Tuesday, July 7, 2026 12:39 pm

महाकालेश्वर मंदिर में अब 24 घंटे मिलेगा लड्‌डू का प्रसाद, ATM जैसी मशीन से 100 ग्राम से लेकर आधा किलो तक के निकलेंगे पैकेट……

उज्जैन महाकाल मंदिर उज्जैन के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है. अब मंदिर में प्रसाद पाने के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा. मंदिर प्रशासन ने प्रसाद वितरण व्यवस्था में बदलाव करते हुए क्यूआर कोड सिस्टम लागू किया है. इस सिस्टम के तहत भक्तों को डिस्प्ले पर दिख रहे पैकेट को चुनना होगा और फिर अपने मोबाइल से क्यूआर कोड को स्कैन करके भुगतान करना होगा. इसके बाद उन्हें ऑटोमेटिक मशीन से प्रसाद मिल जाएगा. इस नई व्यवस्था से मंदिर में भीड़ कम होगी और भक्तों को आसानी से प्रसाद मिल सकेगा. QR कोड स्कैन कर ले सकेंगे प्रसाद दरअसल, महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों को प्रसाद पाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है. अब प्रसाद के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं है. भक्त क्यूआर कोड स्कैन करके मशीन से लड्डू प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे. इस नई तकनीक के तहत भक्त डिस्प्ले पर प्रसाद के पैकेट का चयन करेंगे और मोबाइल के जरिए पेमेंट करेंगे. इस बदलाव से प्रसाद वितरण की प्रक्रिया तेज और सुविधाजनक हो जाएगी. खासकर तब जब मंदिर में भीड़ अधिक हो. भक्तों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है. एटीएम जैसी मशीनें महाकाल मंदिर में प्रसाद वितरण के लिए एटीएम जैसी मशीनें लगाई जा रही हैं. दिवाली के बाद लड्डू प्रसाद के काउंटर पर ये मशीनें काम करने लगेंगी. बता दें कि महाकाल मंदिर देश का पहला मंदिर बन जाएगा जहां प्रसाद के लिए डिस्पेंस मशीनें लगाई जाएंगी. मंदिर प्रशासक ने बताया कि दिवाली के बाद यह योजना लागू की जाएगी और मशीनें कोयंबटूर में बनाई गई हैं. बिना रूकावट होंगे भस्म आरती के दर्शन इसके अलावा महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को रातभर बाहर रहने की जरुरत नहीं पड़ेगी. अब आम भक्तों को रात 2 बजे मानसरोवर गेट से सीधे एंट्री दी जाएगी. आम भक्त भी अब वीआईपी भक्तों की तरह भस्म आरती के दर्शन कर पाएंगे.दिवाली से पहले इस नई व्यवस्था को लागू किया जाएगा. मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को लगातार हो रही परेशानियों के कारण नई व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है.   उन्होंने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल का लड्डू प्रसाद (शुद्ध घी और बेसन से निर्मित) उपलब्ध कराया जाता है, जिसकी मांग न केवल देश में बल्कि विदेशों से आए भक्तों के बीच भी है। प्रतिदिन 50 से 60 क्विंटल लड्डू मंदिर … Read more at: https://panchjanya.com/2024/10/26/364178/bharat/madhya-pradesh/laddu-prasad-will-be-available-24-hours-a-day-in-mahakaleshwar-temple-packets-of-100-grams-to-half-a-kilo-will-come-out-from-a-machine-like-atm/ उन्होंने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल का लड्डू प्रसाद (शुद्ध घी और बेसन से निर्मित) उपलब्ध कराया जाता है, जिसकी मांग न केवल देश में बल्कि विदेशों से आए भक्तों के बीच भी है। प्रतिदिन 50 से 60 क्विंटल लड्डू मंदिर … Read more at: https://panchjanya.com/2024/10/26/364178/bharat/madhya-pradesh/laddu-prasad-will-be-available-24-hours-a-day-in-mahakaleshwar-temple-packets-of-100-grams-to-half-a-kilo-will-come-out-from-a-machine-like-atm/ ऐसे काम करेगी मशीन पैकेट चयन : मशीन की डिस्प्ले स्क्रीन पर प्रसादी ऑप्शन (100, 200 या 500 ग्राम) दिखेंगे। इनमें से किसी पैकेट को सिलेक्ट करें। क्यूआर कोड : मोबाइल से कोड को स्कैन करें। इसके बाद पेमेंट की प्रक्रिया पूरी करें। वितरण: मशीन के निचले हिस्से में हरी लाइट आते ही लड्डू प्रसादी का पैकेट मिल जाएगा।   recent visitors 110

