राजस्व मंत्री वर्मा बोले- जनजातीय समाज का भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान्

बालौदाबाजार राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा बालौदाबाजार के शासकीय दाऊ कल्याण कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती, जनजातीय समाज के गौरव भगवान बिरसा मुण्डा, शहीद वीरनारयण सिंह, रानी दुर्गावती के छायाचित्र पर  माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि इतिहास के अध्ययन से ही वर्तमान और भविष्य संवरता है। जनजातीय समाज का भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान है। इस समाज के भगवान बिरसा मुण्डा, शहीद वीरनारायण सिंह, रानी दुर्गावती, गुण्डाधुर,संत गहिरा गुरु,राजा प्रवीर चंद्र भंजदेव जैसे विभूति अवतरित हुए हैं। जनजाति समाज के लोग बहुत ही सरल, सहज  और संघर्षशील होते हैं। मान -सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए  यह समाज हमेशा तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि पुरातन संस्कृति, संस्कार, रीति -रीवाज को जब तक सहेज के रखेंगे तब तक हमारी अस्तित्व रहेगी। सामजिक मूल्यों की जड़ों को मजबूत करना होगा। राजस्व मंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि आज देश के सर्वोच्च पद पर एक जनजाति समाज की बेटी आसीन है। हमारे प्रदेश के मुखिया भी जनजाति समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समाज की उत्थान के लिए पीएम जनमन योजना लागू किया है जिसके माध्यम से विशेष पिछडी जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। हमारी सरकार ने भी आदिवासियों के विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनायें लागू की है। अखिल भारतीय वनवासी विकास समिति के युवा कार्य प्रमुख एवं मुख्य वक्ता वैभव सुरंगे ने जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में लवी मलाकी प्रथम, टिकेश ध्रुव द्वितीय एवं माधुरी कन्नौजे तृतीय स्थान वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में रेणु कुर्रे प्रथम, अरमान खंडेलवाल द्वितीय एवं पल्लवी जलहरे तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर स्काउट गाईड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जनपद उपाध्यक्ष श्री ईशान वैष्णव,जनपद पंचायत सिमगा के सभापति अनुपम अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, नरेश केशरवानी,योगेश अग्रवाल,प्राचार्य डॉ ए.आर.सी. जेम्स, डॉ एस. एम. पाध्येय, डॉ ए. के. उपाध्याय सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित थे। recent visitors 108

शिवनाथ नदी में कूदकर शख्स ने दी जान, सुसाइड नोट मिला

दुर्ग दुर्ग शहर से सटे शिवनाथ नदी पुल से कूदकर रविवार रात को एक और शख्स ने आत्महत्या कर ली. SDRF की टीम ने सोमवार को उसकी लाश नदी से बाहर निकाली. मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस को मृतक की कार से सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि हल्दीराम के साहब और SS फूड प्राइवेट लिमिटेड के मालिक के कारण आज मैं ये काम करने जा रहा हूं, क्योंकि दोनों ने मेरा हिसाब नहीं बनाया. शिवनाथ नदी ब्रिज से छलांग लगाकर खुदकुशी करने वाले शख्स की पहचान दुर्ग के दीपक नगर में रहने वाले रविराज रंधावा (48 साल) के रूप में हुई है. एसडीआरएफ की टीम ने नदी में डूबे शख्स का शव आज बाहर निकाला. पुलिस को ब्रिज पर उसकी कार से एक सुसाइड नोट मिला है. मृतक ने आत्महत्या के लिए हल्दीराम के साहब और एसएस फूड प्राइवेट लिमिटेड के मालिक पर परेशान करने को वजह बताया है. रविराज रंधावा ने सुसाइड नोट में 17 अक्टूबर का डेट लिखा है. इसमें लिखा है कि “आज मैं हल्दीराम के साहब और SS फूड प्राइवेट लिमिटेड के मालिक के कारण ये काम करने जा रहा हूं, क्योंकि दोनों ने मेरा हिसाब नहीं बनाया. मेरा आप सबसे अनुरोध है कि मेरा पुराना पूरा हिसाब बनाया जाए और पैसा मेरे परिवार को दिया जाए. उसने आगे लिखा कि मेरे परिवार को कोई परेशान ना करे. जो भी पैसा है वो मेरे परिवार के अकाउंट में दिया जाए. मृतक ने यह भी लिखा है कि सुमित, सचिन और ZSM सर को इसकी जानकारी थी. SDRF प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें रविवार रात 11-12 बजे के बीच सूचना मिली थी कि पीपरछेड़ी ब्रिज के ऊपर एक लावारिश कार खड़ी है, और किसी युवक ने ब्रिज से शिवनाथ नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी की है. SDRF की टीम वहां पहुंचकर नदी में तैर कर शव को बाहर निकाला. पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. recent visitors 83

