कांकेर शहर में अपार्टमेंट में घुसा भालू, CCTV में हुआ कैद

कांकेर कांकेर शहर में भालुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है. हाल ही में दो भालू कांकेर के एक व्यापारी के घर की पार्किंग में नजर आए. यह घटना पार्किंग एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है. यह मामला कांकेर वन परिक्षेत्र का है. वीडियो में देखा जा सकता है पार्किंग एरिया में दो भालू घूमते हुए दिख रहे हैं और लिफ्ट में भी घुसने की कोशिश करते हैं. इसी बीच एक युवक स्कूटी से पार्किंग की ओर आता है और मोबाइल पर बात करता रहता है. भालू भी वहीं घूमते रहते हैं, वीडियो में देख ऐसा लग रहा है की भालू युवक को देख लुका छुपी खेल रहे हो. हालांकि युवक को पास में भालू के मौजूद होने की भनक नहीं लगती है. तभी दूसरा युवक स्कूटी से आता है और वह जैसे ही भालू को देखा है तो वहीं गाड़ी छोड़कर तेजी भाग जाता है और उसे देखकर वहां मौजूद दूसरा युवक भी जान बचाकर भागता है. रोजाना भालुओं के आमद से शहरवासी परेशान है. भालू भोजन-पानी की तलाश में रोजाना आबादी वाले इलाके में पहुंचते हैं. इस तरह की घटना से वन विभाग की ओर से सुरक्षा के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68

भारतीय संस्कृति देख लोगों ने की तारीफ, राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी जर्मनी में देसी परिधान में दिखीं

जयपुर. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ राइजिंग राजस्थान सबमिट के लिए जर्मनी के दौरे पर हैं। म्यूनिख में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दीया कुमारी देसी परिधान के अंदर नजर आई। जिसको देखकर वहां पर उपस्थित प्रवासी भारतीय एवं जर्मनी के व्यापारियों ने भी दिल खोलकर उपमुख्यमंत्री के संस्कार देश की संस्कृति के प्रति प्रेम एवं लगाओ की जमकर तारीफ की। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जर्मनी प्रवास के दौरान जर्मन-इंडियन बिज़नेस फोरम के तत्वावधान में म्यूनिख में बसे एनआरआर (नॉन-रेजिडेंट राजस्थानी) समुदाय से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मुलाकात की और उन्हें राजस्थान के विकास में सहयोग के लिए आमंत्रित किया और आगामी सम्मेलन भाग लेने के लिए प्रेरित किया। दीया कुमारी ने म्यूनिख में दिए अपने संबोधन में कहा कि यह गौरव का पल है, जब भारत पूरी दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है और ऐसे समय में राजस्थान और राजस्थान की सरकार प्रवासी भारतीय और जर्मन के व्यापारियों को राजस्थान में निवेश करने के लिए न्योता देने आई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज राजस्थान में निवेश कर हर व्यापारी भारत की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था का हिस्सा बन सकता है और पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 115

उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति का दिखा असर, बेटियां बनीं एक दिन की डीएम-एसपी

