Monday, July 6, 2026 11:41 pm

तेज धमाके की सुनी गई आवाज, मंगलूरू में ट्रेन पलटाने रेलवे ट्रैक पर रखे पत्थर

मंगलूरू. देश में ट्रेनों को बेपटरी करने की साजिशों का खुलासा हो चुका है। ताजा मामला कर्नाटक के मंगलूरू का है, जहां रेलवे ट्रैक पर बजरी और पत्थर रखकर ट्रेन को पलटाने की नापाक साजिश रची गई। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि मंगलूरू-उल्लाल के पास रेलवे ट्रैक पर कुछ बदमाशों ने जानबूझकर बजरी और पत्थर रखे हैं, जिससे इस क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों को गंभीर खतरा पैदा हो गया। शनिवार रात को उल्लाल से करीब 3 किलोमीटर दूर कपिकाड और गणेशनगर के बीच टोक्कोट्टू के पास रेलवे ट्रैक पर पत्थर बिखरे मिले। केरल की ओर आने वाली ट्रेन के उस स्थान से गुजरने पर स्थानीय लोगों ने तेज आवाज सुनी थी। तेज आवाज सुनने के बाद पहले स्थानीय निवासियों ने इसे वाहनों की आवाजाही के कारण होने वाली आवाज समझा, लेकिन आगे की जांच में पता चला कि ट्रैक को अवरुद्ध करने के लिए रखे गए पत्थरों से ट्रेन के टकराने से यह आवाज आई थी। गनीमत रही कि ट्रेन बेपटरी नहीं हुई और बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की जांच में पता चला कि ट्रैक पर पत्थर और बजरी रखकर ट्रेन को पलटने की साजिश रची गई थी। पुलिस घटना की जांच में जुटी घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है। पद्मा नाम की स्थानीय महिला ने शनिवार शाम को रेलवे ओवरब्रिज के पास कुछ अज्ञात संदिग्धों को घूमते भी देखा था। जब वह घर लौटी, तभी उसने तेज धमाके की सी आवाज सुनी। घटना के बाद दक्षिण कन्नड़ की रेलवे सलाहकार समिति के आनंद शेट्टी बागम्बिला और स्थानीय पुलिस के साथ ही जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। वहीं घटना की जांच की जा रही है।  recent visitors 65

पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से 2 क्विंटल गांजा जब्त

रायपुर छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें आधी रात लग्जरी गाड़ियों में गांजे की तस्करी कर रहे एक हाईप्रोफाइल तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो लग्‍जरी गाड़ियों से करीब 2 क्विंटल गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपए आंकी जा रही है। मंदिर हसौद थाना पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार में संलिप्त तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया, जिसमें तस्करों की पहचान और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। गिरफ्तार किए गए तस्कर का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि तस्कर रात के समय इन लग्जरी वाहनों का उपयोग करते थे ताकि पुलिस की नजरों से बच सकें, लेकिन गुप्त सूचना के चलते पुलिस ने उन्हें पकड़ने में सफलता पाई। इस मामले में आगे की जांच जारी है और तस्करों के अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है और इस मामले में जांच के लिए विभिन्न स्थानों पर छापे मारे जाएंगे। पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करने की बात कही है। यह कार्रवाई राज्य में बढ़ते नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। रायपुर पुलिस का कहना है कि वे तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेंगे। recent visitors 53

शपथ समारोह में पहुंचे 40 से अधिक देशों के नेता, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बने प्रबोवो सुबियांतो

