विधायकों और सीनियरों को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण में कांग्रेस का बड़ी चुनावी रणनीति

रायपुर. रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को राजीव भवन रायपुर में कांग्रेस की अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति बनाई गई। बैठक में एआईसीसी के सचिव राजेश तिवारी ने सभी सेक्टर और बूथ एवं वार्ड प्रभारियों को उनके क्षेत्र की विस्तृत जानकारी दी। सभी ब्लाकों, कुल 19 वार्डो में विधानसभा क्षेत्र को बांटकर वरिष्ठ नेताओं को प्रभार दिया गया है। कांग्रेस नेताओं ने इस बात के लिये एकजुटता दिखाई कि दक्षिण विधानसभा में अबकी बार कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाना है। बैठक को संबोधित करते हुये नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि आप सभी को जिम्मेदारी दी गयी है। 2 मोबाइल से आप लोगों को काम करना है। वोटर को चिन्हित उसे ब्लॉक या वार्ड या स्थानीय ही वोटर को चिन्हित कर सकते हैं। सभी समाज के लोगों को जोड़कर काम करना है। भाजपा ने 10 माह में कौन सा काम किया है उनको बताना है। सरकार की नाकामी बड़ा मुद्दा है। बलौदाबाजार, लोहारीडीह की घटना को बताना है। सरकार के खिलाफ वातावरण बना सकते हैं। 10 महीने में हड़ताल पदयात्रा हो रही है इस सरकार में। भाजपा सरकार की अराजकता को लोगों को बताना है। एआईसीसी संयुक्त सचिव एवं सह प्रभारी विजय जांगिड ने कहा कि पूरी ताकत से चुनाव लड़ना है। कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा युवा प्रत्याशी है, एनएसयूआई के अध्यक्ष थे, अब युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष है। भाजपा के लोग भ्रम फैलाने का काम करते हैं। अविश्वास फैलाने की कोशिश की। बूथ में मतदाता चिन्हित करना है। मत वहीं है जो पेटी में डाला जाये और अधिक से अधिक मतदान करवाना है, सहयोग करना है। प्रभावशाली लोगों के साथ मिलकर काम करना है, लोगों को सक्रिय करना है। घर-घर जाकर उम्मीदवार से अपील करना है, कम से कम घर-घर में तीन बार जाना है। वरिष्ठ नेताओं का नुक्कड़ सभा कराने का प्रयास कराये। दिन प्रतिदिन मॉनिटरिंग करनी है। जो साथी काम करने में सहमत है वहीं काम करने आगे आये। कोई 5 मुद्दे लेकर जनता के बीच जायेंगे। प्रभारी सचिन पायलट ने कहा है चुनाव को गंभीरता से लेना है। जो नेता काम करे उनसे सहयोग लें। वार्ड वाइस प्रभारी को जिम्मेदारी दिया है। सभी आज से अपने प्रभार क्षेत्र में काम शुरू कर दें। बैठक में वरिष्ठ एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश प्रभारी जरिता लेतफलांग, एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश प्रभारी एस.ए. सम्पत कुमार, एआईसीसी सहसचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी विजय जांगिड़, पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, पूर्व मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने अपने सुझाव दिया। recent visitors 24

बैज का नक्सली एनकाउंटर का कुबूलनामा विष्णु सुशासन पर मुहर है, छत्तीसगढ़ के बीजेपी महामंत्री का निशाना

