Tuesday, July 7, 2026 6:05 am

पूर्व स्पेशल डीजी व कांग्रेस नेता समेत तीन लोगों के द्वारा किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चला, सरकारी जमीन पर कब्जा था

मुरैना जौरा कस्बे की एमएस रोड पर पूर्व स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा व कांग्रेस नेता समेत तीन लोगों के द्वारा किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। सभी ने अपने घरों के सामने खाली पड़ी सरकारी जमीनों पर कब्जा कर लिया था। हाईकोर्ट के आदेश पर बुधवार को एसडीएम व तहसीलदार ने जेसीबी से यहां जमीन पर किए गए अस्थाई व स्थाई निर्माणों को ढहाने की कार्रवाई की। पूर्व स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व मंत्री लाखन सिंह के भतीजे संजय यादव, एक अन्य त्रिलोक कुशवाह ने बेशकीमती 10 बिस्वा जमीन पर कब्जा कर लिया था। इसको लेकर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने इस अतिक्रमण को हटाने के आदेश जारी किए।   हाईकोर्ट के आदेश पर एक्शन मंगलवार को एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर, तहसीलदार कल्पना कुशवाह सहित राजस्व व पुलिस का अमला अतिक्रमण को हटाने पहुंचा। लगभग दो से तीन घंटे तक चली अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान जेसीबी से अतिक्रमण को हटाया गया। एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर का कहना है कि न्यायालय में अवमानना याचिका के पालन में शासकीय भूमि पर किए कब्जे को हटाने कार्रवाई की गई है। राजनीतिक जमीन तलाश में सरकारी जमीन पर कब्जा दोनों नेता संजय यादव और त्रिलोक कुशवाह जौरा में अपने लिए राजनीतिक जमीन तलाश करने पहुंचे थे, जिसके लिए उन्होंने यहां अपने मकान भी बनवाए, लेकिन इस बीच सरकारी जमीन पर ही कब्जा कर लिया। इस जमीन की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी गई है, जमीन तीनों के घरों के सामने थी, जहां शौचालय, पार्क टिनशेड व पक्के फर्श कराकर खुद के उपयोग में लेना शुरू कर दिया गया था। recent visitors 39

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा उपार्जन के लिए 7 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन: खाद्य मंत्री श्री राजपूत

भोपाल   समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन के लिए 7 लाख 66 हजार 923 किसानों ने पंजीयन कराया है। गत वर्ष 7 लाख 54 हजार 384 किसानों ने पंजीयन कराया था। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि मोटे अनाज का उपार्जन 22 नवम्बर और धान का उपार्जन 2 दिसम्बर 2024 से किया जायेगा। किसान पंजीयन में रकबा 13 लाख 79 हजार 632 लाख हेक्टेयर है। रकबे का सत्यापन राजस्व विभाग के अमले द्वारा किया जा रहा है। पंजीयन की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 2024 थी। प्रदेश में हुए कुल पंजीयन में मुख्य रूप से जिला बालाघाट में एक लाख 28 हजार 327 किसान, रीवा में 61 हजार एक, सतना में 54 हजार 639, जबलपुर में 54 हजार 465, सिवनी में 54 हजार 409, कटनी में 52 हजार 171, मण्डला में 40 हजार 959, पन्ना में 33 हजार 213, शहडोल में 33 हजार 5, मैहर में 24 हजार 964, डिण्डोरी में 24 हजार 91, उमरिया में 23 हजार 662, सीधी में 23 हजार 227, सिंगरौली में 23 हजार 238, अनूपपुर में 21 हजार 679, नर्मदापुरम् में 20 हजार 636, दमोह में 19 हजार 269, मऊगंज में 17 हजार 597, नरसिंहपुर में 11 हजार 825, रायसेन में 9 हजार 334, बैतूल में 7 हजार 800, सीहोर में 6 हजार 196, सागर में 3 हजार 922, ग्वालियर में 3 हजार 630, छिंदवाड़ा में 1 हजार 876, शिवपुरी में 1 हजार 162, दतिया में 1 हजार 26, भिण्ड में 2 हजार 239, विदिशा में 880, मुरैना में 7 हजार 781 किसानों ने पंजीयन कराया है। recent visitors 58

