Tuesday, July 7, 2026 3:45 pm

प्रियंका गांधी की हैं करीबी, राजस्थान-भरतपुर में खेत से भूसा उठा रहीं सांसद संजना

जयपुर. राजस्थान की एक महिला सांसद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपनी सास के साथ खेत में काम करती नजर आ रहीं हैं। वीडियो में दिख रहा है कि देश की संसद में बैठने वाली सांसद खेत में पड़ा पशुओं का चारा इकठ्ठा कर रही हैं। ऐसे में सांसद की सादगी की जमकर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस सांसद का नाम संजना जाटव है और ये भरतपुर की लोकसभा सीट से सांसद हैं। संजना जाटव देश की सबसे कम उम्र की महिला सांसद हैं। वे सिर्फ 26 साल की उम्र में सांसद बनकर संसद में पहुंची हैं। संजना जाटव ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप कोली को मात दी थी। पहली बार सांसद बनने के कारण संजना जाटव सुर्खियों में आई थीं। इससे पहले संजना ने 2023 के विधानसभा चुनाव में अलवर की कठूमर सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें इस दौरान हार का सामना करना पड़ा था। संजना 409 वोटों से चुनाव हार गईं थी। इससे पहले संजना अलवर में जिला परिषद की सदस्य भी रह चुकीं हैं। प्रियंका गांधी की गुडबुक में शामिल हुईं कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान से जुड़ने के बाद संजना की खूब चर्चा हुई थी और वे प्रियंका गांधी की गुडबुक में भी शामिल हो गई थीं। संजना जाटव सचिन पायलट गुट की नेता मानी जाती हैं। यही कारण रहे कि विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद भी कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में संजना जाटव को प्रत्याशी बनाया था। वे पार्टी के भरोसे पर खरी उतरीं और जीत भी दर्ज की। गांव की साधारण महिला कांस्टेबल की पत्नी सांसद संजना जाटव एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके कप्तान सिंह राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल हैं। बीते दिनों कप्तान सिंह को उनकी पत्नी सांसद संजना जाटव की सुरक्षा में  पब्लिक सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) तैनात किया था। इस दौरान भी दोनों सुर्खिंया में रहे। 18 साल की उम्र में हुई थी शादी बताया जाता है कि सांसद संजना जाटव की शादी 18 साल की उम्र में हो गई थी। उनके ससुर हरभजन सिंह के कारण संजना की राजनीति में एंट्री हुईं और अब वे सांसद हैं। हालांकि, संजना का कहना है कि सांसद बनने के बाद भी मेरी जिंदगी में कुछ नहीं बदला है। आज भी मैं अपने घर के काम करती हूं, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का ध्यान रखती हूं। जिस जनता ने मुझे यहां तक पहुंचाया है, उसके लिए पूरी ईमानदारी से काम भी करती हूं। recent visitors 71

48 नोडल अधिकारी किये गए नियुक्त, राजस्थान के सभी 557 कॉलेजों में लगेंगे सौर ऊर्जा संयंत्र

