ऑटो चालक की मदद से पीड़िता ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रायपुर दिवाली के पहले चोरी की वारदात को अंजाम देने आई नागपुर के गिरोह की दो महिला उठाईगिरी पुलिस के हत्थे चढ़ गईं। यह घटना लाखेनगर क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने आरोपी महिलाओं को दबोचा। दरअसल, एक ऑटो रिक्शा में सवार एक महिला यात्री का आरोपित महिलाओं ने पांच हजार रुपये से भरा पर्स पार कर दिया था। दूसरे ऑटो चालक की सजगता ने इस वारदात को उजागर किया, जिसने पीड़िता को सूचना दी। शिव वाटिका, अश्वनीनगर निवासी अनिता देवांगन (56) सोमवार की दोपहर 3:30 बजे टिकरापारा गई थीं। वहां से उनकी बहन दुर्गा देवांगन ने उन्हें बूढ़ेश्वर मंदिर तक छोड़ दिया और लौट गईं। बूढ़ेश्वर चौक से अनिता एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर अश्वनीनगर जाने लगीं, जिसमें पहले से दो पुरुष बैठे थे। ऑटो में महिला यात्रियों को बनाती हैं शिकार मंगल होटल के पास दो महिलाएं लाखेनगर जाने का बहाना बनाकर अनिता के करीब बैठ गईं। लेकिन उन्होंने लाखेनगर में उतरने के बजाय अश्वनीनगर के पास उतरने का निर्णय लिया। इसी दौरान, एक अन्य ऑटो चालक ने अनिता को चेतावनी दी कि, "मैडम, आप अपना पर्स चेक कर लीजिए, अभी जो महिलाएं ऑटो से उतरी हैं, वे उठाईगीर है।" अनिता ने तुरंत अपना बैग खोला और देखा कि पांच हजार रुपये से भरा उनका पर्स गायब था। इस बीच, दोनों महिलाएं भी वहां से जा चुकी थीं। ऑटो चालक और अनिता ने आसपास महिलाओं की तलाश की, तो वे एक किराना दुकान में दिखीं। चालक की मदद से अनिता ने दोनों महिलाओं को पकड़कर पूछताछ की, लेकिन वे पर्स चोरी करने से इंकार करती रहीं। पीड़िता ने बुला लिया पुलिस इस दौरान, ऑटो चालक ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। अनिता ने दोनों महिलाओं की तलाशी ली, तो उनके थैले में गायब पर्स पाया गया। पुलिस टीम ने दोनों महिलाओं को पुरानी बस्ती पुलिस थाने ले जाकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की गई महिलाएं महाराष्ट्र के नागपुर जिले के ग्राम कन्हान की हीराबाई खन्ना गायकवाड (40) और केसर कैलाश लोंढे (45) हैं। पुलिस ने इस मामले में चोरी का केस दर्ज किया है। पूछताछ में दोनों ने पर्स चुराने की बात स्वीकार कर ली और बताया कि वे शहर के विभिन्न भीड़-भाड़ वाले इलाकों में उठाईगिरी और चोरी की घटनाएं अंजाम देने के लिए आई थीं। पुलिस उनके गिरोह से जुड़े अन्य महिलाओं और पुरुषों के बारे में जानकारी जुटा रही है। recent visitors 66

भाजपा के उम्मीदवार ने गड़बड़ाए समीकरण, राजस्थान-दौसा में प्रत्याशी पर उलझी कांग्रेस

दौसा. प्रदेश में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। इसी के चलते भाजपा ने दौसा सीट पर पूर्वी राजस्थान के कद्दावर नेता और भजनलाल सरकार में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा पर दांव खेलते हुए उन्हें टिकट दिया है। राजस्थान की इस चर्चित सीट पर प्रदेश भर निगाहें हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां से जीतने के लिए ऐड़ी से चोटी तक का जोर लगाया था लेकिन भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा था और कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा यहां से सांसद निर्वाचित हुए थे। उसके बाद यह सीट खाली हुई अब इस दौसा सीट पर उपचुनाव होना हैं। इस सीट भाजपा द्वारा जगमोहन मीणा को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस के समीकरण गड़बड़ा गए हैं। दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा के करीबी हरिकेश मीणा, राजस्थान सरकार के सार्वजनिक निर्माण विभाग में मुख्य अभियंता के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं लेकिन भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस की टेंशन बढ़ चुकी है। सूत्रों की मानें तो सांसद मुरारीलाल मीणा हरिकेश मीणा को कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ाना चाहते हैं लेकिन इस सामान्य सीट पर भाजपा ने पहले ही एसटी कैंडिडेट का नाम घोषित कर दिया है, जिससे अब कांग्रेस के पास सामान्य उम्मीदवार और एससी के उम्मीदवार को टिकट देना मजबूरी बन गया है। उधर भीतर खाने चर्चा है कि कांग्रेस यदि ब्राह्मण उम्मीदवार को टिकट देती है तो महेश शर्मा और समृद्धि शर्मा का नाम आ सकता है और एससी पर दांव लगाती है तो मात्र डीसी बैरवा का नाम निकलकर सामने आता है। इसी ऊहापोह के चलते कांग्रेस की तरफ से टिकट डिक्लीअर होने में देरी होती नजर आ रही है। माना तो यह भी जा रहा है कि कांग्रेस कहीं ना कहीं नए प्रत्याशी का विकल्प ढूंढने में लगी है। इधर हरिकेश मीणा भी VRS लेकर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। अब कांग्रेस यदि किसी और को प्रत्याशी बनाती है तो दौसा विधानसभा उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने संभावना जताई जा रही है । recent visitors 95