जकार्ता. इंडोनेशिया को नया राष्ट्रपति मिल गया है। प्रबोवो सुबियांतो ने आज सुबह आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे अधिक मुस्लिम बहुल राष्ट्र के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इसी के साथ उन्होंने इंडोनेशिया की सैन्य तानाशाही के काले दिनों के दौरान अधिकारों के हनन के आरोपी एक पूर्व जनरल से राष्ट्रपति भवन तक की अपनी यात्रा पूरी की। 73 साल के पूर्व रक्षा मंत्री सुबियांतो ने सांसदों और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में मुस्लिम पवित्र ग्रंथ कुरान पर शपथ ली। इसके बाद हजारों समर्थकों ने सड़कों पर खुशी मनाई। जकार्ता में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के लिए ब्रिटेन, फ्रांस, अमेरिका, सऊदी अरब, रूस, दक्षिण कोरिया, चीन, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों समेत 40 से अधिक देशों के नेता और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। एक लाख जवान तैनात इंडोनेशियाई पुलिस और सेना ने शपथ समारोह की तैयारी के लिए जकार्ता में कम से कम एक लाख कर्मियों को तैनात किया है, जिसमें स्नाइपर और दंगा-रोधी इकाइयां शामिल हैं, जो बुधवार तक तैनात रहेंगे। इस नेता की जगह ली सुबियांतो ने राष्ट्रपति रहे जोको विडोडो की जगह ली है। वह इससे पहले भी विडोडो के सामने दो बार चुनाव लड़ चुके थे, लेकिन हार का ही सामना करना पड़ा। हालांकि, विडोडो ने अपने पुनर्निर्वाचन के बाद सुबियांतो को रक्षा प्रमुख नियुक्त किया था, जिससे उनके प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के बावजूद गठबंधन का रास्ता साफ हो गया। अप्रैल में किया था एलान इंडोनेशिया के चुनाव आयोग ने 24 अप्रैल को एक समारोह में औपचारिक रूप से प्रबोवो सुबियांतो को राष्ट्रपति घोषित कर दिया था। प्रबोवो सुबियांतो पूर्व रक्षा मंत्री हैं। उन्होंने 58.6 फीसदी वोटों या 96 मिलियन से अधिक मतपत्रों के साथ राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने अपने दोनों प्रतिद्वंदियों से भी दोगुने वोट से जीत हासिल की है। हालांकि, उनके प्रतिद्वंद्वियों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने धोखाधड़ी से जीत हासिल की है। recent visitors 167

महादेव सट्टा एप: सौरभ चंद्राकर को दुबई से भारत लाने की प्रक्रिया तेज, भारतीय दूतावास भेजा जाएगा डोजियर