केकड़ी. प्रदेश के समस्त राजकीय महाविद्यालय अब सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा की ओर से कॉलेजों को सौर ऊर्जा युक्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए प्रदेश भर में 48 नोडल अधिकारी नियुक्त कर कॉलेजों में सौर ऊर्जा की वर्तमान स्थिति सहित अन्य जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसके अंतर्गत राज्य के सभी 557 यूजी पीजी कॉलेज में रूफटॉप सौर ऊर्जा प्लांट की स्थापना की जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए अक्षय ऊर्जा निगम को अधिकृत किया है। राज्य सरकार द्वारा पारंपरिक हाइड्रो और तापीय बिजली के अलावा सरकार ने सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कुसुम योजना, पीएम सूर्योदय सहित कई योजनाएं चालू की हैं। इसके जरिए आम उपभोक्ता भी अपने घर व प्रतिष्ठान को सौर ऊर्जा युक्त कर सकता है। राज्य के 20 प्रतिशत कॉलेजों में है सौर ऊर्जा वर्तमान में प्रदेश के महज 20 प्रतिशत कॉलेज में ही रूफटॉप सौर पैनल लगे हैं। अभी भी 80 प्रतिशत कॉलेज जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम की बिजली पर निर्भर हैं। सरकार ने सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सभी कॉलेज में रूफटॉप सौर पैनल लगाने की घोषणा की है। हालांकि बीते एक-दो सालों में आमजन में सौर ऊर्जा उत्पादन के प्रति जागरूकता बढ़ी है, लेकिन इसका दायरा अभी भी बहुत सीमित है। इसी दायरे को बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने अब कॉलेज शिक्षा निदेशालय के अधीन 557 यूजी-पीजी कॉलेज में रूफटॉप सौर ऊर्जा पैनल स्थापित करने का फैसला किया है। 48 नोडल अधिकारी नियुक्त आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के संयुक्त निदेशक डॉ. विजेंद्र कुमार शर्मा ने रूफटॉप सौर पैनल लगाने के लिए प्रदेश के 48 कॉलेज को नोडल बनाया है। नोडल अधिकारी विभिन्न कॉलेज में सौर ऊर्जा पैनल, प्लांट, लोड क्षमता और अन्य जानकारी देंगे। सरवाड़ व टांटोती कॉलेज में लगेंगे संयंत्र यह जानकारी देते हुए राजकीय महाविद्यालय केकड़ी के कार्यवाहक प्राचार्य चेतनलाल रैगर ने बताया कि केकड़ी जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय महाविद्यालय में पहले से ही सौर ऊर्जा का संयंत्र स्थापित है, लेकिन नोडल कॉलेज होने के कारण जिले के सावर, सरवाड़ गर्ल्स कॉलेज, टांटोटी व कादेड़ा कॉलेज भी इसके अधीन आते हैं। इनमें सरवाड़ व टांटोटी की खुद की बिल्डिंग होने से कॉलेज प्रशासन को सौर ऊर्जा संयंत्र का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि कादेड़ा व सावर में कॉलेज की खुद की बिल्डिंग नहीं है, इसलिए यहां फिलहाल सौर ऊर्जा का संयत्र स्थापित नहीं हो सकेगा। recent visitors 56

फ्लाइट बम से उड़ाने की दी थी धमकी, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव से नाबालिग और पिता को मुम्बई ले गई टीम

राजनांदगांव. एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में राजनांदगांव के एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोर से पूछताछ की जा रही है।इस मामले में मुम्बई पुलिस कमिश्नर द्वारा जांच टीम बनाये जाने के बाद 5 सदस्यीय टीम राजनांदगांव भी पहुंची,जहां एक कारोबारी के 17 वर्षीय बेटे से पूछताछ की जा रही है।नाबालिग को उसके पिता के साथ सुरक्षा एजेंसी की टीम लेकर मुम्बई रवाना हुई है। बता दें मुम्बई से न्यूयॉक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस धमकी के बाद फ्लाइट में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी,जिसके बाद फ्लाइट को फौरन दिल्ली की ओर डायवर्ट कर उससे सुरक्षित लैंड करा लिया गया था।बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में किसी भी प्रकार की बम मिलने की पुष्टि नहीं हो पाई थी। एयर इंडिया फ्लाइट संख्या AI-119 ने देर रात दो बजे मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से न्यूयार्क के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट में 239 यात्री सवार थे।फ्लाइट को टेकऑफ हुए थोड़ा ही समय बीता था कि तभी उसे बम से उड़ाने की धमकी मिली थी,इसके बाद फ्लाइट को सुरक्षा कारणों से दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया गया था।इसके अलावा जिस युवक के फोन को हैक करने के बाद सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से धमकी दी गई,उससे भी पूछताछ की गई है।जहां जांच एजेंसी आगे की जांच और कार्रवाई को अंजाम देगी।इस मामले में एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि एक्स से ट्वीट किया गया था कि एयर इंडिया की फ्लाइट में बम रखा गया है जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी।इस मामले में प्रारंभिक पुष्टि राजनांदगांव पुलिस द्वारा की गई,इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किया गया है।इस मामले में उनके द्वारा अग्रिम पूछताछ और कार्रवाई की जा रही है। recent visitors 53