यूपी उपचुनाव: सपा ने की जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची, जेल में बंद आजम खां का नाम भी शामिल

लखनऊ समाजवादी पार्टी ने यूपी में नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सीतापुर जेल में बंद वरिष्ठ नेता आजम खां का नाम भी शामिल है। सूची में पहले स्थान पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम अंकित है। सूची में 40 नेताओं को शामिल किया गया है। सपा के लिए ये हैं स्टार प्रचारक 1. अखिलेश यादव 2. प्रो. रामगोपाल यादव 3. मोहम्मद आजम खां 4. डिंपल यादव 5. जया बच्चन 6. शिवपाल सिंह यादव 7. रामजी लाल सुमन 8. श्याम लाल पाल 9. बाबू सिंह कुशवाहा 10. लालजी वर्मा 11. हरेंद्र मलिक 12. अवधेश प्रसाद 13. नरेश उत्तम पटेल 14. इंद्रजीत सरोज 15. माता प्रसाद पांडेय 16. विशम्भर प्रसाद निषाद 17. राम अचल राजभर 18. ओम प्रकाश सिंह 19. कमाल अख्तर 20. शाहिद मंजूर 21. रामगोविंद चौधरी 22. लालबिहारी यादव 23. जावेद अली खान 24. राजाराम पाल 25. महबूब अली 26. जियाउर्रहमान बर्क 27. देवेश शाक्य 28. रामआसरे विश्वकर्मा 29. रमेश प्रजापति 30. किरनपाल कश्यप 31. राम औतार सैनी 32. रेखा वर्मा 33. त्रिभुवन दत्त 34. अतुल प्रधान 35. मिठाईलाल भारती 36. आबिद रजा 37. संजय कविता 38. राजपाल कश्यप 39. मो. शकील अहमद कश्यप 40. जुगुल किशोर बाल्मीकि  recent visitors 72

