Tuesday, July 7, 2026 5:07 am

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल विंध्य अंचल के लिए एक बड़ी आशा का केंद्र

रीवा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल विंध्य अंचल के लिए एक बड़ी आशा का केंद्र है, जहां गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीज आते हैं। यहां पदस्थ चिकित्सकों द्वारा पूरी लगन के साथ उनका इलाज भी किया जा रहा है। यह अस्पताल हृदय संबंधी चिकित्सा के लिए प्रदेश में अपना स्थान बना रहा है। अस्पताल में हृदय रोग से संबंधित चिकित्सकीय उपकरणों की पूर्ति के लिए प्राथमिकता से प्रयास किये जा रहे हैं। अस्पताल में बिस्तरों की वृद्धि के लिए भी प्रावधान किये जा रहे हैं। गंभीर बीमारियों के इलाज में बरतें अधिक तत्परता उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रीवा के चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं कि गंभीर बीमारियों के इलाज में और अधिक तत्परता बरती जाये। उन्होंने कहा कि इलाज के लिए चिकित्सकीय उपकरणों की यदि कमी हो रही हो तो उसकी भी जानकारी दें, ताकि उनकी प्राथमिकता से पूर्ति कराई जा सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि डीन मेडिकल कॉलेज से अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। नगर निगम रीवा के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. सुनील अग्रवाल, अधीक्षक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल डॉ.अक्षय श्रीवास्तव, अधीक्षक संजय गांधी अस्पताल डॉ.राहुल मिश्रा सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जिला चिकित्सालय रीवा में 13 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया तथा गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. संजीव शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ. एम.एल. गुप्ता सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।   recent visitors 54

निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को शासन की सहमति के बिना दी जा रही अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर वित्त विभाग ने तमाम मंडल, निगम और स्वशासी संस्थाओं को आदेश जारी किया गया है, जिसमें शासन के सहमति के बिना दी जा रही अन्य सुविधाओं पर तत्काल रोक लगाएं, साथ ही समीक्षा कर विभाग को जानकारी उपलब्ध कराने कहा गया है. जारी आदेश में कहा गया है कि बिना शासन की अनुमति के निगम, मंडल और स्वशासी के कर्मचारियों को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए. कर्मचारियों को वेतन भत्ते समेत अन्य सुविधाएं राज्य शासन की ओर से दी जा रही है. राज्य शासन के अनुमति के बिना कोई भी अतिरिक्त सुविधाएं न दें. recent visitors 46

iPhone 16 इंडोनेशिया में हुआ बैन: जानें क्या है कारण

Apple iPhone 16 सीरीज हाल ही में बाजार में उतारी गई थी। लेकिन इस बीच एक देश ऐसा भी है जिसने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही उस देश में मौजूद iPhone 16 को गैरकानूनी करार दिया गया है। इंडोनेशिया की तरफ से iPhone 16 की सेल पर तुरंत रोक लगाने का फैसला लिया गया है। असल में ये डिसीजन ऐपल पर हो रही है हार्ड एक्शन का हिस्सा। इंडोनेशिया की सरकार ने आरोप लगाया कि ऐपल की तरफ से उनके देश में निवेश करने की बात कही गई थी। लेकिन कंपनी ऐसा करने में अकल्पनीय साबित हुई है। एप्पल की तरफ से इंडोनेशिया की सरकार से निवेश करने की बात कही गई थी। इसके बाद कंपनी ने कुछ निवेश भी किया था, लेकिन ये अपार्टमेंट नहीं था, केवल की तरफ से कहा गया था। अब सरकार की टारप से TKDN सर्ट सप्लायर जारी नहीं किया गया है। ऐसा नहीं होने की वजह से इंडोनेशिया में ऐपल iPhone 16 की सेल नहीं हो रही है। इंडोनेशिया की सरकार की तरफ से बेचे गए निवेश का इंतजार किया जा रहा है। अभी तक ऐपल 1.48 ट्रिलियन रुपिया का निवेश कर चुका है। जबकि ऐपल की तरफ से कुल 1.71 ट्रिलियन रुपए के निवेश की बात कही गई थी। ऐसे में कंपनी में दिए गए वायदे पर कोई खास खबर नहीं है। ऐसे में सरकार ने कंपनी पर बड़ा एक्शन कर दिया है. हाल ही में ऐपल को बड़ी जीत हासिल हुई थी। टिम कुक हाल ही में जकार्ता भी गए थे। यहां उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से भी मुलाकात की थी। ऐपल के लिए ये काफी हैरान कर देने वाली खबर हो सकती है। क्योंकि टिम कुक ने जब इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से बात की थी तो यह मुलाकात काफी संदिग्ध लग रही थी। अब अचानक ऐसा फैसला कंपनी को चौंका सकता है। कुक ने बातचीत के बाद इंडोनेशिया में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की भी बात कही थी। recent visitors 69

