मृतक के परिजनों ने की योगी से मुलाकात, जिस तरह से उसने मेरे पति की हत्या की है, उसे भी उसी तरह से सजा मिलनी चाहिए

बहराइच उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मूर्ति विसर्जन बवाल में मारे गए युवक राम गोपाल मिश्रा के परिवार के सदस्य मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात किए। सीएम योगी ने परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। योगी ने कहा कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। इस बीच, मुलाकात से पहले मारे गए राम गोपाल की पत्नी रोली मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से उसने मेरे पति की हत्या की है, उसे भी उसी तरह से सजा मिलनी चाहिए। बहराइच में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और पथराव और गोलीबारी में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। सोमवार को परिवार और अन्य लोगों की ओर से न्याय की गुहार के बीच बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए, जिनमें से कुछ के पास लाठी-डंडे भी थे। हिंसा के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था, दुकानें जला दी गई थीं और गुस्साई भीड़ सड़कों पर उतर आई थी। मिश्रा का अंतिम संस्कार भारी सुरक्षा के बीच किया गया। एहतियात के तौर पर बहराइच जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। हालांकि दूसरे दिन दोनों समुदायों के लोगों की ओर से घटना को अंजाम दिया गया है। दोपहर दो बजे के बाद मृतक का अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। बेकाबू होती स्थिति की खबर पाकर एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश भी कबड़ियन पुरवा पहुंचे थे। पुलिस कर्मियों को आगे बढ़कर हिंसा रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए। कहा कि किसी भी हालत में ऐसे लोगों को तत्काल गिरफ्तार करें, जो हिंसा भड़काने में लगे हुए हैं। हरदी पुलिस के मुताबिक महाराजगंज हिंसा मामले में अब तक पुलिस ने 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इनमें मुख्य आरोपी हमीद अहमद, सलमान, फहीम अहमद, सादिक अहमद, ननकऊ, सरफराज नामजद किए गए हैं। अन्य कई लोग अज्ञात हैं। इनमें सलमान, शाहिर खांन व उनके पिता अली की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं, जो उनको पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65

शिवसेना के उद्धव गुट की ओर से पिछले दिनों एकनाथ शिंदे की दाढ़ी पर टिप्पणी की गई थी, एकनाथ शिंदे का उद्धव पर तंज

मुंबई महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से कई दिन पहले से ही नेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है। शिवसेना के उद्धव गुट की ओर से पिछले दिनों एकनाथ शिंदे की दाढ़ी पर टिप्पणी की गई थी। अब उस पर सीएम एकनाथ शिंदे ने जवाब दिया है। उन्होंने एक रैली में कहा कि इस दाढ़ी को हल्के में मत लेना। इसने ही महाविकास अघाड़ी की गाड़ी को पलटा दिया है। उन्होंने कहा कि हमने एक चलती हुई सरकार को टांग दिया। यह आसान बात नहीं है। इसके लिए एक साहस चाहिए होता है। इस दाढ़ी में ही वह साहस है और एक बार फिर से आप लोगों को पटकनी खानी होगी। एकनाथ शिंदे ने कहा, 'इन लोगों को मेरी दाढ़ी से भी परेशानी है। लेकिन मैं आप लोगों को बता दूं कि महाविकास अघाड़ी को इस दाढ़ी ने ही बर्बाद किया है। अब महाराष्ट्र की विकास की गाड़ी आगे बढ़ रही है। इसलिए मुझे हल्के में मत लेना। मेरी दाढ़ी को भी हल्के में मत लेना।' एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमने राज्य में कई अटके हुए प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अब मुंबई की सड़कों पर गड्ढे नहीं देखेंगे। भ्रष्टाचार खत्म हो चुका है और अब काम हो रहा है। ये लोग तो पैसों को खा जाते थे, लेकिन अब अस्पताल से लेकर सड़कों तक पर काम हो रहा है। इस दौरान एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे गुट को जवाब देते हुए कहा कि मैं पक्का शिवसैनिक हूं। मैं बालासाहेब ठाकरे और आनंद दीघे का सच्चा अनुयायी हूं। मैं भागने वाला आदमी नहीं हूं। मुझे कभी कमजोर मत समझना। एक सच्चा शिवसैनिक कभी मैदान नहीं छोड़ता और न ही कभी अपने विचारों से पीछे हटता है। आप लोग भाग निकले, लेकिन हम अब भी बालासाहेब के विचारों के साथ हैं। यही वजह है कि एकनाथ शिंदे जहां भी जाता है, वहां लोग खुले दिल से स्वागत करते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62

