई है। राजधानी के विभिन्न स्पोर्ट्स ग्राउंड्स में अनेक आयोजन किए जाएंगे। हमें पूरा विश्वास है कि अन्य राज्यों से आने वाले प्रतिभागियों को यह पूरा आयोजन और छत्तीसगढ़ प्रदेश का अतिथि सत्कार पसंद आएगा। गौरतलब है कि यह 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से करीब 3000 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सतत प्रयासरत है। recent visitors 108

अच्छी कानून व्यवस्था और सुशासन से ही होगा विकास – मुख्य सचिव

सिंगरौली प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर तथा अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि अच्छी कानून व्यवस्था और सुशासन से ही प्रदेश का विकास होगा। जन कल्याण को केन्द्र में रखकर विकास योजनाओं का परिणाममूलक क्रियान्वयन करें। औद्योगिक विकास के लिए भारी मात्रा में निवेश की आवश्यकता है। निवेश के लिए अच्छी अधोसंरचना आवश्यक होगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में कई बड़ी परियोजनाओं के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। अधोसंरचना विकास के कार्य गुणवत्तापूर्ण तथा समय सीमा में पूरा कराएं। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व तथा पुलिस अधिकारी निचले स्तर तक समन्वय से कार्य करें। गणेश विसर्जन, नवरात्रि, ईद तथा दशहरे में पूरे प्रदेश में अच्छी कानून व्यवस्था के लिए सभी अधिकारियों को बधाई। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रशासनिक कार्य पूरी संवेदनशीलता से करें। लंबित प्रकरणों का विश्लेषण कर उनकी कमी दूर करने का प्रयास करें। सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों से सतत संवाद रखें। प्रशासनिक कार्यों और विकास के कार्यों से आमजनता को जोड़ें। योजनाओं के संबंध में सही जानकारी आमजनता तक पहुंचाएं। कमिश्नर और कलेक्टर राजस्व कार्यों पर विशेष ध्यान दें। कार्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। नहरों की तत्काल मरम्मत कराकर अंतिम छोर तक पानी पहुंचाएं। जिन सिंचाई परियोजनाओं में प्रेशराइज्ड पाइप पानी दिया जा रहा है वहाँ के सभी किसानों को स्प्रिंकलर के उपयोग के लिए प्रेरित करें। शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों को घर, बिजली, पानी और एलपीजी गैस की सुविधा दी जा रही है। इनसे जुड़ी योजनाओं की नियमित समीक्षा करें। आकांक्षी जिले तथा विकासखण्ड एवं गति शक्ति योजना को जिला स्तर तक लागू करने के प्रयासों की भी मॉनीटरिंग करें। कलेक्टर पटवारियों के उनके हल्के के ग्राम पंचायत में सप्ताह में निर्धारित दिन में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि आगामी फसल के लिए बीज की कमी नहीं है। यूरिया खाद पर्याप्त मात्रा में भण्डारित है। डीएपी खाद की आपूर्ति कम है। कलेक्टर खाद के वितरण की उचित व्यवस्था करें। जिन वितरण केन्द्रों में अधिक संख्या में किसान पहुंच रहे हैं वहाँ निजी विक्रेताओं के भी काउंटर शुरू करा दें। डीएपी के स्थान पर एनपीके और एसएसपी के खाद के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक करें। इसके लिए लगातार व्यापक प्रचार-प्रसार अिभियान चलाएं। धान तथा अन्य अनाजों के उपार्जन के लिए खरीदी केन्द्रों में पूरी व्यवस्था कर लें। उपार्जन के लिए पंजीकृत किसानों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराएं। डेंगू, मलेरिया तथा चिकनगुनिया के नियंत्रण एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव के लिए उचित व्यवस्था करें। जिन संभागों में नए जिलों का गठन हुआ है वहाँ कमिश्नर नए जिलों में मुख्य जिले के अधिकारियों की सप्ताह में एक दिन अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करें।     वीडियो कान्फ्रेंसिंग में डीजीपी ने कहा कि पूरे प्रदेश में राजस्व और पुलिस अधिकारी समन्वय से कार्य कर रहे हैं जिसके कारण त्यौहारों में  कानून और व्यवस्था की अच्छी स्थिति बनी रही। कई जिलों में निराश्रित गौवंश सड़कों पर रहने के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन गौवंशों को गौशालाओं अथवा अन्य स्थानों में व्यवस्थित कराएं। नशीले पदार्थों के विरूद्ध लगातार अभियान जारी रखें। जिला स्तरीय एनकोर समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित करके नशामुक्ति अभियान समीक्षा करें। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा कि संभाग में सभी त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हुए। मैहर में नवरात्रि मेले में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए। चित्रकूट में दीवाली में लगभग 20 लाख लोग दीपदान के लिए आएंगे। इसके लिए पूरे प्रबंध किए जा रहे हैं। सभी जिलों में जन सुनवाई नियमित रूप से की जा रही है। राजस्व महाअभियान में भी प्रथम अभियान की तुलना में संभाग के सभी जिलों में स्थिति में सुधार हुआ है। कलेक्ट्रेट के एनआईसी से  वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर पी.के सेन गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सृजन बर्मा, राजेश शुक्ला, आयुक्त नगर निगम डी.के शर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। recent visitors 61

