बम की फर्जी कॉल को लेकर जारी हुई एडवाइजरी, धमकियों की सूचना जल्दी से हटाएं और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करें

नई दिल्ली हाल ही में विमानों को मिल रही बम की धमकियों के चलते इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने नई गाइडलाइन जारी की है। यह गाइडलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लागू होगी, ताकि वे ऐसी धमकियों की सूचना जल्दी से हटाएं और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करें। क्या है मामला? मंत्रालय ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों में भारत में कई एयरलाइंस को फर्जी बम धमकियां मिली हैं। ये धमकियां एयरलाइनों, यात्रियों और सुरक्षा एजेंसियों को प्रभावित कर रही हैं, जिससे उड़ानों का सामान्य संचालन बाधित हो रहा है। इन फर्जी धमकियों से न केवल सार्वजनिक व्यवस्था पर असर पड़ता है, बल्कि यह राज्य की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनती हैं। इनसे बड़ी संख्या में नागरिक प्रभावित होते हैं और देश की आर्थिक सुरक्षा भी अस्थिर होती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर "फारवर्डिंग/री-शेयरिंग" के कारण ये फर्जी धमकियां तेजी से फैल रही हैं, जो कि गलत सूचनाओं पर आधारित होती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी आईटी मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और संबंधित नियमों के तहत उचित कार्रवाई करनी होगी। उन्हें किसी भी गलत जानकारी को तुरंत हटाना होगा, जो सार्वजनिक सुरक्षा को प्रभावित करती है। यदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इस जिम्मेदारी का पालन नहीं करते हैं, तो उन्हें कानूनी दायित्व का सामना करना पड़ सकता है। आईटी नियमों के अनुसार, यदि वे गलत जानकारी को हटाने में विफल रहते हैं, तो उन्हें आईटी अधिनियम के तहत दंडित किया जा सकता है।   recent visitors 70

ED को भारी हेरफेर के मिले सबूत, राजस्थान-जयपुर में गायक दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट से पहले रेड

जयपुर. मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ के जयपुर में होने जा रहे शो से पहले टिकटों को लेकर बड़ा स्कैम सामने आया है। राजधानी जयपुर में 3 नवंबर को होने जा रहे सिंगर दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट से पहले ED की एंट्री हो गई है। ईडी को इस शो में फर्जी टिकटों से बड़े पैसे की हेरफेर की जानकारी मिली। साथ ही बड़ा पैसा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने के संबंध में सबूत भी मिले हैं। दिलजीत के शो के टिकट तीन हजार रुपये से 15 हजार रुपये तक की हैं, लेकिन बाजार में इसे बदमाशों द्वारा 50 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक बेचा गया है। शनिवार को ईडी ने जयपुर सहित देश भर में 13 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए इस शो में फर्जी टिकटों से बड़े पैसे ट्रांजेक्शन का पता लगाया है। ईडी ने छापेमारी दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, जयपुर, मुंबई और बेंगलुरु में की गई जो रविवार को भी जारी है। छापेमारी में ईडी को फर्जी टिकटों से बड़े पैसे की हेरफेर की जानकारी मिली है। साथ ही ईडी को बड़ा पैसा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने के संबंध में सबूत मिले हैं। ईडी ने कुछ लोगों को डिटेन किया। साथ ही मोबाइल, लैपटॉप जब्त किए हैं। ईडी की जांच जारी है। बुक माई शो की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर पर एक्शन लिया गायक दिलजीत दोसांझ का म्यूजिक कॉन्सर्ट 3 नवम्बर को जयपुर के जेईसीसी सीतापुरा में होना है। इसके साथ विदेशी बैंड कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट भी इंडिया में होगा। इनके टिकट जोमाटो लाइव और बुक माई शो पर बेचे गए। बुक माई शो की तरफ से इसकी जांच कराई गई। इसमें पता चला कि टिकट बाजार में अन्य प्लेटफार्म से बिक रही हैं, जो फर्जी हैं। इस तरह से कुछ लोग निजी फायदे के लिए फर्जी टिकट बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी-ठगी कर रहे हैं। बुक माई शो से कॉपी कर सोशल मीडिया पर बेच दिए टिकट दरअसल कुछ लोगों ने बुक माई शो से मिल रही टिकटों की हूबहू नकल बनाकर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से बेचना शुरू कर दिया। लोगों ने टिकट मिलने की जानकारी पर खरीदना शुरू कर दिया। कुछ लोगों को संदेह हुआ तो बुक माई शो से मिले टिकटों और सोशल मीडिया से मिले टिकटों की जांच की। पता चला कि यह फेक है। इस पर बुक माई शो को जानकारी दी गई। recent visitors 70