हरियाणा विधानसभा चुनावों में 13 महिला विधायक चुनी गई, 4 के सैनी कैबिनेट में शामिल होने के आसार

सोनीपत हरियाणा में बीजेपी ने सियासी हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी कर ली है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नेतृत्व वाली नई सरकार का 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है. इस नई सरकार में चार महिला मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है. 2024 के विधानसभा चुनावों में 13 महिला विधायक चुनी गई हैं जिसमें से 5 बीजेपी की हैं. इसके अलावा हिसार से निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल ने भी बीजेपी को समर्थन दे दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, सावित्री जिंदल के अलावा अटेली से विधायक आरती राव, तोशाम से विधायक श्रुति चौधरी और राई से विधायक कृष्णा गहलावत कैबिनेट में शामिल होने की दौड़ में सबसे आगे हैं. सवित्री जिंदल ने हिसार सीट से जीता है चुनाव बीजेपी से टिकट न मिलने पर बागी हुई सवित्री जिंदल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर हिसार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. उन्होंने इस सीट पर कांग्रेस के रामनिवास रारा 18941 वोटों से मात दी. जिंदल को 49231 वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 30290 वोट मिले थे. इसके अलावा बीजेपी के डॉ. कमल गुप्ता 17385 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे. प्रभावशाली बनिया समुदाय से आने वाली सावित्री के पति की 2005 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. इसके बाद 2005 में उन्होंने पहली बार उपचुनाव जीता थी. वे हुड्डा सरकार में 2 बार मंत्री भी रही. हिसार सीट पर उनका खासा प्रभाव माना जाता है. केंद्रीय मंत्री की बेटी हैं आरती राव अटेली से विधायक आरती राव केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी हैं. उन्होंने अटेली सीट पर बसपा के अत्तर लाल को 3085 वोटों से मात दी थी. राव को 57737 वोट मिले थे. वहीं, बसपा प्रत्याशी को 54652 वोट मिले. इसके अलावा कांग्रेस की अनीता यादव 30037 वोटों के साथ तीसरे नंबर रही थी. आरती राव के पिता राव इंद्रजीत दक्षिण हरियाणा में एक प्रमुख प्रभावशाली ताकत रखते हैं. वे कई मौकों पर मुख्यमंत्री पद की दावेदारी भी कर चुके हैं. ऐसे में आरती राव के लिए डिप्टी सीएम पद की मांग की जा रही है. हुड्डा के गढ़ में गहलावत ने जीता चुनाव वहीं राई विधानसभा सीट पर कृष्णा गहलावत ने जीत दर्ज की है. ये सीट पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ मानी जाती है. इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के जय भगवान अंतिल को 4673 वोटों से हराया है. गहलावत को 64614 वोटों मिले थे, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 59941 वोट मिले. जाट समुदाय से आने वाली कृष्णा गहलावत 1996 में बंसीलाल सरकार में मंत्री रह चुकी है. बीजेपी सोनीपत, रोहतक और झज्जर की जाट बेल्ट में अपना आधार बढ़ाने के लिए उन्हें कैबिनेट में जगह दे सकती है. श्रुति चौधरी का भाई से था मुकाबला तोशाम विधानसभा सीट पर बीजेपी से श्रुति चौधरी ने जीत दर्ज की है. इस सीट पर उनका मुकाबला अपने चचेरे भाई अनिरूद्ध चौधरी से था. श्रुति चौधरी से कांग्रेस के अनिरुद्ध चौधरी 14257 वोटों से मात दी. श्रुति चौधरी को 76414 वोट और अनिरूद्ध चौधरी को 62157 वोट मिले थे. भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से सांसद रही श्रुति चौधरी को इस बार कांग्रेस से टिकट नहीं मिला था. इसके बाद वे अपनी मां किरण चौधरी के साथ बीजेपी में शामिल हो गई. तोशाम पर बंसीलाल परिवार का खासा प्रभाव रहा है. इससे पहले किरण चौधरी इस सीट से लगातार जीत हासिल करती रही हैं. उन्हें अब राज्यसभा भेज दिया गया है. ऐसे में श्रुति चौधरी कैबिनेट में मंत्रीपद के मजबूत दावेदारी मानी जा रही है. 16 अक्टूबर को बीजेपी विधायक दल की बैठक हरियाणा में 16 अक्टूबर को बीजेपी विधायक दल की बैठक सुबह 10 बजे होने वाली है. ऑब्जर्वर के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विधायकों के साथ बैठक करेंगे. 16 और 17 अक्टूबर को सभी बीजेपी विधायक चंडीगढ़ में ही मौजूद रहने वाले हैं. प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किए गए है. इस बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जिसके बाद राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 152

विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को किया सम्मानित

प्रतापपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि वे भी आदिवासी समाज के ही बेटे हैं इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख- दुख व जरूरतों को समझते हैं। पूर्व की सरकार में प्रदेश का विकास रुका हुआ था। भाजपा सरकार अब तेजी से विकास कार्यों को पूरा करने में लगी हुई है। विधानसभा चुनाव से पूर्व मोदी की गारंटी नाम से किए गए प्रत्येक वादे को पूरा किया जा रहा है। आप लोगों के आशीर्वाद से ही सरगुजा संभाग की पूरी 14 सीटों पर भाजपा को विजय मिली। इसी का परिणाम है कि शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश की बागडोर संभालने सरगुजा संभाग से ही आने वाले आप सबके विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आदिवासी समाज के लोगों के बीच करमा त्यौहार के प्रतीक करमदेव की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। विभिन्न विभागों द्वारा जनहितैषी योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि करमा आदिवासियों का प्रमुख त्यौहार है। यह एकता का प्रतीक है। हमारी पुरानी परंपरा है। इस परंपरा को जीवित रखने के लिए हमें प्रत्येक वर्ष करमा त्यौहार मनाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पीएम जनमन योजना का संचालन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश की अति पिछड़ी जनजातियों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा की प्रदेश के पिछड़े हुए प्रत्येक गांव को विकास की धारा से जोड़कर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ को अस्सी हजार करोड़ का पैकेज देगी। कार्यक्रम को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व लक्ष्मी राजवाड़े ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने चलचित्र के माध्यम से स्वच्छता को लेकर प्रत्येक गांव में ठोस एवं अपशिष्ट पदार्थ के बेहतर प्रबंधन के लिए हमर सुघ्घर गांव पहल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने पद्मश्री माता राजमोहनी देवी की पुत्री रामबाई व समाज में बदलाव लाने वाले कर्मियों का भी सम्मान किया। प्रगति पत्र का विमोचन किया तथा जिलेवासियों के लिए प्रशासन तक अपनी समस्याओं, मांगों व सुझाव पहुंचाने के लिए समाधान सूरजपुर 24 घंटे के नाम से एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया। कार्यक्रम में विधायक शकुंतला सिंह, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मराबी, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सूरजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, बलरामपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल , आइजी अंकित गर्ग, कमिश्नर जीआर चुरेंद्र, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह, प्रतापपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी, भाजपा नेता प्रेमपाल अग्रवाल, आनंद मित्तल, अजीत शरण सिंह, अरविंद जायसवाल, प्रवीण दुबे, अवधेश पांडेय, जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी साहू, एसडीएम ललिता भगत, जनपद पंचायत सीईओ राधेश्याम मिर्झा व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। विधायक पोर्ते की मांगों पर मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं जिला स्तरीय सर्व आदिवासी समाज करमा महोत्सव के दौरान प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने आयोजन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न मांगें रखीं। जिनमें प्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत चंदौरा-जजावल मार्ग का जिर्णोद्धार, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस, चार एंबुलेंस, स्वास्थ्य केंद्र में डिलेवरी से संबंधित रेफरल सेंटर, रिंग रोड,पीएचई भवन, एडीएम कार्यालय तथा वाड्रफनगर में रजिस्ट्री कार्यालय, बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम व चलगली मार्ग के जिर्णोद्धार की मांग शामिल थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने रेफरल सेंटर, एडीएम कार्यालय, पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस, चंदौरा -जजावल मार्ग व वाड्रफनगर में बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम की मांगों को पूरी करने की घोषणा करने के साथ ही अन्य मांगों को भी जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक पोर्ते ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों के हित में किए जा रहे कार्यों को लेकर उन्हें एक अभिनंदन पत्र भी सौंपा। कार्यक्रम के समापन पश्चात विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने भी सिलौटा में दस लाख की लागत से मंगल भवन का निर्माण कराने की घोषणा की।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 125

