Monday, July 6, 2026 3:21 am

आंदोलन में शामिल होने जा रहे 6 शिक्षक घायल, छत्तीसगढ़-कांकेर में पेड़ से टकराई कार

कांकेर. प्रदेशभर के शिक्षक आज अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में बड़ा धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे 6 शिक्षकों के साथ सड़क हादसा हो गया. पंखांजूर से कांकेर जिला मुख्यालय जाते वक्त दुर्गुकोंदल थानाक्षेत्र के पुत्तरवाही के पास शिक्षकों की कार पेड़ से जा टकराई. इस घटना में कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कार में सवार सभी शिक्षकों को मामूली चोट आई है. दरअसल,  प्रदेश के शिक्षकों में संविलियन के बाद उनकी वर्षो की पुरानी सेवा को शून्य किये जाने से बड़ी नाराज़गी है. इसके कारण उन्हें कर्मचारियों को मिलने वाले त्रिस्तरीय क्रमोन्नति/ समयमान वेतनमान से वंचित होना पड़ रहा है. OPS में पूर्ण पेंशन नहीं मिल पायेगा, ग्रेज्युटी, कैशलीव जैसी सुविधाओं में भी आंशिक लाभ ही मिल पायेगा, क्योंकि इन सबका पूर्ण लाभ लेने के लिए निर्धारित समयावधि की सेवा आवश्यक होती है. पुरानी सेवा गणना नहीं होने से कई तरह की वेतन विसंगतियां भी शिक्षक एल बी संवर्ग के वेतनमान में आई है. शिक्षकों का कहना है कि वेतन विसंगति को दूर करने की बात मोदी गारंटी में वर्तमान सरकार ने खुद अपने संकल्प पत्र में लिखा है. ऐसे में अपनी इन्ही मांगो को लेकर प्रदेश के 1 लाख 80 हजार शिक्षक आज 24 अक्टूबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में बड़ा धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. बता दें, संविलियन आंदोलन के बाद यह पहला आंदोलन होगा, जिसमें सभी प्रमुख शिक्षक संगठन एक साथ एक मंच पर आकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा बनाकर आंदोलन कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा की 5 सूत्री मांगें — 0- मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर कर सभी एलबी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जाए. 0- पुनरीक्षित वेतनमान में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन का निर्धारण किया जाए. 0- पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए सभी शिक्षक को पुरानी पेंशन को निर्धारित करते हुए भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 के जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जाए. 0- उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा डबल बैच द्वारा पारित निर्णय के तहत सभी पात्र शिक्षकों के लिए क्रमोन्नति समयमान का विभागीय आदेश जारी किया जाए. 0- शिक्षक और कर्मचारियों को केंद्र के समान 1 जुलाई 2024 से 3% महंगाई भत्ता दिया जाए. जुलाई 2019 से देयतिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ और सीजीपीएफ खाता में किया जाए. recent visitors 50

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और एकेएस यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू, युवाओं को देंगे प्रशिक्षण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा में रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के न्यूजलेटर ‘ऑफबीट मध्य प्रदेश’ का विमोचन किया। इस न्यूजलेटर का उद्देश्य राज्य के पर्यटन स्थलों की व्यापक जानकारी प्रदान करना और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना है। हर तीन महीने में प्रकाशित होने वाले इस न्यूज लेटर में मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक, और धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी दी जाएगी। मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल, नीतियों, आयोजन और सम-सामयिक गतिविधियों के प्रचार प्रसार के लिए प्रकाशन किया जा रहा है। एपी टूरिज्म की वेबसाइट पर भी दिखेगा न्यूजलेटर पर्यटन क्षेत्र के देश और विदेश के हितधारक, मीडिया और जनसामान्य को मध्य प्रदेश पर्यटन की उपलब्धियों और नवाचार की जानकारी मिल सकेगी। इस न्यूजलेटर को मध्य प्रदेश पर्यटन की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। पर्यटन गतिविधियों से स्थानीय स्तर पर बढेंगे रोजगार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फेन सेन्चूरी, मंडला में स्थित इकाई के संचालन के लिए स्वीकृति पत्र (लेटर ऑफ अवॉर्ड) अंश इन्फ्रास्ट्रक्चर और डेवलपर्स रायपुर को सौंपा। मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा 30 वर्ष के लिए पीपीपी मोड में संचालित करने के लिए सौंपा है। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का विकास होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार में वृद्धि होगी। पर्यटन प्रबंधन के क्षेत्र में कौशल विकास मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड (एमपीटीबी) और एकेएस यूनिवर्सिटी, सतना के एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य सतना और रीवा क्षेत्र में पर्यटन प्रबंधन और आतिथ्य क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार क्षमता को बढ़ावा देना है। दोनों संस्थाएं मिलकर पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार के क्षेत्र में प्रशिक्षण, पाठ्यक्रम विकास, इंटर्नशिप के माध्यम से रोजगार एवं स्व-रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करेंगी। एमपी के पर्यटन स्थलों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। ऑफ बीट मध्य प्रदेश न्यूजलेटर के माध्यम से देश-विदेश के पर्यटकों को राज्य के पर्यटन स्थलों की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। न्यूजलेटर में पर्यटन से जुड़े पहलुओं पर होगा फोकस न्यूजलेटर राज्य के पर्यटन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर फोकस करेगा, जिसमें टाइगर रिजर्व, नेशनल पार्क, विरासत स्थल, धार्मिक स्थल और पारंपरिक गांव सहित पर्यटन नीतियां और नवाचार की जानकारी शामिल होगी। इसके साथ ही एकेएस यूनिवर्सिटी, सतना के साथ हुआ एमओयू क्षेत्रीय विकास, उद्यमिता को बढ़ावा देने और समुदायों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सतना और रीवा के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में रोजगार की नई संभावनाएं पैदा करेगी। recent visitors 55

