Sunday, July 5, 2026 9:47 pm

जगमग दीपावली के लिए शहर वृत्त भोपाल में निर्माण कार्य पूर्ण

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के शहर वृत्त भोपाल ने दीपावली त्यौहार के मद्देनजर निर्माण तथा संधारण कार्यों को पूर्ण कर लिया है। इससे उपभोक्ताओं को रोशनी के पर्व दीपावली पर निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। शहर वृत्त भोपाल के अंतर्गत 2 स्थानों पर 33 के.व्ही. लाईन पर LILO अरेजमेन्ट का कार्य पूर्ण किया गया। साथ ही 3 उपकेन्द्रों ए.के.व्ही.एन, ई-8 एवं रोहितास उपकेन्द्रों में अति भारित पॉवर ट्रॉसफार्मरों की क्षमता वृद्धि 05 एमवीए से 10 एमवीए की गई। कंपनी द्वारा शहर वृत्त भोपाल के अंतर्गत अधिक भार वाले क्षेत्रों को चयनित कर कुल 170 स्थानों पर अतिरिक्त वितरण ट्रॉसफार्मरों की स्थापना की गई है। इसके साथ ही 3 स्थानों पर वितरण ट्रॉसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य पूर्ण किया गया है। वहीं 147 स्थानों पर पुराने तारों के बदले कुल 40.5 कि.मी. केबल का कार्य किया गया है, जबकि शहर वृत्त के 57 स्थानों पर कुल 8.5 कि.मी केबल की क्षमता वृद्धि का कार्य पूर्ण किया गया है। इससे निम्न दाब उपभोक्ताओं को पर्याप्‍त वोल्‍टेज पर बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी । कंपनी ने बताया कि शहर वृत्त भोपाल के अंतर्गत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत प्रदाय किये जाने के लिये 87 उपकेन्द्रों , 201 पॉवर ट्रॉसफार्मर, 60 नं. 33 के.व्ही. फीडर, 315 नं. 11 के.व्ही. फीडर एवं 3386 नं. वितरण ट्रॉसफार्मरों एवं 2380 कि.मी. निम्नदाब लाइनों का मानसून पश्‍चात संधारण पूर्ण कर लिया गया है। गौरतलब है कि इसके लिए शहर वृत्त अंतर्गत अधिकारियो एवं कर्मचारियों द्वारा सायं काल में वितरण ट्रॉसफार्मरो के लोड रिकार्ड की कार्यवाही की गई है, जिसके दौरान अति भारित अथवा अनबैलेंस लोड पाये जाने पर कुल 532 वितरण ट्रॉसफार्मरों के लोड को बैलेंस करने की कार्यवाही की गई है। इससे दीपावली के त्यौहार के दौरान निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।   recent visitors 50

राष्ट्रपति केदो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के संबंध में राज्यपाल ने तैयारियों की समीक्षा की

रायपुर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राजभवन में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि अधिकारियों-कर्मचारियों को जो दायित्व सौंपे गए है उनको पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 25 और 26 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजभवन में ठहरेंगी। इस दौरान राजभवन द्वारा की गई सभी व्यवस्थाओं की तैयारी के संबंध में श्री डेका को अवगत कराया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। recent visitors 52

