Monday, July 6, 2026 4:35 am

अब इंडिगो-विस्तारा, AI की 85 फ्लाइट्स में बम की धमकी, सरकार बोली- सख्त कानून लाएंगे

नई दिल्ली विमानों को बम से उड़ाने की धमकी से जुड़े मामले थम नहीं रहे हैं. अब 85 विमानों को उड़ाने की धमकी मिली है. इनमें एअर इंडिया के 20 विमान शामिल हैं. जिन विमानों को धमकी मिली है, उनमें 20 इंडिगो, 20 विस्तारा और 25 अकासा की उड़ानें शामिल हैं. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इससे पहले दिल्ली पुलिस ने पिछले आठ दिनों में 90 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी के संबंध में आठ अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं. जिन उड़ानों को धमकी मिली हैं, उनमें अकासा, एअर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा की सेवाएं शामिल हैं. ये उड़ानें दिल्ली से विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए संचालित होती हैं. पुलिस का कहना है कि इन मामलों में जांच की जा रही है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, धमकी भरे मैसेज एक्स पर प्राप्त हुए थे जिन्हें बाद में अधिकारियों ने खारिज कर दिया. पहला मामला 16 अक्टूबर को बेंगलुरु जाने वाली अकासा की फ्लाइट को निशाना बनाने से जुड़ा आया था. एक्स के माध्यम से मिली बम की धमकी के बाद केस दर्ज किया गया था. इस विमान में 180 से ज्यादा यात्री सवार थे. विमान को दिल्ली लौटना पड़ा था. पुलिस ने अगले दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को पत्र लिखकर धमकी भरे मैसेज पोस्ट करने वाले अकाउंट की डिटेल मांगी थी. दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की विभिन्न टीमें उड़ानों पर जारी खतरों को लेकर एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गतिविधियों पर नजर रख रही हैं. एक हफ्ते से भी कम समय में 170 से अधिक उड़ानों को बम की धमकी मिली है. इस बीच, सरकार एयरलाइनों को बम की धमकियों से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई की योजना बना रही है, जिसमें अपराधियों को नो-फ्लाई सूची में डालना भी शामिल है. विमानों को धमकी से निपटने के लिए सख्त कानून लाने की तैयारी केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने  कहा- ऐसी धमकी देने वालों के नाम ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में शामिल किए जा सकते हैं। सरकार विमानन सुरक्षा नियमों और नागरिक विमानन सुरक्षा के विरुद्ध गैरकानूनी कृत्यों का दमन अधिनियम, 1982 में संशोधन की योजना बना रही है। उन्होंने कहा- नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) इस मुद्दे पर लगातार गृह मंत्रालय के संपर्क में है। धमकियों को लेकर केंद्र सरकार के 4 एक्शन     एयर मार्शल की संख्या दोगुनी: केंद्र सरकार ने 16 अक्टूबर को फ्लाइट्स में एयर मार्शलों की संख्या दोगुनी करने का फैसला किया। इसी दिन गृह मंत्रालय ने फर्जी धमकियों को लेकर एविएशन मिनिस्ट्री से रिपोर्ट मांगी। CISF, NIA और IB को भी रिपोर्ट देने को कहा गया है।     एयरलाइंस के CEOs के साथ बैठक: ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने 19 अक्टूबर को सभी एयरलाइंस के CEOs के साथ बैठक की। इसमें झूठी धमकियों से निपटने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही यात्रियों की असुविधा और एयरलाइंस के नुकसान पर भी बात हुई।     DGCA प्रमुख को हटाया: केंद्र ने 19 अक्टूबर को DGCA चीफ विक्रम देव दत्त को पद से हटाते हुए कोयला मंत्रालय में सचिव बना दिया। इस बदलाव को धमकी वाले मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है।     मुंबई और कोच्चि से 2 अरेस्ट: मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। दोनों ने इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी दी थी। वहीं, केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर सोमवार को एक यात्री को बम की धमकी देने के आरोप में हिरासत में लिया गया। धमकियों से हफ्तेभर में ₹200 करोड़ से ज्यादा का नुकसान विमान में बम होने की सूचना मिलने पर फ्लाइट को अपने निर्धारित एयरपोर्ट के बजाय नजदीकी एयरपोर्ट पर उतारा जाता है। इससे ईंधन की खपत तो ज्यादा होती ही है, विमान की दोबारा जांच करने, यात्रियों को होटलों में ठहराने और उन्हें उनके मंजिल तक पहुंचाने के लिए भी व्यवस्था करनी पड़ती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इन सब पर करीब 3 करोड़ रुपए तक खर्च होते हैं। इस हफ्ते विस्तारा, एअर इंडिया, इंडिगो, अकासा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और अलायंस एयर की 70 से ज्यादा घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को धमकी मिल चुकी है। धमकियों की वजह से अब तक 200 करोड़ रुपए तक का नुकसान हो चुका है।   recent visitors 72

