Tuesday, July 7, 2026 4:57 pm

अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक संदेश साझा किया, एनएसजी राइजिंग डे पर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) राइजिंग डे के अवसर पर बुधवार को अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक संदेश साझा किया है, जिसमें उन्होंने एनएसजी के सभी कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी। अमित शाह ने कहा कि एनएसजी ने ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के अपने आदर्श वाक्य को पूरा करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने में अद्वितीय विशेषज्ञता दिखाई है। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “एनएसजी के स्थापना दिवस पर, मैं हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड कर्मियों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के आदर्श वाक्य पर चलते हुए, एनएसजी ने त्वरित प्रतिक्रिया, सामरिक आश्चर्य, गुप्त संचालन और त्रुटिहीन सटीकता में उल्लेखनीय विशेषज्ञता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को लगातार मजबूत किया है।” अमित शाह ने एनएसजी के वीरों को भी सलाम किया, जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने लिखा, “एनएसजी के उन बहादुर जवानों को सलाम, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपने प्राणों की बलिदान दिया।” राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड को विशेष रूप से आतंकवाद, मुठभेड़ और अन्य सुरक्षा खतरों के खिलाफ त्वरित प्रतिक्रिया के लिए जाना जाता है। यह भारत का एक प्रमुख केंद्रीय अर्धसैनिक बल है, जिसकी स्थापना 1984 में हुई थी। यह विशेष रूप से आतंकवाद और सामरिक चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षित है। एनएसजी के कर्मियों को कठिन परिस्थितियों में भी काम करने के लिए तैयार किया जाता है, जिससे वे किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया कर सके। वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के काम की अगर हम बात करें तो इसमें आतंकवादियों का मुकाबला करना, हाईजैकिंग की घटनाओं को निपटना, और महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा शामिल है। इसके अलावा, एनएसजी विशेष अभियानों के लिए भी प्रशिक्षित है, जहां उन्हें छिपे हुए या सटीक लक्ष्यों को लक्षित करना होता है।   recent visitors 70

क्रिकेटर सूर्य कुमार और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर होंगी शामिल, छत्तीसगढ़ में वन खेलकूद प्रतियोगिता आज से

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन में भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन रायपुर के कोटा स्थित स्टेडियम में होगा। वहीं 20 अक्टूबर के समापन कार्यक्रम में ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर शामिल होगी। इस आयोजन में दो स्टार खिलाड़ियों की उपस्थिति से विभिन्न राज्यों से आने वाले वन विभाग के प्रतिभागियों  में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस आयोजन की नोडल अधिकारी शालिनी रैना (मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन व आईटी) ने बताया कि यह एक वृहद और प्रतिष्ठित आयोजन है जो कि वनों की सुरक्षा और वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर समर्पित है, जिसमें देशभर के अनेक प्रतिभागी शामिल होने वाले हैं। सभी खिलाडियों के लिए रहेगी ये व्यवस्था सभी खिलाड़ियों के ठहरने और खेल आयोजन में शामिल होने की व्यवस्था की गई है। राजधानी के विभिन्न स्पोर्ट्स ग्राउंड्स में अनेक आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले प्रतिभागियों को यह पूरा आयोजन और छत्तीसगढ़ प्रदेश का अतिथि सत्कार पसंद आएगा। देशभर से प्रतिभागी होंगे शामिल 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से करीब तीन हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सतत प्रयासरत है। सीएम ने कही ये बात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी वीडियो जारी कर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशभर के वन सेवा के अधिकारी और कर्मचारियों को बधाई देते हुए आयोजक वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के छत्तीसगढ़ आगमन पर भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी। युवाओं और खिलाड़ियों के लिए यह एक सुअवसर होगा। recent visitors 103

लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में भीषण आग, बुजुर्ग दंपति समेत तीन लोगों की मौत

