Tuesday, July 7, 2026 11:17 am

भोपाल में क्रैकेन कैफे कुलिनरी के यूनिक लाउंज की भव्य शुरुआत!

भोपाल, क्रैकेन कैफे कुलिनरी का यूनिक लाउंज भोपाल शहर में अपने तरीके का अनोखा डेस्टिनेशन है। यह माइंड फ्रेश और तरोताजा होने के लिए एक अलग शांत ज़ोन वाला गंतव्य स्थल है। जीवन के दैनिक दिनचर्या के शेड्यूल से अलग हटकर इससे मुक्त और रिफ्रेश होने के लिए यह विशेष रूप से आपके लिए तैयार किया गया एक अनूठा प्लेटफ़ॉर्म है। यह आकर आप खुद को फिर से रीबूट करने के साथ खुद में नई ऊर्जा भरकर तरोताजगी का अनुभव करेंगे। रिफ्रेशमेंट के लिए यह बिल्कुल सटीक डेस्टिनेशन है। लॉन्च इवेंट में बोलते हुए क्रैकेन कैफे कुलिनरी लॉन्च के व्यवसायी और मालिक ईशान शुक्ला ने कहा, "मैंने इस कैफे के जरिए एक अनूठी गो टू एस्केप ज़ोन की अवधारणा बनाई और क्यूरेट की, जिसमें एक साफ-सुथरा माहौल के साथ रेगुलर दिनचर्या से ब्रेक लिया जा सकता है – यहां आराम करने, पार्टी करने या बस खुद को डेली लाइफ से बाहर निकालने की अचानक इच्छा करने वालों के लिए यह परफेक्ट डेस्टिनेशन है। मुझे पूरी उम्मीद है कि दिवाली से ठीक पहले भोपाल के लोग मेरा यह उपहार अवश्य पसंद करेंगे और यह कैफे को रिफ्रेशमेंट के लिए अपना गंतव्य स्थल बनाएंगे।" ईशान शुक्ला एक लेखक और शेफ हैं, जिन्हें रचनात्मक लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय बाल श्री सम्मान मिला है। कुलिनरी लाउंज के स्वादिष्ट भोजन अंतरराष्ट्रीय मानकों पर उत्तीर्ण है, जिसमें विशेष कॉन्टिनेंटल, भारतीय और एशियाई व्यंजन अपने वर्ग में अगले संस्करण में हैं। कैफे का भीतरी भाग यहां आनेवाले ग्राहकों का गर्मजोशी से स्वागत करने, दोस्ताना और आरामदायक माहौल प्रदान करने के लिए बनाया गया हैं।यहाँ बाहरी दुनियां से हटके माहौल में बनाई गई सुगंधित कॉफी, सिग्नेचर ताज़ी बेक्ड हाई फ्लेवर क्रैकन चॉकलेट चिप कुकीज़ सहित कई तरह के व्यंजनों के साथ लोगों को रिफ्रेश करती है। अक्सर जब आप क्रैकन कैफ़े कुलिनरी लाउंज में प्रवेश करते हैं, तो आपको इन ठंडी सुगंधों से स्वागत किया जाता है, जो आपको रीबूट और रिफ्रेश के मोड में जाने के लिए मजबूर कर देती हैं। अपने जुनून और प्रतिभा के साथ ईशान ने भोपाल के नीलबड़ इलाके में क्रैकन कैफ़े पाककला लाउंज खोला है। “क्रैकन कैफ़े कुलिनरी लाउंज सिर्फ़ एक और रेस्तराँ और बार नहीं है, यह आपके दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का एक बेहतरीन स्थान है। हमारे पास इनडोर गेम और एक लाइब्रेरी भी है।” “ईशान शुक्ला ने कहा “क्रैकन कैफे कुलिनरी लाउंज एक सुखद अनुभव प्रदान करने को पूरी तरह से तैयार है। हमारी पूरी उम्मीद है कि एक बार यहां पधारने वाले को यहां बार- बार आने की आदत बन जाएगी” recent visitors 52

