Friday, July 3, 2026 7:01 pm

सुरक्षाबलों ने संदिग्ध आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है, साथ ही, कुछ ग्रेनेड और बारूदी सुरंगों का पता लगाया

पुंछ जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने संदिग्ध आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। साथ ही, कुछ ग्रेनेड और बारूदी सुरंगों का पता लगाया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, मेंढर उपविभाग के बलनोई सेक्टर में तलाशी अभियान के दौरान इस ठिकाने का पता चला। आतंकवादियों के इस ठिकाने से 2 हथगोले और 3 बारूदी सुरंगें जब्त की गईं। अभियान के दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों को मेंढर के मनकोट सेक्टर में जल बिंदु के पास गश्त के दौरान जंग लगा मोर्टार का गोला मिला। बाद में विशेषज्ञों की ओर से नियंत्रित विस्फोट द्वारा गोले को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया। सीमावर्ती जिले राजौरी में आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने रूपरेखा तैयार की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रणदीप कुमार की अध्यक्षता में 'सब्सिडिएरी मल्टी एजेंसी सेंटर' की बैठक के दौरान यह चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि संयुक्त बैठक में सेना, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और खुफिया एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एसएसपी कुमार ने प्रतिभागियों से राष्ट्र विरोधी तत्वों की गतिविधियों को निष्क्रिय करने के लिए समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उपद्रवियों पर कड़ी निगरानी रखने का दिशा-निर्देश अधिकारी के अनुसार, बैठक में उपस्थित लोगों को उपद्रवियों और सोशल मीडिया मंचों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि यह बैठक सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और राजौरी में सुरक्षा सतर्कता सुनिश्चित करने के लिए बुलाई गई थी। वहीं, सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सीनियर अधिकारी ने कहा कि नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ रोधी ग्रिड बहुत मजबूत है। सुरक्षाबल सर्दियों के मौसम से पहले बढ़ने वाली घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे। बीएसएफ, कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक अशोक यादव ने कहा, ‘घुसपैठ की कोशिशें सर्दियों से पहले बढ़ जाती हैं, लेकिन सेना के सहयोग से एलओसी ग्रिड बहुत मजबूत है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि घुसपैठ के किसी भी प्रयास को नाकाम कर दिया जाएगा।’ recent visitors 25

डीवाई चंद्रचूड़ ने बताया चंद्रचूड़ ने कुछ खास लोगों की आवाज को याद किया, देवकीनंदन पांडेय के अंदाज से प्रभावित थे

नई दिल्ली चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने अपनी पर्सनल लाइफ का एक और राज खोला है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो की खूबसूरत यादें ताजा कीं। इस दौरान उन्होंने उस वक्त के कुछ मशहूर ब्रॉडकास्टर्स और उनकी शानदार आवाजों के बारे में बात की। आकाशवाणी के साथ चंद्रचूड़ की यात्रा उनके प्रारंभिक वर्षों में शुरू हुई। तब वह अपने माता-पिता के साथ हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में समाचार बुलेटिन सुनते थे। डीवाई चंद्रचूड़ ने बताया कि वह आकाशवाणी के उस दौर के प्रजेंटर्स के हमेशा के लिए फैन हो गए। इंटरव्यू के दौरान डीवाई चंद्रचूड़ ने कुछ खास लोगों की आवाज को याद किया। उन्होंने बताया कि वह कैसे देवकीनंदन पांडेय के अंदाज से प्रभावित थे। सीजेआई ने बताया कि वह जिस तरह से बोलते थे, ‘ये आकाशवाणी है। अब आप समाचार सुनिए देवकीनंदन पांडेय से’, बहुत ही शानदार था। उन्होंने कहाकि इस अंदाज ने उनके बचपन पर काफी असर डाला। इसके अलावा उन्होंने कई मशहूर प्रजेंटर्स, पामेला सिंह और लोतिका रत्नम का भी नाम लिया, जो खास अंदाज में बोलती थीं, ‘दिस इज ऑल इंडिया रेडियो, द न्यूज रेड बाय लोतिका रत्नम।’ साल 1975 में दिल्ली आने के बाद सीजेआई ने आकाशवाणी में ऑडिशन दिया। यहां पर उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रोग्राम करने शुरू किए। सीजेआई के मुताबिक मुझे आज भी अपना प्रोग्राम याद आता है। उन्होंने बताया कि वह आकाशवाणी के लिए वेस्टर्न म्यूजिक पर प्रोग्राम करते थे। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने बताया कि अपनी मां के चलते बचपन में ही उनका ऑल इंडिया रेडियो से जुड़ाव हो गया था। सीजेआई की मां एक क्लासिकल म्यूजिशियन थीं, जो रिकॉर्डिंग के दौरान उन्हें लेकर ऑल इंडिया रेडियो के विभिन्न स्टूडियोज में लेकर जाया करती थीं। तब उनकी स्कूली शिक्षा के शुरुआती दिन थे। इस तरह वह मुंबई के कई स्टूडियोज से परिचित हो चुके थे और ब्रॉडकास्टिंग में उनकी रुचि यहीं से पैदा हुई। recent visitors 51