रतलाम का सीएम राइज स्कूल विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्कूल घोषित, मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल मध्यप्रदेश के रतलाम का विनोबा सीएम राइज स्कूल ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार, 2024’ के ‘नवाचार’ श्रेणी में प्रथम स्‍थान पर घोषित हुआ है। लंदन स्थित T-4 एजुकेशन संस्‍था ने आज विभिन्‍न श्रेणियों में विश्‍व के सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कूलों की घोषणा की। इस उपलब्धि पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाला की टीम और स्‍कूल शिक्षा विभाग को बधाई दी है। स्‍कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने सीएम राइज विद्यालय रतलाम के सभी सहयोगियों एवं स्‍कूल शिक्षा विभाग को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। स्‍कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि, यह ऐतिहासिक उपलब्धि केवल राज्य के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सीएम राइज विनोबा ने दुनिया के स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब जीता है। इस पुरस्कार की दौड़ में भारत के अलावा अमेरिका, यूके, स्पेन, ब्राजील, केन्या और थाईलैंड जैसे देशों से लगभग 1000 विद्यालय शामिल थे। T-4 संस्‍था के द्वारा इस अवार्ड की सम्‍मान निधि के तहत सीएम राइज़ विनोबा स्‍कूल रतलाम को 10 हज़ार यू.एस. डॉलर (लगभग 8 लाख 40 हज़ार रूपये) प्रदान किए जायेंगे। शिक्षकों के सतत विकास के लिए साप्ताहिक प्रशिक्षण सत्र। ऑनलाइन शिक्षण सामग्री का उपयोग जो न केवल शिक्षकों के विकास बल्कि छात्रों की शिक्षा को भी सशक्त करता है। बच्चों की शिक्षा में माता-पिता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वर्चुअल संवाद। गूगल फॉर्म के माध्यम से दैनिक उपस्थिति ट्रैक करने की तकनीक।    शिक्षकों के लिए संरचित मान्यता प्रणाली, जो उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करती है।     शिक्षकों के बीच सहयोगी और सकारात्मक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए, टीम निर्माण की नियमित गतिविधियाँ। इस पुरूस्‍कार ने भारत के सरकारी स्कूलों की क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया है। साथ ही, यह भी साबित किया है कि दूर-दराज के आदिवासी क्षेत्रों में भी विश्व-स्तरीय शिक्षा संभव है। सीएम राइज विनोबा स्कूल ने “नवाचार” श्रेणी में अपनी साहसिक और नवाचारी पद्धतियों के माध्यम से यह साबित किया है कि शिक्षा का स्तर कहीं भी और किसी भी परिस्थिति में उच्चतम हो सकता है। स्‍कूल शिक्षा सचिव डॉ. संजय गोयल ने बताया कि, लंदन स्थित T-4 एजुकेशन द्वारा आयोजित विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार उन स्कूलों को वैश्विक मंच देते हैं जिन्होंने शिक्षा में अग्रणी होकर अपने छात्रों और समुदायों पर सकारात्मक प्रभाव डाला। सीएम राइज विनोबा की यह वैश्विक पहचान उसके शिक्षकों, स्कूल लीडर्स एवं समुदाय की दूरदर्शी सोच, अटूट समर्पण और अनुकरणीय प्रयासों का प्रतिफल है। यह उपलब्धि हमें कई चरणों से गुजरने के बाद मिली है। सर्व प्रथम इस पुरस्कार के लिए हमारे तीन विद्यालयों ने नामांकन किया था। कई चरण के साक्षात्कार के बाद उनमे से 2 विद्यालय सीएम राइज विद्यालय झाबुआ का “शैक्षणिक प्रक्रिया में स्वस्थ्य जीवन शैली” एवं सीएम राइज विद्यालय विनोबा रतलाम का“नवाचार” श्रेणी में शीर्ष 10 में चयन हुआ। उसके बाद हमारा एक विद्यालय सीएम राइज रतलाम ने शीर्ष तीन में स्थान हासिल करने के साथ-साथ फाइनल में जगह बनाई और अंतत: यूनाइटेड किंगडम एवं थाईलैंड के विद्यालय से हुई प्रतिस्पर्धा में अपनी श्रेणी में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। सीएम राइज विनोबा ने कई नवाचारी पहलें लागू की हैं जिसकी वजह से वह इस अद्भुत विजय का हकदार बना। राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में स्थित इस स्कूल की यह जीत, मध्य प्रदेश सरकार की शिक्षा में परिवर्तन के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाती है। स्कूल शिक्षा विभाग के नेतृत्व में, शिक्षकों के सतत विकास के प्रयासों ने छात्रों के लिए उच्च-स्तरीय और सजीव शिक्षण कक्षाओं की नींव रखी है, जिसे आज वैश्विक मंच पर मान्यता मिली है। इस उपलब्धि में सीएम राइज स्कूल कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक भागीदार के रूप में कार्यरत सहयोगी संस्‍था पीपल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पीपल संस्‍था ने सीएम राइज़ विद्यालयों के लिये स्कूल प्रक्रियाओं के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएँ (SOPs) तैयार करने और स्कूल लीडर्स की क्षमता को मजबूत करने तक में स्‍कूल शिक्षा विभाग का सहयोग किया है। पुरूस्‍कारों की घोषणा करते हुए T-4 एजुकेशन के मुख्य कार्यकारी सचिव और सह-संस्थापक, श्री विकास पोटा ने सीएम राइज विनोबा की टीम और मध्यप्रदेश सरकार को बधाई देते हुए कहा, यह उपलब्धि दर्शाती है कि भारत के सरकारी स्कूलों में विश्व-स्तरीय शिक्षा का निर्माण हो रहा है। यह पूरी दुनिया के शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है। recent visitors 52

