बुधनी विधानसभा उपचुनाव में युवा कांग्रेस नेता राजकुमार पटेल चकलदी ने खोला मोर्चा पोस्टर हुए वायरल

बुधनी बुधनी में उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। भाजपा की ओर से पूर्व विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव का नाम सामने आया वहीं, कांग्रेस की तरफ से सबसे प्रबल दावेदारों में महेश राजपूत, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, और यूथ कांग्रेस के युवा नेता राजकुमार पटेल का नाम उभरकर सामने आया है। इसके अलावा, कमलनाथ से जुड़े कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट और किसान नेता अर्जुन आर्या भी टिकट के दावेदारों में शामिल हैं। कांग्रेस ने बुधनी में प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल को सौंपी है। हाल ही में यूथ कांग्रेस से जुड़े नेता राजकुमार पटेल चकलदी ने चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स (फेसबुक और X) के माध्यम से चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है वही राजकुमार पटेल चकलदी के चुनाव पोस्टर हुए वायरल। राजकुमार पटेल पवार समाज से आते हैं, जिसका बुधनी विधानसभा में अच्छा खासा प्रभाव है। यदि पटेल बगावत करते हैं, तो यह कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। राजकुमार पटेल का चुनावी मैदान में उतरना अन्य दावेदारों के लिए एक नई चुनौती बन सकता है और कांग्रेस की रणनीति पर इसका बड़ा असर हो सकता है। recent visitors 177

ईरान के खिलाफ किसी भी इजरायली हमले का मतलब खतरे की रेखा पार करना होगा: ईरान के विदेश मंत्री

तेहरान ईरान ने इजरायल को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हमला हुआ तो हम भी छोड़ेंगे नहीं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहाकि ईरान के खिलाफ किसी भी इजरायली हमले का मतलब खतरे की रेखा पार करना होगा और इसका माकूल जवाब दिया जाएगा। अरागची ने तुर्की प्रसारक ‘एनटीवी’ को बताया कि ईरान पर किसी भी हमले का मतलब हमारे लिए लाल रेखा को पार करना है। हम ऐसे हमले का जवाब जरूर देंगे। ईरान की परमाणु सुविधाओं या किसी भी तरह के हमले पर प्रतिक्रिया दी जाएगी। गौरतलब है कि अमेरिका से लीक हुए कुछ डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक इजरायल ईरान पर हमले की तैयारी में जुटा हुआ है। ईरानी विदेश मंत्री अरागची ने इस दौरान इजरायल पर किए गए हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहाकि हमने उस समय किसी भी आर्थिक या नागरिक सुविधाओं पर हमला नहीं किया था। हमने केवल सैन्य सुविधाओं को निशाना बनाया था। अब हमने इजरायल में अपने सभी लक्ष्यों की पहचान कर ली है। अगर इजरायल हमला करता है, तो हम उनके ठिकानों पर भी इसी तरह का हमला करेंगे। यह पूछे जाने पर कि इजरायल ने अभी तक ईरान के पिछले हमले का जवाब क्यों नहीं दिया है, मंत्री ने पूरी दुनिया द्वारा इजरायल पर डाले जा रहे भारी राजनयिक दबाव का हवाला दिया। अरागची ने कहा कि इस क्षेत्र में पूर्ण पैमाने पर युद्ध छिड़ने की अत्यधिक संभावना है। देश क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण राजनयिक प्रयास कर रहे हैं। मेरा मानना ​​है कि इजरायली हमलों और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आपदा को रोकने के लिए कूटनीति का इस्तेमाल और युद्धविराम की घोषणा की जानी चाहिए। इसके बाद ही हम गाजा पट्टी और लेबनान के निवासियों की भलाई के बारे में बात कर सकते हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों लेबनान ने ड्रोन हमले से इजरायली प्रधानमंत्री के घर पर हमला किया गया। इस हमले के पीछे भी ईरान का हाथ बताया गया है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। नेतन्याहू ने एक बयान में कहाकि ईरान के एजेंट, जिन्होंने आज मेरी और मेरी पत्नी की हत्या करने की कोशिश की, उन्होंने एक बड़ी गलती की है। उन्होंने लेबनान से ड्रोन हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उसका लक्ष्य उत्तरी शहर कैसरिया में उनके निजी आवास को निशाना बनाना था। recent visitors 64

