बिजली कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों को समय पर भरना होगा बिजली बिल, प्रबंध संचालक ने दिए निर्देश

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्ष्िातिज सिंघल ने कहा है कि अब कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रतिमाह समय पर बिजली बिल भरना अनिवार्य है। पिछली समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कंपनी के अंतर्गत कार्यरत सभी नियमित, संविदा अथवा बाह्य स्त्रोत अधिकारियों/कर्मचारियों पर विद्युत बिलों की कोई भी राशि बकाया नहीं रहे। इस संबंध में सभी वृत्त द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित कर नोड्यूज प्रमाण-पत्र सात दिवस के भीतर प्रस्तुत करना अनिवार्य कर दिया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रबंध संचालक ने कहा है कि कंपनी द्वारा लगातार सभी श्रेणी एवं सभी वर्गों के उपभोक्ताओं से विद्युत बिलों की बकाया राशि वसूली हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं, ऐसे में कंपनी के ही अधिकारी एवं कर्मचारियों पर विद्युत बिलों की राशि बकाया होना बिल्कुल भी उचित नहीं है।   recent visitors 80

शासकीय कर्मचारियों को 28 अक्टूबर तक वेतन देने के आदेश जारी

भोपाल राज्य शासन ने माह अक्टूबर 2024 के वेतन/मानदेय/ पारिश्रमिक का भुगतान जो कि 1 नवम्बर 2024 को देय है दीपावली के पूर्व दिनांक 28 अक्टूबर 2024 एवं पश्चातवृति तिथियों में किया जाये। शासन ने यह भी निर्णय लिया है कि आउटसोर्स एजेंसी को भी आउटसोर्स कर्मियों के पारिश्रमिक का भुगतान एवं सार्वजनिक उपक्रम/स्थानीय निकाय/विश्वविद्यालय/स्वशासी निकाय को परामर्श दिया है कि वह भी अपने वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए उपरोक्तानुसार कार्यवाही करें। इस संबंध में राज्य शासन ने द्वारा आदेश जारी कर दिये गये हैं।   recent visitors 57

मध्यप्रदेश के 17 घुड़सवारों ने जूनियर नेशनल क्वालीफायर में मारी बाजी

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के 17 खिलाड़ियों ने जूनियर नेशनल घुड़सवारी क्वालीफायर-2024 में शानदार प्रदर्शन कर अपनी योग्यता साबित की है। इन खिलाड़ियों ने ड्रेसाज और जंपिंग की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अपनी जगह पक्की की। प्रमुख परिणाम अनुसार सीएचआई ड्रेसाज में आराध्या सिंह, दिव्यराज सिंह राठौर, जयवंत नवाले, जूनियर ड्रेसाज में एमडी हमजा अकील, विनीत परिहार, संस्कार राठौर, विनीत परिहार, यंग राइडर ड्रेसाज में भोलू परमार, भोलू परमार, मोक्ष पटेल ने उत्कर्ष प्रदर्शन किया। जूनियर जंपिंग क्वालिफाइड राइडर में अर्जुन मलाया, हमजा अकील, विनीत सिंह, कार्तिक, चिल्ड्रन ग्रुप वन जंपिंग मे दिव्यराज सिंह, आराध्या सिंह, जयवंत नवाले, चिल्ड्रन ग्रुप 2 जंपिंग में कव्यांश गोरे, अनुराज विश्वकर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ये सभी खिलाड़ी प्रशिक्षक कैप्टन भगीरथ के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिनके नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने इन घुड़सवारों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह हमारे राज्य के खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। आज इन युवा घुड़सवारों ने राज्य का नाम रोशन किया है, भविष्य में ये राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में प्रदेश के साथ देश का नाम रौशन करेंगे। इस सफलता के साथ मध्यप्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।   recent visitors 70

आज बेंगलुरु में बारिश के बाद सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ, स्कूल बंद

