पुलिस को होटल में छापेमारी के दौरान 1.5 करोड़ कॉइन बरामद हुए हैं, बीजेपी नेता को गिरफ्तार किया गया

 मेरठ  मेरठ के गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में सोमवार देर रात एसपी सिटी की टीम ने छापा मारा। छापे में चलता हुआ कैसीनो पकड़ा। इस कैसीनो में दिल्ली और मुंबई की मॉडल्स सौ से ज्यादा टेबल लगाकर कैसीनो चला रही थीं। पुलिस को छापेमारी के दौरान 1.5 करोड़ कॉइन बरामद हुए हैं। छापे में बीजेपी नेता नवीन अरोड़ा समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 6 युवतियां भी शामिल हैं। इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वही इस मामले में पुलिस ने मालिक सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है। नवीन अरोड़ा बीजेपी महानगर के पूर्व कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। मेरठ एसएसपी डा. विपिन ताड़ा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि होटल हारमनी इन में कैसीनो चलाया जा रहा है। इसमें दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों के लोग शामिल हैं। सूचना देने वाले ने बताया कि होटल में ग्राहकों की एंट्री फीस भी एक लाख रुपये रखी गई है। एसएसपी ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया जिसमे सीओ ब्रह्मपुरी, सीओ कोतवाली और सीओ दौराला के साथ इन सर्किल के थानेदारों को भी साथ लिया गया। पुलिस टीम को मिला चलता हुआ कैसीनो जैसे ही पुलिस टीम हारमनी इन होटल के फर्स्‍ट फ्लोर पर पहुंची तो वहां दिल्ली और मुंबई की मॉडल्स कैसीनो चला रही थीं। कैसिनो में आने वाले की एक लाख रुपए एंट्री फीस रखी गई थी, इतना ही नहीं ऑनलाइन पार्टी बुक की जा रहीं थी। यहां अर्द्धनग्न अवस्था में मॉडल्स डांस करती देखी गईं। पुलिस ने मौके से छह युवतियों और 15 रसूखदार लोगों को हिरासत में लिया है। छापे की सूचना फिर भी हो गई लीक पुलिस के छापे सूचना लीक होने पर होटल में अंधेरा कर दिया गया था। अंधेरे का फायदा उठा 35 से ज्यादा लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। जो भाग नहीं पाए वो टेबल के नीचे छिप गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार हुए लोगों की पहचान कर रही है। स्थानीय नौचंदी थाने की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए इस छापे से दूर रखा गया था । recent visitors 74

सैनी सरकार का न्य आदेश हरियाणा में दीपावली की छट्टी 31 अक्टूबर को

चंडीगढ़ हरियाणा में अब 31 अक्टूबर को दीवाली की छुट्टी रहेगी। पहले सरकार की ओर से 1 नवंबर को दिवाली का अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि, मंगलवार को एक सैनी सरकार ने नया आदेश जारी कर दिया गया है। दरअसल,  दीपावली को लेकर कहा जा रहा था कि इस बार ये त्योहार 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को मनाया जाएगा। जिसके चलते सैनी सरकार ने पहले एक नवंबर को छुट्टी घोषित कर दी थी। हालांकि, मंगलवार को सरकार की ओर से दिवाली की छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि अब 31 अक्टूबर (गुरुवार) को दीवाली की छुट्टी रहेगी। नए आदेश के हिसाब से हरियाणा सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थाओं समेत अन्य सरकारी विभागों में छुट्टी रहेगी। हरियाणा दिवाली की छुट्टी। बता दें कि देशभर में दीवाली का त्योहार धूम धाम से मनाया जाता है। ये ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार हर किसी को रहता है। जिसके चलते सरकारी और कई निजी संस्थानों में छुट्टी रहती है। ताकि, लोग अपने परिवार के साथ त्योहार को मना सके। recent visitors 125

CM के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर बने, नायब सैनी के पद संभालने के बाद पहला नियुक्ति आदेश जारी