नितिश घई पंजाब के अलग-अलग जिलों में भोले भाले लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करता आया है: ED

लुधियाना लुधियाना के ठग ट्रैवल एजेंट के खिलाफ ई.डी. ने केस दर्ज किया है। आरोपी अयाली खुर्द का रहने वाला नितिश घई है। थाना डिवीजन नंबर-5 में एफ.आई.आर. दर्ज हुई है।  यह केस ई.डी. के अधिकारी एसिसटेंड डायरैक्टर राकेश झांगु के बयानों पर दर्ज हुआ है। बयानों में लिखा गया है कि उन्हे मालूम हुआ है कि नितिश घई पंजाब के अलग-अलग जिलों में भोले भाले लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करता आया है। ऐसा कर आरोपी नितिश घई ने सरकार और लोगों के खिलाफ ठगी मारी है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यहा बता दें कि नितिश घई के खिलाफ लुधियाना, जालंधर और पंजाब के अन्य जिलों में ईमिग्रेशन एक्ट और धोखाधड़ी के कई केस दर्ज है। हालांकि, कई केसों में शिकायतकर्ताओं के साथ समझौता हो चुका है लेकिन, आज भी लुधियाना के अलावा कई जिलों में उसके ऑफिस चल रहे है जोकि उसके नाम पर नहीं बल्कि उसके पास काम करने वालों के नाम पर चलते है। recent visitors 71

राज्योत्सव में दिखेगी ‘मोदी की गारंटी’ और छत्तीसगढ़ की विकास गाथा, डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया

रायपुर। राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर शासन-प्रशासन जुटा हुआ है. इस बीच उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि इस बार राज्योत्सव मेला का आयोजन 4 से 6 नवंबर को नया रायपुर अटल नगर में होगा. मेला में ‘मोदी की गारंटी’ के साथ छत्तीसगढ़ की विकास गाथा को प्रदर्शित किया जाएगा. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को मीडिया से चर्चा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बलरामपुर दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस राज्य की शांत फिजा को खराब करने की मानसिकता से काम कर रही है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जब सत्ता में थी, तब पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर राज्य के कानून व्यवस्था को चौपट करने का काम किया. न्होंने कहा कि आज जब जनता ने विपक्ष में बिठाया है, तब भी कांग्रेस उसी मानसिकता से काम कर रही है. प्रदेश में विष्णु देव की सरकार है. राज्य में क़ानून व्यवस्था की स्तिथि बिगड़ने नहीं देंगे. दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी. वहीं 28 अक्टूबर को होने वाली साय कैबिनेट की बैठक को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कल (28 अक्टूबर) को विष्णु देव साय कैबिनेट की 16वीं बैठक है. इसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. विकास कार्यों को तेज गति से करने का काम होगा. ‘हमने बनाया है, हम ही सवारेंगे’ इस एजेंडे के साथ सरकार आगे बढ़ रही है. वहीं प्रदेश में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर कांग्रेस के बयान पर अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि बलौदाबाज़ार की घटना के पीछे कौन था. सूरजपुर की घटना हुई किसका हाथ मिला. दुर्भाग्यपूर्णजनक घटनाओं पर कांग्रेस जिस तरह की राजनीति कर रही है, इससे उनकी मानसिकता समझी जा सकती है. कांग्रेस के मंसूबे हम कामयाब नहीं होने देंगे. recent visitors 65

यादव ने भगवान कामतानाथ मंदिर में दर्शन कर की पूजा अर्चना

चित्रकूट (सतना) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सुबह प्रभु श्रीराम की पावन तपस्थली चित्रकूट में सपत्नीक भगवान कामतानाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर समस्त प्रदेश वासियों के कल्याण की कामना की। डॉ यादव ने कहा कि भगवान कामतानाथ जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना है।   recent visitors 69

नशे में प्रयुक्त होने वाली प्रतिबंधित नाईट्राजीपाम टेबलेट के मामले में फरार मुख्य आरोपी एवं सहयोगी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