राजनगर मजदूर की मौत के मामले में ब्लास्टिंग अधिकारी हुए निलंबित

राजनगर/अनूपपुर: जिले की राजनगर खुली खदान में डीजीएमएस के नियमों को ताक में रखकर विपरीत ब्लास्टिंग अधिकारी और खनन से जुड़ी कंपनी की मनमानी में हुई ठेका मजदूर अजय कोल की मृत्यु के मामले में आखिरकार कॉलरी ने ब्लास्टिंग अधिकारी ए.के. सिंह को बुधवार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया हैं। दूसरी ओर राजनगर थाना ने ब्लास्टिंग अधिकारी को लापरवाह और गैर इरादतन हत्या का आरोपी मानते हुए अपराध दर्ज किया है। थाने में दर्ज किए मामले में पुलिस ने स्पष्ट किया कि घटना के दिन संबंधित अधिकारी ने मजदूरों से 11:15 बजे बताए स्थल पर बारूद अनलोड कराया और होल में बारूद भरवाने के उपरांत मजदूरों को सेफ जोन में भेज दिया। जबकि ब्लास्टिंग अधिकारी स्वयं अनसेफ जोन में वाहन पर बैठ साथ ही अपने साथ वाहन चालक और पीछे की सीट पर मजदूर अजय कोल को बैठाया और फिर विस्फोट के आदेश दिए। विस्फोट में एक पत्थर तेजी से उछाल कर वाहन के छत पर गिरा और छत तोड़ते हुए नीचे बैठे अजय कोल के सिर पर जा गिरा, जिसकी चोट से अजय की मृत्यु हो गई। इस घटना में लापरवाही पाते हुए ए.के. सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी सी/03 खोंगापानी थाना झगराखांड जिला-एमसीबी (छग) के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस का मामला दर्ज किया है। राजनगर ओसीएम की घटना के बाद जांच में पहुंची डीजीएमएस की टीम ने कॉलरी प्रबंधकों की लापरवाही का एक और खुलासा किया है, जहां प्रारंभिक जांच में ही ब्लास्टिंग के लिए निर्धारित किए गए समय से पूर्व कोयला खनन में विस्फोट किया गया था। इस पर डीजीएमएस ने कॉलरी मैनेजर दीपक बेंजामिन को नोटिस जारी करते हुए पूछा कि जब कोयला खदान में दोपहर 2 बजे बाद ब्लास्टिंग के प्रावधान है तो दोपहर 12 बजे कोयला खनन में ब्लास्ट कैसे किया गया? वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी ने बताया कि 19 अक्टूबर को थाना रामनगर अंतर्गत राजनगर खुली खदान में विस्फोट के दौरान युवक की मृत्यु मामले में ब्लास्टिंग अधिकारी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया है recent visitors 39

पाकिस्तान टीम ने तीसरे टेस्ट में मैच में भी शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली

रावलपिंडी  पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले मुकाबले में हार के बाद जबरदस्त वापसी की है। उसने दूसरे मैच के बाद तीसरे में भी शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड ने पहली पारी में 267 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में 344 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद उसने इंग्लैंड की दूसरी पारी को सिर्फ 112 रनों पर समेट दिया। उसे दूसरी पारी में सिर्फ 36 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उसने एक विकेट खोकर 3.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया। यानी उसे यह मैच जीतने में सिर्फ 19 गेंद लगे। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को पहला झटका 14 रनों के पर लगा। सैम अयूब को 8 रनों के निजी स्कोर पर जैक लीच ने एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद अब्दुल्लाह शफीक और शान मसूद ने कोई झटका नहीं लगने दिया। शफीक 5 रन पर नाबाद रहे तो कप्तान शान मसूद ने 6 गेंदों में 4 चौके और एक छक्का उड़ाते हुए नाबाद 23 रनों की पारी खेली। मैच में जैसे ही उन्होंने शोएब बशीर को छक्का लगाया तो पाकिस्तानी टीम के प्लेयर्स की खुशी देखते बन रही थी। यह शान मसूद के लिए भी बड़ी बात है, क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद उन्हें कप्तानी से हटाने की बात चल रही थी। ऐसे मौके पर इस तरह से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतना बेहद खास है। रोचक बात यह है कि इस टीम में न तो बाबर आजम हैं, न ही शाहीन अफरीदी और न ही नसीम शाह। इसके बावजूद पाकिस्तान ने कमाल किया। पाकिस्तान की जीत के हीरो रहे नोमान अली और साजिद खान। इन दोनों ने एक बार फिर दूसरी पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम किए। साजिद ने 4 और नोमान ने 6 विकेट झटके। दूसरी पारी में इंग्लिश पारी सिर्फ 112 रनों पर ढेर हो गई थी, जबकि जो रूट सबसे अधिक 33 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। recent visitors 67

आस्ट्रेलिया ओपन पूर्व चैम्पियन केनिन फाइनल में

तोक्यो  पूर्व आस्ट्रेलिया ओपन चैम्पियन सोफिया केनिन ने नौवी वरीयता प्राप्त केटी बूल्टर को 6.4, 6.4 से हराकर पेन पेसीफिक ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया। आस्ट्रेलिया ओपन 2020 चैम्पियन और फ्रेंच ओपन उपविजेता केनिन ने ब्रिटिश प्रतिद्वंद्वी की सर्विस दूसरे सेट के सातवें गेम में तोड़ी और अपनी सर्विस बरकरार रखकर मैच जीत लिया। अब उनका सामना पेरिस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग किंवेन और डायना स्नाइडेर के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। recent visitors 66