पिंक अलार्म महिला सुरक्षा के लिए, दतिया जिला अस्पताल में अनूठी पहल

पिंक अलार्म महिला सुरक्षा के लिए, दतिया जिला अस्पताल में अनूठी पहल दतिया महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दतिया जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज में कलेक्टर संदीप कुमार माकिन के मार्गदर्शन में एक अनूठा नवाचार किया गया है। जिला अस्पताल की 3 बिल्डिंगों में 7 स्थानों पर पिंक अलार्म लगाए गए हैं, जिससे महिला डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को ड्यूटी के दौरान सुरक्षित माहौल मिल सके। उल्लेखनीय है कि यह प्रदेश का पहला जिला अस्पताल है जहाँ पिंक अलार्म की पहल की गई है। इस नवाचार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जरूरत पड़ने पर महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता मिल सके। अस्पताल परिसर में किसी भी महिला को खतरा महसूस होने पर, वह अलार्म के बटन को दबा सकती है, जिससे तुरंत बिल्डिंग की छत पर सायरन बज उठेगा। इसके साथ ही अस्पताल में तैनात गार्ड और पुलिसकर्मी 5 मिनट में संबंधित स्टॉफ के पास पहुंचेंगे। सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. के.सी. राठौर ने बताया कि पिंक अलार्म मैटरनिटी वार्ड, ट्रॉमा सेंटर और न्यू ओपीडी ब्लॉक के तीनों मंजिलों के स्टाफ ड्यूटी रूम में लगाए गए हैं। इस अलार्म सिस्टम की रेंज 2 किलोमीटर तक है, जिससे पूरे परिसर में तत्काल सुरक्षा सहायता सुनिश्चित की जा सकेगी। पहल सुविधा प्रदेश में पहली बार किसी जिला अस्पताल में की गई है। आने वाले दिनों में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से अलार्म सिस्टम का मॉक ड्रिल कर इसकी प्रभावशीलता की जांच की जाएगी।   recent visitors 60

अन्नदाता किसान भाई-बहनों को ‘विश्व खाद्य दिवस’ पर हार्दिक अभिनंदन: मुख्यमंत्री

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 'विश्व खाद्य दिवस' पर किसानों का अभिनंदन किया है। डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, 'भारतीय संस्कृति में हमारे ऋषियों-पूर्वजों ने प्राणीमात्र को सम्मानपूर्वक भोजन कराने से परमात्मा की सेवा हो जाने की विराट दृष्टि दी है। 'सबको भोजन' की सुनिश्चितता हेतु दिन-रात परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले अन्नदाता किसान भाई-बहनों और समाजसेवी बंधुओं का 'विश्व खाद्य दिवस' पर हार्दिक अभिनंदन करता हूं।' उन्होंने कहा कि हम सभी 'बेहतर जीवन और भविष्य के लिए भोजन का अधिकार' के मंत्र के साथ भूख व कुपोषण से मुक्त भारत बनाने का प्रण लें।   recent visitors 53

पुलिस जल्द करेगी खुलासा, छत्तीसगढ़-कवर्धा में शिव प्रसाद की हत्या के 4 आरोपी MP में गिरफ्तार