साय कैबिनेट की बैठक 28 अक्टूबर को, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार, 28 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी. यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में दोपहर 12 बजे होगी. इस बैठक में सरकार कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है. कैबिनेट की बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन तथा कस्टम मिलिंग की नीति का अनुमोदन किया गया. मंत्रिमण्डलीय उप समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान समर्थन मूल्य पर राज्य के किसानों से नगद एवं लिंकिंग में धान खरीदी 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया. राज्य में धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी. समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कृषि विभाग द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किसान पंजीयन की प्रक्रिया जारी है, जो 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगी. वर्ष 2024-25 में 160 लाख टन धान के उपार्जन का अनुमान है. समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था पूर्व वर्ष की भांति लागू रहेगी. मंत्रिपरिषद में खरीदी केन्द्रों में धान के नियंत्रित एवं व्यवस्थित रूप से उपार्जन के लिए सीमांत एवं लघु कृषकों को अधिकतम दो टोकन तथा दीर्घ कृषकों को अधिकतम तीन टोकन प्रदाय करने का निर्णय लिया गया. सभी खरीदी केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र के माध्यम से धान खरीदी होगी. धान खरीदी के लिए 4.02 लाख गठान नये जूट बारदाना जूट कमिश्नर के माध्यम से क्रय करने की स्वीकृति दी गई है. धान खरीदी के लिए कुल 8 लाख गठान बारदाने की जरूरत होगी. मंत्रिपरिषद की बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में सहकारी समितियों में कार्यरत डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों को 18,420 रुपए प्रतिमाह के मान से कुल 12 माह का मानदेय भुगतान का निर्णय लिया गया. इस पर कुल 60 करोड़ 54 लाख रुपए का व्यय भार आएगा. जिसके भुगतान के लिए पूर्व वर्षाें की भांति राशि मार्कफेड को प्रदाय की जाएगी. विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों को जनहित में न्यायालय से वापस लिये जाने के संबंध में गठित मंत्रिपरिषद की उपसमिति द्वारा अनुशंसित 49 प्रकरणों को न्यायालय से वापस लिए जाने का निर्णय लिया गया है. मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (अराजपत्रित) सेवा भर्ती नियम 2021 के नियम 8 (2) में सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमाण्डर के पद पर नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में केवल एक बार के लिए अभ्यार्थियों की निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी. राज्य के सभी ग्राम पंचायतों के प्रत्येक घर में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु छत्तीसगढ़ ग्रामीण पेयजल संचालन एवं संधारण नियम, 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया. जिसके तहत पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति अपने दायित्वों के साथ-साथ ग्रामीण पेयजल व्यवस्था के संचालन एवं संधारण का कार्य भी देखेगी. ग्राम सभा के अनुमोदन से जल प्रभार का निर्धारण के अलावा नये कनेक्शन का निर्णय, वित्तीय प्रबंधन, मरम्मत, पेयजल गुणवत्ता का निर्धारण एवं शिकायतों का निराकरण करेगी. दिवंगत शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के कर्मचारियों के पात्र आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. इसके तहत ऐसे शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के कर्मचारी जिनकी मृत्यु सेवाकाल में हो गई थी, और जिनके आश्रित नियमानुसार अनुकम्पा हेतु पात्र है, उन्हें छत्तीसगढ़ शिक्षक (पंचायत) संवर्ग नियम 2018 के आधार पर पात्रता अनुसार अनुकम्पा नियुक्ति दी जाएगी. ऐसी स्थिति में स्कूल शिक्षा विभाग से पद पूर्ति के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को पद प्रदाय करने के पूर्व के आदेश को शिथिल करने का निर्णय भी लिया गया है, ताकि दिवंगत के पात्र आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जा सके. लोकनायक जयप्रकाश नारायण (मीसा/डी.आई.आर. राजनैतिक या सामाजिक कारणों से निरूद्ध व्यक्ति) सम्मान निधि नियम, 2008 में संशोधन का अनुमोदन किया गया. जिसके तहत दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों का राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्ठि की जाएगी तथा अंत्येष्ठि के लिए उनके परिवार को 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी. देशी/विदेशी मदिरा बोतलों पर चस्पा किये जाने हेतु Excise Adhesive Label (Hologram) होलोग्राम में अधिक सुरक्षात्मक फीचर्स उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के उपक्रम भारत प्रतिभूति मुद्रणालय, नासिक रोड (महाराष्ट्र) से होलोग्राम क्रय करने का निर्णय लिया गया. छत्तीसगढ़ राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के तहत स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोजेक्ट्स, एथेनॉल इकाइयों एवं कोर सेक्टर के सीमेंट उद्योगों के लिये विशेष निवेश प्रोत्साहन पैकेज के निर्धारण का अनुमोदन किया गया. recent visitors 57

