ईरान में अब्बास को दफन किया गया और उनका जनाजा निकला तो उमड़ा हुजूम, उधर लेबनान में फिर 200 अटैक

तेल अवीव इजरायल के हमले में बीते महीने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर सैयद हसन नसरल्लाह मारा गया था। उसके साथ ही ईरानी जनरल अब्बास निलफोरोशन भी मारे गए थे। मंगलवार को ईरान में अब्बास को दफन किया गया और उनका जनाजा निकला तो हजारों लोग उसमें शामिल हुए। अब्बास को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दफन किया गया और जनाजे में ईरानी सेना का बैंड बजता दिखा। इसके अलावा बड़े पैमाने पर उमड़े हुजूम ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें शैतान बताया। उनके जनाजे में ईरानी सेना के टॉप कमांडर इस्माइल कानी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ईरानी जनरल का खून बेकार नहीं जाएगा और इजरायल से बदला लिया जाएगा। एक तरफ जब ईरान में हजारों लोग सैन्य कमांडर के जनाजे में जुटे थे और इजरायल के खिलाफ नारे लग रहे थे तो वहीं यहूदी देश लेबनान में नए सिरे से हमले कर रहा था। इजरायल ने बीते 24 घंटों में लेबनान में फिर से जमकर हमले किए हैं। कुल 200 से ज्यादा एयर स्ट्राइक की गई हैं। इन हमलों में कई रिहायशी हमलों को निशाना बनाया गया है। इजरायल ने ये हमले बेरूत के बाहरी इलाके और पूर्व में बेका घाटी में किए हैं। इसके अलावा दक्षिणी लेबनान में भी हमले किए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन से जुड़े सैनिक तैनात रहे हैं। वहीं जवाब में हिजबुल्लाह ने इजरायली सेना पर लेबनान के अंदर ही अल-मर्ज इलाके में किए हैं। यहां पर इजरायल की सेना मिलिट्री ऑपरेशन चला रही थी। अब तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि आखिर लेबनान में इजरायली हमलों में कितने लोग मारे गए हैं। इसके अलावा गाजा पट्टी में भी हमले हुए हैं, जिनमें 15 लोग मारे गए हैं। गाजा पट्टी में भी रात भर इजरायल करता रहा हमले दक्षिणी गाजा पट्टी में पूरी रात हुए इजराइली हमलों में छह बच्चों और दो महिलाओं समेत कम से कम 15 लोग मारे गए। फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इजराइल एक सप्ताह से अधिक समय से जबालिया में हवाई और जमीनी हमले कर रहा है। यहां के लेागों ने कहा कि कई परिवार अब भी अपने घरों और आश्रय शिविरों में फंसे हुए हैं। हमास के नेतृत्व वाले उग्रवादियों ने एक साल पहले इजराइल में घुसकर हमला किया था। इस हमले में कम से कम 1,200 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर आम नागरिक थे। इस हमले के दौरान कम से कम 250 अन्य को अगवा कर लिया गया था। उन्होंने अब भी गाजा में करीब 100 लोगों को बंदी बनाया हुआ है। अब तक गाजा में इजरायली हमलों से मरे 42 हजार लोग स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, गाजा में इजराइल के हमले में 42 हजार से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं और मरने वालों में आधे से अधिक महिलाएं एवं बच्चे हैं। युद्ध ने गाजा के बड़े क्षेत्र को बर्बाद कर दिया है और इसकी 23 लाख की आबादी में से लगभग 90 प्रतिशत लोग विस्थापित हो गए हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 36