वृद्ध आश्रम मे दिवाली मनाने पहुंचे डॉ. आर एन एस शिक्षा महाविद्यालय के छात्र

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी डॉ.आर.एन. एस. शिक्षा महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ के छात्र एवम् छात्राओ द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर वृद्धा आश्रम मे वृद्धजनों के साथ दीवाली मनाई गई, जिसमें छात्राओ द्वारा नगर भ्रमण कर रैली निकाली गई तत्पश्चात भगत सिह तिराहा के पास नुक्कड नाटक किया गया जिसमें लोगो को जागरूक किया गया कि आज के समय मे हमे अपने माता पिता एवं बुजुर्गो को सम्मान करते हुए वृद्धा आश्रम में ताला लगा कर अपनों को घर पर परिवार के साथ सम्मान एवं प्रेम के साथ रखा जाय। दीवाली पर्व के अवसर पर छात्र एवं छात्राओ द्वारा वृद्धा आश्रम मे नए कपड़े, गर्म हीटर , फल एवं मिठाई उपहार भेट किया गया। वृद्धजन अपने बीच छात्र एवं छात्राओ को पाकर बहुत हर्ष एवं सम्मान की भावना से अभिभूत हो गये, इस अवसर पर महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य नीतू सिंह, सहायक प्रध्यापक नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, संकेत शर्मा, शिवकुमार, अंकिता कश्यप, अनुपमा बनर्जी, खुशी शर्मा, पिंकी राव, सहित समस्त छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाये उपस्थित रहें। recent visitors 58

लगा जाम देवास : इंदौर-बैतूल हाईवे पर कालीसिंध नदी पर बने पुल पर गड्ढा़, वाहन किए डायवर्ट

 देवास इंदौर-बैतूल हाईवे पर चापड़ा क्षेत्र के मोखापिपलिया में कालीसिंध नदी के अंग्रेजों के जमाने के पुल पर गड्ढा हो जाने से शुक्रवार रात भारी वाहनों का रुट डायवर्ट कर दिया गया। चापड़ा से बागली, पुंजापुरा, कांटाफोड़ होकर वाहनों के निकलने का सिलसिला चल चल रहा था। इसी दौरान शनिवार अल सुबह बागली पुंजापुरा के बीच बरझाई घाट पर सीमेंट से भरा एक ट्राला ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर एक अन्य वाहन से टकरा गया। इसके कारण रास्ते में जाम लग गया। कुछ ही देर में एक के बाद एक सैकड़ो वाहनों की कतार लग गई। वाहन चालक सहित यात्री भी परेशान होते रहे। 4 से 5 घंटे के बाद यहां पर यातायात व्यवस्थित हो पाया। वहीं वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ने के कारण कांटाफोड़ क्षेत्र में भी जाम लग गया था। एक हिस्से से छोटे वाहन निकलते रहे उधर रात में ही मोखापिपल्या में पुल पर हुए गड्ढे का सुधार कार्य किया गया। इसके बाद सुबह से वाहनों का आवागमन सुचारू हो पाया हालांकि रात में भी पुल के एक हिस्से से छोटे वाहन निकलते रहे थे। उधर पुल पर गड्ढा होने और रोड डायवर्ट होने को लेकर शनिवार सुबह से लोग इंदौर जाने के लिए पहले अपने जान पहचान वालों और रिश्तेदारों से आवागमन की स्थिति का पता करते रहे। खातेगांव, कन्नौद, नेमावर क्षेत्र के लोगों ने चापड़ा और बागली क्षेत्र के लोगों से मोबाइल फोन पर संपर्क किया जब आवागमन सुचारू होने की जानकारी मिली तब यह लोग इंदौर के लिए रवाना हुए। वाहनों का दबाव ज्यादा, पुल की चौड़ाई कम… मोखापिपल्या में कालीसिंध नदी पर बना पुल अंग्रेजों के जमाने का है। वाहनों के अधिक दबाव के बीच यह पुल काफी सकरा पड़ रहा है। वहीं ऊंचाई कम होने के कारण वर्षा काल में नदी उफान पर आने से रास्ता बंद हो जाता है। पुल के आसपास या पुल के ऊपर हादसा हो जाने की स्थिति में रास्ता जाम हो जाता है। इस मार्ग से निकलने वालों को रोड डाइवर्ट होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम में फंसने के कारण वे अपनी मंजिल पर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। अब पुल के सुधार होने तक भारी वाहनों को डायवर्ट कर निकाला जाएगा। इससे लगातार जाम की आशंका बनी रहेगी। recent visitors 47