पीएम जन-मन में 5,481 पीवीटीजी बहुल गांवों में हो रहा समग्र विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) योजना के जरिये प्रदेश में निवासरत् बैगा, भारिया एवं सहरिया विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों (पीवीटीजी) को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के महती प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य सरकार ने ऐसे 5,481 गांव चिन्हित किये हैं, जहाँ पीवीटीजी आबादी बहुतायत में निवास करती है। इन गांवों में केन्द्र एवं राज्य सरकार के 9 मंत्रालय/विभाग, अपनी 11 प्रकार की नागरिक सुविधाओं की आपूर्ति को सहज और सुगम तरीके से उपलब्ध कराकर इनका कायाकल्प कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य जिलों में कुल 7 हजार 300 करोड़ रुपए की लागत से नये स्वास्थ्य केन्द्रों, छात्रावासों, बहुउद्देशीय केंद्रों, सड़कों, पुलों और आवासों सहित अन्य प्रकार के निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। इससे प्रदेश के 24 जिलों में निवास करने वाले बैगा, भारिया एवं सहरिया विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के 11 लाख 35 हजार से अधिक भाई-बहन लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि इन जनजातियों की बसाहट वाले जिलों में "सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0" योजना के अंतर्गत नवीन आंगनवाड़ी केन्द्रों की स्थापना कर इनका सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों के ऐसे मजरे टोले, जिनकी जनसंख्या 100 या अधिक है और जहां आंगनवाड़ी केन्द्र नहीं है, वहां भी नए केन्द्र खोले जा रहे हैं। अभियान के तहत सभी पात्र पीवीटीजी परिवारों को पक्का घर देकर इनकी आबादी बहुल गांव तक पहुंच मार्गों का निर्माण सहित नये वन-धन विकास केन्द्र आदि नव निर्माण कर इन जनजातियों के कौशल प्रशिक्षण के भी विशेष प्रयास किये जा रहे है। इसी प्रकार धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के जरिये केन्द्र और राज्य सरकार ने पीवीटीज के अलावा अन्य सभी जनजातियों के समग्र विकास का खाका तैयार कर लिया है। सरकार ने इस अभियान में 11 हजार 377 जनजातीय बहुल गांवों को विकास की धारा से जोड़ने की योजना बनाई है। इन गांवों में केन्द्र व राज्य सरकार के 18 मंत्रालय/विभाग 25 प्रकार की जन-सुविधाओं की सहज आपूर्ति करेंगे। इस अभियान में प्रदेश की पूरी जनजातीय आबादी को स्कीम कवर में ले लिया गया है। केन्द्र सरकार के संबंधित मंत्रालय/विभाग अपनी विभागीय सेवाओं/सुविधाओं से जनजातीय समुदाय को जोड़ने और उनके विकास की दिशा में अतिरिक्त सक्रियता से कार्य करेंगे। इस अभियान में ग्रामीण विकास, जलशक्ति, विद्युत, नवीन और नवकरणीय ऊर्जा, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, महिला और बाल विकास, शिक्षा, आयुष, कौशल विकास और उद्यमिता, इलेक्ट्रानिक्स विकास और सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि और किसान कल्याण, पंचायती राज, पर्यटन तथा जनजातीय कार्य मंत्रालय सहित दूरसंचार, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग को अपनी विभागीय सेवायें देने शामिल किया गया है। recent visitors 56