बेंगलुरु बेंगलुरु में सोमवार को सुबह भारी बारिश के बाद सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, जिसके कारण स्कूल दिनभर के लिए बंद कर दिए गए। भारी बारिश के कारण कार्यालय जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। बारिश और जलभराव के कारण, बेंगलुरु शहरी जिला प्रशासन ने शहर में स्कूली बच्चों और किंडरगार्टन के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ बेंगलुरु सिटी जिले के निजी और सहायता प्राप्त प्राथमिक और उच्च विद्यालयों को दिन भर के लिए बंद कर दिया गया है। बेंगलुरु यातायात पुलिस विभाग ने वड्डारापाल्या जंक्शन पर जलभराव और बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर वाहनों की धीमी गति के बारे में अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने निवासियों को किसी भी आपात स्थिति में आपातकालीन हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी है। शहर में तड़के हुई भारी बारिश के बाद केंद्रीय व्यावसायिक जिले की मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं। फ्रीडम पार्क रोड पर जलस्तर दो से तीन फीट तक बढ़ गया, जिससे कई ऑटो और दोपहिया वाहन फंस गए। जलभराव के कारण कई दोपहिया वाहन चालक घंटों तक ट्रैफिक में फंसे रहे। यातायात पुलिस ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का अनुरोध किया है, क्योंकि पनत्तूर रेलवे अंडरब्रिज भी जलमग्न है। भारी बारिश के कारण टेक कॉरिडोर के पास स्थित वरथुर और गुंजुर में भी यातायात की गति धीमी हो गई। मदिवाला, एमसीएचएस कॉलोनी, सैंकी रोड, सेवन मिनिस्टर क्वार्टर, गंगानगर और के.आर. सर्किल के अंडरपास जलमग्न हो गए, जिससे व्यस्त समय में यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई। खोडेज जंक्शन, विंड्स मैनर रेलवे अंडरब्रिज, सैंकी रोड और पीजी हल्ली मिलर्स रोड अंडरब्रिज भी जलमग्न हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) आर. अशोक और पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा विधायक सी.एन. अश्वथ नारायण बेंगलुरु में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और सिल्क बोर्ड जंक्शन पर लोगों से बातचीत कर रहे हैं। बेंगलुरु में पिछले सप्ताह भी भारी बारिश हुई थी और जिला प्रशासन ने पिछले सप्ताह स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की थी।   recent visitors 60

लोहारीडीह के पीड़ितों को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे कांग्रेसी, किया प्रदर्शन, तोड़े बैरिकेड

कवर्धा लोहारीडीह के पीड़ितों को न्याय दिलाने और जेल में बंद निर्दोष लोगों की रिहाई सहित प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस ने कवर्धा में आज बड़ा प्रदर्शन किया. डिप्टी सीएम विजय शर्मा के कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले कांग्रेसी बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ रहे, जिन्हें रोकने की कोशिश जारी है. कार्यकर्ताओं ने पहला बैरिकेट तोड़ दिया है और अब वे दूसरा बैरिकेट की तरफ आगे बढ़ रहे हैं. इस प्रदर्शन में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज सहित कई बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं. जानिए लोहारीडीह का पूरा घटनाक्रम बता दें कि जिले के लोहारीडीह में एक सप्ताह के भीतर 3 लोगों की अलग-अलग कारण से जान चली गई. 14 सितंबर की दरमियानी रात शिव प्रसाद साहू की लाश मध्यप्रदेश के बिरसा थाने के क्षेत्र में पेड़ से लटकती मिली थी. शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने हत्या के शक पर रघुनाथ साहू के घर को आग लगा दी, जिससे रघुनाथ साहू की जलने से मौत हो गई. वहीं इस मामले में पुलिस ने 33 महिला समेत 69 ग्रामीणों को हत्या के शक में गिरफ्तार किया है. इसी बीच 19 सितंबर को हत्या के आरोप में बंद प्रशांत साहू की जेल में मौत हो गई. मृतक के बॉडी में गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशांत साहू की मौत पुलिस पिटाई के चलते जेल में मौत हुई है. इसके बाद सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए कबीरधाम जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ आईपीएस विकास कुमार को निलंबित किया. वहीं रेंगाखार थाने के निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित वहां पदस्थ कुल 23 पुलिसकर्मियों को भी हटा दिया गया. वहीं कबीरधाम एसपी और कलेक्टर को भी हटा दिया गया. कचरू साहू की मौत मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता पाई. इस हत्याकांड में बिरसा पुलिस (मध्यप्रदेश) ने मृतक रघुनाथ साहू के बेटे दिनेश साहू सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में रघुनाथ साहू के भांजा रोमन साहू, टेकचंद पटेल और राखीलाल साहू निवासी मध्यप्रदेश के बनाफरटोला बिरसा थाना जिला बालाघाट का रहने वाला है. ये सभी आरोपी मृतक रघुनाथ साहू के करीबी हैं. मृतक रघुनाथ साहू वही व्यक्ति है, जिसे गांव वालों ने घर में बंद कर जिंदा जला दिया था. recent visitors 72