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 121 कार्मिकों को 35 वर्षीय चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, प्रबंधक, निज सहायक, कार्यालय सहायक, शीघ्रलेखक, वरिष्‍ठ परीक्षण सहायक, सहायक मानचित्रकार एवं फार्मासिस्‍ट संवर्ग के कुल 121 कार्मिकों को 35 वर्षीय चतुर्थ समयमान वेतनमान के आदेश जारी किए गये हैं। कंपनी द्वारा जारी आदेश में 37 सेवानिवृत्त कार्मिक भी शामिल हैं, जिनको 35 वर्षीय चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया है। लाभ प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में कंपनी मुख्‍यालय सहित क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल एवं ग्‍वालियर के अधीन आने वाले वृत्‍त एवं संभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं।   recent visitors 54

शिफ्टिंग की बजाय रेलवे ने काट दिए कई वृक्ष, मौके पर मिले ठूंठ और लकड़ियों के टुकड़े

बिलासपुर वृक्षों की शिफ्टिंग की सूचना देकर रेलवे हरियाली ही साफ कर दी। मौके पर मिले ठूंठ और लकड़ियों के टुकड़े इसका प्रमाण है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के इस मामले की शिकायत मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्हें बड़ी संख्या में ठूंठ मिले। इसके अलावा कटाई के संबंध में जब मौके पर मौजूद ठेकेदार व कर्मचारियों से अनुमति के दस्तावेज मांगें तो वह नहीं उपलब्ध करा सके। हालांकि कुछ पेड़ों को नई जगह पर शिफ्ट किया गया। टीम ने उस जगह का भी मुआयना किया। लेकिन, अधिकांश वृक्ष सूख चुके थे। जिसे देखकर विभाग का अमला नाराज हुआ। उन्होंने कहा कि पेड़ एक से दूसरी जगह पर स्थानांतरित करना आसान नहीं होता है। यह वृक्ष भी जीवित रहेंगे या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है। जिस जगह पर हरे- भरे वृक्षों के ठूंठ व कटी लकड़ियां मिलीं है, दरअसल वहां रेलवे वंदे भारत ट्रेनों के बेहतर रखरखाव के लिए डिपो का निर्माण करा रही है। स्थानांतरित की बजाय रेलवे पेड़ों को काट दिया। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद बुधवार को बिलासपुर वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर अन्य वनकर्मियों को लेकर जांच करने पहुंचे। टीम पहले उस जगह पर पहुंची, जहां से वृक्षों को स्थानांतरित करने की बात कही जा रही थी। एफसीआई गोदाम के इस हिस्से में टीम को कई वृक्षाें के ठूंठ नजर आए। इतना ही नहीं वृक्षों की कटाई के बाद लकड़ियां एक किनारे डंप की गई थी। कुछ दूर आगे भारी मात्रा में वृक्षों के ऊपरी हिस्से की कटी डंगाल पड़ी हुई थी। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कितनी बड़ी संख्या में वृक्षों की कटाई की गई है। हालांकि इस जगह पर रेलवे ने कुछ पेड़ शिफ्ट किए हैं। लेकिन, वह भी सूख गए है। वृक्षों को देखकर टीम हैरान भी रही। उनका कहना था कि रेलवे ने वृक्षों को उखाड़कर यहां लगा दिया। इससे रिप्लांट किसी भी सूरत में सफल नहीं हो सकता। वन विभाग रेलवे ने किसी तरह अनुमति नहीं ली है। विभाग ने बताया इन प्रक्रियाओं का करना होता है पालन, जो नहीं किया     किसी भी पेड़ दोबारा लगाने के लिए उखाड़ा नहीं जाता बल्कि खोदकर निकाले जाते हैं ताकि जड़ के साथ मिट्टी भी निकले।     