ब्रांडेड के बण्डल में पकड़ी नकली बीड़ी, छत्तीसगढ़-डोंगरगढ़ में पुलिस छापेमारी

डोंगरगढ़। कहीं आप बीड़ी पीने के शौकिन तो नहीं हैं, उसमें भी गोला छाप, मेघना और भोला छाप जैसी ब्रांडेड कंपनी की. तो सतर्क हो जाइए. डोंगरगढ़ में पुलिस छापेमारी के दौरान इन कंपनियों के साथ-साथ अन्य कंपनियों की नकली बीड़ी बेचने का गोरखधंधा उजागर हुआ है. मामले में स्थानीय भाजपा नेता के भाई को गिरफ्तार किया गया है. नकली बीड़ी बनाने और बेचने का पर्दाफाश तब हुआ, जब धमतरी के गोला बीड़ी वर्क्स के मालिक जतीन मिरानी ने राजनांदगांव एसपी से शिकायत की कि उनकी कंपनी के नाम पर नकली बीड़ियां बाजार में बेची जा रही हैं. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डोंगरगढ़ के दंतेश्वरी पारा इलाके में भाजपा के स्थानीय नेता देवेंद्र साखरे के भाई रविंद्र साखरे के दो ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने सैकड़ों कट्टे नकली गोला बीड़ी, बिना लेबल की बीड़ी, हजारों रैपर, होलोग्राम और लगभग सभी बड़े ब्रांड्स के नकली लेबल बरामद किए. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सस्ती बीड़ियां खरीदकर उन्हें ब्रांडेड बीड़ी के रूप में पैक कर बेचता था, जिससे उसे अच्छा मुनाफा होता था. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी रविंद्र साखरे के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और अन्य कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की है, लेकिन बीड़ी निर्माता कंपनी ने भाजपा नेता देवेंद्र साखरे के खिलाफ भी कार्रवाई की माँग की है, जिसपर पुलिस ने देवेंद्र साखरे और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी है. recent visitors 107

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा देर रात जुआ फड़ पर रेड पांच आरोपी गिरफ्तार 4100 रूपये जप्त

अनूपपुर देर रात कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अनूपपुर नगर में रामसागर तालाब के पास जुआ के फड़ पर रेड कार्यवाही की गई जिसमें ताश के पत्तो से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 05 आरोपियो मोहन पाल (40 वर्ष), गणेश प्रसाद (32) वर्ष, किशोरी लाल वर्मा (39 वर्ष), संजय सोनी (48वर्ष) सभी निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर, रवि पाल (32 वर्ष) निवासी ग्राम सकरिया को सहायक उपनिरीक्षक सतानंद कोल, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, महेन्द्र राठौर के द्वारा रंगे हाथ पकड़ा जाकर कुल 4100 रूपये एवं ताश के पत्ते जप्त किया जाकर थाना कोतवाली अनूपपुर के अपराध क्रमांक 468/24 धारा 13 जुआ एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। recent visitors 50

खोंगापानी में भालू कर रहे हैं घरों में चोरी, खाने की तलाश में तोड़ रहे खिड़की और दरवाजे

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी खोंगापानी के घुघरीटोला वार्ड नंबर एक में भालुओं की दहशत से लोग परेशान हैं। भालू आए दिन खाने पीने की तलाश में रिहायशी इलाकों का रुख कर रहें हैं। भालुओं की दहशत का आलम ये है कि भालू घरों के खिड़की और दरवाजे भी तोड़ डाल रहे हैं। घर में जो भी सामान मिल रहा है उसे बर्बाद कर दे रहें हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भालू के आने की सूचना कई बार वन विभाग को दी गई। पर वन विभाग की टीम सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करती है। भालुओं की दहशत के चलते लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं।   वार्ड नंबर के लोगों का आरोप है कि भालू को भगाने और समस्या का हल निकालने में वन विभाग की टीम फेल है। लोगों का कहना है कि रात के वक्त भालू घरों पर हमला कर उनके घर के खिड़की दरवाजे तोड़ डाल रहे हैं। दहशत के चलते वो रात को सो नहीं पाते। वन विभाग के रेंजर का कहना है कि इस इलाके में भालुओं की मौजूदगी है।जंगली क्षेत्र होने के चलते भालू यहां आते रहते हैं। घुघरीटोला वार्ड के लोगों का कहना है कि वन विभाग की टीम उनकी मदद नहीं कर रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द उनको वन विभाग इस समस्या से मुक्ति दिलाए। भालुओं की दहशत के चलते लोग काफी डरे सहमे हैं। बच्चों को भी घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।  "घर में घुसे भालू वन विभाग की चुप्पी को लेकर लोगों में गुस्सा है। हमारे जान माल के नुकसान की चिंता वन विभाग की टीम को नहीं है। भालू हमारे घरों को नुकसान पहुंचा रहें हैं"- कमलेश, स्थानीय निवासी खोंगापानी, एमसीबी "लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। घुघरीटोला वार्ड का इलाका जंगल से सटा है। भालुओं के यहां आने बात कोई नई नहीं है। हमारी टीम लोगों को समय समय पर अलर्ट करती रहती है। लोगों से कहा गया है कि वो अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। मानव और वन्य जीव संघर्ष से बचने की सलाह भी हमने दी है"- रामसागर कुर्रे, रेंजर recent visitors 112