मैंने अयोध्या विवाद का समाधान निकालने के लिए भगवान से प्रार्थना की थी: चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़

पुणे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मैं प्रतिदिन भगवान की पूजा करता हूं और मैंने अयोध्या विवाद का समाधान निकालने के लिए भगवान से प्रार्थना की थी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने पुणे जिले के खेड़ तालुका में स्थित अपने पैतृक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कई बार ऐसा होता है कि हमारे पास केस है, मगर उसका समाधान नहीं मिल पाता है। अयोध्या विवाद में भी कुछ ऐसा ही हुआ है, यह मामला लगभग तीन महीनों तक मेरे पास था। मैं भगवान के सामने बैठा और उन्होंने मेरे लिए भी एक रास्ता ढूंढ लिया। उन्होंने कहा कि मैं प्रतिदिन भगवान की पूजा करता हूं और उस दिन भी मैंने ऐसा ही किया। मैं परमेश्वर के सामने बैठ गया और उनसे कहा कि अब आप मेरे लिए रास्ता ढूंढें। अगर आपको उनमें विश्वास है, तो भगवान आपके लिए एक रास्ता खोज देंगे। उनके सामने मैंने एक सवाल किया कि इससे बाहर निकलने का रास्ता कैसे खोजा जाए? मैंने भगवान से प्रार्थना की और मामले का फैसला करने से पहले उनसे मदद मांगी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि भगवान ने मेरे लिए भी एक रास्ता ढूंढ लिया। मैं हर जगह घूम चुका हूं। अनेक स्थानों के मंदिर देखे हैं। मुझे कन्हेरसर का श्री यामी देवी मंदिर बहुत पसंद है। श्री यामी देवी की कृपा से मैं भारत का मुख्य न्यायाधीश बन पाया। मुझे सम्मान देने के लिए मैं यहां के लोगों का आभारी हूं। बता दें कि 9 नवंबर 2019 को तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, शरद बोबडे, धनंजय चंद्रचूड़, अशोक भूषण और एस. अब्दुल नजीर की पांच जजों की बेंच ने अयोध्या विवाद पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने इसी साल अयोध्या के राम मंदिर का दौरा किया था और उन्होंने रामलला के दर्शन किए थे।   recent visitors 65

राजस्थान में बड़ी सफलता, अशोक जैन हत्याकांड में कोटा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

कोटा राजस्थान में कोटा के उद्योग नगर थाना में सितंबर महीने में हुए अशोक जैन हत्याकांड में स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोटा की उद्योग नगर की पुलिस ने इस मामले में मारपीट कर हत्या करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों इनामी बदमाश हैं। इन पर 5-5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। इस घटना की जानकारी देते हुए कोटा सिटी एसपी अमृता दुहन ने बताया, ‘‘सितंबर महीने में कुछ अपराधियों ने प्रेम नगर गेट के पास एक साथ दो घटनाओं को अंजाम दिया था। एक घटना में एक महिला को गंभीर रूप से घायल किया था। साथ ही एक पुरुष, जिसका नाम अशोक जैन था, उसके साथ गंभीर रूप से मारपीट की थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।” उन्होंने बताया, इस घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया था। जिनके नाम महावीर, महेश और सत्य नारायण हैं। इन अपराधियों के खिलाफ लगातार एसएचओ उद्योग नगर की टीम और कई और टीमें कोटा, कोटा ग्रामीण, बारा, झालावाड़, मध्य प्रदेश के विभिन्न शहर में लगातार दबिश दे रही थीं। पुलिस ने इसी दौरान तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।” उन्होंने आगे कहा, ‘‘गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम सत्यनारायण और महावीर हैं। शेष बचा महेश नामक आरोपी को पकड़ने का प्रयास लगातार जारी है। महेश बहुत ही शातिर अपराधी है। पहले भी वह जब एक बार गिरफ्तार हुआ था और उसके बाद फरार हुआ था तो दो ढाई साल के कड़े प्रयासों के बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका था। हमारी टीम लगातार उसके पीछे है। हम जल्दी ही सफलता हासिल करने की दिशा में होंगे। किसी भी कीमत पर उसे ज्यादा दिनों तक बच के भागने नहीं दिया जाएगा। हम उसे जल्दी से जल्दी पकड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”   recent visitors 75