मुख्यमंत्री साय ने माडिया सराय में विकास कार्य हेतु 50 लाख रुपए की घोषणा की

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व हमारी आस्था और परम्परा का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है, जो सर्वाधिक लम्बी अवधि तक मनाया जाता है। बस्तर दशहरा पर्व को बस्तर अंचल के सभी लोग पूरी श्रद्धा-आस्था के साथ मनाते हैं और इसमें सक्रिय सहभागिता निभाते हैं। वहीं ऐतिहासिक बस्तर दशहरा अब देश-दुनिया के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हो गया है, जिससे अब पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के साथ ही स्थानीय लोगों की आय को संबल मिला है। मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से बस्तरवासियों की अगाध श्रद्धा और सभी लोगों के सहयोग से इस वर्ष भी बस्तर दशहरा का भव्य एवं सफल आयोजन हुआ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उक्ताशय के उद्गार आज जगदलपुर के सिरहासार भवन में विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित मुरिया दरबार को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर माडिया सराय में विकास कार्य के लिए 50 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मांझी-चालकी और मेम्बर-मेंबरीन के मानदेय में बढ़ोतरी हेतु जिला प्रशासन और बस्तर दशहरा समिति से प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में सम्मिलित होने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि मुरिया दरबार का आयोजन सदियों से होता आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर दशहरा पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है जिसे हम सभी एकजुट होकर श्रद्धा और सहकार की भावना के साथ हर्षोल्लास मनाते हैं। मुख्यमंत्री ने करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से विकसित दशराहा पसरा को बस्तर दशहरा पर्व में आए मांझी-चालकी तथा अन्य लोगों को सुविधा मुहैया करवाने की दिशा में सार्थक प्रयास बताया और कहा कि बस्तर दशहरा पर्व के लिए निर्धारित बजट को 50 लाख रुपए कर दिया गया है। उन्होंने मुरिया दरबार में मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन और बस्तर दशहरा समिति के पदाधिकारियों की मांग एवं समस्याओं को निराकृत किए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने बस्तर दशहरा पर्व में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुरिया दरबार में बस्तर विकास प्राधिकरण के पुरखती कागजात का अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी किया। बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में बस्तर अंचल के मंत्री, सांसद एवं विधायकों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बस्तर राज परिवार के सदस्य एवं माटी पुजारी श्री कमलचन्द्र भंजदेव, बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष,बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आये मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माटी पुजारी श्री कमलचन्द्र भंजदेव ने बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देते हुए इसे सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बताया। उन्होंने बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने के लिए आने वाले देवी-देवताओं हेतु देव सराय की व्यवस्था तथा मांझी-चालकी, पुजारी, गायता सहित ग्रामीणों के ठहरने के लिए बेहतर सुविधा को राज्य सरकार के पहल की सराहना की। मुरिया दरबार में वन मंत्री श्री केदार कश्यप सहित सांसद बस्तर एवं अध्यक्ष बस्तर दशहरा समिति श्री महेश कश्यप और विधायक जगदलपुर श्री किरणदेव ने बस्तरवासियों को बस्तर दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण मांझी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व सभी के सहयोग तथा व्यापक सहभागिता से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है। आने वाले साल में इसे और अधिक  बेहतर और भव्यता के साथ मनाएंगे। इस अवसर पर मांझी-चालकी और मेम्बर-मेम्बरीन को मोबाइल भेट किया गया।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28

गरबा खेलने गई एक शादीशुदा हिंदू महिला वापस घर नहीं लौटी, फुसला कर ले गया मुस्लिम लड़का, मचा बवाल

बनासकांठा गुजरात के बनासकांठा के डीसा में तनाव की स्थिति है। दरअसल, गरबा खेलने गई एक शादीशुदा हिंदू महिला वापस घर नहीं लौटी। महिला के पति ने एक मुस्लिम लड़के पर गंभीर आरोप लगाया है। पति ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसकी पत्नी को बहलाया-फुसलाया और उसे अपने साथ लेकर चला गया। पत्नी को फुसला कर ले गया मुस्लिम लड़का 'देश गुजरात' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बनासकांठा के डीसा तालुका की घटना है। पति ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि नवरात्र में गरबा खेलने गई उसकी पत्नी वापस घर नहीं लौटी। पति ने कहा कि जब वह गरबा खेलने गई थी तभी एक मुस्लिम युवक उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। इस घटना के बाद पति और उनका बच्चा काफी परेशान हैं। हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन शुरू जानकारी के मुताबिक, गरबा खेलने गई पत्नी जब काफी देर तक घर नहीं लौटी तब पति डीसा पुलिस थाने पहुंचा। पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी से किसी भी तरीके से कोई संपर्क नहीं कर पा रहा है। पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही कई हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गुजरात में बवाल गरबा खेलने गई हिंदू शादीशुदा महिला के अचानक गायब हो जाने और उसके पति द्वारा मुस्लिम युवक पर उसे ले जाने का आरोप लगाने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। हिंदू संगठनों ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके लिए वो डीसा पुलिस स्टेशन पहुंचे। इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही डीसा के पूर्व विधायक शशिकांत पंड्या भी पुलिस स्टेशन पहुंचे। महिला कहां है, इस बारे में अभी तक कोई इनपुट नहीं मिला है। पुलिस ने इस मामले में ऐक्शन ले लिया है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 87