पीएचई में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर हाल ही में वित्त विभाग द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 261 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने इसके लिए तेजी से कार्यवाही शुरू कर दी है। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को पत्र भेजा जा रहा है। पीएचई में अभियंताओं और हैंडपंप तकनीशियनों सहित राज्य स्तरीय 181 और अराज्य स्तरीय 80 पदों पर भर्ती होनी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पदों के तहत उप अभियंता (सिविल) के 118 पदों, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के दस, अनुरेखक के 37, केमिस्ट के 12, सहायक ग्रेड-3 और वाहन चालक के दो-दो पदों पर चयन के लिए व्यापमं को पत्र लिखा जा रहा है। वहीं अराज्य स्तरीय पदों के अंतर्गत हैंडपंप तकनीशियन के 50 पदों, सहायक ग्रेड-3 और वाहन चालक के दस-दस पदों तथा प्रयोगशाला सहायक और ट्रक चालक के पांच-पांच पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित करने के लिए व्यापमं को पत्र प्रेषित किया जा रहा है। recent visitors 66

नंन्ही बच्ची की कलेक्टर बनने की चाहत उसे खीच लाई कलेक्टर साहब के पास

सिंगरौली डीएव्ही स्कूल बैढ़न के 5 वी की छात्रा आफरीन अली पिता नवाब अली जब अपने घर से विद्यालय जा रही थी तो रास्ते में उसे कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला की गाड़ी दिखी। तब उसके मन विचार आया कि आखिर कलेक्टर कौन होते है तथा उनका कार्य क्या  होती। क्योकि जब वह देखती है कि कलेक्टर साहब उसके स्कूल में आते है यह कही और जाते है। तो सभी कलेक्टर साहब आए है कलेक्टर साहब आए कहकर उनका अभिवादन करते है। इन्ही जिज्ञासु प्रश्नो का उत्तर पाने के लिए आफरीन ने अपने शिक्षक से आग्रह किया वह कलेक्टर साहब से मिलना चाहती है। बच्ची की जिज्ञासा को देखकर उसके शिक्षक उसे अपने साथ लेकर कलेक्टर आफिस पहुचे तथा उसके नाम की पर्ची कलेक्टर साहब के पास भेजी।   पर्ची मिलते ही कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने बच्ची को अपने पास बुलाया तथा उसके आने के कारण जाना। आफरीन जब कलेक्टर साहब से मिली तो बड़े आत्म विश्वास के साथ कलेक्टर का अभिवादन किया तथा पूछा की सर मै कलेक्टर कैसे बन सकती हू।  कलेक्टर श्री शुक्ला ने बच्ची से पूछा कि तुम कहा पढ़ती हो तथा तुम्ह किस विषय को पढ़ने मे ज्यादा रूचि है। तब आफरीन बताया कि वह डीएव्ही विद्यालय बैढ़न  के 5 वी कक्षा की छात्रा तथा नवोदय  विद्यालय तथा सैनिक स्कूल के प्रवेश परीक्षा की  तैयारी भी कर रही है। भविष्य में आई.ए.एस बनना चाहती है।      कलेक्टर ने छोटी बच्ची आफरीन को अपने पास बिठाकर उसके सभी जिज्ञासु प्रश्नो का उत्तर देकर उसकी जिज्ञासा को शांत किया तथा कहा कि कलेक्टर बनने के लिए तुम्हे पूरे मनोयोग से पढ़ना होगा। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि पढ़ने के साथ ही खेलो कूदो समय पर सोया करो तथा अच्छे दोस्त भी बनाओं। क्योकि जब तुम स्वस्थ्य रहोगी, खुश रहोगी तभी अच्छे से पढ़ाई कर सकोगी। बच्ची के सभी प्रश्नो का स्नेह पूर्वक उत्तर देते हुये कलेक्टर ने उसके प्रश्नो का सामाधान किया तथा उसे एक पौधा लगाने के लिए प्ररित किया तथा अंत में उसे चाकलेट भेट कर खुशी खुशी घर जाने के लिए विदा किया। recent visitors 51