चंडीगढ़  मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मनोहर तथा उनके पहले कार्यकाल में मुख्य प्रधान सचिव रहे राजेश खुल्लर पर ही भरोसा जताया है। शुक्रवार को सरकार की ओर से जारी आदेशों में उन्हें मुख्यमंत्री का मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त कर दिया गया है। उन्हें कैबिनेट का दर्जा दिया गया है। यहां बता दें कि खुल्लर की सेवानिवृत्ति के बाद मनोहर सरकार में उन्हें मुख्यमंत्री का मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था। नायब सिंह के शपथ लेने के बाद किसी अधिकारी की नियुक्ति को लेकर यह पहला आदेश जारी किया गया है। हरियाणा में नायब सरकार के गठन के बाद से यह चर्चा चल रही थी कि सी.एम.ओ. में नई नियुक्तियां हो सकती हैं और अब खुल्लर की नियुक्ति से एक चर्चा तो निर्मूल साबित हो गई। अब देखते हैं चौथी मंजिल पर पुरानी टीम रहती है या फिर नई नियुक्तियां होती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लिए चाणक्य की भूमिका में नजर आने वाले खुल्लर नए बने मुख्यमंत्री नायब सैनी के लिए भी 13 मार्च 2024 के बाद से चाणक्य की भूमिका में रहे। सैनी ने खुल्लर की सी.पी.एस. के रूप में नियुक्ति करके आदेश भी चीफ सैक्रेटरी ऑफिस से जारी करवा दिए हैं। 15वीं विधानसभा के परिणामों में भाजपा की जीत व केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चुनावों से पहले से ही घोषित सी.एम. नायब सैनी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार को प्रशासनिक व्यवस्थाओं में संभालने का दायित्व चाणक्य माने जाने वाले अधिकारी राजेश खुल्लर के पास ही अतीत की भांति रहेगा। मिशन 2024 में भाजपा की अकेले अपने दम पर वापसी की कुशल राजनीति जो भले ही दिल्ली भाजपा आलाकमान के माध्यम से जनता में आई, मगर उस कुशल राजनीति की रिसर्च व उनके परिणामों को सार्थकता प्रदान करने में खुल्लर की अहम भूमिका रही। हरियाणा में 2024 विधानसभा चुनाव से पहले लोकसभा के चुनाव हुए। चुनावी वर्ष देखते हुए जिस प्रकार से मुख्य प्रधान सचिव पद पर खुल्लर की नियुक्ति पूर्व मनोहर लाल सरकार में हुई उससे स्पष्ट लग रहा था कि उनको चाणक्य की भूमिका निभानी पड़ेगी। खुल्लर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अत्यंत करीबी व निकटतम आई.ए.एस. अधिकारियों में से एक रहे। खुल्लर अमरीका विश्व बैंक से वापसी के बाद हरियाणा शिक्षा विभाग तथा हरियाणा लोक संपर्क विभाग के एस.सी.एस. के अलावा एफ. सी. आर. भी रहे। उनका सितम्बर 2020 में 3 साल की अवधि के लिए विश्व बैंक के वॉशिंगटन डी.सी. कार्यालय में कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति का शानदार करियर रहा। वह हरियाणा और केंद्र सरकार ने कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह केंद्रीय वित्त मंत्रालय में भी कार्य कर चुके हैं व गुरुग्राम और फरीदाबाद के म्यूनिसिपल कमिश्नर, रोहतक और सोनीपत के डिप्टी कमिश्नर भी रह चुके हैं। इससे पहले उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रधान सचिव के रूप में लगभग 5 वर्ष तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के चलते वह केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। हरियाणा में सत्ता व विपक्ष के अधिकांश विधायक मानते हैं कि खुल्लर में खूबी है कि वह किसी को निराश नहीं भेजते हैं। अपनी वर्तमान परिस्थितियों अनुसार कर्तव्य परायणता से अपने दायित्व का निर्वाह करते रहे हैं। हरियाणा के 1988 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी खुल्लर वीरवार को ही सेवानिवृत्त हुए थे। उनके बारे कहा जाता है कि वह बहुमुखी प्रतिभाओं के धनी व हर व्यक्ति जो दुखी हो अगर वह इनके दरवाजे तक पहुंच जाता है तो उसकी हर तरह मदद करते हैं। recent visitors 71

नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित हुई इटारसी की अंकिता चंद्रवंशी

भोपाल भोपाल के रीजनल साइंस सेंटर सभागार में आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण संसद और बक्सवाहा  सम्मान समारोह में देशभर के 200 पर्यावरणविद, आईएएस-आईएफएस और पदम श्री पुरस्कारों से सम्मानित भारत के वन पुरुष पद्मश्री जादव पायेंग (असम), पद्मश्री बाबूलाल दाहिया (मध्यप्रदेश), डॉ. श्याम सुंदर पालीवाल (राजस्थान) की गरिमामयी उपस्थिति में हुई पर्यावरण संसद संपन्न हुई। जिसमें देश भर से पर्यावरण प्रेमी और सोशल वर्कर्स हिस्सा बने जिसमें नैशनल यूथ आइकन केटेगरी के अंतर्गत शहर इटारसी की अंकिता चंद्रवंशी को सम्मानित किया गया, राष्ट्रीय पर्यावरण संसद और बक्सवहा  सम्मान समारोह के  आयोजक डॉ राजीव जैन और श्री शरद कुमरे ने बताया कि  अंकिता बहुत छोटी उम्र से श्रीं अपर्णा फाउंडेशन से सोशल वर्कर और कामाँक्षा से सस्टेनेबल वस्त्र उद्योग के क्षेत्र मे कार्यरत है। recent visitors 65