कार्तिक आर्यान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्म भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। कार्तिक आर्यन ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन को कार्तिक का गला पकड़े देखा जा सकता है। कार्तिक ने अपनी इस नए पोस्टर के साथ लिथा, रूह बाबा बनाम मंजुलिका। लड़ाई तेज हो जाती है, जैसे ही अंतिम उलटी गिनती शुरू होती है, सिर्फ 7 दिन बचे हैं। 1 नवंबर को सिनेमाघरों में पारिवारिक मनोरंजन का अनुभव करें। फिल्म भुल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी नज़र आएंगी। इस फिल्म को अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है और भूषण कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। भूल भुलैया 3 इस दीवाली यानी 1 नवंबर को अपने ग्रैंड रिलीज में लिए तैयार है।   recent visitors 86

कहीं आप नकली दवा तो नहीं खा रहे? CDSCO की जांच में हुईं 49 दवाएं फेल

 नई दिल्ली केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने सितंबर में मानक गुणवत्ता परीक्षण में विफल होने वाली दवाओं की मासिक सूची जारी की है.  जारी इस लिस्ट में CDSCO ने कैल्शियम सप्लीमेंट शेल्कल 500 और एंटासिड पैन डी सहित चार दवाओं के चुनिंदा बैचों को नकली घोषित किया और 49 दवाओं और फॉर्मूलेशन को मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं बताया. एक रिपोर्ट के मुताबिक CDSCO के सितंबर के लिए हाल ही में जारी मासिक अपडेट में नकली घोषित की गई अन्य दवाओं में यूरिमैक्स डी शामिल है, जिसका इस्तेमाल सौम्य प्रोस्टेट हाइपरप्लासिया (BPH) या प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने के इलाज के लिए किया जाता है. इसके साथ ही डेका-ड्यूराबोलिन 25 इंजेक्शन भी इस लिस्ट में है जिसका इस्तेमाल रजोनिवृत्ति के बाद की महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस के इलाज के लिए किया जाता है. क्योंकि इन दवाओं के निर्माता अभी भी जांच के दायरे में हैं, CDSCO अलर्ट में उनका नाम नहीं है, जैसा कि पिछले महीने हुआ था. ये दवाइयां टेस्ट में हुईं फेल- बता दें कि CDSCO ने पाया कि 4 दवाएं के सैंपल्स जो फेल हुए थे, वो नकली कंपनियों द्वारा बनाई जा रहे थे और सैंपल्स नकली दवाओं के थे. 3,000 दवाओं में से 49 दवाएं गुणवत्ता परीक्षण में विफल पाई गईं, इन्हें CDSCO द्वारा बैच के अनुसार वापस मंगाया गया है. CSDCO द्वारा की गई यह सतर्कतापूर्ण मासिक कार्रवाई गैर मानक गुणवत्ता वाली दवाओं के प्रतिशत को घटाकर 1% कर देती है. इन दवाओं के सैंपल्स पाए गए नकली– CDSCO प्रमुख ने कहा कि कुल सैंपल की गई दवाओं में से केवल लगभग 1.5% ही कम प्रभावकारी पाई गईं. इनमें हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स द्वारा मेट्रोनिडाजोल टैबलेट, रेनबो लाइफ साइंसेज द्वारा डोमपेरिडोन टैबलेट, पुष्कर फार्मा द्वारा ऑक्सीटोसिन, स्विस बायोटेक पैरेंटरेल्स द्वारा मेटफॉर्मिन, कैल्शियम 500 mg और लाइफ मैक्स कैंसर लैबोरेटरीज द्वारा विटामिन D3 250 IU टैबलेट, एल्केम लैब्स द्वारा PAN 40 आदि शामिल हैं   recent visitors 54