रायपुर दुबई में गिरफ्तार महादेव एप के संचालक सौरभ चंद्राकर को भारत लाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के लिए ईडी मुख्यालय समेत केंद्रीय गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को डोजियर (दस्तावेज) सौंप दिया है। 21 अक्टूबर को विदेश मंत्रालय के माध्यम से डोजियर को दुबई स्थित भारतीय दूतावास को सौंपे जाने की समय सीमा तय की गई है। उसके बाद, वहां की सरकार की सहमति मिलने पर दुबई की अदालत में डोजियर पेश कर सुनवाई की जाएगी, जिसके बाद ही सौरभ के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू होगी। दुबई की अदालत के फैसले पर ही सौरभ को छत्तीसगढ़ लाने का रास्ता साफ होगा। सौरभ चंद्राकर और उनके सहयोगी रवि उप्पल, जो महादेव एप सट्टेबाजी घोटाले में शामिल हैं, जो 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है, घटना के सामने आने के बाद से दुबई में ही हैं। ईडी के सूत्रों ने बताया कि प्रत्यर्पण की कार्रवाई के लिए यूएई की अदालत से सौरभ चंद्राकर को भारत लाने का निवेदन किया गया है, जिसमें बताया गया है कि रायपुर की पीएलएमए की विशेष अदालत ने उनके खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इसके साथ ही, सौरभ पर मनी लॉंड्रिंग से संबंधित संज्ञेय (कॉग्निजेबल) और गैर-जमानती अपराध भी दर्ज है। प्रत्यर्पण संधि के अनुसार होगा फैसला दुबई अदालत में सुनवाई के दौरान सौरभ चंद्राकर को भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद अदालत यह तय करेगी कि सौरभ को भारत भेजा जाना है या नहीं और अगर भेजा जाना है, तो किन शर्तों पर। ये शर्तें भारत और यूएई के बीच प्रत्यर्पण संधि के अनुसार होंगी। इस मामले में विधिक पहलू बचा हुआ है और इसके अनुकूल होने के बाद ही सौरभ को भारत लाने की उम्मीद की जा सकती है। यूएई के साथ भारत की जो संधि है, उसके तहत मनी लॉंड्रिंग के अपराध में करीब सात साल की सजा है, जिसके लिए प्रत्यर्पण किया जा सकता है। अरबी और अंग्रेजी में तैयार किया गया डोजियर ईडी के सूत्रों के अनुसार, सौरभ चंद्राकर के अपराध संबंधी सभी दस्तावेजों का अरबी में अनुवाद किया गया है। इसमें विशेष न्यायाधीश के हस्ताक्षर भी हैं। छत्तीसगढ़ में कई आदेश पत्र हिंदी में होते हैं, इसलिए डोजियर को अंग्रेजी और अरबी दोनों भाषाओं में तैयार किया गया है। इसे ईडी के मुख्यालय को सौंप दिया गया है। अब हाई कमीशन आगे की कार्रवाई कर रहा है। सौरभ को भारत लाने में कितना समय लगेगा, इस बारे में ईडी के आधिकारिक सूत्र स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि यूएई में सभी दस्तावेज जाने के बाद ही प्रक्रिया शुरू होगी। वहां की अदालत तय करेगी कि कितनी तेजी से सुनवाई की जाए और क्या फैसला दिया जाए। आरोपित को भी अपना जवाब पेश करने का मौका दिया जाएगा। recent visitors 106

हॉकी इंडिया ने की आगामी द्विपक्षीय सीरीज के लिए 22 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा

नई दिल्ली हॉकी इंडिया ने रविवार को विश्व चैंपियन जर्मनी के खिलाफ होने वाली आगामी द्विपक्षीय सीरीज के लिए 22 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी हैं। भारत और जर्मनी के बीच ये दोनों मुकाबले 23 और 24 अक्टूबर को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेले जायेंगे। भारतीय टीम की अगुवाई हरमनप्रीत सिंह करेंगे और उप कप्तान विवेक सागर प्रसाद होंगे। चोटिल मिडफील्डर हार्दिक सिंह इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इस द्विपक्षीय सीरीज में राजिंदर सिंह और आदित्य अर्जुन लागेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करेंगे। टीम के चयन के बारे में मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, “हम अगले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी में जर्मनी से मुकाबले के लिए बहुत उत्साहित हैं। भारत और जर्मनी के बीच हाल के वर्षों में कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है और हम नई दिल्ली में खेलने को लेकर उत्साहित हैं। हमने जो टीम चुनी है, वह अनुभवी है, जिसमें कांस्य पदक जीतने वाली पेरिस ओलंपिक टीम के कई खिलाड़ी शामिल हैं। इस सीरीज के दौरान राजिंदर और आदित्य भी अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करेंगे, उन्होंने प्रशिक्षण शिविर के दौरान बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।” भारतीय टीम आज दोपहर बेंगलुरु से नई दिल्ली पहुंचेगी। जर्मनी के साथ होने वाली द्विपक्षीय सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार:- गोलकीपर:- कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा डिफेंडर:- जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, संजय, सुमित और नीलम संजीव जेस मिडफील्डर:- मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद (उपकप्तान), विष्णु कांत सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, मो. राहील मौसीन, राजिंदर सिंह फॉरवर्ड्स:- मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे और दिलप्रीत सिंह और शिलानंद लाकड़ा।   recent visitors 77