टेलीविजन सीरीज फौजी का सीक्वल फौजी 2 अनाउंस

नई दिल्ली शाहरुख खान ने साल 1989 की टेलीविजन सीरीज 'फौजी' से अपना टीवी डेब्यू किया था. इस आइकॉनिक सीरीज के सीक्वल के लिए फैंस को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा. लेकिन अब फिल्म मेकर संदीप सिंह ने दूरदर्शन के साथ मिलकर इस क्लासिक शो का सीक्वल 'फौजी 2' की अनाउंसमेंट कर दी है. सोशल मीडिया पर अनाउंस किया शो फिल्म मेकर संदीप सिंह ने शो की अनाउंसमेंट करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टार कास्ट रिवील कर दी है. इसके साथ उन्होंने लिखा है- 'भारत में अब तक का सबसे प्रतिष्ठित शो वापस आ रहा है! हमें अपने असली हीरोज का जश्न मनाने वाले सबसे महान शो- फौजी 2 की वापसी पर गर्व है. इस इनक्रेडिबल जर्नी पर हमारे साथ जुड़ें.' संदीप सिंह ने दिया बयान संदीप सिंह ने एक प्रेस रिलीज में 'फौजी 2' को लेकर बात की है. उन्होंने कहा- 'हम टेलीविजन पर अब तक देखे गए सबसे महान शो में से एक को वापस ला रहे हैं, लेकिन एक नए और इंटेरेस्टिंग वर्जन में. 1989 की फौजी ने हमें शाहरुख खान दिए, जिन्होंने अपनी असाधारण एनर्जी और टैलेंट से पूरे देश को मंत्रमुग्ध कर दिया. 'फौजी 2' के साथ, मुझे इतिहास को फिर से बनाने और हर भारतीय, खासकर युवाओं से जुड़ने की उम्मीद है.' 'फौजी 2' की स्टार कास्ट 'फौजी 2' की स्टार कास्ट की बात करें तो 'बिग बॉस 17' फेम विक्की जैन इसमें कर्नल संजय सिंह के रोल में नजर आएंगे. इस शो से विक्की अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस गौहर खान लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर के रोल में नजर आएंगी जो हथियार चलाने में स्पेशलैटी रखने वाली कैडेट ट्रेनर हैं. गौहर खान लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. इसके अलावा आशीष भारद्वाज, उत्कर्ष कोहली, रुद्र सोनी, अयान मनचंदा और नील सतपुड़ा भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे. टाइटल ट्रैक को सोनू निगम ने दी आवाज 'फौजी 2' में 11 गाने होंगे, इसका टाइटल ट्रैक सोनू निगम ने गाया है. सीरीज को अभिनव पारीक डायरेक्ट करेंगे. 'फौजी 2' की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है. ये शो दूरदर्शन पर हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, गुजराती, पंजाबी और बंगाली में टेलीकास्ट होगा.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 165