बीते 2 दिनों में भारतीय एयरलाइन्स की 46 फ्लाइट्स को धमकी भरे पोस्ट भेजे गए, मैसेज भी सेम-टू-सेम

नई दिल्ली भारतीय एयरलाइनों को इन दिनों बम की धमकियां मिलने का सिलसिला सा चल पड़ा है। इस हफ्ते करीब 70 ऐसे धमकी भरे पोस्ट किए गए, जिनमें से 70% एक ही एक्स अकाउंट से आए हैं। सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह एक गुमनाम और गैर-सत्यापित अकाउंट है, जिससे बीते 2 दिनों में भारतीय एयरलाइन्स की 46 घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स को धमकी भरे पोस्ट भेजे गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्स हैंडल से शुक्रवार रात को 12 और शनिवार को 34 धमकी भरे पोस्ट किए गए। भारत के अलावा इस यूजर ने अमेरिकन एयरलाइंस, जेट ब्लू और एयर न्यूजीलैंड जैसे अंतरराष्ट्रीय वाहकों को भी धमकियां दी हैं। इससे यात्रा में रुकावट पैदा हुई और यात्रियों के बीच डर का माहौल बन गया। एक्स ने सस्पेंड कर दिया अकाउंट यह संदिग्ध एक्स अकाउंट शनिवार दोपहर तक एक्टिव रहा। इसके बाद, एलन मस्क के मालिकाना वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की ओर से इसे सस्पेंड कर दिया गया। एक्स को ही पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था। एयर इंडिया, विस्तारा, इंडिगो, अकासा एयर, अलायंस एयर, स्पाइसजेट और स्टार एयर को इस अकाउंट से धमकियां दी गई थीं। स्टार एयर को उसकी 4 उड़ानों के लिए धमकियां मिलीं तो बाकियों के 5-5 फ्लाइट्स के लिए ऐसी संदेश भेजे गए। धमकी भरा एक तरह का संदेश संदिग्ध एक्स अकाउंट से जो धमकी भरे पोस्ट किए गए, उनमें एक तरह ही संदेश लिखा होता था। इसमें कहा जाता, 'आपके 5 विमानों में बम हैं। कोई भी जिंदा नहीं बचेगा। जल्दी करो और विमान खाली करा दो।' ये पोस्ट ऐसे समय की गईं जब कुछ उड़ानें हवा में थीं या तो कुछ ने पहले ही अपनी यात्रा पूरी कर ली थी। फिलहाल, इस संदिग्ध एक्स अकाउंट की जांच की जा रही है और इसके यूजर का पता लगाया जा रहा है। बीसीएएस की एयरलाइन कंपनियों के साथ बैठक इस बीच, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के अधिकारियों ने शनिवार को एयरलाइन कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक दिन पहले 30 से अधिक उड़ानों में बम होने की धमकी मिली थी। सूत्रों के अनुसार, आज की बैठक में कुछ एयरलाइन का प्रतिनिधित्व उनके मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने किया, जबकि अन्य का प्रतिनिधित्व उनके सीनियर अधिकारियों ने किया। बीसीएएस के महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने कहा, ‘भारतीय हवाई क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है। मौजूदा प्रोटोकॉल मजबूत है और इसका सख्ती से पालन किया जा रहा है। हम यात्रियों को आश्वस्त करते हैं कि उन्हें बिना किसी डर के उड़ान भरनी चाहिए।’ recent visitors 99