ये 10 मोबाइल एप्लीकेशन आपकी सेहत का रखेंगी ख्याल

क्या आप अपनी सेहत को लेकर हमेशा चिंता में रहते तो इन मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से अपने खाने और सेहत से जुड़ी कई दूसरी जानकारी फ्री में पा सकते हैं। अगर आपको जिम में जाने का वक्त नहीं मिलता तो एप्लीकेशन में एक्स रसाइज करने की कई टिप्स दिए गए हैं।   गारमिन फिट इस एप्लीकेशन की मदद से आप अपने फोन में जीपीएस ट्रैकर की मदद से स्पीकड, दूरी और चलने के दौरान आप कितनी कैलोरी बर्न करते हैं साथ ही आपकी हाइट के हिसाब से आपका वजन कितना होना चाहिए, ये सभी जानकारी कभी भी देख सकते हैं। अगर आप सुबह सुबह जॉग करने जाते हैं तो एप्लीनकेशन में अपनी पसंद के गाने भी सुन सकते हैं। कीमत- आईओएस और एंड्रायड में उपलब्ध मॉयफिटनेसपल क्या आप अपना वेट कम करने की चिंता में रहते है तो इस एप्लीकेशन की मदद से आप दिनभर के अपने खाने पर नजर रख सकते हैं। एप्लीईकेशन में बारकोड स्कैरन दिया गया है जिसकी मदद से आप अपने खाने को स्कै न करके दिन भर की कैलोरी पर नजर रख सकते हैं। कीमत- फ्री स्ट्रानवा साइक्लिंग स्ट्रानवा साइक्लिंग में जीपीएस ट्रैकर तो दिया ही गया है साथ में आप अपने शहर के साइकिल रूट पर भी नजर रख सकते हैं। कीमत- फ्री नाइक ट्रेनिंग क्लक अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो नाइक क्लब एप्प की मदद से अपने रोज के वर्कआउट पर नजर रख सकते हैं, एप्लीाकेशन में आप अपनी एक्स रसाइज के समय को सेट कर सकते हैं। कीमत- फ्री फिटोक्रेसी एप्लीकेशन की मदद से आप अपनी एक्सरसाइज के टाइम पर नजर रख सकते हैं। कीमत- फ्री जिमपैक्टस जिमपैक्टस में आप अपने जिम का टार्गेट सेट कर सकते हैं अगर आप टार्गेट पूरा करते हैं तो आपको इसके लिए पैसे मिलते हैं और अगर आप अपना टार्गेट पूरा नहीं कर पाते तो इसके लिए आपको फाइन भरना होगा। काउच टू 5के काउच टू 5के एप्लीैकेशन की मदद से आप एक एक स्टेप पार करके अपनी सेहत को फिट रख सकते हैं। एप्लीककेशन में एक हफ्ते में तीन ट्रैनिंग सेशन दिए गए हैं। पॉकेट योगा पॉकेट योगा एप्लीेकेशन में योगा क्लामस दी गई हैं जिन्हें आप कभी भी अपने फोन से ज्वानइन कर सकते हैं। एप्लीककेशन में ऑडियो और विजुअल दोनों तरह के ऑप्श न दिए गए हैं। कीमत- 196 रुपए आईओएस य 187 रुपए एंड्रायड वर्क ट्रेनर वर्क ट्रेनर एप्लीीकेश्ने की मदद से आप अपनी फिटनेस पर कंट्रोल रख सकते हैं इसमें तस्वी रों की मदद से आप अपनी बॉडी को फिट रखने की टिप्सद ले सकते हैं। कीमत- फ्री, आईओएस, एंड्रायड आईमसल्सड आईमसल्सड में अपनी बॉडी को टोन करने के लिए कई तरीके दिए गए है। साथ ही आप एप्प में वीडियो और पिक्च्र भी देख सकते हैं। कीमत- 295 रुपए, आईओएस   recent visitors 85

दिल्ली सरकार का दावा है कि दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण की बड़ी वजह बीजेपी की गंदी राजनीति है