लखनऊ में बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, ट्रैक पर रखी लकड़ी की डाल

लखनऊ कानपुर के बाद लखनऊ में भी ट्रेन पलटाने की साजिश रची गई। मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को ट्रैक पर रखी पेड़ की डाल बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस में फंस गई। इससे ट्रेन का एक्सल काउंटर टूट गया। चालक ने ट्रेन रोककर अधिकारियों को सूचना दी। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो ट्रैक पर लकड़ी और पत्थर रखे मिले। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रेलवे की ओर से साजिश की आशंका जताते हुए मलिहाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजय कुमार की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक महिलाबाद स्टेशन के पास बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस के इंजन में लकड़ी फंस गई। घटनास्थल की जांच में ट्रैक पर लकड़ी और पत्थर डाले जाने का पता चला। ताजा टूटा एक्सल काउंटर भी पड़ा मिला। इस आपराधिक साजिश के चलते बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना की वजह से काफी देर तक रूट प्रभावित रहा। लगातार घटनाओं से बढ़ी चिंता कुछ वक्त पहले ही कानपुर में इसी तरह रेलवे ट्रैक को बाधित करने की साजिश के कई मामले सामने आए थे। जांच एजेंसियां उस मामले की तफ्तीश कर रही हैं। इसके बाद ऊंचाहार, बिजनौर में भी घटनाएं हुईं। ऐसे में राजधानी में हुई इस घटना को अफसरों ने गंभीरता से लिया है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। जो सुबूत मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- विश्वजीत श्रीवास्तव, एडीसीपी पश्चिम   recent visitors 52

ज़िंदगी के हर अहम मोड़ पर डिओर हमेशा साथ रहा है : सोनम कपूर

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि ज़िंदगी के हर अहम मोड़ पर डिओर हमेशा उनके साथ रहा है। प्रतिष्ठित फ्रांसीसी लक्ज़री ब्रांड डिओर ने सोनम कपूर को अपने एम्बेसडर के रूप में घोषित किया, जिससे वह इस ब्रांड की पहली दक्षिण एशियाई वैश्विक एम्बेसडर बन गईं। इस घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की 2010 में प्रदर्शित फिल्म आयशा की तस्वीरों की भरमार है, जिसमें वह डिओर के हैंडबैग के साथ शॉपिंग करती नजर आ रही हैं। फिल्म आयशा के समय से डिओर के साथ अपनी लंबी साझेदारी के बारे में बात करते हुए सोनम कपूर ने कहा, डिओर और मैं हमेशा से साथ आने के लिए बने थे, और मुझे लगता है कि आयशा हमारी साझेदारी की शुरुआत के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था। मैंने जब फैशन को गंभीरता से देखना शुरू किया, तभी से मैं डिओर की बड़ी प्रशंसक रही हूं। आयशा में मैंने और रिया ने इस ब्रांड के लिए अपने प्यार, उसके फिलॉसफी और फैशन पर उसके प्रभाव को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की, और मेरा किरदार डिओर में सिर से पांव तक सजा हुआ है। मेरी ज़िंदगी के हर अहम मोड़ पर डिओर हमेशा मेरे साथ रहा है। इसीलिए, मेरे लिए डिओर के पहले दक्षिण एशियाई वैश्विक एम्बेसडर बनने का यह सफर सचमुच एक पूरे चक्र की तरह है। ब्रांड का हिस्सा बनकर, इसके इतिहास और दृष्टिकोण के प्रति मेरा आदर डिओर समझता है और मैं इस सम्मान के लिए आभारी हूं।   recent visitors 69