दीपावली पर कुम्हार समाज के माटी शिल्पकारों को बाजार शुल्क से मुक्त रखा जाए

उज्जैन मिट्टी के दीपक, मिट्टी से बनी लक्ष्मी जी की मूर्ति मिट्टी से निर्मित समान बेचने वाले दुकान एवं फूटपाथ पर अपना सामान बेचैन वाले कुम्हार समाज पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी शासन द्वारा निःशुल्क जगह उपलब्ध कराई जाए। आखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ उज्जैन के जिला महामंत्री संदीप प्रजापति महाकाल द्वारा प्रदेश सरकार से इस बात को लेकर मांग की गई है कि पिछली सरकार में पुर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मिट्टी के दीपक एवं कुलिया और अन्य मिट्टी के बर्तन दीपावली पर फूटपाथ पर दुकान लगा कर बेचने वाले कुम्हार समाज के माटी शिल्पकार बंधुओ से नगर निगम द्वारा शुल्क नहीं वसूला जाएगा। जिस आदेश का पालन करते हुए उज्जैन सहित अन्य सभी जगह कुम्हार समाज बंधुओ से दीपावली पर शुल्क नहीं लिया गया था।  इस वर्ष भी हम प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव जी से निवेदन करते हैं कि वह भी दीपावाली पर कुम्हार समाज बंधुओ से फुटपाथ पर दुकान लगाने पर निगम द्वारा जो शुल्क वसूली की जा रही है वह निशुल्क की जाए। इस हेतु उज्जैन नगर निगम के प्रथम नागरिक महापौर श्री मुकेश टटवाल जी द्वारा भी विगतदिनों सम्माननीय मुख्यमंत्री जी को उज्जैन आगमन पर अवगत कराया गया एवं प्रजापति समाज की बात रखी इस हेतु समस्त समस्त समाज बंधु आपका धन्यवाद ज्ञापित करते है recent visitors 73

हरियाणा में 24 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, पराली जलने के केस नहीं रोक पाए,14 शहरों का AQI डेंजर लेवल पर

चंडीगढ़  हरियाणा में नायब सैनी सरकार के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बड़ी कार्रवाई की है. कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कृषि विभाग के 24 अफसरों को एक साथ सस्पेंड कर दिया है. पराली जलाने के मामलों में यह एक्शन देखने को मिला है. दरअसल, हरियाणा में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और ऐसे में हरियाणा सरकार पर लगातार आरोप लग रहे हैं. मामले में सिसायत भी हो रही है और दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है. ऐसे में अब हरियाणा सरकार ने 24 अधिकारियों को एक साथ सस्पेंड कर दिया है. हरियाणा कृषि विभाग निदेशक की तरफ से जारी आदेशों में  पानीपत जिले के मतलौढा में सुल्ताना की एडीओ संगीता यादव, इसराना एटीएम सत्यावन, जींद के एग्रीकल्चर सुपरिवाइजर पुनीत कुमार, एग्रीकल्चर सुपरिवाइजर संजीत (जींद), हिसार में ओएओ एएई हल्पेर गोबिंद, हेल्पर पूजा, कैथल में एग्रीकल्चर सुपरिवाइजर दीप कुमार, एग्रीकल्चर सुपरिवाइजर हरप्रीत कुमार,एग्रीकल्चर सुपरिवाइजर यादविंद्र सिंह, एएसओ सुनील कुमार को सस्पेंड किया गया है. हरियाणा सरकार के आदेश. इसी तरह राहुल दहिया, घरौंडा के बीओओ गौरव, फतेहाबाद के भूना के बीएओ कृष्ण कुमार, इंस्पेक्टर सुनील शर्मा, कुरुक्षेत्र से ओमप्रकाश, रामेश्वर श्योकंद, एडीओ पिपली प्रताप सिंह, थानेसर के बीएओ विनोद कुमार, लाडवा से अमित कंबोज पर एक्शन हुआ है. इसी तरह अंबाला में विशाल गिल,  शेखर कुमार, रमेश, सोनीपत से एग्रीकल्चर सुपरीवाइजर नीतिन, गन्नौर से एग्रीकल्चर सुपरिवाइजर किरण को भी सस्पेंड किया गया है.आईएएस अफसर राज नारायण की तरफ से ये आदेश जारी किए गए हैं. हरियाणा में 655 मामले दर्ज किए गए गौरतलब है कि हरियाणा में बीते एक माह में पराली जलाने के 656 मामले सामने आए हैं. लगातार यहां पर पराली जलाई जा रही है. सरकार किसानों को जागरुक भी कर रही है. लेकिन मामले थम नहीं रहे हैं. अब  तक सरकार की तरफ से 88 किसानों पर मामले भी दर्ज किए गए हैं. साथ ही 20 किसानों को अरेस्ट भी किया गया है, लेकिन लगातार पराली जलाई जा रही है और दिल्ली और हरियाणा के कई जिलों में एयर क्वालिटी इंडैक्स गिर रहा है. प्रदूषण का स्तर कई इलाकों में 400 पार कर गया है. कुरुक्षेत्र में 423 पहुंचा AQI हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 423 पर पहुंच गया है। 14 शहरों का AQI 300 से ऊपर दर्ज किया गया। अगर प्रदूषण ऐसे ही बढ़ता गया तो हरियाणा में हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। दिल्ली-NCR में आज सुबह 8 बजे से ग्रैप-2 लागू कर दिया गया है। NCR में हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्‍जर, पानीपत, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी, महेन्‍द्रगढ, जींद और करनाल जिले आते हैं। इन जिलों में ग्रैप-टू की पाबंदियां लागू रहेंगी। डॉक्टरों ने प्रदूषण में बाहर निकलने से पहले N-95 मास्क पहनने की सलाह दी है। इसके अलावा आंखों को नियमित रूप से बार-बार धोने को कहा है, ताकि शरीर पर स्मॉग के पड़ने वाले प्रभाव को कम किया जा सके।   recent visitors 99