मालवा-निमाड़ में बिजली वितरण के लिए नए 48 सब स्टेशन

भोपाल   मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र वितरण कंपनी ने वर्ष 2023 एवं 24 के दौरान मालवा और निमाड़ क्षेत्र में 48 नए ग्रिड तैयार किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के नए ग्रिडों से रबी सीजन में किसानों को मदद मिलेगी। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार बने इन ग्रिडों से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को भी फायदा पहुंचेगा। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के सघनतम प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दस घंटे एवं अन्य सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था है। सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए लाइन एवं ग्रिडों के क्षमता बढ़ाने एवं नए 33/11 केवी ग्रिडों को समय़ पर तैयार किया जा रहा है। आरडीएसएस के तहत अब तक 43 ग्रिड तैयार हुए है। इनमें इन्दौर शहर के बिलावली, सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल, इंदौर ग्रामीण वृत्त का ईमलीखेड़ा, महेश्वर रोड, गुलझेरा, बड़ियाकीमा बिचौली, राजोदा, खरगोन का आम्बा, कामोदवाड़ा, गेरूबेड़ी, शिवना, धार का जोलाना, बड़वानी का कालापाट, खंडवा का अमलानी, बड़ौदा अहीर, मालगांव, कुम्हारखेड़ा, सेगवाल, , बुरहानपुर का सिवल, झाबुआ का सेमलिया ग्रिड शामिल है। इसी तरह उज्जैन रीजन के नए 33/11 केवी के ग्रिडों में देवास का राबड़िया, खूटखेड़ा, तिवड़िया खातेगांव, गोदना, आगर का नई पुलिस लाइन मालीखेड़ी, उज्जैन का करोदिया, बहलोला, परसोली, रजला, निंबोडिया खुर्द, जीवनखेड़ी, गेलाखेड़ी, मंदसौर का अभिनंदन नगर, शाजापुर का खेड़ापहाड, भैंसायगढ़ा, मोहम्मदखेड़ा, कमलिया, कनाडिया, रतलाम का बरखेड़ी, नायन, राजाखेड़ी का ग्रिड़ शामिल हैं। इंदौर शहर के रसोमा विजय नगर के पास ग्रिड का 98 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका हैं। जल्दी ही यहां से बिजली वितरण प्रारंभ हो जाएगा। आरडीएसएस के साथ ही एसएसटीडी योजना के तहत इंदौर के राऊ-केट रोड तिराहे के पास 33/11 केवी का ग्रिड व धार का गवली पडियाल, खंडवा का गुलाई, खरगोन का मोहनपुरा, रतलाम का अमलेठा, आगर के गुड़ीकला, खंडवा के दूधतलाई में नए ग्रिडों से बिजली वितरण हो रहा है। प्रत्येक ग्रिडों से हजारों बिजली उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में ज्यादा गुणवत्ता के साथ बिजली प्रदाय की जा रही है। पहले से स्थापित करीब 140 ग्रिडों की क्षमता का भी विस्तार किया गया है।   recent visitors 79

इंजीनियर रशीद का दावा- पीएम मोदी ने फारूक और उमर से सलाह लेने के बाद हटाया था आर्टिकल 370