हार पर चिंता करने की बजाय पार्टी को कारणों की पड़ताल करना चाहिए -कुमारी सैलजा

नई दिल्ली हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अप्रत्याशित हार ने पार्टी में कलह को और बढ़ा दिया है। चुनाव के दौरान ही कुमारी सैलजा और भूपिंदर सिंह हुड्डा के बीच सीधा टकराव दिख रहा था। इसके अलावा एक और तीसरा धड़ा रणदीप सिंह सुरजेवाला का था। अब यह कलह फिर से सतह पर आती दिख रही है। कुमारी सैलजा ने तो हाईकमान से मांग कर दी है कि संगठन में बदलाव किए जाएं। इस तरह फिर से उनका सीधा निशाना भूपिंदर सिंह हुड्डा पर ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को हुड्डा का ही करीबी माना जाता है। सिरसा की सांसद ने कहा कि इन नतीजों ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को निराश किया है, लेकिन वे हताश नहीं हैं। हाईकमान इस हार की पड़ताल करेगा। कुमारी सैलजा का कहना है कि इस हार पर चिंता करने की बजाय पार्टी को उसके कारणों की पड़ताल करना चाहिए और आगे के लिए मंथन करना होगा। उन्होंने संगठन में बदलाव पर जोर दिया और कहा कि बीते 10 से 12 सालों में संगठन ठीक से काम नहीं कर रहा है। सैलजा ने कहा कि पार्टी की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी कार्यकर्ताओं से बात करेगी और उनकी राय ली जाएगी। यह पूछा जाएगा कि आखिर आप हार के क्या कारण मानते हैं। सैलजा ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही हाईकमान कोई फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि हमारी जो हार हुई है, उसका अनुमान तो किसी को भी नहीं था। कोई यह नहीं सोच रहा था कि ऐसा नतीजा भी आ सकता है। फिर भी किसी नतीजे तक पहुंचने से पहले हम फीडबैक लेंगे। वहीं आपसी कलह पर राहुल गांधी के गुस्से वाली खबरों को सैलजा ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि अब तक इस पर उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें कि हरियाणा चुनाव की बड़ी वजह कलह को ही माना जा रहा है। चर्चा है कि भूपिंदर सिंह हुड्डा के हाथ में ही चुनाव की पूरी कमान होने से कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला ने दूरी बना ली। कैप्टन अजय यादव ने भी लगाए थे उपेक्षा के आरोप दोनों ही प्रचार से दूर रहे। इसके अलावा अहीरवाल में कैप्टन अजय सिंह यादव जैसे नेता भी उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में कुमारी सैलजा की ओर से बदलाव की मांग ने रार को नए सिरे से तेज कर दिया है। बता दें कि सभी एग्जिट पोल्स में भी कांग्रेस की ही जीत की भविष्यवाणी की गई थी। लेकिन जब नतीजे आए तो कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक पंडित भी हैरान रह गए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 84