आइवरी गोल्ड-एम्बेलिश्ड साड़ी में बेहद स्टाइलिश दिखीं पूजा हेगड़े

मुंबई, अपनी फिल्म ‘देवा’ की रिलीज का इंतजार कर रही अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने एक खूबसूरत, चमकदार गोल्ड।न कलर की साड़ी में अपनी शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बता दें कि मनीष मल्होत्रा की सितारों से सजी दिवाली पार्टी में अभिनेत्री भी शामिल हुई थीं। मशहूर फैशन डिजाइनर ने 22 अक्टूबर को मुंबई में अपने घर पर एक शानदार दिवाली पार्टी का आयोजन किया और यह सितारों से सजी रात बेहद ही शानदार रही। प्रशंसकों को अपने आउटफिट की एक झलक देते हुए पूजा ने इंस्टाग्राम पर अपनी शानदार तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “इस साल दिवाली का मौसम जल्दी शुरू हो रहा है।” ग्लैमरस तस्वीरों में ‘राधे श्याम’ स्टार शानदार बॉर्डर वाली आइवरी गोल्ड-एम्बेलिश्ड साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने साड़ी को स्टाइलिश चमकदार ब्लाउज के साथ पेयर किया और अपने लुक को स्टेटमेंट नेकलेस और चंकी चूड़ियों के साथ पूरा किया। हेगड़े ने अपने इस लुक के लिए मिनिमल ग्लैम मेकअप चुना। मनीष की दिवाली पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, वरुण धवन, नताशा दलाल, करण जौहर, श्रद्धा कपूर, वेदांग रैना, खुशी कपूर, जान्हवी कपूर, तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया और अर्जुन कपूर जैसे सितारे भी शामिल हुए। वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा हेगड़े रोशन एंड्रयूज की आने वाली एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ में शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म का पहला लुक इस साल जुलाई में जारी किया गया था। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज का खुलासा करते हुए कहा कि यह पावर-पैक एक्शन थ्रिलर 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में पावेल गुलाटी भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का लेखन और निर्देशन कार्तिक सुब्बाराज ने किया है। पूजा विजय और बॉबी देओल के साथ ‘थलपति 69’ में भी नजर आएंगी। फिल्म में गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण, प्रियामणि, ममिता बैजू और मोनिशा ब्लेसी सहायक भूमिकाओं में हैं। उन्हें पिछली बार सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ में देखा गया था। recent visitors 54