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति का असर देखने को मिला है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक दिन का डीएम, सीडीओ, एसडीएम और एसपी बनाया गया। इस दौरान बेटियों ने शिकायतों को सुन त्वरित निस्तारण भी किया। लखीमपुर खीरी की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि सीएम योगी की मंशा के अनुरूप ‘मिशन शक्ति’ और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार की आठवीं की छात्रा अग्रिमा धवन ने डीएम की कुर्सी संभाली। एक दिन की डीएम अग्रिमा ने जनसुनवाई के दौरान सब्जियों के दाम कंट्रोल करने के निर्देश दिये। इसके अलावा जिले की सभी सातों तहसील क्रमश: लखीमपुर में भाव्या सिंह, गोला में स्मृति सिंह, पलिया में निधि गुप्ता, धौरहरा में अनन्या रस्तोगी, निघासन में अनुष्का पटेल, मोहम्मदी में नन्दिनी गुप्ता, मितौली में खुशबू राठौर ने सांकेतिक रूप से एसडीएम की भूमिका अदा की। जौनपुर के डीएम दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि इंटर में जिले की टॉपर सजल गुप्ता ने डीएम की कुर्सी संभाली। उन्होंने 87 मामलों की सुनवाई कर 14 मामलों का निस्तारण किया। मिर्जापुर की डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि मेधावी छात्रा शिवांशी द्विवेदी को डीएम और लक्ष्मी रतन मौर्य को सीडीओ बनाया गया। बेटियों ने महिला संबंधी मामलों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिये। गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी ने बताया कि हाईस्कूल की मेधावी छात्रा प्रियंका कुशवाहा को एक दिन का डीएम बनाया गया। उन्होंने जनता दर्शन में समस्याएं सुनकर कार्रवाई के निर्देश दिये। शामली डीएम अरविंद चौहान ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जिले की इंटर की टॉपर आकांक्षा को डीएम बनाया गया। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों को सुनकर निस्तारण के निर्देश दिये। सीतापुर डीएम अभिषेक आनंद ने बताया कि बेटी अर्पिता सिंह को एक दिन का डीएम, प्रतीक्षा सिंह को एसपी, संध्या मिश्रा को सीडीओ बनाया गया। बेटियों ने जनसुनवाई कर समस्या का निस्तारण किया। महाराजगंज के डीएम अनुनय झा ने बताया कि अष्टमी पर हाईस्कूल की जिले की टॉपर निधि यादव को एक दिन का डीएम बनाया गया। उन्होंने 8 शिकायतें सुनीं और एक का तुरंत निस्तारण किया। जिलाधिकारी न्यायालय का दौरा कर निधि ने मुआवजे से संबंधित मामलों को देखा। एनएच हाईवे के मुआवजे को तेजी से वितरित करने के निर्देश दिये। इसके अलावा बृजमनगंज ब्लॉक का भी निरीक्षण किया। महराजगंज एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि गोल्डी को एक दिन का एसपी बनाया गया। एसपी गोल्डी ने 5 शिकायतें सुनकर दो का तुरंत निस्तारण किया। उन्होंने अधिकारियों को महिला संबंधी मामलों में लापरवाही न करने के निर्देश दिये। इसके अलावा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। श्रावस्ती डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि कक्षा-12 की रश्मि कसौधन को एक दिन का डीएम, प्राची तिवारी को एडीएम और रीना को एसडीएम बनाया गया। डीएम रश्मि ने डाक फाइलों पर हस्ताक्षर किये और जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना। एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि कक्षा-11 की मेधावी छात्रा सरिता कुमारी को एक दिन का एसपी बनाया गया। इसी विद्यालय की लक्ष्मी को एएसपी बनाया गया। एसपी सरिता ने भवानीनगर थाना को एक मामले में इंस्पेक्टर को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इस पर एफआईआर दर्ज की गयी। ललितपुर डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा-9 की बेटी शिवानी राजपूत को डीएम बनाया गया। तहसील की बेटियों को एसडीएम बनाकर जनसमस्याओं का निस्तारण कराया गया। बेटियों ने 114 जन समस्याएं सुनीं और 27 का मौके पर निस्तारण किया। झांसी डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि छात्रा अदिति साहू को डीएम बनाया गया। वहीं रामपुर डीएम जोगिंदर सिंह ने बताया कि कक्षा 10 की मेधावी कामिनी गंगवार को एक दिन का डीएम बनाया गया। उन्होंने जनसुनवाई की। ब्लॉक का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति जानी और अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। कासगंज डीएम मेधा रूपम ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत टॉपर भूमिका को एक दिन की डीएम बनाया गया। डीएम भूमिका ने संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील कासगंज में लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारण किया। लखीमपुर खीरी में कन्या पूजन शक्ति वंदन समारोह हुआ। इसमें परिषदीय विद्यालयों की 1100 बेटियों का कन्या पूजन किया गया। उन्हें उपहार से भरा बैग (टिफिन, बोतल, स्टील की प्लेट, दीवार घड़ी एवं एनीमिया चार्ट) भेंट किया गया। 6 माह की 11 बालिकाओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इन बेटियों को गर्म कपड़े और हाइजीन किट भी प्रदान की गई। डीएम शक्ति नागपाल ने कहा कि कन्याओं को मदद की नहीं बल्कि मौके की जरूरत है। इसी तरह गोंडा में “शक्ति सारथी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत 1000 पिंक कलर के ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इनका उपयोग 90 फीसदी से अधिक महिलाओं द्वारा किया जाएगा। डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में 108 कन्याओं का पूजन और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 9 महिलाओं को सम्मानित किया गया।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 90

