Ayodhya Deepotsav: रामलला की पहली दिवाली को 25 लाख दीयों से रोशन करेंगे 30 हजार स्वयंसेवक

अयोध्या अयोध्या नगरी को दीपों से रोशन करने और श्रीरामजन्मभूमि पर बने नव्य और भव्य मंदिर में पहली दीपावली को अविस्मरणीय बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष सरयू तट पर जहां 25 से 28 लाख दीपक प्रज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना है,वहीं श्रीराम मंदिर में विशेष प्रकार के दीपक जलाए जाएंगे। मंदिर भवन को दाग-धब्बों और कालिख से सुरक्षित रखने के लिए विशिष्ट दीपकों की व्यवस्था की है, जो लंबे समय तक प्रकाशमान रहेंगे। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाने की भी विशेष योजना है। मंदिर परिसर को कई खंडों और उपखंडों में विभाजित कर सजावट का दायित्व सौंपा गया है। मंदिर के प्रत्येक कोने को व्यवस्थित रूप से रोशन करने, सभी प्रवेश द्वारों को तोरण से सजाने, साफ-सफाई और सजावट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे श्रद्धालु मनोहारी फूलों और दीपों से सजे मंदिर का दिव्य दर्शन कर सकेंगे। पर्यावरण संरक्षण का भी रखा गया ध्यान इस दीपोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया है। मंदिर भवन के ढांचे को धुएं की कालिख से बचाने के लिए परिसर में विशेष मोम के दीपक जलाए जाएंगे, जिनसे कार्बन उत्सर्जन न्यूनतम होगा। मंदिर ट्रस्ट का प्रयास है कि इस दीपावली में अयोध्या न केवल धर्म और आस्था का केंद्र बने, बल्कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दे। दीपोत्सव की भव्यता को श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बनाने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने मंदिर को 29 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक रात 12 बजे तक बाहर से भवन दर्शन के लिए खुला रखने का निर्णय लिया है। गेट संख्या चार बी (लगेज स्कैनर प्वाइंट) से श्रद्धालु आधी रात तक मंदिर की भव्य सजावट का आनंद ले सकेंगे। स्वयं सहायता समूह से खरीदे मोम का दीये स्वयं सहायता महिला समूह की समन्वयक सरिता वर्मा ने बताया कि तीर्थ क्षेत्र ने पांच हजार मोम के दीयों का आर्डर दिया था। बताया गया कि यह मोम के धीरे से कार्बन उत्सर्जन नहीं होगा और न ही धुआं उठेगा। बताया गया कि मिट्टी के धीरे में मधुमक्खी के मोम को पिघला कर फैला दिया गया है और इसमें बाती भी लगी है। इस धीरे को बिना घी-तेल के सीधे जलाया जाएगा। इससे फर्श पर दाग-धब्बे भी नहीं पड़ेंगे और यह करीब आधे घंटे तक जलता रहेगा। राम मंदिर के लिए ही पर्यटन विभाग ने भी एक लाख मिट्टी के दीए का भी आर्डर दिया गया था। इन्हें भी राम मंदिर परिसर में पहुंचा दिया है। इन दीयों का निर्माण पूरा बाजार, मसौधा व मिल्कीपुर ब्लाक की महिलाओं ने किया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 48