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने उज्जैन पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन उज्जैन में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को देश की आन्तरिक सुरक्षा, एकता, अखण्डता के लिये अपने प्राणों की आहुति देकर कर्त्तव्य-परायणता का अनूठा उदाहरण देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। पुलिस देशभक्ति और जनसेवा के ध्येय वाक्य के साथ दिन-रात जनता की सेवा में तत्पर रहते हुए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर देती है। ऐसे सभी बलिदानी पुलिसकर्मियों को मैं सैल्यूट करता हूं। पुलिसकर्मी देश की सेवाओं के संचालन में मदद करते हैं और देश की आन्तरिक सुरक्षा में सर्वोच्च योगदान देते हैं। कार्यक्रम में सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, महापौर उज्जैन श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति उज्जैन श्रीमती कलावती यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कोरोना काल में कर्त्तव्य की वेदी पर पुलिस के जवान मुस्तैदी से तैनात रहे। पुलिसकर्मियों के इस अद्वितीय योगदान का स्मरण करते हुए देश-प्रदेश गौरवान्वित महसूस करता है। कोरोना काल में पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों व सफाईकर्मियों के उत्कृष्ट कार्य से देश की आबादी सुरक्षित रही। आजादी से लेकर आज तक ऐसे कई कठिन मौकों पर पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी भूमिका को सार्थक सिद्ध किया है। उन्होंने कहा कि “हिम्मत और पराक्रम से भरें हैं, आपके सशक्त कदम हर मुसीबत से बड़े हैं, आपके शौर्य को नमन, आपके प्रताप को प्रणाम है, आप हमारी शक्ति हैं, मध्यप्रदेश का अभिमान हैं।” कार्यक्रम में पुलिस जवानों द्वारा परेड प्रदर्शन कर वीर शहीदों को सलामी दी गई। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री रणजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव, जन-प्रतिनिधि और अधिकारियों ने पुष्प-चक्र अर्पित कर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजली अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान वीर शहीद स्व. लालबहादुर सिंह, स्व. बलराम के परिजन को शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने परेड कमांडर से परिचय प्राप्त किया। आईजी श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस हमें उन वीर पुलिसकर्मियों की याद दिलाता है, जिन्होंने समाज और देश की रक्षार्थ प्राण न्यौछावर किये हैं। आज से 65 वर्ष पूर्व 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के बर्फीले क्षेत्र हॉटस्प्रिंग में 16 हजार फीट की ऊंचाई पर चीन की सशस्त्र सेना के साथ मुठभेड में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की पेट्रोलिंग पार्टी के 10 जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। तब से प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।   recent visitors 77

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उड़ान के 8 वर्ष पूर्ण होने पर दी नागरिकों को बधाई

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की विकास यात्रा में "उड़ान" (उड़े देश के आम नागरिक) योजना के अभूतपूर्व 8 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन करते हुए नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृतव में भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन गया है। केंद्र सरकार की इस पहल में 2.8 लाख उड़ानें, 1.5 करोड़ यात्री, किफायती हवाई यात्रा एवं विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे ने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को समृद्ध किया है। विमानन क्षेत्र की ये उपलब्धियां वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाती हैं।   recent visitors 75