नई दिल्ली दिल्ली में हवा की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। लोगों का जहरीली हवा में सासं लेना भी मु्श्किल हो रहा है। दीवाली से पहले ही राजधानी में प्रदूषण ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों की स्थिति के बारे में सोचकर लोग परेशान हैं। इस बीच दिल्ली सरकार का दावा है कि दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण की बड़ी वजह बीजेपी की गंदी राजनीति है। सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली की हवा और पानी में प्रदूषण बीजेपी की गंदी राजनीति की वजह से बढ रहा है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि आनंद विहार में प्रदूषण बढ़ने की बड़ी वजह उत्तर प्रदेश से आ रही बसे हैं। दरअसल आज दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पर्यावरण मंत्री प्रदूषण की स्थिति का जायजा के लिए आनंद विहार इलाके में गए थे। यहां आज सुबह 8.30 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 454 दर्ज किया गया था। इसी दौरान सीएम आतिशी ने कहा कि आनंद विहार इलाके में खराब एयर क्वालिटी का प्रमुख कारण उत्तर प्रदेश से आने वाली बसें हैं और इस पर यूपी सरकार से चर्चा की जरूरत है। वहीं गोपाल राय ने भी इस बार पर जोर देते हुए दावा किया कि इन बसों के धुआं दिल्ली का प्रदूषण दुगना हो रहा है। वहीं प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण विरोधी उपायों को सख्ती से लागू किया जा रहा है और धूल नियंत्रण उपायों के लिए टीमों का गठन किया गया है। सीएम आतिशी ने कहा हमने 99 टीमें बनाई हैं जो पूरी दिल्ली में धूल नियंत्रण के उपाय कर रही हैं। हमने 325 से अधिक स्मॉग गन तैनात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए PWD और MCD ने अपने सभी संसाधन तैनात कर दिए हैं। आनंद विहार, दिल्ली और यूपी की सीमा पर होने के कारण, एक ऐसा हॉटस्पॉट है जहां AQI सबसे ज्यादा है। इसके अलावा उन्होंने यमुना नदी के जहरीले सफेद झागों के मुद्दे पर भी बात की और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सिर्फ वायु प्रदूषण ही नहीं, पिछले कुछ दिनों से यमुना नदी में भी प्रदूषण बढ़ रहा है और इसके लिए मुख्य कारण बीजेपी की गंदी राजनीति है। उन्होंने कहा, पराली जलाने की घटनाओं को कम करने के लिए पंजाब में AAP सरकार ने दो साल तक काफी कोशिशें की हैं। पिछले साल पंजाब में पराली जलाना आधा कर दिया गया। उधर हरियाणा के आंकड़ों पर नजर डालें तो खेतों में आग लगने की घटनाओं में 23% की बढ़ोतरी हुई है। यूपी में खेतों में आग लगने की घटनाएं 70% बढ़ीं है। उन्होंने कहा, सबसे ज्यादा AQI रिकॉर्ड करने वाले आनंद विहार में बसों को देखें तो दिल्ली की सभी बसें CNG या बिजली से चलती हैं। लेकिन अगर हम यूपी और हरियाणा से आने वाली बसों को देखें तो वो डीजल से चलती हैं। आनंद विहार इलाके में दिख रहे प्रदूषण का एक अहम कारण यूपी से आने वाली हजारों डीजल से चलने वाली बसें हैं। एक तरफ जहां दिल्ली सरकार ने सीएनजी बसों की लाइन खड़ी कर दी8 वहीं हरियाणा और यूपी सरकारें अपने बेड़े में सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें क्यों नहीं ला सकतीं? आतिशी ने कहा क्योंकि वे गंदी राजनीति कर रही हैं। इसी के साथ उन्होंने ईट के भट्टों पर भी बात की। उन्होंने कहा, ईंट के भट्टे लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ा रहे हैं। दिल्ली में आपको एक भी ईंट का भट्ठा नहीं मिलेगा लेकिन एनसीआर में तो हैं 3800 ईंट भट्टे जो दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में बड़ा योगदान देते हैं। recent visitors 100