कवर्धा। लोहारीडीह अग्निकांड मामले में नया मोड़ आया है. मध्यप्रदेश के बीजाटोला गांव के खार में शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू की लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली थी. पुलिस ने मामले में जांच के बाद खुलासा किया है कि कचरू साहू ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी हत्या कर आरोपियों ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी और फांसी के फंदे में लटका कर फरार हो गए थे. इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस करेगी. इस हत्याकांड में बिरसा पुलिस (मध्यप्रदेश) ने मृतक रघुनाथ साहू के बेटे दिनेश साहू सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में रघुनाथ साहू के भांजा रोमन साहू, टेकचंद पटेल और राखीलाल साहू निवासी मध्यप्रदेश के बनाफरटोला बिरसा थाना जिला बालाघाट का रहने वाला है. ये सभी आरोपी मृतक रघुनाथ साहू के करीबी हैं. मृतक रघुनाथ साहू वही व्यक्ति है जिसे गांव वालों ने घर में बंद कर जिंदा जला दिया था. यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के बिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बीजाटोला का है. बीते 15 सितंबर की सुबह शिव प्रसाद साहू उर्फ कचरू साहू की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी. उसके बाद लोहारीडीह के ग्रामीणों ने शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू की हत्या होने के शक में मृतक रघुनाथ साहू के घर को बंदी बनाया. उसके बाद उनके परिजनों से मारपीट की और घर को आग के हवाले कर रघुनाथ साहू को जिंदा जला दिए थे. वहीं रेंगाखार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रघुनाथ साहू के हत्या के आरोप में गांव के 168 से अधिक दंगाईयों पर मामला दर्ज कर 33 महिला समेत 69 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जहां हत्या के आरोप में बंद विचाराधीन कैदी प्रशांत साहू की मैंट जेल में हो जाती है. इस दौरान परिजनों ने पुलिस पिटाई के चलते प्रशांत साहू की मौत होने का आरोप लगाया था. आरोपी प्रशांत साहू की जेल में मौत होने के बाद प्रदेश भर में राजनीति भी शुरू हो गई, जहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मृतकों के परिजनों में मिलने पहुंचे और प्रशांत साहू के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. इस लोहारीडीह अग्निकांड मामले पर शासन और प्रशासन की नाकामी के चलते कबीरधाम जिले में बड़ी घटना बताए थे. वहीं जिले की पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी. प्रदेश सरकार ने इस मामले पर आईपीएस विकास कुमार की निलबंन की कार्रवाई की थी और रेंगाखार थाना प्रभारी सहित 32 लोगों को लाइन अटैच कर दी थी. वहीं लोहारीडीह अग्निकांड के मामले में मृतक के परिजनों से प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा मृतक के परिजनों से मुलाकात की और मृतक प्रशांत साहू के परिजनों को डिप्टी सीएम अरुण साव ने 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की. वहीं मृतक शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू की बेटी ने अपने पिता की आत्महत्या नहीं हत्या का आरोप लगाए थे. इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कचरू साहू की बेटी को भरोसा दिया. घटना की बारीकी से जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होंगे उसको बख्सा नहीं जाएगा. आखिर डिप्टी सीएम विजय शर्मा के प्रयासों से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की पुलिस शिव प्रसाद साहू के कातिलों तक पहुंची और मृतक रघुनाथ साहू के बेटे दिनेश साहू समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हत्या में गिरफ्तार आरोपियों के नाम — 0- दिनेश कुमार पिता रघुनाथ साहू (33 वर्ष) निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम छत्तीसगढ 0- रोमन पिता सनूकलाल साहू(रघुनाथ का भांजा) (32 वर्ष) निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम छत्तीसगढ 0- टेकचन्द पिता सनूकलाल पटेल (24 वर्ष) निवासी भेलवाटोला थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम छ.ग. 0- राखीलाल पिता सुखराम हिरवाने (दिनेश की बुआ का बेटा) (40 वर्ष) निवासी बनाफरटोला ग्राम रेलवाही थाना बिरसा जिला बालाघाट recent visitors 93

उपचुनाव के 18 से शुरू होंगे नामांकन, राजस्थान के सात विधानसभा क्षेत्रों में 19.36 लाख मतदाता