22 अक्टूबर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रीय जल पुरस्कार से करेंगी सम्मानित

रायपुर जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए कांकेर जिले की मासूलपानी ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को 11 बजे प्लेनरी हॉल, विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के अंतर्गत कांकेर के नरहरपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मासुलपानी को श्रेष्ठ पंचायत श्रेणी में द्वितीय स्थान के लिए सम्मानित करेंगी।                                                                                                       गौरतलब है कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर पाटिल ने 14 अक्टूबर को श्रम शक्ति भवन नई दिल्ली में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की, जिसमें कांकेर जिले की मासुलपानी पंचायत सहित 38 विजेताओं के नाम शामिल है। यह पुरस्कार 9 श्रेणियों में दिए जाएंगे। कांकेर जिले की ग्राम पंचायत मासुलपानी जिला मुख्यालय से 5 किमी की दूरी पर स्थित है। मासुलपानी में 5 राजस्व गांव शामिल हैं और ग्राम पंचायत का कुल क्षेत्रफल 1429 हेक्टेयर है। मासुलपानी पंचायत में 90 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जनजाति की है। जल संरक्षण के क्षेत्र में मासुलपानी पंचायत ने उल्लेखनीय कार्य किया है। इस ग्राम पंचायत में 161 जल शेड संरचनाएं बनाई गई हैं, जिनमें 99 फार्म तालाब शामिल हैं। इसके अलावा, वर्ष 2023 के दौरान पंचायत द्वारा 39 नंबर ब्रशवुड, एक सामुदायिक तालाब डी-सिल्टिंग, 02 कुएं, 02 भूमिगत बांध, 03 गेबियन और अन्य संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इसके चलते लोगों ने सिंचाई के लिए सतही जल का उपयोग करना शुरू कर दिया है। जल संरक्षण और इसके समुचित उपयोग की दिशा में इस नवाचार के लिए जिले की मासुलपानी ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ पंचायतों की श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है। recent visitors 84

रायबरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक के आपस में टकराने से तीन लोगों की मौत

रायबरेली/मथुरा रायबरेली और मथुरा में अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई है। रायबरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक के आपस में टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक आपस में टकराने के बाद घटनास्थल पर मौजूद खंभे से भी टकरा गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में जांच पड़ताल में जुट गई है। यह घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई के पास की है। बताया जा रहा है तीन मृतकों में दो चचेरे भाई थे। युवाओं के मौत के बाद उनके घर में मातम का माहौल है। मृतक सरेनी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इन युवकों ने कुछ ही दिन पहले नई बाइक ली थी। इसके बाद रविवार रात में यह तीन युवक दो बाइक पर सवार होकर अपने मित्र के घर जाने के लिए निकले थे। सुबह जब दुर्घटनास्थल पर यह तीनों मृत अवस्था में मिले तो मौत के कारणों के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। इसके अलावा एक और भयंकर सड़क हादसे में मथुरा एक्सप्रेस-वे पर भी तीन लोगों की मौत हो गई है, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक एक वैगनार कार में सवार 5 लोग आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। जहां आगे चल रहे वाहन से टकराने से यह दुर्घटना हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच मुश्किल से तीनों मृतकों के शव को कार से बाहर निकाला। यह यमुना एक्सप्रेस-वे माइल स्टोन 110 की घटना है।   recent visitors 77

अमृत 2.0 मिशन अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में भू-जल संसाधनों के प्रबंधन पर कार्यशाला

भोपाल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अमृत परियोजना के अन्तर्गत भोपाल के पर्यावरण परिसर स्थित “एप्को’’ में शहरी क्षेत्रों में भू-जल संसाधनों के प्रबंधन और संरक्षण विषय पर 22 अक्टूबर मंगलवार को प्रात: 11 बजे कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला अमृत 2.0 मिशन के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में भू-जल संसाधनों के प्रबंधन और संरक्षण पर विचार करना है। कार्यशाला में आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री भरत यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में वक्ता के तौर पर प्रमुख अभियंता‌श्री प्रदीप मिश्रा, कार्यपालन यंत्री श्री रवि चतुर्वेदी और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। साथ ही जल विशेषज्ञ, नीति निर्माताओं का “शहरी जल संसाधन प्रबंधन’’ विषय पर उद्बोधन होगा। कार्यशाला में 418 नगरीय निकायों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। यह कार्यशाला जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और जल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यशाला के निष्कर्षों से शहरी जल सुरक्षा को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।   recent visitors 71