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर फिलहाल उपचुनाव नहीं होगा

लखनऊ यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल कहे जा रहे उपचुनावों का सेट तैयार हो गया है। सभी सीटों पर एक साथ 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को मतगणना के साथ नतीजे घोषित हो जाएंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार को यूपी की दस विधानसभा सीटों में से नौ सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर फिलहाल उपचुनाव नहीं होगा। इसके पीछे कुछ त्योहारों और मेलों को कारण बताया गया है। जिन सीटों पर वोटिंग होगी उनमें मैनपुरी की करहल, अलीगढ़ की खैर, बिजनौर की मीरापुर, प्रयागराज की फूलपुर, गाजियाबाद की गाजियाबाद, मिर्जापुर की मझवां, अम्बेडकरनगर की कटेहरी, संभल की कुंदरकी और कानपुर की सीसामऊ सीट है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार 18 अक्टूबर को अधिसूचना के साथ ही नामांकन शुरू हो जाएंगे। 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के इंडिया गठबंधन से हारने के बाद भाजपा के पास 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले माहौल बनाने का उपचुनाव एक मौका है। भाजपा ने इसके लिए तैयारियां भी काफी समय पहले से शुरू कर दी हैं। सभी सीटों पर तीन-तीन मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लोकसभा चुनाव के बाद सभी दस सीटों पर दौरे कर चुके हैं। सपा ने दस में से छह सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पहली बार उपचुनाव के मैदान में आ रही बसपा भी मिल्कीपुर समेत दस में से पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। भाजपा के प्रत्याशियों का ऐलान भी एक दो दिन में होने की संभावना है। भाजपा दस में से नौ सीटों पर खुद उतरने की तैयारी में है। एक सीट मीरापुर जयंत चौधरी की पार्टी रालोद को दी जा सकती है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान यूपी में ही हुआ था। भाजपा यूपी की 80 में से पिछली बार 62 सीटें जीती थी। इस बार उसे 33 पर ही जीत मिली। सहयोगी रालोद ने दो और अपना दल ने एक सीट जीती। इससे एनडीए 36 सीटें जीत सका। सपा अकेले इससे ज्यादा 37 सीटें जीत गई। कांग्रेस को छह सीटों पर जीती मिली थी। उपचुनाव का परिणाम यह तय करेगा कि सपा-कांग्रेस को यूपी में मिली जीत एक तुक्का था या बीजेपी को आगे भी मुश्किलें झेलनी होंगी। उपचुनाव में बीजेपी के सामने चुनौती इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान इन नौ में से पांच सीटों पर सपा को बढ़त मिली है। सपा-भाजपा की क्या है रणनीति भाजपा ने हर सीट पर तीन-तीन मंत्रियों को मैदान में उतारा है। अयोध्या की मिल्कीपुर और मैनपुरी की करहल सीट पर चार-चार मंत्री उतारे गए हैं। भाजपा का जोर फिलहाल हिन्दुत्व और विकास कार्यों पर ही वोटिंग कराना है। वहीं, सपा एक बार फिर पीडीए के फार्मूले पर काम कर रही है। दस में छह सीटों पर उतारे गए प्रत्याशी भी पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज से हैं। भाजपा के सामने ज्यादा चुनौती उपचुनाव में भाजपा के सामने चुनौती ज्यादा मानी जा रही है। सपा-भाजपा दोनों के पास पांच चार महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव के समय उपचुनाव वाली सीटों पर पड़े वोटों को देखें तो सपा भारी दिखाई देती है। दस में से छह सीटों पर सपा ने भाजपा पर बढ़त बनाई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा और भाजपा के पास पांच-पांच सीटें थीं। लोकसभा चुनाव में विधायक से सांसद बने सभी विधायक (प्रवीण पटेल को छोड़कर) अपनी सीटों पर बढ़त हासिल करने में कामयाब हुए। फूलपुर से सांसद बने भाजपा विधायक प्रवीण पटेल केवल अपनी सीट पर पिछड़ गए थे। इन विधायकों के इस्तीफे से रिक्त हुई सीटें मैनपुरी की करहल सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सांसद बनने से खाली हुई है। इसी तरह अयोध्या की मिल्कीपुर सीट सपा के अवधेश प्रसाद, अम्बेडकरनगर की कटेहरी सीट सपा के लालजी वर्मा, संभल की कुंदरकी सीट सपा के जियाउर्रहमान बर्क के सांसद बनने से रिक्त हुई। अलीगढ़ की खैर सीट भाजपा के अनूप प्रधान वाल्मीकि, बिजनौर की मीरापुर सीट रालोद के चंदन चौहान, प्रयागराज की फूलपुर सीट भाजपा के प्रवीन पटेल, गाजियाबद की सीट भाजपा के अतुल गर्ग, मिर्जापुर की मझवां सीट निषाद पार्टी के विनोद बिंद के इस्तीफे से रिक्त हुईं है। कानपुर की सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा के कारण खाली हुई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 82

ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा- भाजपा प्रदेश में हैट्रिक मारकर सरकार बना रही है तो, नेताओं की कड़ी मेहनत को एक बड़ा श्रेय है

चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी का वह दौर जब पूरे प्रदेश में चुनिंदा व्यक्ति ही पार्टी का झंडा उठाते थे या यूं कहें कि भाजपा का कार्यकर्ता होना एक हंसी का पात्र होना होता था तो भी गलत नहीं होगा। उस वक्त रामविलास शर्मा, अनिल विज, ओमप्रकाश धनखड़ सरीखे कुछ नेता ही पार्टी के लिए समर्पित रूप से कार्यरत थे। आज अगर भाजपा प्रदेश में हैट्रिक मारकर सरकार बना रही है तो इसके पीछे इन नेताओं की तोड़ मेहनत को एक बड़ा श्रेय है। अब जब प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है तो सबसे अधिक खुशी भी इन्हीं नेताओं को हो रही है। इस महत्वपूर्ण समय पर जब ओमप्रकाश धनखड़ से बात की तो वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि हमने पार्टी के बीजरोपण का कार्य किया। हमने बंसीलाल – देवीलाल के साथ भी काम किया ओम प्रकाश चौटाला और चौधरी कुलदीप बिश्नोई के साथ भी मेहनत की। पहले पहले निर्णय लेने में हिस्सेदारी कम मिली लेकिन अब हम पूरी तरह से निर्णय लेने में आत्मनिर्भर हैं। पुराने दौर में हमारी मेहनत को देखकर लोग कहते थे कि आपकी सरकार कैसे बन पाएगी लेकिन हम धीरे-धीरे अपने आकार को विस्तार देते रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश धनखड़ ने इस तीसरी बार की जीत का श्रेय बूथ लेवल के हर कार्यकर्ता तथा केंद्रीय नेतृत्व को देते हुए कहा कि हमारी मैनेजमेंट की टीम धर्मेंद्र प्रधान, सतीश पूनिया जी समेत सभी साथियों ने बहुत तरीके से ऐसी रूपरेखा तैयार की कि भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बन पाई है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपनी बेवकूफी से इन लोगों ने अपने मैच को खराब किया है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस और हमने बराबर सीटें जीती। हम 10 से खिसक कर 5 पर आए थे। लेकिन उस वक्त भी मैंने कहा था कि हम फिर से सरकार बनाएंगे। हम सावधानी से खेलेंगे और मैच को जीतेंगे। हम सावधानी से खेलते गए और वह बेवकूफी करते रहे। नीरज शर्मा- शमशेर सिंह जोगी के बयान देखिए लोगों में बहुत गलत मैसेज गया। कुमारी शैलजा जैसी इतनी बड़ी नेता को किस प्रकार से नकारा गया, जनता इसे कैसे स्वीकार कर पाती। कांग्रेसी लीडरशिप में घमंड आ गया था। रोहतक झज्जर का क्षेत्र पहले भी कांग्रेस को समर्थन देकर पीछे रह गया था और इस बार भी वह पीछे रह गया है। उन्हें ईवीएम की बजाय अपने व्यवहार पर दोषारोपण करने की जरूरत है। धनखड़ ने कहा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, माननीय गृहमंत्री अमित शाह व मोहन यादव जी हैट्रिक होने पर इस महत्वपूर्ण पल हिस्सा बनने के लिए आ रहे हैं यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इसके साथ-साथ हमने हर बूथ से कार्यकर्ता को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया है ताकि वह भी इस अनुकरनीय पल का हिस्सा बन पाए। धनखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है गुड गवर्नेंस यानि ओर बेहतरी की ओर। हमें जिस जिस प्रदेश में सरकार बनाने का मौका मिला गुड गवर्नेंस के साथ जनता के भलाई के लिए हमने कार्य किए हैं और नायब सैनी पिछले कुछ समय में जिस प्रकार से जनता की भलाई के लिए बड़े-बड़े फैसले लेकर गए अगले 5 सालों में आप ऐसे फैसले रोज देखेंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65

हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद वापसी दो दिवसीय पुरुष नीलामी के साथ हुई समाप्त