पारिस्थितिक तंत्र में आई समृद्धि, छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार के बारनावापारा अभयारण्य में मिली नई तितलियां

बलौदाबाजार। बारनावापारा वन्यजीव अभयारण्य में आयोजित बटरफ्लाई मीट के दौरान छात्रों, शोधार्थियों और पर्यावरणविदों ने तितलियों की ऐसी प्रजातियों की खोज की. इन नई प्रजातियों की पहचान से अभयारण्य की पारिस्थितिक तंत्र की समृद्धि और विविधता का संकेत मिलता है. विशेषज्ञों का मानना है कि इन नई तितलियों का अध्ययन करने से पारिस्थितिकी तंत्र के विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद मिलेगी. बारनावापारा वन्यजीव अभयारण्य में आयोजित बटरफ्लाई मीट के दौरान छात्रों और शोधकर्ताओं की टीम ने बटरफ्लाई के जीवन चक्र को पूरा होते देखा. मीट के समापन पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीता गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र संचालक उदन्ती सीतानदी टायगर रिवर्ज रायपुर सातोविशा समाजदार और डीएफओ मयंक अग्रवाल शामिल हुए. बारनवापारा अभयारण्य में बटरफ्लाई मीट के आयोजन का उद्देश्य अभ्यारण्य के पारिस्थितिकी तंत्र और तितलियों की विविधता का अध्ययन करना था. इस मीट में छात्रों, पर्यावरणविदों और शोधकर्ताओं ने मिलकर तितलियों की विभिन्न प्रजातियों का सर्वेक्षण किया. वन विभाग का लक्ष्य न केवल तितलियों की नई प्रजातियों की पहचान करना था, बल्कि उनके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाना भी था. मुख्य वन संरक्षक संजीता गुप्ता ने बताया कि हम प्रयास कर रहे हैं कि दिसंबर माह में बर्ड सर्वे का आयोजन हो. बारनवापारा अभ्यारण्य में पक्षी विहार बनाया गया है, जहां पर बड़ी संख्या में स्थानीय पक्षी हर समय मौजूद रहते हैं. इसके अलावा ठंड के मौसम में विदेशी पक्षियों का आगमन भी होता है, इसलिए इस बार पक्षियों की गणना भी की जाएगी. यह गणना दिसंबर और जनवरी माह के मध्य किया जाएगा. इस आयोजन में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा. मुख्य वन संरक्षक सातोविशा समाजदार ने कहा कि जंगल को जंगल की तरह रखना जरूरी है. तितलियाँ और पक्षी वातावरण में होने वाले परिवर्तन की पहले ही सूचना दे देती है. आज पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है, जिसको बचाने के लिए जंगल का होना आवश्यक है, बगीचे से काम नहीं चलेगा. पशु-पक्षियों के साथ जंगल नितांत आवश्यक है. बारनवापारा अभयारण्य के अधीक्षक आनंद कुदरया, परिक्षेत्र अधिकारी बारनवापारा सुनिल खोब्रागढ़े, परिक्षेत्र अधिकारी कोठारी जीवन लाल साहू, परिक्षेत्र सहायक बारनवापारा गितेश बंजारे, परिक्षेत्र सहायक रामपुर गोपाल प्रसाद वर्मा, पूर्णिमा वर्मा, नंद कुमार बघेल, नेहरू राम निषाद ने प्रतिभागियों को बारनवापारा अभयारण्य के अलग-अलग स्थानों का दौरा कराया गया. recent visitors 59