जहां पेड़ लगने हैं, वहां की मिट्टी और जहां पहले लगे थे, उन दोनों की मिट्टी परीक्षण कराया जाता है। मिलान होने पर प्लांटेशन होता है। परीक्षण लैब में कराना है।     पुराने जगह से ज्यादा के हिस्से में प्लांटेशन करने के लिए गड्डा खोदा जाता है।     पटाव के लिए वहीं मिट्टी लानी पड़ती है। इसके बाद 15 दिन तक का गोबर डाला लाता है। तब जाकर उस जगह पेड़ लगाए जा सकते हैं।     प्लांटेशन का समय जून व जुलाई का महीना होता है।     दोबारा पेड़ लगाने के लिए उसे उखाड़ने के 90 मिनट बाद रोपण करना अनिवार्य होता है।     डंगालों की छटाई होनी चाहिए। ताकि तेज हवा या अन्य कारणाें से पेड़ की जड़ न हिले। ट्रैक्टर से हो रहा था परिवहन जांच के दौरान टीम को एक ट्रैक्टर भी नजर आया। जब चालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि इसी से कटे पेड़ों की लकड़ियों का परिवहन कर रहा है। रेलवे ने शिफ्टिंग की योजना बनाई थी तो पेड़ काटकर लकड़ियों को कहा डंप किया जा रहा है, यह भी जांच का विषय है। recent visitors 57

ज्वेरेव ने गिरोन को हराकर वियना क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

वियना एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने एर्स्टे बैंक ओपन टेनिस के प्री-क्वार्टर फाइनल यहां मार्कोस गिरोन को 6-2, 7-5 से शिकस्त दी। रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज जर्मनी के इस खिलाड़ी की यह मौजूदा साल की 61वीं जीत है। इससे उन्होंने 2018 में दर्ज 60 जीत की अपनी रिकॉर्ड में सुधार किया। ज्वेरेव के सामने क्वार्टर फाइनल में लोरेंजो मुसेटी की चुनौती होगी। गेल मोनफिल्स के बीमारी के कारण अपने दूसरे दौर के मैच से हटने से मुसेटी ने अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की। ग्रिगोर दिमित्रोव ने झांग झिझेन को 6-4, 7-5 से हराया। बल्गारिया के तीसरी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी को अंतिम आठ में जगह बनाने के लिए  टॉमस मचाक से भिड़ना होगा। ब्रैंडन नकाशिमा और करेन खाचानोव भी अपने अपने मुकाबले जीत कर आगे बढ़ने में सफल रहे।   recent visitors 65

मौके पर हुई मौत, छत्तीसगढ़-महासमुंद में 6 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा

महासमुंद. जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई. सीमेंट से भरी एक ट्रक ने 6 साल की मासूम बच्ची को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर फुलवारी चौक के पास हुई. मृतक बच्ची, कुमारी दीक्षा गुप्ता, अपने घर से सामान लेने निकली थी और सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान रायपुर से सीमेंट लेकर ओडिशा जा रही आयरन ट्रेडर्स की ट्रक (क्रमांक CG 04 MC 7433) ने उसे कुचल दिया. दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक और सह चालक दोनों मौके से फरार हो गए. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है. इस घटना ने स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. recent visitors 96