25 अक्टूबर से 1400 से अधिक केन्द्रों पर होगा सोयाबीन का उपार्जन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जिले, तहसील, विकासखंड और संभागों के पुनर्गठन की प्रक्रिया की जा रही है आरंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जन-प्रतिनिधि और आमजन से आमंत्रित हैं सुझाव विभागों में लगभग एक लाख पदों पर होंगी भर्तियां 11 विभाग समन्वित रूप से चलाएंगे रोजगार के लिए अभियान 25 अक्टूबर से 1400 से अधिक केन्द्रों पर होगा सोयाबीन का उपार्जन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़कों के लिए प्रदेश को लगभग 30 हजार करोड़ की सौगात देने केन्द्रीय मंत्री गडकरी का माना आभार माईनिंग कॉन्क्लेव में 11 औद्योगिक घरानों से प्राप्त हुए 19 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा पर गौ-शालाओं में होंगे कार्यक्रम गोवंश की सेवा में बेहतर कार्य करने वालों को किया जाएगा पुरस्कृत मंत्रीगण गृह जिलों के कार्यक्रमों में होंगे शामिल शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को 28 अक्टूबर को मिलेगा वेतन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले किया संबोधित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मार्च 2024 में प्रदेश की प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन का प्रस्ताव किया था। इस क्रम में प्रदेश के संभाग, उप संभाग, जिले, तहसील, विकासखंडों के पुनर्गठन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। आमजन और जन-प्रतिनिधि अपने सुझाव, आवेदन और अभ्यावेदन के रूप में पुनर्गठन आयोग को प्रस्तुत कर सकेंगे। आवेदनों पर विचार के बाद अनुशंसाएं पुनर्गठन आयोग द्वारा राज्य शासन को प्रस्तुत की जाएंगी। नगरीय क्षेत्र की सीमाओं के प्रस्ताव भी आयोग को दिए जा सकेंगे। आयोग नवंबर माह से विभिन्न संभागों में अपने दौरे प्रारंभ करेगा, आवेदन अभ्यावेदन के लिए 4 से 6 माह तक का समय रहेगा। जन-सुविधा की दृष्टि से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा, जिससे लोग सरलता से अपने सुझाव आयोग को पहुंचा सकें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह जानकारी मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में दी। मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम गान के साथ मंत्रालय में आरंभ हुई। औद्योगिक इकाइयों के लिए उपलब्ध होगी स्किल्ड लेबर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रोजगार सृजन, राज्य सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में रोजगार के अधिक से अधिक अवसरों के सृजन के लिए 11 विभाग समन्वित रूप से प्रयास कर रहे हैं। उद्योग, एमएसएमई, कृषि -उद्यानिकी आदि विभागों के साथ तालमेल करते हुए अगले 4 साल में रोजगार के अवसरों के सृजन के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। प्रदेश में जारी इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के परिणाम स्वरुप स्थापित हो रही औद्योगिक इकाइयों के लिए स्किल्ड लेबर उपलब्ध हो और प्रदेश के युवाओं को रोजगार भी मिले इस उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग और लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया भी आरंभ की जा रही है। सभी विभागों में लगभग 1 लाख तक भर्तियां होंगी, जिसकी प्रक्रिया अभियान के रूप में आरंभ की जा रही हैं। सुखद है आमजन को 999 रूपए में विमान यात्रा का अवसर प्रदान करना मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रीवा में प्रदेश के छठवें विमानतल का लोकार्पण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह बघेलखंड, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे जन-सुविधा प्राप्त होने के साथ विकास की प्रक्रिया को भी गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विमान सेवा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आमजन को 999 रूपए में विमान यात्रा का अवसर प्रदान करना सुखद है। इंदौर से उज्जैन के बीच भी 1500 रुपए में विमान यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने मंत्रीगण और जन-प्रतिनिधियों से प्रदेश में विमान सेवा को प्रोत्साहित करने की अपील करते हुए कहा कि इससे जन-सामान्य को विमान यात्रा का अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। 4892 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी पर होगा सोयाबीन का उपार्जन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सोयाबीन उपार्जन 25 अक्टूबर से आरंभ हो रहा है, अब तक 3 लाख 44 हजार से अधिक किसानों द्वारा पंजीयन करवा लिया गया है। किसानों से 4892 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी पर सोयाबीन का उपार्जन 1400 से अधिक केन्द्रों पर आरंभ हो रहा है। उन्होंने सभी मंत्रीगण को उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि दीपावली के दृष्टिगत प्रदेश के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन आहरण 28 अक्टूबर को कर दिया जाएगा। खनन सामग्री पर आधारित निर्माण इकाइयों की प्रदेश में स्थापना को किया जाएगा प्रोत्साहित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में 19 अक्टूबर को भोपाल में इंडियन रोड कांग्रेस का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रदेश को 7 सड़कों के लिए 9390 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई। साथ ही 27 सड़कों के लिए 20 हजार 403 करोड़ रुपए की स्वीकृतियां केन्द्र सरकार से शीघ्र ही प्राप्त होने वाली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार माना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में हुई माइनिंग कॉन्क्लेव में 11 औद्योगिक घरानों से प्रदेश में 19 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। प्रदेश में खनन प्रक्रिया में नवीनतम तकनीक का उपयोग करने और खनन सामग्री पर आधारित निर्माण इकाइयों की प्रदेश में स्थापना पर भी कॉन्क्लेव में विचार-विमर्श हुआ। दुग्ध उत्पादन की उन्नत तकनीकों पर दी जाएगी जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय तथा अनुदान प्राप्त गौ-शालाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी मंत्रियों को अपने-अपने गृह जिलों की गौ-शालाओं के कार्यक्रमों में शामिल होने के निर्देश दिए। इन कार्यक्रमों में गोवंश की सेवा में बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही दुग्ध उत्पादन की उन्नत तकनीकों और विकास एवं जन-कल्याण के कार्यक्रमों तथा योजनाओं की जानकारी जन-सामान्य को प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में आश्रमों और साधु-संतों के अखाड़ों के लिए की जा रही नवीन व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी दी।   recent visitors 104