ट्रेन में यात्रा करते समय बिना किसी कारण के की चेनपुलिंग तो खैर नहीं, रेलवे ले रहा सख्त ऐक्शन

नई दिल्ली ट्रेन में यात्रा करते समय बिना किसी वजह से अलार्म चेन खींचने वालों को सावधान हो जाने की जरूरत है। रेलवे ने ऐसे ही मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिस पर महाराष्ट्र के नासिक रोड स्टेशन पर बिना किसी वैध कारण के अलार्म चेन खींचने का आरोप है। मध्य रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अलार्म चेन खींचने की घटना सामने आई है। ट्रेन नंबर 22221 डाउन राजधानी एक्सप्रेस में नासिक रोड प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर शाम 6:44 बजे अलार्म बजा। इससे रेलगाड़ी को 6:47 बजे तक तीन मिनट के लिए रुकना पड़ा। जांच करने पर पता चला कि 53 वर्षीय यात्री तपस मोनिंद्र मोहरी अपनी पत्नी काजल तापस मोहरी और बेटी खुशी के साथ नासिक से मथुरा की यात्रा कर रहे थे। संजीव रतन चंद पथरिया उनकी मदद के लिए आए, जो प्लेटफार्म टिकट खरीद रहे थे। इसी बीच, ट्रेन के चलने का समय हो गया और संजीव समय पर नहीं उतर सके। इसे देखते हुए उन्होंने अलार्म चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ स्टाफ ने संजीव को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बिना किसी वैध कारण के अलार्म चेन खींचने की बात स्वीकार की।   रेलवे एक्ट की धारा 141 के तहत केस दर्ज संजीव रतन चंद के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 141 के तहत केस दर्ज हुआ है। फिलहाल, इसे लेकर आगे की जांच चल रही है। मालूम हो कि रेलवे यात्रियों को बिना वैध कारण के यात्रा के दौरान अलार्म चेन खींचने की मनाही है। ऐसा करने पर रेलवे अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाती है। दूसरी ओर, दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार को रेलवे लाइन निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसे में मिट्टी धसने से एक मजदूर की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मजदूर झारखंड निवासी थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। recent visitors 71