गत चैंपियन नोवाक जोकोविच पेरिस मास्टर्स से हटे

पेरिस गत चैंपियन नोवाक जोकोविच ने अगले सप्ताह होने वाले पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। आयोज इस 37 साल के खिलाड़ी ने पिछले सप्ताह ‘सिक्स किंग्स स्लैम’ प्रदर्शनी टूर्नामेंट में भाग लिया था। आयोजकों ने जोकोविच के हटने का कोई कारण नहीं बताया है। रैंकिंग में सबसे लंबे समय तक शीर्ष स्थान रहे सर्बिया के इस खिलाड़ी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि, ‘‘मुझे उन सभी लोगों के लिए खेद है जो मुझे वहां खेलते हुए देखना चाहते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वहां सात खिताब जीतने के दौरान मेरी कई अच्छी यादें हैं और उम्मीद है कि अगले साल वापस आऊंगा।’’ जोकोविच ने पेरिस इनडोर टूर्नामेंट में रिकॉर्ड सात खिताब जीते हैं। उनके इसमें नहीं खेलने के फैसले से साल के अंत में होने वाले एटीपी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने की संभावनाओं को झटका लग सकता है। इसमें शीर्ष आठ खिलाड़ी शामिल होंगे। चौबीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच फिलहाल एटीपी फाइनल्स की दौड़ में छठे स्थान पर हैं। जननिक सिनर, कार्लोस अलकराज, अलेक्जेंडर ज्वेरेव और डेनियल मेदवेदेव ने 10 से 17 नवंबर तक होने वाली आयोजन के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया है।     recent visitors 56

सोशलाइजिंग से थक गई हैं अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा

  मुंबई, अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा अपनी सोशल लाइफ से थक गई हैं। सान्या ने कहा कि केवल दो दिनों में उन्हों ने एक साल की सामाजिक गतिविधियां पूरी कर ली हैं। सान्या मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी समेत कई पार्टियों और समारोहों में शामिल होती रही हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपनी कार की पिछली सीट पर काले रंग की ड्रेस पहने बैठी हैं। तस्वीर में अभिनेत्री थम्स अप करते मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं। कैप्शन में सान्या ने लिखा, “पूरे साल की सोशलाइजिंग दो दिनों में पूरी कर ली”। उनके करियर पर नजर डालें तो अभिनेत्री वरुण धवन, जाह्नवी कपूर और मनीष पॉल के साथ “सनी संस्कारी की तुलसी कुमार” में काम कर रही हैं। “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” कथित तौर पर “बद्रीनाथ की दुल्हनिया” का सीक्वल है। इस फिल्म में वरुण और शशांक खेतान फिर से साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्हों‘ने “हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया” और “बद्रीनाथ की दुल्हनिया” में काम किया था। वह आरती कदव द्वारा निर्देशित “मिसेज” में भी नजर आएंगी। फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसे कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि वह अपनी राह पर चलने की कोशिश करती है। “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” और “मिसेज” के अलावा सान्या के पास वरुण अभिनीत “बेबी जॉन” है। एक्शन थ्रिलर का निर्देशन कलीज ने किया है और “जवान” निर्माता एटली ने इसका निर्माण किया है। यह फिल्म एटली की 2016 की तमिल फिल्म “थेरी” की आधिकारिक रीमेक है। इसमें कीर्ति सुरेश भी हैं, जो वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ के साथ हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। दिल्ली में जन्मी, 32 वर्षीय स्टार ने 2016 में आमिर खान अभिनीत “दंगल” से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें ‘पटाखा’, ‘बधाई हो’, ‘लूडो’, ‘शकुंतला देवी’, ‘जवान’, ‘सैम बहादुर’, ‘पगलैट’, ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ और ‘कथल’ जैसी कुछ फिल्मों में देखा गया।     recent visitors 92