डिप्रैशन से बचने के लिए खाएं ये 11 चीजें

काम में तनाव, पैसे की परेशानी, चिंता की वजह से कई बार लोग डिप्रैशन के शिकार हो जाते हैं। इस बीमारी से कुछ लक्षण होते हैं जैसे अचानक वजन बढ़ना या वजन घटना अनिद्रा या ज्यादा नींद आना, सैक्स इच्छा में कमी, मन में बार-बार खुदकुशी का ख्याल आना और रोजाना के काम न कर पाना आदि। जिस शख्स के अंदर ये लक्षण होते हैं वह काफी दर्दनाक और बुरे समय से गुजर रहा होता है लेकिन ऐसे समय में घबराने की जरूरत नहीं है। सब्र से हर मुश्किल का हर निकलता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जो डिप्रेशन से लड़ने में मदद करते हैं। पालकः पालक भी डिप्रैशन से लड़ने के लिए फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें आयरन और मैग्नीशियम होता है जो दिमाग को शांत और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिडः जब भी आपको लगे कि आपको अवसाद हो रहा है तो ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा अपने खाने में बढ़ा दीजिए जैसे मछली और वोलनट्स। मछली में आप सलमन, हेरिंग, लेक ट्राउट, सार्डिन, मैकेरल या टूना खा सकते हैं। बादामः बादाम में काफी मात्रा में मैग्नीशियम का सबसे अच्छा स्त्रोत होता हैं। सिर्फ 100 ग्राम बादाम के पैक में 238 ग्राम मैग्नीशियम होता है, जो हमारी रोज की 67 प्रतिशत मैग्नीशियम की जरुरत को पूरा करता है। टमाटरः टमाटर खाने से आपका मूड बहुत अच्छा रहता है क्योंकि इसमें लइकोपीन नाम का एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो अवसाद से लड़ने में काफी मददगार साबित होता है। एक स्टडी में यह पाया गया है कि जो लोग सप्ताह में 2 से 6 बार टमाटर खाते हैं वे 46 प्रतिशत तक कम अवसादग्रस्त होते हैं। एवोकाडोः एवोकाडो में ओमेगा-3 और फोलेट पाया जाता है जो अवसाद से लड़ने में मदद करता है। यही नहीं इसमें पोटेशियम और मोनोअनसैचुरेटेड फैट भी पाया जाता है। जो भावनाओं को काबू करने में मदद करते हैं। ग्रीन टीः ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और एमिनो एसिड पाया जाता है जो अवसाद से बचाती, इलाज करती और उसे बहार आने में भी मदद करती है इसलिए ग्रीन टी उन लोगों को जरूर पीनी चाहिए जो जल्दी मुसीबतों से घबराने लगते हैं। ब्लूबेरीः ब्लूबेरी में विटामिन सी पाया जाता है। 100 ग्राम ब्लूबेरी में 9.7 मिलीग्राम विटामिन सी होता है जो रोज का 15 प्रतिशत के बराबर है। साथ ही इसमें अधिक मात्रा में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर को अवसाद से दूर रखते हैं। साबुत अनाजः यह तो हम सभी जानते हैं कि साबुत अनाज हम सबके लिए कितने फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि यह अवसाद में बहुत लाभदायक सिद्ध होते है। इनमें कार्बोहाइड्रेट होता है जो मूड स्विंग्स की परेशानी को रोकता है। नारियलः नारियल में शक्तिशाली इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो अवसाद से लड़ने में मदद करते हैं। रोज एक गिलास ताजा नारियल का रस पीएं या इसके तेल में बना हुआ भोजन खाएं। अंडेः अगर आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हैं तो आपको थकान और काम करने की शक्ति कम हो जाती है। अंडे में प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी 12, विटामिन ए, कैल्शियम, विटामिन बी-6, पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है जो आपके एनर्जी के लेवल को बनाये रखता है।   recent visitors 70

फडणवीस को नागपुर दक्षिण पश्चिम से टिकट, BJP ने महाराष्ट्र के 99 उम्मीदवारों की सूची की जारी