बिना भवन अनुज्ञा लिए फर्जीवाड़ा कर लोगों को बेच दी जमीन, कमलानगर थाने में हुई एफआईआर

भोपाल  कमला नगर थाना पुलिस ने आशिमा-असनानी बिल्डर ओपी कृपलानी व उसके साथियों के खिलाफ शुक्रवार को धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दरअसल बिल्डर ने 24 वर्ष पूर्व सम्राट अशोक गृह निर्माण समिति के सदस्य नहीं होने के बाद भी अवैध तरीके से जमीन खरीदी थी। जिस पर उसने ऋषि परिसर आवासीय कॉलोनी बनाकर फ्लैट तक बेच दिए। इस कॉलोनी में अतिरिक्त जमीन छोड़ी गई थी, जिसको भी बिल्डर ने बिना भवन अनुज्ञा लिए फर्जीवाड़ा कर बेच दिया है। जब इसका पता फ्लैट खरीदने वाले फरियादी को चला तो उसने कलेक्टर कार्यालय, तहसील कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। जहां से लंबी जांच चलने के बाद और मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक सूर्या कालोनी नेहरू नगर निवासी राजकुमार पांडेय ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि आशिमा व असनानी बिल्डर ओमप्रकाश कृपलानी ने वर्ष 2000 में कोटरा सुल्तानाबाद स्थित सम्राट अशोक गृह निर्माण सहकारी संस्था से लगभग 39 हजार 204 स्क्वायर फीट जमीन खरीदी थी, जबकि वह इस समिति का सदस्य भी नहीं था। इसके लिए उसने फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इस जमीन के अधिकांश हिस्से पर बिल्डर ने ऋषि परिसर बनाकर उसमें करीब 17 फ्लैट बेच दिए थे। जबकि इसमें से तीन हजार 400 स्क्वायर फीट जमीन को अन्य गृह निर्माण समितियों और शीला एस पिल्लई, महेश बल व राजकुमार पांडे को बेचा गया था। जब उन्होंने इस भूमि के संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि इस पर निर्माण के लिए किसी भी तरह की कोई भवन अनुमति नहीं ली गई है। जबकि ऋषि परिसर कालोनी का निर्माण करते वक्त उक्त भूमि पार्क सहित अन्य सार्वजनिक उपयोग के लिए छोड़ी गई थी, जिसके फर्जी दस्तावेज तैयार कर और बिना भवन अनुमति के फरियादी को बेच दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद बिल्डर ओमप्रकाश कृपलानी, जया कृपलानी, विशन अशनानी, मनोज बुलचंदानी, लालजी शर्मा सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिक रूप से एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है। साथ ही बयान दर्ज कराने के लिए आरोपितों को तलब किया जाएगा। एक जमीन को बेचा कई बार राजकुमार पांडे ने बताया कि आशिमा और सी-21 मॉल के मालिक ओपी कृपलानी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक नहीं कई फर्जीवाड़े किए हैं। उसने गृहनिर्माण समिति का सदस्य नहीं होने के बाद भी जमीन खरीद ली और उसे अलग-अलग गृह निर्माण समितियों, लोगों को कई बार बेच दिया। इतना ही नहीं पार्क, मंदिर, सामाजिक भवन बनाने के लिए छोड़ी गई भूमि तक को बेच डाला। इस मामले में कलेक्टर, तहसीलदार से शिकायत की गई थी। पिछले वर्ष तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह के समय सीमांकन हुआ तो हकीकत सामने आई है। जब इस मामले में बिल्डर ओमप्रकाश कृपलानी के फोन नंबर पर चर्चा की गई तो बताया गया कि उनको किसी भी तरह के फर्जीवाड़े और एफआइआर दर्ज होने के मामले में जानकारी नहीं है। फरियादी की शिकायत पर बिल्डर ओपी कृपलानी व उसके साथियों पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में आरोपितों से पूछताछ की जाएगी और उनसे दस्तावेज मांगे जाएंगे। जांच -पड़ताल होने के बाद आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। recent visitors 123