दीपावली पर पटाखा जलाते समय सावधानी बरतने की अपील

बिलासपुर, दीपावली पर्व के दौरान पटाखा जलाते समय नागरिकों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सावधानी बरतने की अपील जिला अग्निशमन अधिकारी ने की है। जिला अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान लायसेंस प्राप्त पटाखा दुकानदारों से पटाखा खरीदने के साथ पटाखा की गुणवत्ता को भी ध्यान में रखते हुए पटाखा खरीदे ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटित न हो। बड़े बिल्डिंगों, वाहनों और ज्वलनशील पदार्थो से दूर किसी मैदान, पार्क या खुले स्थानों में पटाखे जलाएं। पटाखे जलाते समय पानी की बाल्टी अपने नजदीक रखें। आग से संबंधित चोटो और जोखिम को कम करने के लिए सूती वस्त्र पहनने को प्राथमिकता दें, क्योंकि सिंथेटिक कपड़े आसानी से आग पकड़ सकते हैं। पटाखे जलाते समय बच्चों की निगरानी के लिए हमेशा एक व्यस्क को साथ रखें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सुरक्षा उपायों का पालन कर रहे हैं। पटाखे फोड़ने के बाद इस्तेमान किए गए पटाखों का पानी की बाल्टी में सुरक्षित तरीके से निपटारा करें, ताकि किसी बची हुई चिंगारी से अग्नि दुर्घटना न हो। एक बार में एक पटाखा जलाएं, आग लगने की आशंका को देखते हुए एक साथ कई पटाखे जलाने से बचें। पटाखे में आग लगाने के बाद उससे सुरक्षित दूरी रखें। पटाखे जलाते समय हमेशा हवा की दिशा को ध्याम में रखें, जिससे कि उसकी चिंगारी घरों या व्यक्तियों की ओर न उड़े। पटाखे जलाते समय क्या ना करें- पटाखे कभी भी घर के अन्दर, खिडकियों के पास या अन्य बंद स्थानों पर ना जलाएं। पटाखे जलाते समय ढीले या लटकने वाले वस्त्र पहनने से बचें क्योकि वे आसानी से आग पकड़ सकते हैं। ज्वलनशील पदार्थों के पास पटाखों का उपयोग ना करें, पटाखों की सूखी पत्तियों, गैस सिलेण्डर या वाहनों जैसी वस्तुओं से दूर रखें। यदि कोई पटाखा नहीं जलता है तो उसे दोबारा जलाने का प्रयास ना करें, और कुछ देर इंतजार करने के बाद उसका सुरक्षित रूप से निपटारा करें। यह ध्यान में रखें की पटाखे ऐसे स्थानों में न जलाए जो आग लगने की स्थिति में आपातकालीन निकास मार्ग को अवरूद्ध का सकते है। तेल के दियों या मोमबत्तियों को जलते हुए उपेक्षित ना छोड़ें, विशेष रूप से पर्दों या ज्वलनशील पदार्थों के पास। किसी भी तरह की चोट लगने या जलने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें तथा उचित मार्गदर्शन के बिना घरेलू उपचार ना करें। recent visitors 76