श्रीनगर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों ने भी मंत्रीपद की शपथ ली है। इस बीच, अवामी इत्तेहाद पार्टी के अध्यक्ष और सांसद शेख अब्दुल रशीद उर्फ ​​इंजीनियर रशीद ने बुधवार को आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने के मामले में फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलीभगत की है। रशीद ने दावा किया कि पीएम मोदी ने यह कदम उठाने से पहले अब्दुल्ला परिवार से सलाह ली थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने घाटी में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) को फिर से सत्ता में लाने में मदद की। मीडिया से बात करते हुए रशीद ने कहा, "उमर अब्दुल्ला राज्य के दर्जे, अनुच्छेद 370 और 35ए की बात करते हैं… उमर अब्दुल्ला 370 से भाग रहे हैं। जब पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 को हटाया, तो उससे 3 दिन पहले उन्होंने फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की थी… मुलाकात के बाद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कुछ भी नहीं हटने वाला था, लेकिन इसे हटा दिया गया और फारूक और उमर अब्दुल्ला को गेस्ट हाउस में रखा गया। ऐसा लगता है कि फारूक और उमर अब्दुल्ला इसमें शामिल थे।'' रशीद ने कहा, "पीएम मोदी ने उनसे सलाह-मशविरा करने के बाद अनुच्छेद 370 हटाया। यह सब मैच फिक्सिंग थी। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भाजपा ने एनसी को सत्ता में आने में मदद की।" अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया। 2005 में, इंजीनियर राशिद को आतंकवादियों का समर्थन करने के आरोप में श्रीनगर में विशेष अभियान समूह (एसओजी) द्वारा गिरफ्तार किया गया था और तीन महीने और 17 दिनों तक हिरासत में रखा गया था। उन पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के आरोप लगे और उन्हें कार्गो, हुमहामा और राज बाग जेलों में रखा गया। हालांकि, बाद में श्रीनगर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानवीय आधार पर उनके खिलाफ सभी आरोप हटा दिए। अगस्त 2019 में, राशिद को फिर से गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया। अपनी कैद के दौरान, उन्होंने जेल से 2024 के संसदीय चुनावों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को हराकर 204,000 मतों के अंतर से जीत हासिल की। सुरिंदर चौधरी को बनाया गया डिप्टी सीएम जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को पार्टी नेता सुरिंदर चौधरी को उप-मुख्यमंत्री चुना है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने नौशेरा से चौधरी को इस पद के लिए इसलिए चुना क्योंकि वह क्षेत्र को लोगों को प्रतिनिधित्व देने के साथ ही अपनी सरकार को समावेशी बनाना चाहते हैं। नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से कहा, ''हमारा प्रयास सभी को साथ लेकर चलना होगा।'' अब्दुल्ला के साथ पांच मंत्रियों – सकीना मसूद (इटू), जावेद डार, जावेद राणा, सुरिंदर चौधरी और सतीश शर्मा ने भी पद की शपथ ली। अब्दुल्ला ने कहा कि तीन पद खाली हैं और ''उन्हें भी धीरे धीरे भर दिया जाएगा।'' 'जम्मू के लोग खुद को अलग-थलग महसूस न करें' उन्होंने कहा कि चौधरी को उपमुख्यमंत्री के रूप में इसलिए चुना गया ताकि जम्मू के लोग खुद को सरकार से अलग थलग महसूस न करें। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में कड़ी टक्कर देते हुए बड़ी प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना को नौशेरा में चौधरी ने 7,819 मतों से हराया था। चौधरी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के पूर्व नेता हैं। उन्होंने कहा, ''मैंने कहा था कि हम जम्मू को यह महसूस नहीं होने देंगे कि इस सरकार में उनकी आवाज नहीं है, उनका कोई प्रतिनिधि नहीं है। मैंने जम्मू से उपमुख्यमंत्री इसलिए चुना है ताकि जम्मू के लोगों को लगे कि यह सरकार जितनी बाकियों की है, उतनी ही उनकी भी है।'' recent visitors 72

बहराइच: रामगोपाल को गोली मारने वाला शख्श दीवार की आड़ में हाथ में बंदूक लेकर खड़ा दिखा, तस्वीर आई सामने

बहराइच यूपी के बहराइच में हुई हिंसा के बाद से तनाव का माहौल है. महसी का महराजगंज इलाका छावनी में तब्दील है. इस बीच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा पर गोली चलाने वाले की एक तस्वीर सामने आई है. गोली चलाने वाले शख्स के हाथ में गन दिख रही है. बताया जा रहा है कि गन ताने खड़ा शख्स अब्दुल हमीद के घर पर मौजूद था, जहां रामगोपाल की हत्या हुई थी. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसको लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है. लेकिन इसकी चर्चा जोरों पर है. तस्वीर तब की बताई जा रही है कि जब घायल रामगोपाल को उसके साथी छत से नीचे लेकर आ रहे थे. फिलहाल, पुलिस तहकीकात में जुटी है. गौरतलब है कि बहराइच हिंसा में जान गंवाने वाले रामगोपाल के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गई थी. हत्यारोपियों ने रामगोपाल को गोली मारने से पहले उसकी पिटाई की थी. धारदार हथियार से भी हमला किया था. रामगोपाल के चेहरे, गले, माथे और सीने में करीब 35 छर्रे लगने के निशान मिले. रामगोपाल मिश्रा (22) की करंट और हैमरेज से मौत होने का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिक्र है. इतना ही नहीं रामगोपाल के पैर के नाखूनों को खींच कर बाहर निकाला गया था. उसे करंट के झटके भी दिए गए थे. आंखों के पास किसी नुकीली चीज से गहरा घाव किया गया था. बहराइच में ऐसे भड़की हिंसा दरअसल, बहराइच के थाना हरदी क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी रामगोपाल मिश्रा बीते रविवार की शाम करीब 6 बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले जुलूस में शामिल था. ये जुलूस जब महराजगंज बाजार में समुदाय विशेष के मोहल्ले से गुजर रहा था तो दो पक्षों में कहासुनी हो गई. आरोप है कि इस दौरान छतों से पत्थर फेंके जाने लगे, जिससे विसर्जन में भगदड़ मच गई. जुलूस में शामिल रामगोपाल का शव इस बीच हुई रामगोपाल को एक घर में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया गया. ये घर अब्दुल हमीद का बताया जा रहा है, जहां की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स हाथ में गन लेकर खड़ा है. रामगोपाल की मौत की खबर के बाद महराजगंज में बवाल शुरू हो गया. आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घर समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ की और उसमें आग लगा दी. इस बीच सोमवार को जब मृतक का शव गांव पहुंचा तो भीड़ फिर गुस्साकर बेकाबू हो गई. इस दौरान महराजगंज क्षेत्र में कई घरों, नर्सिंग होम, बाइक शोरूम और दुकानों में आगजनी और तोड़फोड़ की गई. वहीं, पुलिस ने बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. हालात बिगड़ते देख इंटरनेट सेवा पूरे जिले में बंद कर दी गई. पीएसी, आरएएफ को सड़क पर उतार दिया गया. खुद एसटीएफ चीफ पिस्टल लेकर सड़क पर निकल पड़े. घटना के तीन दिन होने के बाद भी महसी के महाराजगंज इलाके में अभी भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. recent visitors 55