1,11,11,111… कौन दे रहा लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर का इनाम? मचा हड़कंप

नईदिल्ली एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी के बाद से ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. अब इस बीच करणी सेना (Karni Sena) ने लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को 1,11,11,111/- रुपये (एक करोड़ ग्यारह लाख ग्यारह हजार ग्यारह सौ ग्यारह) पुरस्कार की घोषणा की है. बता दें कि करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में भी बिश्नोई गैंग का नाम आया था. करणी सेना के अध्यक्ष ने जारी किया वीडियो करणी सेना अध्यक्ष के राज शेखावत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को 1,11,11,111 रुपये देने का दावा किया है. उन्होंने कहा, 'हमारे अनमोल रत्न एवं धरोहर अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी के हत्यारे लॉरेंस बिस्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को क्षत्रिय करणी सेना 1,11,11,111/- रुपए (एक करोड़ ग्यारह लाख ग्यारह हजार ग्यारह सौ ग्यारह) प्रदान कर पुरस्कृत करेगी और उस बहादुर पुलिसकर्मी के परिवार की सुरक्षा एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व भी हमारा ही रहेगा. जय मां करणी.'  लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल ड्रग तस्करी के एक मामले में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. आपको बताते चलें कि अप्रैल में मुंबई में सलमान खान के घर ग्लैक्सी के बाहर गोलीबारी, फिर एनसीपी नेता बाबा सिद्दकी की हत्या में उसका नाम सामने आया है. सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो में क्षत्रिय करणी सेना प्रमुख ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई ने हमारे अनमोल रत्न और विरासत अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी का हत्यारा है. शेखावत ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है, 'क्षत्रिय करणी सेना की केंद्र सरकार मांग- जल्द से जल्द लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करें।' पिछले साल करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। 5 दिसंबर 2023 को राजस्थान के जयपुर में हमलावर उनके घर मुलाकात के बहाने से आए और बातचीत के बीच अचानक फायरिंग करके गोगामेड़ी की हत्या कर दी थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अहम सदस्य गोल्डी बराड़ ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि गोगामेड़ी उनके कामकाज पर टांग अड़ा रहा था। 2-3 बार गोगामेड़ी को चेतावनी दी गई थी, लेकिन नहीं माना तो शूट कराना पड़ा। रोहित राठौड़ और नितिन फौजी नाम के दो शूटर्स ने गोगामेड़ी की हत्या की थी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब क्षत्रिय करणी सेना ने लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर की मांग की है। बिश्नोई अभी गुजरात की जेल में बंद है। बता दें कि करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर 2023 को जयपुर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. कुछ घंटों के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली थी. बिश्नोई का मजबूत आपराधिक गैंग पूरे देश में सक्रिय है. सितंबर 2023 में गिरोह ने खालिस्तानी समर्थक सुखा दुनेके की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. recent visitors 94