मनिका बत्रा डब्ल्यूटीटी चैम्पियंस टूर्नामेंट के एकल क्वार्टर फाइनल में

नई दिल्ली भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने रोमानिया की 14वीं रैंकिंग वाली बर्नाडेट एस को हराकर फ्रांस के मोंटपेलियेर में चल रहे डब्ल्यूटीटी चैम्पियंस टूर्नामेंट महिला एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया की 30वें नंबर की खिलाड़ी बत्रा ने 29 मिनट में 11.9, 6.11, 13.11, 11.9 से जीत दर्ज की। उन्होंने पेरिस ओलंपिक प्री क्वार्टर फाइनल में भी इसी प्रतिद्वंद्वी को हराया था। अब बत्रा का सामना चीन की कियान तियांयी से होगा। कियान ने अपनी हमवतन वांग यिडि को 11.7, 11.9, 13.11 से हराया। भारत की श्रीजा अकुला को दुनिया की 13वें नंबर की खिलाड़ी पुएर्तो रिको की एड्रियाना डियाज ने पहले दौर में हरा दिया था। फ्रांस के मोंटपेलियर में विश्व की 14वें नंबर की खिलाड़ी बर्नडेट स्ज़ोक्स को हराकर डब्ल्यूटीटी चैंपियंस स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। विश्व की 30वें नंबर की खिलाड़ी बत्रा ने आठवीं वरीयता प्राप्त रोमानियाई खिलाड़ी के खिलाफ 29 मिनट में 3-1 (11-9, 6-11, 13-11, 11-9) से करीबी मुकाबले में जीत हासिल की।   भारतीय खिलाड़ी ने तीसरे गेम में दो गेम प्वाइंट बचाए। चौथे गेम में 4-7 से पिछड़ने के दौरान स्ज़ोक्स ने टाइम-आउट लिया। हालांकि, बत्रा ने अपने 29 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी की देर से वापसी का मुकाबला किया और अपने दूसरे मैच प्वाइंट को स्कोर में बदलकर मैच को 6-5 से जीत लिया। इस तरह हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में उनका स्कोर 6-5 हो गया।   बत्रा ने पेरिस ओलंपिक के प्री-क्वार्टर फाइनल में भारत की 3-2 की जीत में स्ज़ोक्स को भी हराया था। फ्रांस की राजधानी में ओलंपिक में एकल में राउंड ऑफ़ 16 तक पहुँचने वाले देश की पहली खिलाड़ी बनकर इतिहास रचने वाली भारतीय खिलाड़ी का अगला मुकाबला शनिवार को चीन की कियान तियानी से होगा।   विश्व की 21वें नंबर की खिलाड़ी कियान ने अपने राउंड ऑफ़ 16 मैच में शीर्ष वरीयता प्राप्त और हमवतन वांग यिदी को 3-0 (11-7, 11-9, 13-11) से हराया। बत्रा ने अपने अभियान की शुरुआत यूएसए की लिली झांग पर 3-0 (11-4, 11-8, 12-10) की शानदार जीत के साथ की। ड्रॉ में शामिल अन्य भारतीय श्रीजा अकुला को पहले दौर में विश्व की 13वें नंबर की खिलाड़ी प्यूर्टो रिको की एड्रियाना डियाज़ से 3-2 (6-11, 11-7, 11-1, 8-11, 11-8) से हार का सामना करना पड़ा।     recent visitors 67