नागपुर. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस नागपुर साउथ वेस्ट से, राज्य भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले कामठी से, मंत्री गिरीश महाजन जामनेर से, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर से को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने श्रीजया अशोक चव्हाण को भोकर से, आशीष शेलार वांड्रे वेस्ट से, मंगल प्रभात लोढ़ा मालाबार हिल से चुनाव लड़ेंगे। कोलाबा से राहुल नार्वेकर, सतारा से छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले को उम्मीदवार बनाया गया है। recent visitors 60

जोशुआ चेप्टेगी ने ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ के पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया

नई दिल्ली लंबी दूरी के महान धावक यूगांडा के जोशुआ चेप्टेगी ने यहां आयोजित ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ के पुरुष वर्ग में रविवार को जीत दर्ज की। इस दौड़ के महिला वर्ग में इथियोपिया की एलेमाडिस इयायु ने खिताब अपने नाम किया। पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में मौजूदा विश्व चैंपियन और ओलंपिक चैंपियन चेप्टेगी ने 59.46 सेकंड का समय लेकर दौड़ जीत ली। इयायु ने एक घंटे 8 मिनट और 17 सेकंड का समय लेकर शीर्ष महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया। सावन बरवाल ने (एक घंटा, दो मिनट और 46 सेकंड) और लिली दास (एक घंटा 18 मिनट और 12 सेकंड) ने क्रमशः भारतीय पुरुष और महिला वर्ग के शीर्ष खिताब जीते। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन का यह 19वां संस्करण है। इसकी पुरस्कार राशि 2,60,000 अमेरिकी डॉलर है और इसे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।   recent visitors 91

रोहिणी में CRPF स्कूल के बाहर धमाके का टेरर है कनेक्शन? NSG तलाश रही साजिश के सबूत

नई दिल्ली दिल्ली में रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर रविवार सुबह एक जोरदार धमाका हुआ, लेकिन इसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि इस धमाके में स्कूल की दीवार, पास की दुकानों और एक कार को नुकसान पहुंचा है। दिवाली से पहले हुए राजधानी में हुए इस धमाके ने दिल्ली पुलिस के साथ ही तमाम सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन जरूर बढ़ा दी है। इस धमाके की जानकारी मिलते ही नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस और एफएसएल टीम के साथ ही एनएसजी कमांडो भी प्रशांत विहार में सीआरपीएफ स्कूल के पास विस्फोट स्थल पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) के सूत्रों ने कहा कि दिल्ली के रोहिणी में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर हुए विस्फोट में इस्तेमाल की गई सामग्री देसी बम जैसी है, लेकिन पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद ही डिटेल क्लियर हो पाएंगी। सूत्रों ने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार, अभी तक कोई आतंकी एंगल नहीं मिला है, लेकिन एफएसएल की टीम द्वारा अंतिम स्पष्टता दी जाएगी। पुलिस द्वारा इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और मौके पर फायर डिपार्टमेंट की एक टीम भी मौजूद है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी मौके पर पहुंच गई है। रविवार सुबह रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर जोरदार धमाका हुआ। दिल्ली पुलिस को सुबह करीब 7:45 बजे पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें उन्हें विस्फोट की सूचना दी गई। एसएचओ और स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त पाई और हवा में दुर्गंध फैली हुई थी। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, “आज सुबह 07:47 बजे, एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉलर ने बताया कि रोहिणी के सेक्टर 14 में सीआरपीएफ स्कूल के पास बहुत तेज आवाज के साथ एक धमाका हुआ है। एसएचओ और स्टाफ मौके पर पहुंचे, जहां स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त पाई गई और दुर्गंध आ रही थी। आस-पास की दुकानों के शीशे और दुकान के पास खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त पाई गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।” क्राइम टीम, एफएसएल टीम और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। सुबह करीब 7:50 बजे अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया और दमकल की दो गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर हैं और विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने के लिए पुलिस के साथ इलाके की जांच और तलाशी जारी रखे हुए हैं। पुलिस ने कहा कि सीवर लाइन की भी जांच की जा रही है और विस्फोट के प्रकार की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। recent visitors 68