नई दिल्ली  हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद वापसी दो दिवसीय पुरुष नीलामी के साथ हुई जो सोमवार को नई दिल्ली में समाप्त हुई। नीलामी के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह सबसे महंगे बिके, उन्हें सूरमा हॉकी क्लब ने 78 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा, जबकि सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी अर्जेंटीना से जर्मन राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी गोंजालो पेइलट की रही, जिन्हें हैदराबाद तूफान ने 68 लाख रुपये में खरीदा। हॉकी इंडिया लीग 2024-25 सीजन से पहले फ्रेंचाइजी की पूरी टीम पर एक नजर: दिल्ली एसजी पाइपर्स- डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, रोहित, पॉ क्लैप्स (स्पेन), जोगिंदर सिंह। मिडफील्डर: शमशेर सिंह, राज कुमार पाल, विलोट केवाई (ऑस्ट्रेलिया), अंकित पाल, क्रिस्टोफर रूहर (जर्मनी), फ्लिन ओगिल्वी (ऑस्ट्रेलिया), जोरिट क्रून (नीदरलैंड), मंजीत, थोकचोम किंग्सन सिंह। फॉरवर्ड: टॉमस डोमेन (अर्जेंटीना), निकोलस डी केर्पेल (बेल्जियम), दिलराज सिंह, आदित्य लालगे, सौरभ आनंद कुशवाह, सुमित कुमार, इक्तिदार इशरत। गोलकीपर: टॉमस सैंटियागो (अर्जेंटीना), पवन, आदर्श जी.। हैदराबाद तूफान- डिफेंडर: गोंजालो पेइलट (जर्मनी), मैथ्यू डॉसन (ऑस्ट्रेलिया), आर्थर डी स्लोवर (बेल्जियम), देविंदर सुनील वाल्मीकि, अमनदीप लाकड़ा, सुंदरम राजावत, मुकुल शर्मा, अक्षय रवींद्र अवहद। मिडफील्डर: नीलकंठ शर्मा, सुमित, ज़ाचरी वालेस (ग्रेट ब्रिटेन), रहीम आकिब सैय्यद, राजिंदर, दर्शन विभव गावकर, मैको कैसेला (अर्जेंटीना)। फॉरवर्ड: शिलानंद लाकड़ा, टिमोथी डैनियल (ऑस्ट्रेलिया), टेरेंस पीटर (नीदरलैंड), अर्शदीप सिंह, तलविंदर सिंह, इरेंगबाम रोहित। गोलकीपर: जीन-पॉल डैनबर्ग वाई (जर्मन), बिक्रमजीत सिंह, विकास दहिया। कलिंगा लैकर्स- डिफेंडर: संजय, मनदीप मोर, अलेक्जेंडर हेंड्रिकक्स (बेल्जियम), आर्थर वान डोरेन (बेल्जियम), एंटोनी किना (बेल्जियम), प्रताप लाकड़ा, सुशील धनवार, रोहित कुल्लू। मिडफील्डर: अरन ज़ालेव्स्की (ऑस्ट्रेलिया), मोरियांगथेम रबीचंद्र, एनरिक गोंजालेज (स्पेन), मुकेश टोप्पो, रोसन कुजूर, निकोलस बंडुरक (ग्रेट ब्रिटेन)। फॉरवर्ड: बॉबी सिंह धामी, दिलप्रीत सिंह, थियरी ब्रिंकमैन (नीदरलैंड), अंगद बीर सिंह, रोशन मिंज, गुरसाहिबजीत सिंह, दीपक प्रधान। गोलकीपर: कृष्ण पाठक, टोबियास रेनॉल्ड्स-कोटरिल (ग्रेट ब्रिटेन), साहिल कुमार नायक श्राची रारह। बंगाल टाइगर्स- डिफेंडर: जुगराज सिंह, हेडन बेल्ट्ज़ (ऑस्ट्रेलिया), गौथियर बोकार्ड (बेल्जियम), रूपिंदर पाल सिंह, टॉम ग्रैम्बुश (जर्मनी), जसजीत सिंह कुलार। मिडफील्डर: लाचलान शार्प (ऑस्ट्रेलिया), जसकरन सिंह, सीन फाइंडले (न्यूजीलैंड), प्रदीप मोर, प्रधान पूवन्ना चंदुरा, अफ्फान यूसुफ, अतुल दीप, योगेश