हिमंत बिस्वा सरमा ने पुछा, हेमंत सोरेन बताएं, वो क्यों जेल गए

रांची असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को झारखंड के सीएम हि‍मंत सोरेन के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनको साजिश के तहत जेल भेजा गया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उनको साजिश के तहत जेल भेजा गया है, इस पर हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि लोग झारखंड आंदोलन और भारत के स्वाधीनता संग्राम में जेल जाते हैं। हेमंत सोरेन को बताना चाहिए कि वो जेल क्यों गए थे? ऐसे में अगर आलमगीर आलम भी कल को ये बात बोलने लगेंं, तो इसका उपाय क्या होगा? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ह‍िमंत सोरेन झारखंड आंदोलन या भारत की स्वाधीनता के कारण जेल गए होते तो वो अलग बात रहती, उनको जनता को बताना चाहिए कि वो किस लिए जेल गए? झारखंड में हुसैनाबाद नाम में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के पवित्र भूमि में हुसैनाबाद का नाम क्यों रहना चाहिए? हर जगह का अपना फ्लेवर होता है। उन्होंने कहा बिरसा मुंडा और सिद्धू कान्हू के वीर भूमि में हुसैनाबाद जैसा नाम क्यों नहीं होना चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शेयर किए गए वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि हमने दिखाया कि कांग्रेस पार्टी के अंदर दलितों की स्थिति क्या है? बाहर राहुल गांधी दिखाते हैं कि वो दलितों का समर्थन करते हैं और पार्टी में दलितों को भागीदारी देते हैं। लेकिन, अंदर खाने में दलितों को कैसे अपमानित किया जाता है, कल का केरल का वीडियो उसको दिखाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ जो हुआ, उसके बाद बताने को अब कुछ नहीं रह गया है। अब कांग्रेस पार्टी का पर्दाफाश हो चुका है। मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी में जो भी दलित समाज का नेता है या उनका समर्थन करता है, कल का वीडियो देखने के बाद कांग्रेस को लेकर उनका मन साफ हो जाना चाहिए। उस पार्टी में दलितों और पिछड़ों का कोई सम्मान नहीं है, राहुल गांधी ढोंगी हैं और ड्रामा करते हैं। recent visitors 68

श्रद्धा कपूर ने एक्टिंग पर की खुलकर बात, बताया कैसे बनीं प्रशंसकों की पसंद

नई दिल्ली,  फिल्म जगत की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी हालिया रिलीज फ‍िल्म( स्त्री 2 की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रही हैं। इस बीच अभिनेत्री ने आईएएनएस से प्रोफेशनल और पर्सनल मुद्दों पर खुलकर बात की। अभिनेत्री ने बताया कि वह बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा स्टार्स में से एक क्यों हैं? हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में कल्कि लेबल के लिए रनवे पर वॉक करने वाली अभिनेत्री ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा ‘मेरा मानना है कि इंडस्ट्री में मेरी तरक्की के पीछे कई कारण हैं। श्रद्धा ने कहा कि अलग-अलग तरह की भूमिकाएं चुनने से मुझे अपनी प्रतिभा दिखाने और दर्शकों से जुड़ने का मौका मिला है। अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी ने कहा कि अपने प्रदर्शन से प्रशंसकों के साथ वास्तविक संबंध बनाने में मदद मिली है। इसके अलावा उन्होंने आत्म-सुधार के प्रति अपने लगन को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि मुझे इन बातों ने एक कलाकार के रूप में काफी कुछ सिखाया है। इस बीच ‘स्त्री 2’ की सफलता पर बात करें तो फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 600 करोड़ बेंचमार्क, मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है और 2018 की ब्लॉकबस्टर ‘स्त्री’ की अगली कड़ी है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी अहम रोल में हैं। हाल ही में अभिनेत्री का एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें अभिनेत्री शाहरुख खान का नाम लेते हुए मजेदार अंदाज में पैपराजी को भटकाती नजर आ रही हैं। रवीना टंडन की बेटी राशा के साथ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी से बाहर निकलते हुए श्रद्धा पैपराजी से कहती नजर आ रही हैं कि अरे वो देखो शाहरुख खान, शाहरुख खान। उन्होंने ऐसा पैपराजी का ध्यान भटकाने के लिए किया, जो उन्हें घेरे खड़े थे। श्रद्धा कपूर की गिनती फिल्म जगत की हिट अभिनेत्रियों में की जाती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उनके अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। अभिनेत्री ने साल 2010 में ‘तीन पत्ती’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली हिट ‘आश्की-2’ थी। इसके बाद उनके करियर में कई उतार-चढ़ाव आए। श्रद्धा कपूर की झोली में कई हिट फिल्में हैं। इस सूची में ‘स्त्री’, ‘स्त्री-2’, ‘तू झूठी मैं मक्का’ जैसी फिल्में हैं। श्रद्धा कपूर अक्सर अपने प्रोफेशनल के साथ ही पर्सनल मुद्दों पर भी खुलकर बात करती नजर आती हैं। इसी कड़ी में हाल ही में श्रद्धा कपूर ने रिलेशनशिप पर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह रिलेशन में हैं और उन्हें अपने पार्टनर के साथ समय बिताना पसंद है। इस बीच श्रद्धा कपूर के आगामी प्रोजेक्ट पर नजर डालें तो वह ‘धूम’ की चौथी किस्त में रणबीर कपूर के साथ काम करती नजर आएंगी। recent visitors 81