25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री जनमन योजना का फीडबैक लेंगी

रायपुर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के अपने दूसरे प्रवास पर 25 अक्टूबर 2024 को रायपुर आ रही हैं। इस यात्रा के दौरान, वह प्रधानमंत्री जनमन योजना का फीडबैक लेने के साथ-साथ प्रदेश की आदिवासी संस्कृति और विकास योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगी। राष्ट्रपति नवा रायपुर में आदिवासियों से मुलाकात करेंगी, जिसमें वह उनके अनुभव और योजनाओं की जानकारी को टटोलेंगी। इस अवसर पर, राष्ट्रपति आदिवासी संस्कृति पर आधारित किताबों का विमोचन भी करेंगी, जो इस समुदाय की समृद्ध विरासत को प्रकट करती हैं। राष्ट्रपति मुर्मू का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा। 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद, वह तुरंत रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी, जो सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। इसके बाद, वह दोपहर 1 बजे एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी। राजभवन में कुछ समय बिताने के बाद, राष्ट्रपति दोपहर 3 बजे एनआईटी रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इसके बाद, शाम 4:30 बजे नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। द्रौपदी मुर्मू शाम 6 बजे राजभवन लौटकर रात्रि विश्राम करेंगी। पुरखौती मुक्तांगन ओपन संग्रहालय में राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए 24 और 25 अक्टूबर को इसे बंद रखने का निर्णय लिया गया है। आवश्यक मरम्मत और साफ-सफाई के बाद, संग्रहालय 26 अक्टूबर से फिर से खुल जाएगा। राष्ट्रपति का 26 अक्टूबर का कार्यक्रम भी महत्वपूर्ण रहेगा। सुबह 9:00 बजे वह रायपुर के विवेकानंद सरोवर का दौरा करेंगी, और फिर 10:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए रवाना होंगी। वहां, वह सुबह 11:00 बजे आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 1:30 बजे भिलाई से लौटकर, वह रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा और आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। अंत में, शाम 5:00 बजे राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। 25 अक्टूबर का कार्यक्रम 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंंचेगी। राष्ट्रपति सुबह 11:30 बजे रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 1 बजे एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी। यहां से दोपहर 3 बजे एनआइटी रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। फिर शाम 4:30 बजे नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात करेंगी। द्रौपदी मुर्मू शाम छह बजे राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। 26 अक्टूबर का कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे रायपुर के विवेकानंद सरोवर का दौरा करेंगी। सुबह 10:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। सुबह 11:00 बजे आइआइटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 1:30 बजे भिलाई से रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी। दोपहर 3:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा और आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम 5:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगी। recent visitors 99

आज और कल निकालेंगे रैली, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण के कांग्रेस-बीजेपी प्रत्याशी ने शुभ मुहूर्त में भरे नामांकन

रायपुर. रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशी ने शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस के आकाश शर्मा और भाजपा के सुनील सोनी ने एक साथ आज नामांकन भरा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा 24 अक्टूबर को और बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी 25 अक्टूबर को रैली निकालकर फिर से नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के समय दोनों का आमना-सामना हुए, तो कांग्रेस प्रत्याशी आकाश ने सुनील सोनी और बृजमोहन अग्रवाल का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं अब तक रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए 10 निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इसमें से एक राइट टू रिकाल पार्टी से अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। हालांकि इस सीट में सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच होने वाला है। अब तक किसी निर्दलीय उम्मीदवार ने या न किसी तीसरे पार्टी ने दमखम के साथ कदम रख पाया है। रायपुर नगर दक्षिण उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभी तक दस उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 22 अक्टूबर को निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में नंदिनी नायक, रवि भोई, सैय्यद मुस्लीम, नासीर मोहम्मद, रिजवाना, जुगराज जगत, राईट टू रिकाल पार्टी से चम्पालाल पटेल ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। दूसरी ओर 21 अक्टूबर को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में शबिस्ता खान, सुषमा अग्रवाल, महेंद्र कुमार बाघ ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। रायपुर नगर दक्षिण उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट उप चुनाव 2024: फैक्ट फाइल 0- उप चुनाव- 13 नवंबर 0- मतगणना- 23 नवंबर 0- नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 0- नामवापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर recent visitors 79