रायपुर. छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने पीसीसी चीफ दीपक बैज पर करारा निशाना साधा है। उन्होंने उन पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हुईं मुठभेड़ों को कभी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुर में सुर मिलाकर फर्जी बताने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मान लिया है कि विष्णु सरकार में टारगेटेड एनकाउंटर हुए हैं। आखिरकार सन 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे को लेकर स्वीकार कर लिया है कि मुख्यमंत्री साय की सरकार आने के बाद टारगेटेड एनकाउंटर हुए हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि बैज को एनकांटर पर कोई आपत्ति नहीं है। बस्तर में शांति लौटनी चाहिए। नक्सल मोर्चे पर बैज ने मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान की तारीफ की है। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और प्रदेश सरकार के रणनीतिक सूझबूझ से नक्सलियों को उनकी मांद में घुसकर जवान मार रहे हैं, जो एक ऐतिहासिक सफलता है। हाल ही नई दिल्ली में नक्सल पीड़ित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में उल्लेखनीय प्रगति की तारीफ की थी। नौ महीनों में 194 से अधिक नक्सली मारे गये श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले नौ महीनों में 194 से अधिक  नक्सली मारे गये , 800 से ज्यादा नक्सलियों की गिरफ्तारियाँ हुई हैं और 738 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। "डबल इंजन की सरकार" के सहयोग से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्यों को भी अंजाम दिया जा रहा है, जिससे वहाँ के लोग मुख्यधारा में लौट रहे हैं। देर-सबेर नक्सल मुद्दे पर बैज ने सच को स्वीकार करने का साहस दिखाया है। नक्सलवाद के खिलाफ समन्वित रणनीति उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जिस तरह नक्सलियों के खूनी खेल का केंद्र बना हुआ था, उसके मद्देनजर केंद्र और छत्तीसगढ़ की सरकार नक्सलवाद के खिलाफ समन्वित रणनीति बनाकर काम कर रही है। इससे यह विश्वास दृढ़तर हुआ है कि केंद्रीय गृहमंत्री शाह के मार्गदर्शन में मार्च 2026 तक देश में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। recent visitors 46

‘छत्तीसगढ़ को BJP ने बनाया है, वही संवार रही’, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण का कार्यकर्ता सम्मेलन

रायपुर. जैसे-जैसे रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव की घड़ियां नजदीक आ रही हैं। वैसे-वैसे बयानों के तीर तेज होते जा रहे हैं। रायपुर दक्षिण विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम विष्णु देवसाय ने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ता अपने कर्तव्य से कठोर परिश्रम से और पूरी निष्ठा से चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को जिताने के लिए जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण भाजपा ने किया और इसे संवारने और विकास का काम भी वहीं कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने 2018 में जनता से झूठे वादे करके सरकार बनाई और पिछले पांच वर्ष कांग्रेस ने सिर्फ लूटने का कार्य किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ के जनता के जेब से पैसा निकालने का कार्य करती रही। वहीं भाजपा की सरकार बनते ही हमारी सरकार ने जनता के जेब में पैसा डालने का काम किया है। त्यौहार के पहले देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने महतारी वंदन का पैसा प्रदेश की बहनों के खाते में पहुंचाया है। प्रदेश के हर घर में मोदी जी और भाजपा की योजनाओं का लाभ पहुंचा है। सभी परिवारों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आप भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के लिए कमल का बटन दबाये आपको एक नहीं दो विधायक मिलेंगे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आप सभी दक्षिण की जनता ने मुझे सदैव अभूतपूर्व प्रेम और स्नेह दिया। जिसकी बदौलत मैं लगातार दक्षिण विधानसभा बढ़ती मार्जिन से जीतते आया हूं और गत विधानसभा चुनाव में दक्षिण की जनता ने इतना अधिक स्नेह दिया की पूरे प्रदेश में सबसे अधिक मार्जिन से जितने वाली विधानसभा दक्षिण विधानसभा रही। लोकसभा चुनाव में जब भारतीय जनता पार्टी ने मुझे संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी तो आप सभी ने इस प्रेम को और बढ़ाया और लोकसभा चुनाव में दक्षिण से ही मुझे 90 हजार से अधिक मतों से बढ़त हासिल दिलाई। लोगों से अपील करते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण की सीट बड़ी मार्जिन से भाजपा की झोली में डालेंगे और अपने प्रत्याशी सुनील सोनी को विधानसभा में दक्षिण का नेतृत्व करने पहुंचाएंगे। मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि रायपुर दक्षिण से लगातार आठ बार जीतने वाले बृजमोहन अग्रवाल के बारे में सवाल उठाकर भूपेश बघेल अपनी जगहसाई करवाते हैं। राजनीति से लेकर महापौर, सांसद, विधानसभा प्रत्याशी तक के जीवन काल में रायपुर के विकास की भूमि तैयार करने वाले सुनील सोनी है। वर्तमान महापौर जिसके एक भाई जेल में और एक भाई बेल में है को संरक्षण देकर भूपेश बघेल कांग्रेस की मानसिकता उजागर करते हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप हो गया था यदि दुबारा पुनर्विकास की योजनाएं शुरू हुई तो वह भाजपा सरकार में हुई। उसके पीछे की नीव सुनील सोनी है। उन्होंने कहा कि भूपेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार का राजधानी रायपुर के विकास के लिए एक नई ईंट तक जोड़ने में कोई योगदान 5 वर्ष में नही रहा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यातायात सुधारने इंट्रीगेटर ट्रैफिक सिस्टम 2 साल में बनना था लेकिन उसमें कोई काम नहीं हुआ काम होगा भी कैसे एक जेल में एक बेल में और एक महापौर बनाकर राजनीति के खेल में। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं एवं जनता की विशाल भीड़ ने एक बार फिर बता किया कि रायपुर दक्षिण में फिर से कमल खिलने वाला है। उन्होंने भारी संख्या में आए लोगों से जीत का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसा दल का सदस्य हु जो जन सेवा को ही प्रभु सेवा मानकर कार्य करती है। भाजपा ने मुझे लगातार जनता की सेवा करने का मौका दिया। कभी महापौर बनाकर तो कभी सभापति बनाकर। पार्टी ने मुझे 2019 में सांसद प्रत्याशी बनाया और आप सभी ने अपने आशीर्वाद से मुझे एक बार फिर सेवा करने का मौका दिया और मैंने रायपुर के विकास के कार्य की निरंतरता को बनाए रखा। पार्टी ने मुझे एक बार फिर आपकी सेवा करने का मौका दिया है और मैं पुनः आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा। recent visitors 49

युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे शनिवार की रात खड़ी ट्रेलर से बाइक सवार युवक के टकरा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के गुमला का रहने वाला सुखबल सिंह चौहान बीते कुछ सालों से रायगढ़ में रहते हुए बीएस स्पंज में सुपरवाइजर का काम करता था। वह शनिवार की रात करीब साढ़े 8 बजे अपनी बाइक से किसी काम से कहीं जा रहा था। वह जैसे ही नलवा प्लांट के पास पहुंचा कि रात के अंधेरे में वह सडक किनारे खड़े ट्रेलर को देख नहीं पाया और पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा घायल युवक को डायल 112 की मदद से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। recent visitors 63

PM मोदी लोगों से डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड से बचने के लिए तीन स्टेप रुको, सोचो और एक्शन लो अपनाने की बात कही

नई दिल्ली मन की बात का आज 115वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने सरदार पटेल और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाने की बात कही। साथ ही उन्होंने डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड से बचने के लिए तीन स्टेप रुको, सोचो और एक्शन लो अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा- कॉल आते ही, 'रुकें' घबराएं नहीं, शांत रहें, जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं, किसी को अपनी निजी जानकारी न दें। स्क्रीन शॉट लें और रिकॉर्डिंग जरूर करें। दूसरा चरण है 'सोचो'- कोई भी सरकारी एजेंसी फोन पर धमकी नहीं देती, वीडियो कॉल पर पूछताछ नहीं करती, न पैसे मांगती है। अगर ऐसा है तो समझिए कुछ गड़बड़ है। इसके बाद तीसरा चरण 'एक्शन लो' फॉलो करें। राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 डायल करें। पिछले महीने इस प्रोग्राम के 10 साल पूरे हुए हैं। इससे पहले पीएम मोदी के मन की बात पर एक किताब "मोदी संवाद" का विमोचन किया गया। पीएम मोदी ने मन की बात में इन मुद्दों पर बात की एनिमेशन और वर्चुअल टूरिज्म पर एनिमेशन सेक्टर आज ऐसी इंडस्ट्री बन चुका है कि जो दूसरी इंडस्ट्रीज को ताकत दे रहा है। इन दिनों VR टूरिज्म बहुत फेमस हो रहा है। वर्चुअल टूर के जरिए अजंता की गुफाएं देख सकते हैं। कोणार्क मंदिर के कॉरिडोर में टहल सकते हैं, या फिर, वाराणसी के घाटों का आनंद ले सकते हैं। टूरिस्ट डेस्टिनेशन का VR टूर लोगों के मन में जिज्ञासा पैदा करता है। आज इस सेक्टर में एनिमेटर्स, स्टोरी टेलर्स, राइटर्स, वॉइस ओवर एक्सपर्ट्स, म्यूजिशियन और गेम डेवलपर्स की मांग बढ़ती जा री है। इसलिए, देश के युवाओं से कहूंगा कि अपनी क्रिएटिविटी को विस्तार दें। आत्मनिर्भर भारत अभियान आत्मनिर्भरता हमारी पॉलिसी ही नहीं, हमारा पैशन बन चुका है। आत्मनिर्भर भारत अभियान, एक जन अभियान बन रहा है। हम हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। इसी महीने लद्दाख के हानले में हमने एशिया की सबसे बड़ी 'इमेजिंग टेलीस्कोप MACE' का