तेलीबांधा शूटआउट मामले में अमन साहू को दोबारा रिमांड पर लेगी पुलिस

रायपुर  गैंगस्टर अमन साहू को लेकर रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने बड़ा राजफाश किया है। उनका कहना है कि जांच में यह साफ हो गया है कि उसका अंतराष्ट्रीय गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग से सीधे कोई कनेक्शन नहीं है, हालांकि कुछ शूटर जरूर दोनों गैंग के लिए काम करते है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएसपी संतोष सिंह ने कहा कि आरोपियों के कार्य करने के तरीके का पता करने की कोशिश कर रहे हैं। अमन साहू के साथ गैंग की महिला सदस्य समेत 12 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब अमन को दोबारा रिमांड पर लेकर तेलीबांधा शूटआउट मामले में पूछताछ होगी। शूट आउट को झारखंड के अमनदीप वाल्मीकि गिरोह ने अंजाम दिया था। एक हफ्ते पहले लाया गया है रायपुर अमन साहू झारखंड के सरायकेला जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को कोर्ट से जारी प्रोडक्शन वांरट पर पिछसे हफ्ते सोमवार 14 अक्टूबर की रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रायपुर लाया गया था। रायपुर पहुंचने के बाद उसे सीधे क्राइम ब्रांच के आफिस में रखा गया, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। रंगदारी वसूलने कराई थी फायरिंग पुलिस के मुताबिक अमन साहू ने छत्तीसगढ़ की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी पीआरए ग्रुप के डायरेक्टर प्रहलाद राय अग्रवाल से रंगदारी वसूलने डराने के इरादे से दफ्तर के बाहर फायरिंग कराई थी। हालांकि पूछताछ में अमन ने इस फायरिंग में अपना हाथ होने से साफ इंकार कर दिया था। मामले में झारखंड से दो और हरियाणा के सिरसा से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि अभी मुख्य शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अफसरों का कहना है कि मुख्य शूटर के काफी करीब पुलिस पहुंच गई है। उसकी किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती है। गैंगस्टर अमन साहू आज कोर्ट में होगा पेश झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू को प्रोडेक्शन वारंट पर दोबारा रिमांड पर लेने तेलीबांधा पुलिस की ओर से सोमवार को सीजीएम कोर्ट में आवेदन लगाया गया। कोर्ट ने मंगलवार 22 अक्टूबर को अमन साहू को पेश करने का आदेश दिया है। पुलिस के मुताबिक 13 जुलाई को दिनदहा़ड़े तेलीबांधा रिंगरोड स्थित पीआर ग्रुप के आफिस के बाहर शूटआउट मामले में अमन साहू की गिरफ्तारी करने के साथ ही पूछताछ करने सात दिन की रिमांड पर लेने आवेदन पेश किया जायेगा। recent visitors 84

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी, योगी आदित्यनाथ का नारा बंटेंगे तो कटेंगे सुपर हिट