मुंबई अंधेरी पश्चिम में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। इस घटना में बुजुर्ग दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बीएमसी आपदा नियंत्रण के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद अग्निशमन कर्मी और अन्य बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए। लोखंडवाला में सीआर नंबर 4 स्थित 14 मंजिला इमारत रिया पैलेस की 10वीं मंजिल के फ्लैट में आग लगी थी। वहां से बहुत धुआं निकल रहा था। हालांकि, आग केवल फ्लैट तक ही सीमित थी। लेकिन उसी मंजिल और ऊपरी मंजिलों के कई घबराए हुए लोग अपने घरों से निकलकर सोसायटी के बगीचे में पहुंच गए। बीएमसी ने कहा कि अग्निशमन कर्मियों ने लगभग एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। फ्लैट से निकालकर गंभीर हालत में तीन लोगों को जुहू स्थित बीएमसी के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान चंद्रप्रकाश सोनी (74), चंद्रकांता सोनी (74) और फ्लैट में रहने वाले पेलुबेटा (42) के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। ऐसा अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। एक निवासी ने बताया कि फ्लैट में रहने वाले सभी लोग जलकर मर गए। बुजुर्ग दंपति और तीसरे व्यक्ति को आग और धुएं से बचने का समय नहीं मिला। इमारत के सचिव किशन अरोड़ा ने बताया कि यह घटना करीब सात बजे की है। मॉर्निंग वॉक पर निकले मेरे बेटे ने फ्लैट से धुआं निकलता देखा। इसकी जानकारी बेटे ने मुझे दी। इसके बाद तुरंत आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। फायर बिग्रेड की टीम लगभग 15 मिनट में ही आ गई थी, लेकिन इससे पहले ही हमने फ्लैट का दरवाजा खोलने और तोड़ने की कोशिश की थी। किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया, लेकिन फ्लैट के अंदर धुएं में कुछ भी दिख नहीं रहा था। फायर बिग्रेड की टीम ने अपना ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने घर के अंदर से तीन लोगों को बाहर निकाला। बुजुर्ग दंपति के दो बच्चे हैं, एक सिंगापुर में रहता है और एक अमेरिका में रहता है। बुजुर्ग दंपति के साथ घर में उनका एक नौकर था। उनके नौकर का नाम रवि था। बुजुर्ग दंपति यहां करीब 22 साल से रह रहे थे।   recent visitors 58

गंभीर हालत में जयपुर रेफर, राजस्थान-टोंक में लेपर्ड ने पांच लोगों पर किया हमला

टोंक. टोंक जिले के घाड़ थाना क्षेत्र के ठीकरिया कला गांव में बीती देर शाम को खेत पर काम कर रहे पति-पत्नी समेत पांच जनों पर लेपर्ड ने हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद लोगों में चींख पुकार मच गई। घटना के बाद घायलों को परिजन दूनी और टोंक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए है। वहीं गंभीर घायल महिला को जयपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी सहित कई भाजपा नेता सआदत अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा अधिकारियों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए हैं। वहीं मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने लेपर्ड के अटैक के बाद उदयपुर की घटना को याद करते हुए कहा कि कहीं ऐसा ना हो कि हमारे यहां भी आदमखोर हो जाए। लेपर्ड को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं और जल्द से जल्द लेपर्ड को काबू करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि हमला करने के बाद लेपर्ड पास ही गन्ने के खेत में छुप गया। उधर इसकी सूचना मिलने के बाद घाड़ थाना पुलिस, देवली एसडीएम, दूनी तहसीलदार भी पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। ताज्जुब की बात तो यह है कि घटना के करीब तीन घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके लेपर्ड को पकड़ने के लिए पहुंची है। कब किया हमला ठीकरिया कला निवासी बद्रीलाल गुर्जर ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे गांव के पीछे की ओर करीब पचास मीटर दूर खेत पर ज्वार काटी जा रही थी। उसी दौरान लेपर्ड ने हमला कर दिया। कुछ ही दूरी पर दूसरे खेत में भैंस चरा रही प्रियंका व गांव के ही हेमराज धाकड़ पर उसने हमला कर दिया। फिर वह जानवर आगे के खेत पर मक्का काट रहे पति मुकेश पुरी और उसकी पत्नी मैना पर पंजे से हमला कर दिया। उसके बाद खेत के पास से पैदल गुजर रहे बूंदी जिले के सीताराम धाकड़ पर भी हमला कर दिया। मामले को लेकर डीएफओ मरियम शाहीन ने बताया कि साढ़े पांच बजे इसकी सूचना मिली थी। उसके बाद 100 बड़े कैमरे समेत अन्य जरूरी सामान लेकर 15 जनों की टीम रवाना कर दी थी। घटनास्थल थोड़ा दूर है, इसलिए पहुंचने में थोड़ा देरी हो गई होगी। प्रारंभिक तौर पर पैंथर ही लग रहा है। सुबह मैं भी ड्रोन लेकर जाऊंगा। recent visitors 137