भी उद्घाटन किया। ये 4300 मीटर की ऊंचाई पर है। जानते हैं इसकी भी खास बात क्या है- यह मेड इन इंडिया है। बिरसा मुंडा-सरदार पटेल की जयंती पर मेरे जीवन के सबसे यादगार पल क्या रहे, तो कितने ही वाकये याद आते हैं। लेकिन इसमें भी एक पल खास है। वो पल था जब पिछले साल मैं 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती पर उनकी जन्मस्थली झारखंड के उलिहातू गांव गया। मैं देश का पहला प्रधानमंत्री हूं, जिसे इस पवित्र भूमि की मिट्टी को अपने मस्तक से लगाने का सौभाग्य मिला। देश में बढ़ती फिटनेस अवेयरनेस पर देश में लोग फिटनेस को लेकर ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। स्कूल फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। फिट इंडिया स्कूल आवर भी एक अनोखी पहल है। स्कूल अपने फर्स्ट पीरियड में फिटनेस एक्टिविटीज करवा रहे हैं। 'मन की बात' के श्रोताओं ने मुझे अपने अनुभव भेजे हैं। कुछ लोग तो बहुत ही रोचक प्रयोग कर रहे हैं। एक उदाहरण है फैमिली फिटनेस आवर का, यानि एक परिवार, हर वीकेंड एक घंटा फैमिली फिटनेस एक्टिविटी के लिए दे रहा है। एक और उदाहरण है, यानि कुछ परिवार अपने बच्चों को ट्रेडिशनल गेम्स सिखा रहे हैं, खिला रहें हैं। विदेश में बढ़ती संस्कृति की लोकप्रियता पर हजारों मील दूर, रूस के शहर याकूत्स्क में भी भारतीय कला की मधुर धुन गूंज रही है। यहां एक थिएटर में लोग कालिदास का अभिज्ञान शाकुंतलम देखने पहुंचे। कुछ हफ्ते पहले, मैं लाओस भी गया था। वहां मैंने कुछ अद्भुत देखा- 'लाओस की रामायण'। उनकी आंखों में वही भक्ति, उनके स्वर में वही समर्पण, जो रामायण के प्रति हमारे मन में है। कुवैत में अब्दुल्ला अल-बारुन ने रामायण और महाभारत का अरबी में अनुवाद किया है। यह सिर्फ अनुवाद नहीं, बल्कि दो संस्कृतियों के बीच का सेतु है। उनका प्रयास अरब जगत में भारतीय साहित्य की नई समझ विकसित कर रहा है। पेरू की अर्लिंडा ग्रेसिया वहां के युवाओं को भरतनाट्यम सिखा रही हैं और मारिया वाल्डेज ओडिसी। इन कलाओं से प्रभावित होकर, दक्षिण अमेरिका के कई देशों में 'भारतीय शास्त्रीय नृत्य' की धूम मची हुई है। पहला एपिसोड टेलीकास्ट होने के एक हफ्ते के अंदर 125% तक बढ़ गया था। पीएम ने खादी खरीदने की अपील की थी। 2015 में पूर्व अमेरिकी प्रधानमंत्री बराक ओबामा ने भी शो अपनी बात रखी थी। अप्रैल 2023 में मन की बात का 100वां एपिसोड का टेलीकास्ट यूनाइडेट नेशन हेडक्वॉर्टर न्यूयॉर्क में भी हुआ था। 27 करोड़ लोग इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, 6 करोड़ लोग डिजीटली मन की बात को सुनते हैं। 130 से ज्यादा टीवी चैनल और 800 से ज्यादा रेडियो स्टेशन इस शो को टेलीकास्ट करते हैं। 22 भाषाओं में ब्रॉडकास्ट होता है मन की बात कार्यक्रम मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। recent visitors 47

ठग गैंग का एसपी वी रत्ना अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों को सेना बेचकर लूट लेता है, हुए गिरफ्तार