मुंबई  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने रविवार को 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस लिस्ट के आने के बाद से महायुति में अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। कल्याण-पूर्व विधानसभा क्षेत्र और ठाणे समेत कई सीटों पर टिकट को लेकर विवाद सामने आया है। वहीं इसी बीच शहर में योगी आदित्यनाथ की एक लाइन के पोस्टर्स लगाए गए हैं। कहा जा रहा है कि ये पोस्टर्स महायुति के उन नेताओं को संदेश देने के लिए लगाए गए हैं, जो टिकट न मिलने के बाद बगावत कर सकते हैं। पोस्टर्स में लिखा है, 'बटेंगे तो कटेंगे।' पोस्टर्स मुंबई ईस्टर्न हाइवे और ठाणे के इलाकों में लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स में उत्तर प्रदेश के मुख्मयमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर छपी है। के इनमें लिखा है, योगी संदेश, 'बटेंगे तो कटेंगे।' इसके आगे लिखा है, 'एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे।' इन बैनर्स को किसने लगाया है, फिलहाल सामने नहीं आया है। लेकिन इसमें सबसे नीचे लिखा है विश्ववंधु राय। क्यों लगाए गए पोस्टर्स-बैनर्स इस संदेश वाले बैनर लगाने वाले विश्ववंधु राय बीजेपी के ही नेता हैं। उन्होंने कहा, 'विपक्ष बांटने की राजनीति कर रहा है, तृष्टिकरण की राजनीति कर रहा है। इन पोस्टर्स से हम बड़ा संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।' बीजेपी नेता ने कहा कि मुंबई में उत्तर भारत के लोग काफी संख्या में हैं। वे योगी के फैन हैं और योगी के संदेश को उन तक पहुंचाने के लिए बैनर्स लगाए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी बीजेपी नेता ने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ का नारा बंटेंगे तो कटेंगे सुपर हिट है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी इस नारे ने काम किया और बीजेपी को प्रचंड जीत मिली। अब योगी के इस नारे को मुंबई के जन-जन तक पहुंचाकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत दिलाने के की तैयारी है। महायुति के नेताओं को भी संदेश वहीं सूत्रों ने कहा कि महायुति के नेताओं को भी इससे एक संदेश देने की कोशिश की गई है, जो बीजेपी की पहली लिस्ट आने के बाद विवाद कर रहे हैं। कई ने अंदरुनी बकावत शुरू कर दी है, उन्हें भी इससे संदेश जाएगा। हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में योगी का मंत्र आएगा काम! अब माना जा रहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' के मंत्र को चुनावी मैदान की प्रयोग किया जाएगा। हरियाणा विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ का 'बंटेंगे तो कटेंगे' का नारा काफी प्रभावी रहा था। योगी के इस मंत्र से विपक्षी इंडिया गठबंधन की जातीय पॉकेट्स को साधकर सत्ता हासिल करने की रणनीति को फेल कर दिया गया। अब महाराष्ट्र में भी इसी मंत्र से हिंदू वोटों को छिटकने से रोकने का प्रयास होगा। recent visitors 110

सचिन के टेस्ट रिकॉर्ड के ‘बहुत करीब’ पहुंच सकते हैं जो रूट : एलिस्टेयर कुक

नई दिल्ली  इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक का मानना है कि फॉर्म में चल रहे उनके हमवतन जो रूट आने वाले वर्षों में सचिन तेंदुलकर के 15,921 टेस्ट रनों के रिकॉर्ड के बहुत करीब पहुंच सकते हैं। हाल ही में, रूट ने इस महीने की शुरुआत में मुल्तान में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट में कुक को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 12,716 रनों के साथ, रूट टेस्ट क्रिकेट में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। कुक, जिन्हें आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था, ने आईसीसी द्वारा आयोजित एक राउंड-टेबल इंटरव्यू के दौरान कहा, “मैंने उस पल को देखा, फिर मैंने खेल खत्म होने के बाद उसे फोन किया। मुझे टेक्स्ट मैसेज में लिखने के लिए सही शब्द नहीं सूझ रहे थे। इसलिए मैंने सोचा कि मैं उसे फोन करूंगा, देखूंगा कि वह क्या कर रहा है, और यह सुनिश्चित करूंगा कि उसके हाथ में बीयर हो, जो मुझे लगता है कि उसके हाथ में थी।” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जो रूट निश्चित रूप से इंग्लिश टीम के लिए एक रिकॉर्ड बना सकते हैं, जिसे तोड़ना बहुत मुश्किल होगा। लेकिन आप कभी नहीं जानते। मुझे उम्मीद है कि वह बहुत करीब पहुंच सकते हैं, अगर नहीं भी तो 16,000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले व्यक्ति बन सकते हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि होगी।” पिछले चार वर्षों में रूट टेस्ट क्रिकेट में काफी आगे बढ़ गए हैं और उनके 35 शतकों में से आधे से अधिक शतक इसी अवधि में आए हैं और उनका औसत 60 के करीब है। कुक ने कहा, “मुझे लगता है कि इस समय, मुझे जो रूट जितना अच्छा खेलते हुए किसी और को देखना मुश्किल लगता है। पिछले एक साल में ‘बिग फोर’ में से, मुझे लगता है कि विलियमसन और वह शायद इस समय सबसे अच्छे फॉर्म में हैं।” 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले कुक को लगता है कि इयोन मोर्गन और बेन स्टोक्स के क्रमशः टीमों की कमान संभालने के बाद इंग्लैंड की क्रिकेट सीमित ओवरों और टेस्ट क्रिकेट दोनों में काफी बदल गई।   recent visitors 98