बिजली चोरी : 3 लाख 95 हजार का बिल जारी, राशि जमा नहीं करने पर होगी जेल

भोपाल शहर में बिजली चोरी पर कंपनी ने की कड़ी कार्यवाही रिलायबल पैथ लैब में डायरेक्ट तार डालकर की जा रही थी बिजली चोरी, हुई कड़ी कार्यवाही बिजली चोरी  : 3 लाख 95 हजार का बिल जारी, राशि जमा नहीं करने पर होगी जेल भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मंगलवार को सघन चैकिंग अभियान के दौरान भोपाल शहर में डायरेक्ट तार डालकर बिजली का अनधिकृत उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की गई। लालघाटी क्षेत्र के जैन नगर स्थित रिलायबल पैथ लैब के संचालक रामस्वरूप राजपूत के विरूद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर 3 लाख 95 हजार का बिल जारी किया गया है। गौरतलब है कि इन दिनों मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर विद्युत चोरी, अनधिकृत टैरिफ उपयोग एवं मीटर बायपास के प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कंपनी ने शहर वृत्त भोपाल के उत्तर संभाग अंतर्गत इमामीगेट जोन के अतंर्गत जैन नगर, लालघाटी, म.नं.234 स्थित रिलायबल पैथ लैब बिल्डिंग के बेसमेंट में चेकिंग के दौरान गैर घरेलू उपयोग के लिये डायरेक्ट तार डालकर अनधिकृत रूप से विद्युत की चोरी की जा रही थी। कंपनी द्वारा प्रतीक बडकुल के परिसर में किरायेदार रामस्वरूप राजपूत द्वारा 7.745 किलो वॉट विधुत भार का अनधिकृत उपयोग गैर घरेलू उद्देश्य (पेथ लैब) में किया जा रहा था। कंपनी के सहायक प्रबंधक अरूण शर्मा एवं जांच टीम द्वारा मौके पर ही विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत डायरेक्ट विद्युत चोरी का प्रकरण दर्ज कर विद्युत सप्लाई विच्छेदित की गई एवं प्रकरण में लैब संचालक को मौके पर ही 3 लाख 95 हजार रूपये का बिल जारी किया गया। उल्लेखनीय है कि बिजली कंपनी द्वारा चोरी के विरूद्ध लैब संचालक को जारी की गई क्षतिपूर्ति की राशि जमा नहीं की जाती है तो प्रकरण को विशेष विद्युत न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा। विद्युत चोरी के प्रकरणों में राशि जमा न करने पर 3 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सभी आम लोगों से आग्रह किया है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें। अनधिकृत या अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें। बिजली चोरी दण्डनीय अपराध है तथा इसमें जुर्माना और कारावास का भी प्रावधान है।   recent visitors 79

कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव को महाराष्ट्र चुनाव की सौंपी कमान

रायपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के दो दिग्गज नेताओं का नाम भी शामिल हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के दो दिग्गज नेताओं का नाम भी शामिल हैं। लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। बघेल को विदर्भ अमरावती/नागपुर और सिंहदेव को पश्चिमी महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई है। recent visitors 65

नगर पंचायत में लगे हैं बांस के खम्भे, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में लग रहे बिजली के पोल

बलरामपुर रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज में आजादी के 75 वर्ष के बाद नगर में पहली बार ऐतिहासिक स्तर पर विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की पहल पर नगर के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 15 तक के वार्डों में 1000 से अधिक नए विद्युत खंभे लगाए जा रहे है। दीपावली के पूर्व विद्युत खंभे लगाए जाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि नगर के वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 15 तक कई ऐसे जगह है जहां दशकों से विद्युत पोल लगाने की मांग की जा रही थी। परंतु अब तक विद्युत पोल नहीं लग पाया था लकड़ी और बांस के सहारे घरों तक विद्युत आपूर्ति के लिए तार लगे हुए थे। साथ ही कई वार्डों में विद्युत तार करीब 5 दशक पुराना था जिस कारण तार भी जर्जर स्थिति में होते जा रहा था यहां तक की तार भी लूज होकर झूलने लगा था जिससे आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। वार्डवासियों के द्वारा हमेशा विद्युत पोल लगवाने एवं तार को बदलवाए जाने की मांग की जाती रही थी। इस बीच नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की पहल पर 1000 से अधिक नए विद्युत पोल एवं नए केबल वाले तार लगाए जा रहे है। जिससे नगरवासियों को लूज तार एवं पोल की समस्या से निजात मिल पाएगा। मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री का नगर पंचायत अध्यक्ष ने माना आभार  नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि जब 2015 में में पहली बार अध्यक्ष बना था। तब से ही मैं प्रयास कर रहा था कि नगर में जितने भी जर्जर विद्युत पोल और तार हैं उन्हें बदलवाया जाए साथ ही जहां-जहां नए विद्युत पोल की आवश्यकता हैं वहा नए विद्युत पोल लग जाए आज मुझे बहुत खुशी है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम के सहयोग से नगर में 1000 से अधिक नए विद्युत पोल लग रहे हैं जिससे अब नगर में विद्युत पोल एवं जर्जर तार की समस्या नहीं रहेगी। recent visitors 62