हबीबगंज नाका आज से ओपन टू ऑल, 7 महीने से था बंद

भोपाल  मेट्रो के काम की वजह से राजधानी में कई रास्तों पर पिछले कई महीनों से डायवर्जन चल रहा है। इसी वजह से पिछले 7 महीने से बंद हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहे वाला रास्ता अब खुलने जा रहा है। इसके खुलने से अब आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है। 3 लाख लोगों को मिलेगी राहत मेट्रो के स्टील ब्रिज की वजह से इस रास्ते को बंद किया गया था। इसके बंद होने से 3 लाख लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते जो डायवर्जन प्लान हुआ था, उसकी वजह से लोगों को 6 किलोमीटर का चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा था। इससे समय की बर्बादी तो होती ही थी, साथ ही जाम की वजह से भी आम लोग परेशान होते थे। चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया गया समय शुरुआत में इस डायवर्जन को 4 हफ्ते तक चलाने का प्लान था। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से इसकी ड्यूरेशन बढ़ती रही। आखिर में 15 अक्टूबर को यह डायवर्जन खत्म करने का प्लान किया गया। सोमवार को मेट्रो के अफसरों ने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ मिलकर मौके का मुआयना किया। एसीपी ट्रैफिक अजय बाजपेयी ने सोमवार को मेट्रो का काम पूरा होने की जानकारी दी। मंगलवार को रास्ता पूरी तरह खोल दिया जाएगा। स्ट्रक्चर हटाने की वजह से लग गया ज्यादा समय हालांकि मेट्रो का काम 4 सितंबर को ही पूरा हो गया था लेकिन इसका स्ट्रक्चर हटाने में भी पूर्ण सावधानी की जरूरत होती है। इसे हटाने की वजह से डेढ़ महीना ज्यादा लग गया। स्ट्रक्चर 65 मीटर लंबा और 400 मैट्रिक टन वजनी था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 48

लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी, राजस्थान-अजमेर के अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचा गैंगस्टर विक्रम सिंह बराड़

अजमेर. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के करीबी मानें जाने वाले गैंगस्टर विक्रम सिंह बराड़ को इलाज के लिए अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से अस्पताल लाया गया। विक्रम सिंह बराड़ उर्फ विक्रमजीत सिंह बराड़ को हाई सिक्योरिटी जेल से मंगलवार को जेएलएन अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसका चेकअप किया। कुख्यात गैंगस्टर विक्रम सिंह बराड़ को बीमारी के कारण मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में हाई सिक्योरिटी जेल से अजमेर जेएलएन अस्पताल लाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से कई स्थानों का जाब्ता भी अस्पताल में तैनात रहा। विक्रम सिंह बराड़ कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का करीबी माना जाता है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने आरोपी विक्रम बराड़ को यूएई से गिरफ्तार किया था और उसे भारत लेकर आई थी। जानकारी के मुताबिक विक्रम सिंह बराड़ ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई की मदद की थी। कई मामले हैं बराड़ के खिलाफ एनआईए की जांच में सामने आया कि विक्रम बराड़ लॉरेंस की मदद से भारत में हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली के मामलों में शामिल था। बराड़ के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, अवैध हथियार समेत दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं। विक्रम बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का विक्रम बराड़ सदस्य है। विक्रम बराड़ पर राजस्थान समेत कई राज्यों में उनके खिलाफ 2 दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। उसने बॉलीवुड के दबंग खान और एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 61

पांच सीटों पर दशकों से हावी रहे ‘परिवार’, राजस्थान-उपचुनाव के दावेदारों के पैनल तैयार