राज्यपाल पटेल ने नवगठित तीन विश्वविद्यालयों के प्रथम कुलगुरूओं को किया नियुक्त

भोपाल राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेश के नवगठित विश्वविद्यालयों क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन, क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना, रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर के प्रथम कुलगुरूओं की नियुक्ति कर दी है। तीनों कुलगुरूओं का कार्यकाल 4 वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पूर्वतर हो, रहेगा। क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन के कुलगुरु डॉ. कोरी बने राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन का कुलगुरु आर.के.डी.एफ. विश्वविद्यालय भोपाल के फार्मेसी विभाग के निदेशक एवं सदस्य, पी.सी.आई., नई दिल्ली डॉ. मोहन लाल कोरी को नियुक्त किया है। क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना के कुलगुरु डॉ. यादव बने राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना का कुलगुरु बुंदेलखण्ड पी.जी. कॉलेज, झांसी (उ.प्र.) के राजनीति विज्ञान विभाग एवं शोध केन्द्र के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. किशन यादव को नियुक्त किया है। रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर के कुलगुरु डॉ. मिश्रा बने राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर का कुलगुरु प्रोफेसर जी.एस. कॉलेज ऑफ कामर्स एण्ड इकनॉमिक्स, जबलपुर(म.प्र.) डॉ. विनोद कुमार मिश्रा को नियुक्त किया है।   recent visitors 25

पाकिस्तान से तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पंजाब में 105 किलोग्राम हेरोइन बरामद: पंजाब पुलिस

चंडीगढ़ पंजाब में सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। यहां पर 105 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पंजाब पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इसी के साथ विदेश में रह रहे मादक पदार्थ तस्कर से जुड़े दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि पाकिस्तान से मादक पदार्थ लाने के लिए समुद्री मार्ग का इस्तेमाल किया जाता था और टायरों के बड़े रबर ट्यूब भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि विदेश में रह रहे मादक पदार्थ तस्कर के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से पांच विदेशी पिस्तौल और एक देसी तमंचा भी बरामद की गई है। यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि पंजाब में एक खुफिया अभियान के दौरान सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। विदेश में रह रहे मादक पदार्थ तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ ​​नव भुल्लर के दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 105 किलोग्राम हेरोइन, 31.93 किलोग्राम कैफीन एनहाइड्रस, 17 किलोग्राम डीएमआर, पांच विदेशी पिस्तौल और एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नवजोत सिंह और लवप्रीत कुमार के रूप में हुई है। गौरव यादव ने बताया कि पाकिस्तान से नशीला पदार्थ लाने के लिए समुद्री मार्ग का इस्तेमाल किया जाता था। टायरों के बड़े रबर ट्यूब भी बरामद किए गए। इससे पता चलता है कि समुद्री मार्ग के जरिए इनकी तस्करी होती थी। डीजीपी ने बताया कि इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। recent visitors 24

ढाई लाख के पटाखों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में अवैध पटाखा भंडारण

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले में अवैध रूप से पटाखा भंडारण पर पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पामगढ़ थाना पुलिस ने दो आरोपियों के पास से ढाई लाख रुपये से अधिक का पटाखा जब्त किया गया। दोनों आरोपियों पर विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। एसपी विवेक शुक्ला के निर्देश में जिले में अवैध रूप से पटाखा भंडारण और बिक्री पर रोक लगने के निर्देश दिए हैं। इसमें पामगढ़ थाना क्षेत्र ग्राम धनेली में आकाश मिश्रा के कब्जे से कार्टून, बोरी में भरे विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए, जिसकी कीमत 2 लाख 11 हजार रुपये बताई जा रही है। ग्राम धाराशिव में बनवारी राठौर के कब्जे से प्लास्टिक बोरी में रखे विभिन्न प्रकार के फटाखे कीमत 47 हजार रुपये को बरामद किया गया है। दोनों आरोपी आकाश मिश्रा और  बनवारी राठौर के खिलाफ धारा 9 (ख), विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। recent visitors 49

आज एक-दो जगहों पर हल्की बारिश के आसार, छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक

रायपुर. छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात के समय ठंड लगने लगी है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी हवाओं का आगमन लगातार जारी है। इसके वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों में छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों में एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही शेष जिलों में शुष्क रहने की संभावना है। आज राजधानी रायपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते प्रदेश में मौसमी गतिविधियों में वृद्धि हुई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट संभव है। recent visitors 64