मलिक सिंह, प्रदीप सिंह संधू, थौनाओजम इंगलेम्बा लुवांग। फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, फ्लोरेंट वान औबेल (बेल्जियम), सैम लेन (न्यूजीलैंड), गुरसेवक सिंह। गोलकीपर: पिरमिन ब्लैक (नीदरलैंड), अली खान, अटल देव सिंह चहल। सूरमा हॉकी क्लब- डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, जेरेमी हेवर्ड (ऑस्ट्रेलिया), गुरिंदर सिंह, निकोलस डेला टोरे (अर्जेंटीना), सुखविंदर, आशु मौर्य, प्रदीप मंडल। मिडफील्डर: विवेक सागर प्रसाद, विक्टर वेगनेज़ (बेल्जियम), जोनास डी ग्यूस (नीदरलैंड), हरजीत सिंह, निकोलस पोंसलेट (बेल्जियम), प्रभजोत सिंह, अंकुश, सुनीत लाकड़ा। फॉरवर्ड: गुरजंत सिंह, दयान कैसीम (दक्षिण अफ्रीका), बोरिस बर्कहार्ट (नीदरलैंड), मनिंदर सिंह, पवन राजभर, हरीश सोमप्पा मुटागर। गोलकीपर: विंसेंट वानास्च (बेल्जियम), मोहित एचएस, जशनदीप सिंह। तमिलनाडु ड्रैगन्स- डिफेंडर: अमित रोहिदास, जिप जानसेन (नीदरलैंड), कोथाजीत सिंह, मोरित्ज़ लुडविग (जर्मनी), आनंद वाई, आनंद लाकड़ा, पृथ्वी जीएम। मिडफील्डर: थिएस प्रिंज़ (जर्मनी), टॉम क्रेग (ऑस्ट्रेलिया), मोहम्मद. रायल मौसीन, ब्लेक ग्लोवर्स (ऑस्ट्रेलिया), चंदन यादव, शेषा गौड़ा, एम. ढिलिपन, अरुण जे। फॉरवर्ड: सेल्वम कार्थी, नाथन एफ्राम्स (ऑस्ट्रेलिया), मज्जी गणेश, उत्तम सिंह, आभारन सुदेव। गोलकीपर: डेविड हर्ट (आयरलैंड), डुको तेलगेनकैंप (नीदरलैंड), प्रिंस दीप सिंह, एस. सेंथमिज़ अरासु। टीम गोनासिका- डिफेंडर: नीलम संजीव ज़ेस , अमीर अली, बीरेंद्र लाकड़ा, योगेम्बर रावत, टिमोथी हावर्ड (ऑस्ट्रेलिया), डिप्सन टिर्की, अनमोल एक्का। मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, विष्णुकांत सिंह, ली मोटन (स्कॉटलैंड), जैक वालर (ग्रेट ब्रिटेन), जैकब ड्रेपर (वेल्स), मुस्तफा कैसिएम (दक्षिण अफ्रीका), यशदीप सिवाच, एसके उथप्पा। फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, जेरोएन हर्ट्ज़बर्गर (नीदरलैंड), अरिजीत सिंह हुंदल, टॉम बून (बेल्जियम), एसवी सुनील, निक्किन थिमैया। गोलकीपर: ओलिवर पायने (ग्रेट ब्रिटेन), सूरज करकेरा, कमलबीर सिंह। यूपी रुद्रास- डिफेंडर: लार्स बाल्क (नीदरलैंड), केन रसेल (न्यूजीलैंड), सुरेंद्र कुमार, मार्क रिकासेंस (स्पेन), प्रियोबार्ता तलेम, सुनील जोजो, शारदा नंद तिवारी, प्रशांत बारला। मिडफील्डर: हार्दिक सिंह, आकाशदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, फ्लो रिस वोर्टेलबोएर (नीदरलैंड्स), सेव वान ऐस (नीदरलैंड्स), मनमीत सिंह, जोबनप्रीत सिंह। फॉरवर्ड: ललित कुमार उपाध्याय, अल्वारो इग्लेसियस (स्पेन), टैंगुय कोसिन्स (बेल्जियम), गुरजोत सिंह, मोहम्मद। ज़ैद खान, सुदीप चिरमाको। गोलकीपर: प्रशांत कुमार चौहान, जेम्स मजारेलो (ग्रेट ब्रिटेन), पंकज कुमार रजक।         Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 57