दौसा. राजस्थान में विधानसभा के उपचुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। बीजेपी ने सभी 7 सीटों पर 3-3 नामों का पैनल तैयार कर लिया है। कांग्रेस भी अपने नामों को लेकर पहले बैठक कर चुकी है। नवंबर में सातों सीटों पर चुनाव करवाए जा सकते हैं। रामगढ़ और सलूंबर के अलावा उपचुनाव के लिए प्रस्तावित पांच सीटों वो हैं, जहां के विधायक लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन के टिकट पर सांसद बन गए हैं। इनमें खींवसर, झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा और चौरासी हैं। हालांकि कांग्रेस और बीजेपी में नामों की दावेदारी शुरू हो गई है, लेकिन इन 7 सीटों में से 5 सीट ऐसी हैं जहां भाजपा या कांग्रेस से जुड़े सियासी परिवारों का दबदबा है। यहां दिखेगी विरासत की सियासत — दौसा- कांग्रेस विधायक मुरारी लाल मीणा अब सांसद है। उनके परिवार में पत्नी सविता मीणा और बेटी दावेदार हैं। सविता 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। इधर, भाजपा के दिग्गज नेता डॉ.किरोड़ लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा भी दावेदारी में नजर आ रहे हैं। झुंझुनूं- कांग्रेस के ओला परिवार के सियासी गढ़ में विधायक चुने गए बृजेन्द्र ओला अब सांसद बन चुके हैं। पुत्र अमित ओला टिकट की कतार में हैं। फिलहाल पंचायत समिति सदस्य हैं। भाजपा से 2023 का चुनाव हारे निशित चौधरी फिर दावा कर रहे हैं। सलूंबर- दिवंगत विधायक अमृत लाल मीणा के बाद चर्चा है कि भाजपा उनके परिवार में ही टिकट देकर सहानुभूति लहर का फायदा ले सकती है। मीणा की पत्नी अभी सरपंच हैं और राजनीति में सक्रिय हैं। कांग्रेस की ओर से परंपरागत तौर पर दिग्गज नेता रघुवीर मीणा की दावेदारी है। खींवसर- सांसद हनुमान बेनीवाल की परंपरागत सीट पर फिर बेनीवाल परिवार का दावा है। भाई नारायण बेनीवाल पहले विधायक रह चुके हैं। इस बार हनुमान की पत्नी की चर्चा भी है। नागौर के दिग्गज सियासी परिवार मिर्धा फैमिली से ज्योति मिर्धा फिर एक बार दौड़ हैं। पूर्व में वह विधानसभा और लोकसभा का चुनाव हार चुकी हैं। चौरासी- चौरासी सीट पर भारतीय आदिवासी पार्टी का दबदबा है। यहां से विधानसभा चुनाव जीते बीएपी के राजकुमार रोत अब सांसद बन चुके हैं। इसलिए यह सीट चुनाव के लिए खाली हुई है। बीएपी ने इस सीट पर अपनी कैंपेनिंग शुरू भी कर दी है। राजकुमार रोत लगातार इस सीट पर दौरे कर रहे हैं। बीएपी सिर्फ यहीं नहीं बल्कि कुछ अन्य एसटी बाहुल्य सीटों पर भी अपने प्रत्याशी उतार सकती है। रामगढ़- हाल में रामगढ़ से विधायक रहे जुबेर खान का निधन हो गया था। इसके बाद यह सीट उपचुनाव के लिए खाली हो गई। बीते 3 दशक से कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों में इस सीट पर परिवारवाद हावी रहा है। कांग्रेस ने जहां 1990 से यहां जुबेर खान को ही प्रत्याशी बनाया वहीं। बीजेपी ने हर बार ज्ञानदेव आहूजा को उनके सामने उतारा। इस बार यहां कांग्रेस से इमरान टिकट के बड़े दावेदार हैं वहीं बीजेपी अपने बागी सुखविंदर पर दांव लगा सकती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 63

कांग्रेस ने बताया ध्यान भटकाने की कोशिश, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में बवाल का बीजेपी ने NSUI नेता को बताया आरोपी