अब भी मैक्सवेल ने नहीं छोड़ी टेस्ट क्रिकेट खेलने की उम्मीद

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल सीमित ओवरों के एक बड़े खिलाड़ी रहे हैं पर टेस्ट में उन्हें खेलने का अधिक अवसर नहीं मिला है। वह केवल सात मैच ही खेल पाये हैं। मैक्सवेल ने कहा कि उनके अंदर अभी काफी टेस्ट क्रिकेट बचा हुआ है और अवसर मिला तो वह खेलेंगे। वह पिछले कई साल से टेस्ट क्रिकेट से दूर हैं। इस ऑलराउंडर ने कहा कि अगर वह अपने टेस्ट खेलने के सपने को छोड़ देते हैं, तो यह उस युवा मैक्सवेल के साथ अन्याय होगा, जिसने हमेशा लंबे प्रारूप में खेलने का सपना हमेशा से देखा था। मैक्सवेल के नाम सीमित ओवरों की क्रिकेट में कई उपलब्धियां हैं। उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट 2017 में ऑस्ट्रेलिया के बांग्लादेश दौरे में खेला था। उन्होंने कहा, अगर मैंने टेस्ट क्रिकेट खेलने का सपना छोड़ दिया तो यह उस युवा ग्लेन मैक्सवेल के साथ अन्याय होगा, जिसने बचपन से ही बैगी ग्रीन कैप पहनने का सपना देखा था। अब भी मेरी टेस्ट खेलने की उम्मीद बनी हुई है, इसलिए मैं खेलने का सपना देखता रहूंगा। भारत के खिलाफ हालांकि आगामी सीरीज में उन्हें टीम में शायद ही जगह मिले। मैक्सवेल को उम्मीद है कि जनवरी में श्रीलंका के दौरे के लिए वह टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने कहा, जब मैं बड़ा हुआ तो मैं टेस्ट क्रिकेट में खेलना चाहता था। मेरा मानना है कि मुझे टेस्ट क्रिकेट में समय से थोड़ा पहले पदार्पण का मौका मिला। यह सब कुछ बहुत जल्दी हुआ और मुझे उस समय प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलने का उतना अनुभव नहीं था जितना कि मैं चाहता था, इस कारया मैरा प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा था। उनका टेस्ट क्रिकेट के प्रति लगाव अब भी बना हुआ है। इसलिए वह अभी भी टीम में जगह मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।   recent visitors 81

विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल में दीपोत्सव,और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी विद्यालय विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल मनेन्द्रगढ़ में दीपोत्सव मनाया गया। दीपोत्सव इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था सचिव संजय सेंगर के मार्गदर्शन में कलश मेकिंग, दिया डेकोरेशन, थाली डेकोरेशन, रंगोली सजाओ एवं ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्रीमती इन्द्रा सेंगर ने संस्था के सभी विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी। संस्था के वरिष्ठ शिक्षक वी.एस. पाण्डेय ने भी विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से संस्था में कार्यरत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को दीपावली के शुभ अवसर पर मिष्ठान व उपहार भेंट की गयी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का काफी सहयोग रहा साथ ही कला शिक्षिका पूनम सोरेन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव संजय सेंगर ने आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों के उत्साह एवं उनकी कला प्रदर्शन की सराहना की और सभी विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। recent visitors 64

श्रद्धा महिला मंडल द्वारा निःशुल्क सिलाई मशीन एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र का वितरण

 मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिला एमसीबी श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर प्रशिक्षण उपरान्त सिलाई मशीन एवं प्रमाण पत्र का वितरणकिया गया। श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल, बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा और उनके सहयोगियों के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रेरित हो कर समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाते हुए हसदेव क्षेत्र की जागृति महिला समिति के बीच श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर के कमेटी मेम्बर सविता अग्रवाल पूनम सिंह एवं प्रियंका श्रीवास्तव ने मधुबन क्लब राजनगर में 16 महिलाओं एवं 15 बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु 6 माह के प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र एवं 16 सिलाई मशीन भेंट की।  सभी बच्चे एवं महिलाओं को खाद्य पदार्थ दिए गये। कम्प्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षकों का सम्मान उन्हे पौधे दे कर किया गया। श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव के द्वारा सभी बच्चों को आर्शिवचन दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र से बड़ा कोई धन नहीं होता जो आपको आज मिल चुका है, और सभी बच्चों को बधाई दी। कमेटी के सदस्यों ने सभी बच्चों को पौधे भेंट किए और कहा कि उन्हें घर पर लगाकर इनकी देखभाल करें। हसदेव क्षेत्र की प्रथम महिला श्रीमती विनीता शर्मा द्वारा सभी बच्चों को बधाई दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने मे श्रीमती डॉ. बिश्नोई, श्रीमती पुष्पा सिन्हा, श्रीमती अर्चना साहू, श्रीमनी रजनी सिंह, श्रीमती ऊषा शर्मा, श्रीमती सरीता सिंह एवं समस्त जागृति महिला समिति के सदस्यों का योगदान रहा। recent visitors 79

खनिज अमले ने टार्च की रोशनी से ढूंढे दो चेन माउंटेन, छत्तीसगढ़-गरियाबंद के रेत घाट में माफिया पर शिकंजा

गरियाबंद। गरियाबंद में सक्रिय रेत माफिया पर आखिरकार प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खनिज अमले ने टार्च की रोशनी से बोरिद और विरोडा घाट में छिपाए दो चेन माउंटेन को ढूंढ निकाला. राजनीतिक रसूख के चलते राजिम तहसील के सूखा नदी के विरोडा और बोरिद घाट पर राजधानी के रेत माफिया अवैध रेत खदान का संचालन कर नाक में दम कर दिया था, लेकिन बीती रात कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने राजनीतिक रसूखदारों के खदानों पर कार्रवाई करवा ही दी. जिला माइनिंग अधिकारी फागूलाल नागेश के निर्देश पर माइनिंग की टीम बीती आधी रात को बोरिद और विरोडा घाट रेत खदान पर छापेमारी की. बोरिद खदान राजधानी के राजनीतिक रसूख वाले रेत माफिया संचालन कर रहे थे. टीम की आने की भनक लगी तो ठेकदार अपने पार्टनर के साथ खदान पर पहुंचकर चेन माउंटेन को दूर झाड़ियों में छिपा दिया था. यह नहीं कार्रवाई के दौरान माफिया रौब दिखाते रहे, यहां तक मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों को भी देख लेने की धमकी देते रहे. लेकिन खनिज अमले ने टॉर्च की रोशनी में दोनों खदान में छिपाए चेन माउंटेन को ढूंढकर सील कर दिया. इसके साथ ही अवैध परिवहन में लगे तीन हाइवा को भी जब्त किया. परसदा जोशी की तरह हो कार्रवाई बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों में माफिया ने दोनों खदान से 8 हजार से भी ज्यादा घन मीटर रेत की चोरी कर सरकार को लाखों रुपए का चूना लगा दिया है. लोगों को मानना है कि जिस तरह परसाद जोशी में अवैध खनन की माप कर 80 हजार घन मीटर की चोरी की एवज में जिम्मेदारों से 4 करोड़ की वसूली की जा रही है, वैसी ही कार्रवाई इन खदानों में हो. मौन सहमति देने वाले पंचायत और खनन माफियाओं पर पेनाल्टी ठोका गया तो खनन माफियाओं का हौसला पस्त हो जाएगा. सत्ता बदली पर माफिया वही बोरिद के खदान में कार्यवाही के दरम्यान अपनी ऊंची पहुंच का धौंस दिखा रहे दोनों माफिया राजधानी के हैं, जो पिछले पांच साल से इलाके के खदानों को लीज में ले रहे हैं. बताया जाता है कि सत्ता किसी की भी हो ये माफिया जिले में दखल रखने वाले राजनेताओं को मोटी रकम कमीशन के तौर पर देकर सेट कर लेते है, फिर उन्हीं का धौंस देकर प्रशासन से सीना जोरी, अफसरों को धमकी और मीडिया कर्मियों को भी देख लेने की धमकी देते हैं. recent visitors 69