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती, छत्तीसगढ़-सक्ति में जहर का सेवन कर स्कूल पहुंची 10वीं की छात्रा

सक्ति. सक्ति जिले में 10 वीं की छात्रा ने जहर का सेवन कर स्कूल पहुंची है। तबियत खराब होने पर सीएचसी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया,किस कारण से 10 वीं की छात्रा ने जहर सेवन किया है अभी पता नहीं चला सका है। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी अनुसार आज बुधवार को जैजैपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 10वीं की छात्रा नाबालिग लड़की  स्कूल पहुंची थी। इस दौरान तबियत बिगड़ी और उल्टी होने पर स्कूल प्रबंधक ने उपचार के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जहर सेवन करने की बात सामने आई, नाबालिक लड़की का उपचार जारी है मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी, पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है,किस कारण से जहर सेवन किया है अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। recent visitors 64

रायपुर दक्षिण उपचुनाव, आकाश शर्मा को बाहरी बताकर भाजपा ने किया छत्तीसगढ़ियों का अपमान: पूर्व सीएम बघेल

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने आज नामांकन भरा. शर्मा की नामांकन रैली के बहाने कांग्रेस ने अपनी ताकत दिखाई. रैली में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई दिग्गज नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए. नामांकन रैली से पहले गांधी मैदान में कांग्रेस की सभा हुई, जिसमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला बोला. भूपेश बघेल ने कहा, झारखंड और महाराष्ट्र के साथ-साथ रायपुर दक्षिण का उप चुनाव हो रहा है. सरकार के ग्यारह महीना की नाकामी को उपचुनाव के माध्यम से आईना दिखाना है. पूरे प्रदेश में अपराध, बेरोजगारी और गरीबी बढ़ रही है. छत्तीसगढ़ की पढ़ाई निम्न स्तर पर जा रही है. रायपुर अपराध और नशा का गढ़ बन चुका है. बघेल ने कहा, इस शहर की जनता ने बृजमोहन को वोट देकर चुनाव जिताया था, लेकिन बीजेपी बृजमोहन और सुनील सोनी को निपटाने में तूल गई है. हमारे प्रत्याशी को बाहरी कहा जा रहा है, वो भी बृजमोहन अग्रवाल कह रहे हैं तो मुझे शर्म आ रही है. पूरे दक्षिण में ज्यादातर लोगों का पता बाहर का है. ये आकाश शर्मा का नहीं पूरे छत्तीसगढ़ियों का अपमान है. सुनील सोनी की झूठी उपलब्धि गिना रहे बृजमोहन : बघेल भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा के राज में नशे की गोलियां और नशे की दवाइयां बिक रही है, जिससे पूरे छत्तीसगढ़ के युवा बिगड़ रहे हैं. भाजपा के विष्णुदेव साय की सरकार में चाकूबाजी, गोलीबारी और हत्याएं हो रही है. इसके लिए जिम्मेदार सिर्फ भाजपा है. रायपुर दक्षिण में महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं. चाकूबाजी में हत्याएं, लूट डकैती हो रही है. बृजमोहन अग्रवाल सुनील सोनी की झूठी उपलब्धि गिना रहे हैं. बघेल ने कहा, महापौर, आरडीए अध्यक्ष और सांसद रहते हुए सोनील सोनी ने एक काम नहीं किया है. दक्षिण की जनता अब ऊब गई है. इस बार बदलाव तय है. हमारे प्रत्याशी युवा आकाश है, जिसके साथ पूरे दक्षिण का आशीर्वाद है. भाजपा ने बृजमोहन के चेहरे को हटा दिया और मिटा दिया है. भाजपा अब हार मान चुकी है. युवा शक्ति को हमें दिखाना है : महंत नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा, हमारे नवजवान साथी आकाश शर्मा को टिकिट मिला है तो हम सभी को युवा जोश के साथ चुनावी मैदान पर उतरना है. हमारे आलाकमान ने आकाश पर भरोसा जताया है. युवा शक्ति को हमें दिखाना है. इस बार भाजपा का इतिहास बदलेगा : बैज प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का नामांकन फॉर्म भरने आए हैं. ऐतिहासिक जनसैलाब और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति आकाश शर्मा के जीत का बहुत बड़ा संदेश दे रही है. हमारे प्रत्याशी भाजपा का इतिहास बदलकर जीत दर्ज करेंगे. recent visitors 46