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में डबल मर्डर केस और आगजनी की घटना पर प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर निशाना साध रही है। एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। बीजेपी का आरोप है कि आरोपी एनएसयूआई का नेता है। वहीं कांग्रेस ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। मामले में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का सूरजपुर मामले में बयान आया है। उन्होंने कहा कि सूरजपुर की घटना के अपराधी को कांग्रेस से जोड़ना सरकार की साजिश है। उन्होंने कहा कि इस घटना के अपराधी कुलदीप साहू का कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है। वह कांग्रेस के किसी भी विंग, मोर्चा प्रकोष्ठ का किसी भी स्तर का पदाधिकारी, कार्यकर्ता नहीं है। प्रदेश में बढ़ते हुये अपराधों को रोक पाने में नाकाम सरकार अपराधों से ध्यान हटाने इस प्रकार का षड़यंत्र कर रही है। भाजपा राज में अपराधी इतने बेलगाम और अराजक हो चुके है कि पुलिस के आरक्षक के घर पर घुसकर उसकी पत्नी की हत्या कर रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दुर्भाग्यजनक है क्रूर और भयानक घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को सबक सिखाने के बजाय सरकार इसमें राजनैतिक पुर खोज रही है। कांग्रेस का मानना है अपराधी के साथ अपराधियों के जैसे कानून सम्मत बर्ताव किया जाना चाहिये, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिये। अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिले, यह सुनिश्चित करना पुलिस और सरकार का काम है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अपराधी का कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। उसका न्याय यात्रा का फर्जी पास सरकार के इशारे पर प्रचारित किया जा रहा है। न्याय यात्रा के पास का फार्मेट पूर्व निर्धारित था तथा सूचीबद्ध पदाधिकारियों को ही स्थायी यात्री, व्यवस्था संबंधी पास जारी किया गया था। बीजेपी का पलटवार: बोली- अपने गुंडा तत्वों के जरिए कानून-व्यवस्था बिगाड़ कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने सूरजपुर में एक पुलिस हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बच्ची की हत्या के मामले में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारी कुलदीप साहू की संलिप्तता को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने गुण्डा तत्वों के जरिए कानून-व्यवस्था बिगाड़कर अराजकता और आतंक का जहर घोलने में लगी है। यह कांग्रेस के आपराधिक चरित्र का शर्मनाक नमूना है और प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री के नेतृत्व व मार्गदर्शन में ऐसे तत्वों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराध के लिए प्रलाप करने पर किया कटाक्ष भाजपा प्रदेश महामंत्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव समेत तमाम कांग्रेस नेताओं द्वारा इस भयावह अपराध के लिए प्रलाप किए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हर तरह के अपराधों में संलग्न लोगों की शरणस्थली बनी कांग्रेस का यही राजनीतिक ट्रेक रिकॉर्ड रहा है कि जब वह सत्ता में होती है तो आपराधिक तत्वों को प्रश्रय देकर अपने हित साधने के लिए उन्हें इस्तेमाल करती है, और सत्ता से दूर रहने पर इन्हीं तत्वों को इस्तेमाल करके प्रदेश में अपराधों का सिलसिला चलाकर अराजकता फैलाने में अपनी ताकत झोंक देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर ऐसी कई गुण्डावाहिनियाँ प्रदेश में भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए षड्यंत्रपूर्ण टूलकिटिया एजेंडा चला रही हैं। प्रदेश में ऐसी कोई गंभीर आपराधिक वारदात बाकी नहीं रही है, जिसके तार कांग्रेस से जुड़े हुए नहीं हों। राज्य की आंतरिक सुरक्षा और क़ानून-व्यवस्था को सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस ही है। खासकर कांग्रेस का युवा संगठन अपने वरिष्ठ नेताओं के संरक्षण में न केवल छत्तीसगढ़, अपितु देशभर में अपराधियों और स्मगलरों का गढ़ बना हुआ है। दिल्ली में पाँच हज़ार करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का कोकीन पकड़ाया, उसका सरगना भी कांग्रेस के एक सेल का अध्यक्ष था। कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल में तो कांग्रेस नेताओं की तमाम तरह के अपराधों में संलिप्तता की एक लंबी फेहरिस्त है, जिसे पालने-पोसने का काम कांग्रेस अपने शासनकाल में तो करती ही रही, अब उन्हीं गुण्डा-तत्वों का इस्तेमाल प्रदेश में अराजकता के लिए कांग्रेस पूरी निर्लज्जता के साथ कर रही है। 'दीपक बैज के नेतृत्व में आपराधिक तत्वों के लिये संरक्षण' श्रीवास्तव ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या दीपक बैज के नेतृत्व में इन्हीं आपराधिक तत्वों के संरक्षण के लिए तथाकथित न्याय पदयात्रा का ढोंग कांग्रेस ने रचा था? उक्त पदयात्रा में भी जो तमाम आपराधिक तत्व कांग्रेस की तथाकथित न्याय पदयात्रा के पोस्टर ब्वॉय बने हुए थे। वे आपराधिक तत्व बाकायदा बैनर-पोस्टर लगाकर न्याय यात्रा के स्वागत की तैयारी किन नेताओं की शह पाकर कर रहे थे? कांग्रेस के आपराधिक चेहरे लगातार उजागर हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी ठगी के आरोपित केके श्रीवास्तव के भगोड़ा घोषित होने के मद्देनजर श्रीवास्तव ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में न केवल प्रदेश के खजाने में डाका डाला गया, हजारों करोड़ रुपए घपले-घोटाले करके प्रदेश की जनता का हक मारा गया, बल्कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को राजनीतिक संरक्षण देकर लूट मचाने की खुली छूट दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को उक्त आरोपी से अपने रिश्तों को सार्वजनिक करना चाहिए, क्योंकि ठगी का यह आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के लिए विशेष पूजा-पाठ करता था और इसी कारण बघेल का अक्सर उसके बिलासपुर स्थित निवास में आना-जाना लगा रहता था।  श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस सत्ता छिन जाने के साथ-साथ अपने तमाम धत्कर्मों के सामने आने और आपराधिक चेहरे उजागर होने के इस कदर छटपटा रही है कि अब वह अपने गुर्गों के जरिए खून की नदियाँ बहाने में नहीं हिचक रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी … Read more