मंदिर में सजावट के लिए दो श्रृद्धालुओं ने 50, 20 व 10 रुपये के नोट दिए, महालक्ष्मी मंदिर में नोटों से सजावट शुरू

रतलाम शहर के माणकचौक स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में भक्तों द्वारा सजावट के लिए दिए जाने वाले जेवर, सिक्के, मोती, चांदी-सोना आदि से विशेष शृंगार की तैयारी हो गई है। मंदिर में सजावट के लिए बुधवार को झाबुआ जिले के पेटलावद से दो श्रृद्धालुओं ने 50, 20 व 10 रुपये के नोट दिए। 17 से 28 अक्टूबर तक सामग्री ली जाएगी। बुधवार रात से ही नोटों से सजावट शुरू कर दी गई। सजावट होने के बाद पांच दिवसीय दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के पट खोले जाएंगे। दीपोत्सव में नोट, सोने-चांदी के जेवर, हीरे-मोती आदि से होने वाली सजावट को लेकर मंदिर में दर्शन के लिए देशभर से श्रृद्धालु आते हैं। धनतेरस से शुरू हुए विशेष शृंगार के दर्शन भाई दूज तक लगातार किए जा सकेंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं को सामग्री वापस देना शुरू की जाएगी। रतलाम के अलावा बांसवाड़ा, दाहोद, पीथमपुर सहित अन्य जिलों से भी भक्त सामग्री देने रतलाम आते हैं। दी जाने वाली सामग्री को रजिस्टर में दर्ज कर श्रद्धालु को टोकन दिया जाता है, इसी टोकन से सामग्री वापस मिल जाती है। इस बार भी यही व्यवस्था रहेगी। पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान सुरक्षा के लिए मंदिर समिति व पुलिस प्रशासन भी सभी जरूरी इंतजाम करता है। अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाता है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डिस्पले पास में स्थित माणकचौक थाने पर रहता है। वहां से भी निगरानी होती है। मंदिर के संजय पुजारी ने बताया कि 17 से 28 अक्टूबर तक सामग्री ली जाएगी। भाई दूज के बाद रजिस्टर में दर्ज फोटो, टोकन आदि के आधार पर ही सामग्री वापस की जाएगी। महालक्ष्मी मंदिर में विशेष शृंगार पर नजर सामग्री: सोने-चांदी के नोट, चांदी की सिल्लियां, पांच से लेकर 500 रुपये तक के नोट, श्रीयंत्र, कछुआ, तिजोरी आदि। सामग्री देने वाले औसतन श्रद्धालु-करीब 3000 मान्यता : शृंगार सामग्री वापस लेने के बाद घर की तिजोरी, पूजन स्थान पर रखने से सालभर सुख-समृद्धि बनी रहती है। व्यवस्था : धनतेरस से विशेष दर्शन शुरू होते हैं। दर्शन व्यवस्था में भी भक्त सहयोग करते हैं। सुरक्षा : दीपोत्सव में मंदिर में विशेष पुलिस बल के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाती है।   recent visitors 115

आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह ने किया निर्देशित

रायपुर उप-निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संबंधित विधानसभा क्षेत्र में किसी संपत्ति का विरूपण न हो। कलेक्टर ने मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों, शासकीय कार्यालयों से लेकर विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक भवनों, स्वीमिंग पुल, लाइब्रेरी जैसी शासकीय परिसरों से भी सभी प्रकार की संपत्ति विरूपित करने वाले साधनों को समय-सीमा में हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। ्रडॉ. सिंह ने संपत्ति विरूपित करने वाले लोगों के विरूद्ध तत्काल निर्धारित समय-सीमा में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करने व विरूपण हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए है। उन्होंने अधिकारियों को चेताया भी कि यदि आपके अधीनस्थ कोई संपत्ति विरूपित पाई जाती है और आपके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो संबंधित अधिकारी विरूद्ध भी कार्यवाही की जा सकेगी। recent visitors 63