जयपुर. राजस्थान में  विधानसभा उपचुनाव के दौरान 19,36,533 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसके लिए 7 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,862 मतदान केंद्र और 53 सहायक मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। झुंझुनू, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूंबर और चौरासी में उपचुनाव होने हैं। झुझुनूं में 249 मतदान केंद्र, 14 सहायक मतदान केंद्र व 2,74,532 मतदाता होंगे। रामगढ़ में  278 मतदान केंद्र , 6 सहायक मतदान केंद्र व 2,74,180 मतदाता होंगे। दौसा में  235 मतदान केंद्र , 5 सहायक मतदान केंद्र व 2,46,012 मतदाता होंगे। देवली-उनियारा में  296 मतदान केंद्र ,11 सहायक मतदान केंद्र व 3,02721 मतदाता होंगे। खींवसर में  264 मतदान केंद्र , 4 सहायक मतदान केंद्र व 2,86,041 मतदाता होंगे। सलूंबर में  296 मतदान केंद्र , 6 सहायक मतदान केंद्र व 2,97,645 मतदाता होंगे। वहीं चौरासी में  244 मतदान केंद्र ,7 सहायक मतदान केंद्र व 2,55401 मतदाता होंगे। सांसदों की मर्जी पर ही टिकट टिकटों के लिए नामांकन 18 नवंबर से शुरू होंगे। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों में नामांकन के अंतिम दिन के आस-पास ही टिकट घोषित होंगे। झुंझुनू: झुंझुनू में ओला परिवार को टिकट, कांग्रेस की इस मजबूत सीट पर बृजेंद ओला के सांसद बनने के चलते उपचुनाव हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस सीट पर कांग्रेस ओला परिवार में से ही किसी को  टिकट देगी। दौसा: मुरारी लाल मीणा ने अपने परिवार को चुनाव लड़ाने से इनकार कर दिया है, लेकिन टिकट उनके कहने पर ही दिया जाएगा। दूसरी तरफ यहां भाजपा की तरफ से डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा को चुनाव लड़वाने की तैयारी है। रामगढ़: कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन हो चुका है। हालांकि, उनकी पत्नी भी 2018 से 2023 तक विधायक रह चुकी हैं। लेकिन, इस बार जुबेर के बेटे को कांग्रेस अपना प्रत्याशी बना सकती है। वहीं भाजपा सुखविंदर को टिकट दे सकती है। सलूंबर: दिवंगत विधायक अमृत लाल मीणा के बाद चर्चा है कि भाजपा उनके परिवार में ही टिकट देकर सहानुभूति लहर का फायदा ले सकती है। मीणा की पत्नी अभी सरपंच हैं और राजनीति में सक्रिय हैं। कांग्रेस की ओर से परंपरागत तौर पर दिग्गज नेता रघुवीर मीणा की दावेदारी है। खींवसर: सांसद हनुमान बेनीवाल की परंपरागत सीट पर फिर बेनीवाल परिवार का दावा है। भाई नारायण बेनीवाल पहले विधायक रह चुके हैं। इस बार हनुमान की पत्नी की चर्चा भी है। नागौर के दिग्गज सियासी परिवार मिर्धा फैमिली से ज्योति मिर्धा फिर एक बार दौड़ हैं। पूर्व में वह विधानसभा और लोकसभा का चुनाव हार चुकी हैं। 0- झुंझुनू बृजेंद्र ओला परिवार 0- मुरारी के कहने पर टिकट 0- हरीश मीणा के कहने पर टिकट 0- हनुमान बेनीवाल- बिंदु चौधरी, राघवेंद्र 0- रामगढ़ में सफिया का बेटा इन सीटों पर मतदान, यहां इतने मतदाता — क्रं.    विधान     निर्वाचन क्षेत्र की    मतदान केंद्र     सहायक      कुल मतदाता सं.    सभा        संख्या व नाम                               मतदान केंद्र 1     27     झुंझुनू     249     14     2,74,532 2     67     रामगढ़     278     6     2,74,180 3     88     दौसा     235     5     2,46,012 4     97     देवली-उनियारा     296     11     3,02,721 5     110     खींवसर     264     4     2,86,041 6     156     सलुम्बर(अ.ज.जा.)     296     6     2,97,645 7     161     चौरासी (अ.ज.जा.)     244     7      2,55,401 recent visitors 83