नई दिल्ली तिरुपति जिले में ठगों के एक गैंग का भंडाफोड़ करने पहुंचे यूट्यूबर को आठ अन्य लोगों को साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं ठग गैंग के भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। श्री सत्य साई जिला पुलिस ने लोगों को नकली सोना बेचकर ठगने वाले गैंग के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा यूट्यूबर का एक ग्रुप भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दरअसल 20 अक्टूबर को रामापुरम बस स्टॉप के पास फायरिंग की घटना की जानकारी पुलिस को मिली थी। पता चला कि यहां ठग गैंग का एसपी वी रत्ना अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों को सेना बेचकर लूट लेता है। वह बेहद सस्ते रेट में सोना बेचता है। बाद में पता चलता है कि सोने की जगह कोई और धातु पकड़ा दी गई। हाल ही में मानसनापल्ली गांव के रहने वाले केसरी नरेश को ठगों ने अपना शइकार बनाया था। इसके बाद नरेश ने एक हैदराबाद के यूट्यूबर अरविंद कुमार से संपर्क किया। उसने गैंग को अपे यूट्यूब चैनल के जरिए एक्सपोज करने का प्लान बनाया। अरविंदद ने 400 रुपये में दो नकली पिस्तौल खरीदीं। इसके बाद 20 अक्टूबर को ठगों के साथ मिलने का प्लान बना लिया। 20 अक्टूबर को जब ठगों ने अरविंद को देखा तो उन्हें लगा कि ये पुलिसवाले हैं।अरविंद अपने कई साथियों के साथ सफारी सूट में खड़ा था। यूट्यूबर ने जब वीडियो बनाना शुरू किया तो ठग बाइक से भागने लगे। इसके बाद अरविंद के साथियों ने नकली पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। ठग वहां से भाग निकले लेकिन फायरिंग की बात जब पुलिस को पता चली तो अरविंद और उनके सात साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में बाथलापल्ली पुलिस ने ठगों के गैंग के पोमार बांगारी और राणा हरीश को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो किलो नकली सोना भी मिला है। इसके अलावा गैंग के अन्य सदस्य फरार हैं। वहीं सार्वजनिक जगह पर पैनिक फैलाने के आरोप में यूट्यूबर अरविंद और उनके साथियों को भी हिरासत में ले लिया गया। उनके पास से दोनों नकली पिस्तौल भी जब्त कर ली गईं। recent visitors 116

पीसीबी के पूर्व मुखिया रमीज राजा अपनी एक गलती की वजह से आलोचना का शिकार हुए

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी और पीसीबी के पूर्व मुखिया रमीज राजा अपनी एक गलती की वजह से आलोचना का शिकार हो रहे हैं। पाकिस्तान ने इंग्लैंड को तीसरे और फाइनल टेस्ट में 9 विकेट से हराकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। इस जीत के बाद जहां पूरा पाकिस्तान जीत का जश्न मना रहा था, वहीं रमीज राजा ने इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को टोंट मारते हुए पूछा कि आपने लगातार 6 मैच हारने की उपलब्धि कैसे हासिल की। रमीज राजा के इस सवाल पर मोहम्मद आमिर बुरी तरह भड़क गए। उनका कहना है कि जब टीम जीती है तो उनसे इस तरह के सवाल नहीं करने चाहिए। उन्होंने रमीज राजा के लिए कहा कि आप पढ़े लिखे लोग हैं, लेकिन हरकतें भी पढ़े लिखों वाली किया करें मोहम्मद आमिर ने कहा, “आप सीरीज सेलिब्रेट करो…एक विनिंग कैप्टन आया है आपके पास…आप उससे सवाल-जवाब करो पॉजिटिव तरीके से कि आप सीरीज जीते हो, आपका अगला प्लान क्या होगा…लेकिन आप मजाक बना रहे हो कि जी कैसे हुआ ये जो 6-0 का रिकॉर्ड बन रहा था ये कैसे हुआ…मतलब आप एक विनिंग कैप्टन का इंटरव्यू ले रहे हो…प्लीज ख्याल किया करें…आप पढ़े लिखे लोग हैं, लेकिन हरकतें भी पढ़े लिखों वाली किया करें। अपनी टीम का जहां क्रेडिट बनता है वहां दो, वहां आप क्यों कीड़े निकाल रहे हो। मुझे बहुत बुरा लग रहा था।” बता दें, सीरीज का पहला मैच हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में कुछ बदलाव किए। बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया। इसके बाद टीम ने सीरीज में जोरदार वापसी करते हुए अगले दोनों मैच जीते। पाकिस्तान लगभग 4 साल बाद घर में टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब हुआ है। recent visitors 89