अनूपपुर शुक्रवार को कोतवाली पुलिस द्वारा कोमल उर्फ दरोगा राठौर के ग्राम बरी अनूपपुर स्थित घर पर रेड की गई एवं मौके पर मौजूद मिले श्यामलाल राठौर पिता शुद्ध राठौर उम्र करीब 58 साल निवासी ग्राम बरी के कब्जे से नशे में प्रयुक्त होने वाली प्रतिबंधित नाईट्राजीपाम टेबलेट बड़ी संख्या में 1840 टेबलेट कीमती 18000 रुपये जप्त कर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्र. 465/24 धारा 8,21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट पंजीबद्ध कर श्यामलाल राठौर पिता शुद्ध राठौर उम्र करीब 58 साल को गिरफ्तार किया गया था। रविवार की सुबह टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन, उपनिरीक्षक praveen साहू , प्रधान आरक्षक शेख रसीद, महेन्द्र राठौर एवं आरक्षक प्रकाश तिवारी के द्वारा फरार मुख्य आरोपी दरोगा उर्फ कोमल प्रसाद राठौर पिता श्यामलाल राठौर उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम बरीं अनूपपुर को राजेन्द्रग्राम से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पूछताछ पर आरोपी दरोगा उर्फ कोमल प्रसाद राठौर द्वारा बताया गया कि वह जबलपुर होते हुए गुजरात भागने की तैयारी से अनूपपुर छोड़कर निकला था जिसे पुलिस द्वारा राजेन्द्रग्राम में गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली पुलिस द्वारा जांच पर पाया गया कि दरोगा उर्फ कोमल प्रसाद राठौर नशे में प्रयुक्त होने वाली प्रतिबंधित मेडीसिन टेबलेट नाइट्राजीपाम को ग्राम बिजौड़ी अनूपपुर निवासी उमाशंकर पाण्डेय से खरीदकर बेचा करता है जो पुलिस द्वारा उमाशंकर पाण्डेय पिता स्व. रामाधार पाण्डेय उम्र करीब 55 साल निवासी ग्राम बिजौड़ी अनूपपुर को भी गिरफ्तार किया गया है। दरोगा उर्फ कोमल प्रसाद राठौर का पूर्व से ही अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के स्मलिंग और विक्रय का आपराधिक रिकार्ड है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा जिले में लगातार नशे का अवैध कारोबार के आरोपी दरोगा उर्फ कोमल प्रसाद राठौर का जिला बदर किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। recent visitors 57

एम्स भोपाल में शुरू हुई ‘स्कैन एंड पे’ सुविधा: मरीजों के लिए कैशलेस भुगतान आसान

‘Scan and Pay’ facility started in AIIMS Bhopal: Cashless payment easy for patients एम्स भोपाल ने अपने मरीजों के लिए एक नई कैशलेस भुगतान सुविधा शुरू की है, जो अस्पताल में इलाज करवाने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत का काम करेगी। अब मरीज ‘आभा’ ऐप के माध्यम से डॉक्टर द्वारा सुझाए गए टेस्ट और अन्य बिलों का भुगतान आसानी से कर सकेंगे। यह सुविधा मरीजों को लंबी कतारों से बचाएगी और उन्हें कैश लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी। ‘स्कैन एंड पे’ सुविधा की शुरुआतशनिवार से अस्पताल में ‘स्कैन एंड पे’ सेवा की शुरुआत की गई है। मरीजों को अपने मोबाइल पर आभा ऐप डाउनलोड करना होगा। इस ऐप के जरिए वे अपने टेस्ट और सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मरीज को केवल ऐप में दिखाई देने वाले क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा, जिसके बाद वे आसानी से भुगतान कर सकेंगे। डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण के अनुरूपएम्स के निदेशक, प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि यह सुविधा मध्य भारत में पहली बार शुरू की जा रही है। उनका मानना है कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया दृष्टिकोण के अनुरूप है। अस्पताल में हर दिन लगभग 5000 से ज्यादा मरीजों को इस नई सुविधा का लाभ मिलेगा, जिससे न केवल उनका समय बचेगा, बल्कि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। भुगतान प्रक्रिया में सरलताइस सुविधा का उपयोग करना बेहद सरल है। मान लीजिए, डॉक्टर ने आपको कुछ टेस्ट करवाने के लिए कहा है। आप अपने आभा ऐप को खोलकर टेस्ट की जानकारी पर क्लिक करेंगे, फिर क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना भुगतान करेंगे। इस तरह, मरीज अन्य अस्पताल के बिलों का भुगतान भी कर सकेंगे। मरीजों के लिए लाभकारी पहलएम्स के निदेशक ने इस पहल के लाभों को बताते हुए कहा कि इससे मरीजों को काफी सहूलियत होगी। लंबी लाइनों में लगने की बजाय, वे आसानी से और जल्दी से अपना पेमेंट कर सकेंगे। यह सुविधा समय की बचत करेगी और अस्पताल में भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाएगी, जिससे मरीजों का अनुभव बेहतर होगा। इस तरह की डिजिटल सुविधाएं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव का संकेत देती हैं, और उम्मीद है कि इससे मरीजों के अनुभव में सुधार होगा। recent visitors 162