मोदी कैबिनेट ने 57 किलोमीटर लंबी अमरावती रेलवे लाइन को मंजूरी दी, बिहार और आंध्र को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने गुरुवार को दो बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट ने मोदी कैबिनेट ने गुरुवार को 57 किलोमीटर लंबी अमरावती रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी है. इस रेल लाइन के निर्माण में 2245 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा. मंत्रिमंडल ने 6,798 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली दो रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी और कनेक्टिविटी प्रदान करने, यात्रा करने में आसानी, लॉजिस्टिक्‍स लागत को कम करने, तेल आयात को कम करने और कम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के लिए 5 वर्षों में पूरा किया जाएगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आंध्र प्रदेश में रेलवे का मल्टी मॉडल परिवहन बनाया जा रहा है, जिसके तहत कृष्णा नदी पर 3.2 किमी लंबा नया पुल बनाया जाएगा. इस महत्वकांक्षी परियोजना से हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता जैसे सभी महानगर को अमरावती से जुड़ जाएंगे. इसके साथ ही अमरावती स्तूप, कोंडावली गुफाएं, कई बंदरगाह भी जुड़ेंगे. इस प्रोजेक्ट से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा और पीएम मोदी ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मंजूरी दी है. इस प्रोजेक्ट के मंजूरी देकर पीएम ने आंध्र के लोगों के एक सपने को पूरा किया है. बिहार को छठ का तोहफा कैबिनेट ने बिहार को बड़ा तोहफा देते हुए उत्तर बिहार के महत्वपूर्ण रेलवे लाइन को डॉबलिंग करने को मंजूरी दे दी है. इस प्रोजेक्ट से पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, दरभंगा और मुजफ्फरपुर के साथ-साथ उत्तर पूर्व राज्यों का फायदा होगा. इस प्रोजेक्ट में 256 किलोमीटर लंबी नरकटियांग, रक्सौल, सीतामंढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर लाइन को डबल किया जाएगा, इस प्रोजेक्ट में लगभग 40 पुलों का निर्माण किया जाएगा जो उत्तर बिहार और उत्तर पूर्वी राज्यों के कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे, जिसमें 4553 करोड़ रुपये खर्च होंगे. मजबूत होगा स्पेस सेक्टर कैबिनेट से स्पेस सेक्टर को मजबूती देने के लिए इस क्षेत्र में स्टार्टअप के लिए एक हजार करोड़ का वेंचर कैप फंड स्थापित करने का ऐलान किया है. रेल मंत्री ने बताया कि इनोवेशन और स्टार्टअप इकोनॉमी को पीएम मोदी ने बदल दिया है. आज हमारे पास 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न हैं जो कि यूरोपीय संघ के अमीर देशों से कहीं ज्यादा हैं. हमारे देश की स्पेस सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है. recent visitors 153