नए स्कूल भवन के साथ 13 रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर पैरेंटस ने की तालाबंदी

बालोद छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम पीपरछेड़ी में नए स्कूल भवन और शिक्षकों की भर्ती की मांग को लेकर गांव के निवासियों और छात्र-छात्राओं ने प्राइमरी और हाई स्कूल में तालाबंदी कर दी। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के गेट के बाहर एकत्र होकर जमकर नारेबाजी की और जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ "हाय हाय" के नारे लगाए। इस दौरान करीब 200 से अधिक ग्रामीण, शाला समिति के सदस्य, पालक और छात्र उपस्थित थे। तालाबंदी की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रतिमा ठाकरे, जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, बीईओ बसंत बाघ सहित पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण और छात्र अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। गौरतलब है कि 26 सितंबर को ग्रामीणों ने नए हायर सेकेंडरी स्कूल भवन के निर्माण और व्याख्याताओं, भृत्यों सहित रिक्त 13 पदों को भरने के लिए जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे तालाबंदी करेंगे। इस प्रदर्शन के दौरान, जब एसडीएम प्रतिमा ठाकरे ने ग्रामीणों को समझाने के लिए उनसे पूछा कि वे किस राजनीतिक पार्टी से संबंधित हैं, कांग्रेस या भाजपा। इस सवाल पर ग्रामीण भड़क उठे। एसडीएम ने कहा कि यदि वे भाजपा के समर्थक हैं, तो उनकी सरकार है, ऐसे में तालाबंदी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस टिप्पणी ने ग्रामीणों के बीच आक्रोश उत्पन्न कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी पार्टी से नहीं हैं, बल्कि बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। एसडीएम के सवाल पर उपसरपंच ने जताई नाराजगी उपसरपंच खेमराज पूरी गोस्वामी ने इस स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक सक्षम अधिकारी को ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, "हमारा गांव कभी विवादित नहीं रहा, और हम सभी भाईचारे से रहते हैं। एसडीएम द्वारा फुट डालने का प्रयास किया गया है।" उन्होंने यह भी कहा कि एसडीएम ने सरपंच से कहा था कि अगर वह भाजपा के हैं, तो चुप रहें। गांव के निवासियों ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी राजनीतिक विवाद में नहीं पड़ना चाहते, बल्कि बच्चों के भविष्य के लिए सभी मिलकर संघर्ष कर रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51

काजोल-कृति सेनन की फिल्म ‘दो पत्ती’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई,  पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस कृति सेनन और अभिनेत्री काजोल उनकी आने वाली फिल्म 'दो पत्ती' को लेकर हर कोई उत्सुक है। कुछ महीने पहले इस फिल्म के टीजर को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब हाल ही में 'दो पत्ती' का ट्रेलर आया है। इसमें कोई शक नहीं कि ट्रेलर बेहद शानदार है। ट्रेलर की शुरुआत में काजोल एक शख्स से तरह-तरह के सवाल पूछती नजर आ रही हैं। इसके बाद ट्रेलर में एक्शन की एंट्री होती है। कृति उस शख्स के साथ बर्फीले इलाके में चलती नजर आ रही हैं। ऐसा लगता है कि वहां कुछ हो रहा है। बाद में ट्रेलर में अचानक कृति की जुड़वां बहन की एंट्री होती है। कृति की जुड़वां बहन स्वभाव से सनकी लगती हैं। वह अपनी बहन के होने वाले पति के साथ फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं। ट्रेलर में आगे भी कई राज नजर आते हैं। इन रहस्यों को सुलझाने की जिम्मेदारी काजोल पर है। कुल मिलाकर 'दो पत्ती' कृति-काजोल की जुगलबंदी को दिखाती है। जुड़वा बहनों का किरदार निभाते हुए कृति का अभिनय लाजवाब है। काजोल एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। इसमें कोई शक नहीं कि कृति और काजोल दोनों को एक ही फिल्म में देखने के लिए उनके प्रशंसक उत्सुक होंगे। यह फिल्म 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स ओटीटी पर रिलीज होगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 86