पुणे टेस्ट में चला भारतीय स्प‍िनर्स का जादू, NZ के 10 व‍िकेट धड़ाम, लीड 359 पार

पुणे  भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी है. आज मुकाबले का तीसरा द‍िन है. न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 255 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत को जीत के ल‍िए 359 रनों का लक्ष्य म‍िला है. इससे पहले भारतीय टीम की पहली पारी 156 के स्कोर पर सिमट गई. म‍िचेल सेंटनर ने अकेले 7 विकेट चटकाए. पहली पारी के आधार पर कीवियों को 103 रनों की लीड मिली. इस मुकाबले में टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए. भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सात विकेट लिए. इस मैच के अपडेट और लाइव स्कोर के ल‍िए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें. देखा जाए तो इस मैदान पर न्यूजीलैंड टीम अपना पहला टेस्ट खेलने उतरी है. मौजूदा सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में 16 अक्टूबर से खेला गया था, जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली. पहला टेस्ट जीतकर कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. न्यूजीलैंड की दूसरी पारी की हाइलाइट्स: सुंदर को 4, जडेजा को 3 व‍िकेट न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी 255 रनों पर स‍िमट गई. न्यूजीलैंड की टीम की ओर से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 86 रन टॉम लैथम ने बनाए. वहीं भारत की ओर दूसरी पारी में सबसे सफल गेंदबाज वॉश‍िंंगटन सुंदर रहे, ज‍िन्हें 4 व‍िकेट म‍िले. रवींद्र जडेजा को 3 और अश्व‍िन को 2 व‍िकेट म‍िले.    में संभलकर शुरुआत की. 36 रन पर न्यूलीलैंड का पहला व‍िकेट डेवोन कॉन्वे (17) के रूप में ग‍िरा. जो वॉश‍िंंगटन सुंदर का श‍िकार बने. वहीं न्यूजीलैंड की टीम को दूसरा झटका 78 के स्कोर पर लगा, जब अश्व‍िन ने व‍िल यंग (23) को फ‍िरकी में फंसाकर LBW आउट क‍िया. फिर सुंदर ने रचिन रवींद्र (9) को बोल्ड कर दिया. रवींद्र के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 89/3 रन था. इसके बाद सुंदर ने डेरिल मिचेल (18) को भी चलता कर दिया, जो हवाई शॉट मारने के चक्कर में यशस्वी जायसवाल को कैच थमा बैठे. यहां से कप्तान टॉम लैथम और विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 60 रन जोड़े. सुंदर ने टॉम लैथम को एलबीडब्ल्यू आउट करके इस पार्टनशिप का अंत किया. लैथम ने 133 रनों का सामना करते हुए 86 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल रहे. तीसरे द‍िन न्यूजीलैंड ने अपनी पारी 198/5 से शुरू की. लेक‍िन जडेजा ने टॉम ब्लंडेल (41) को क्लीन बोल्ड क‍िया. उस समय कीवी टीम का स्कोर 231/6 हुआ था. इसके कुछ देर बाद जडेजा की ही गेंद पर म‍िचेल सेंटनर (4) लंबा शॉट जड़ने के चक्कर में जसप्रीत बुमराह को लॉन्ग ऑन पर कैच थमा बैठे. इसके बाद ट‍िम साउदी और एजाज पटेल भी थोड़े से ही अंतराल पर अश्व‍िन और जडेजा का श‍िकार बन गए. न्यूजीलैंड की टीम का आख‍िरी व‍िकेट विलियम ओरोर्के का रहा, जो रन आउट हुए. ग्लेन फ‍िल‍िप्स (48) नाबाद लौटे. recent visitors 63

राजस्थान पहुंचीं ‘क्वीन’ कंगना रनौत, मीरा बाई के महल में बिताया समय

मुंबई, फिल्म जगत की क्वीन अभिनेत्री कंगना रनौत अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए अक्सर सोशल मीडिया का सहारा लेती नजर आती हैं। इस बीच अभिनेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी ताजा पोस्ट शेयर की है। इसमें वह राजस्थान स्थित मीराबाई के महल में सुकून के पल बिताती नजर आ रही हैं। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ किले के साथ वह अपने कुलदेवी के मंदिर पहुंचीं, जिसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा ‘अपने कुलदेवी के मंदिर में दर्शन करने के बाद हम चित्तौड़गढ़ किले में गए और मीरा बाई के महल भी गए।’ ‘महल प्रभावशाली था और मंदिर दिव्य था।’ ‘मीराबाई के मंदिर में भगवान कृष्ण की प्रतिमा की पूजा की जाती है और उनके पैरों में मीरा बाई की एक छोटी मूर्ति है, मैं वहां बैठकर ध्यान लगा रही थी।’ कंगना ने लिखा ‘जब मैंने अपनी आंखें खोली तो मैंने पाया कि कृष्ण की प्रतिमा की त्वचा गोरी है। उनकी त्वचा बहुत नाजुक और उनके सीधे लंबे हल्के भूरे बाल हैं, फिर मैंने मीराबाई को देखा और महसूस किया कि वे दोनों एक ही व्यक्ति हैं।’ ‘उस मंदिर में शायद कृष्ण की पूजा मीरा के रूप में की जाती है।’ ‘इस दृश्य ने मुझे इतनी गहराई से प्रभावित किया कि मेरी आंखों में आंसू आ गए।’ अभिनेत्री ने लिखा ‘वह मीरा नहीं, वह कृष्ण थी।’ ‘आप जिससे प्रेम करते हैं, आप उसी से भर जाते हैं (आप में वही समा जाता है )। वहीं, शेयर की गई तस्वीरों में कंगना रनौत किले की स्थापत्य भव्यता को निहारती और उसकी खूबसूरती में डूबी दिखाई दे रही हैं। कंगना प्राचीन वास्तुकला को देखती और चिंतन की मुद्रा में बैठी नजर आ रही हैं। पेशेवर काम की बात करें, तो अभिनेत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज के लिए तैयार है। अभिनेत्री के प्रशंसक भी उनकी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। इमरजेंसी को हाल ही में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से सेंसर सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म का निर्देशन कंगना रनौत कर रही हैं। ‘इमरजेंसी’ ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के बाद कंगना की दूसरी निर्देशित फिल्म है। फिल्म में कंगना रनौत के साथ श्रेयस तलपड़े समेत फिल्म जगत के कई सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे। recent visitors 66