फिजी गणराज्य ने गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया

बेंगलुरु दक्षिण प्रशांत के देश फिजी ने वैश्विक आध्यात्मिक गुरु और मानवतावादी गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर को मानवीय आत्मा के उत्थान और विभिन्न समुदायों को शांति और सद्भाव के द्वारा एकजुट करने के उनके योगदान के लिए अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है। फिजी गणराज्य के माननीय राष्ट्रपति महामहिम रातू विलियामे एम. कटोनिवेर ने गुरुदेव को 'ऑनरेरी ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' की उपाधि से सम्मानित किया। फिजी, ऐसा छठा देश है जिसने आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से गुरुदेव के मानवीय कार्यों को मान्यता दी है, जो पिछले 43 वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, महिला और युवा सशक्तिकरण, तनाव राहत, और ध्यान कार्यक्रमों में सक्रिय हैं। गुरुदेव की यात्रा के दौरान, उन्होंने फिजी के उप प्रधान मंत्री, विलियम गावोका और संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट समन्वयक श्री डर्क वैगनर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत की। नेताओं ने चर्चा की कि आर्ट ऑफ लिविंग किस तरह युवाओं को सशक्त बनाकर और स्थानीय समुदायों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करके फिजी की प्रगति में योगदान कर सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में संबंध नहीं बनाया तो पति ने पत्नी और बेटी पर चाकुओं से हमला

कोरबा. कोरबा जिले से ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। बच्चों के साथ किराए पर रह रही पत्नी के घर नशे की हालत में पति पहुंचा और जबरदस्ती संबंध बनाने पर जोर देने लगा। पत्नी के मना करने पर पति ने मारपीट करते हुए बेटी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा कि पहले पत्नी के ऊपर चाकू से हमला किया चीख पुकार मचाने पर बीच बचाव करने आई पुत्री पर भी हमला कर दिया। पत्नी को गंभीर चोट लगी है वहीं बेटी का जबड़ा टूट गया है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और फरार पति की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजेश कुशवाहा के साथ विवाद होने पर पत्नी अपने बच्चों को लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। बच्चों को साथ में लेकर मजदूरी कर भरण पोषण कर रही है। घायल अवस्था में पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि कि हमला करने वाले पति के खिलाफ अपराध कायम कर लिया गया है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51

सीएम ने ‘पंचायत के साथ मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में होगी ग्राम-चिकित्सालय वेब सीरीज शूट

राजनांदगांव/रायपुर. चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' की टीम को छत्तीसगढ़ भा गया है। इस वेब सीरीज की पूरी टीम प्रदेश में अपना अगला प्रोजेक्ट पर काम करेगी। प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय रायपुर में छत्तीसगढ़ में शूट होने वाली वेब सीरीज 'ग्राम-चिकित्सालय' की टीम ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान वेब सीरीज ग्राम-चिकित्सालय के मुहूर्त-शॉट का क्लैप दिया। मुख्यमंत्री को टीम ने बताया कि उनका पिछला प्रोजेक्ट प्रसिद्ध 'पंचायत' सीरीज था, जिसे बहुत सराहना मिली। अब वे वेब सीरीज 'ग्राम-चिकित्सालय' शूट करने जा रहे हैं। इसकी शूटिंग छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में होगी। मुख्यमंत्री ने उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। 'पंचायत' टीम को भायी छत्तीसगढ़ की लोकेशन सीएम को टीम ने बताया कि अभी तक उनके 'पंचायत' सहित अन्य प्रोजेक्ट्स की ज़्यादातर शूटिंग मध्यप्रदेश में हुई है। मगर इस बार वेब सीरीज 'ग्राम-चिकित्सालय' की कहानी के लिए जैसी लोकेशंस ढूंढी जा रही थीं उसकी तलाश छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में जाकर खत्म हुई। पूरा छत्तीसगढ़ ही बहुत सुंदर है। यहां सिनेमेटिक ब्यूटी बिखरी हुई है। हमें उम्मीद है कि यहां फिल्माई जा रही यह वेब सीरीज भी 'पंचायत' की ही तरह सफल रहेगी। छत्तीसगढ़ में फ़िल्म निर्माण को सरकार दे रही है बढ़ावा मुख्यमंत्री ने वेब सीरीज की टीम से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में फ़िल्म निर्माण को लगातार बढ़ावा दे रही है। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ फ़िल्म शूटिंग के हब के रूप में उभरे। नई फिल्म नीति के तहत छत्तीसगढ़ में फ़िल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। राज्य में फ़िल्म सिटी स्थापित करने की दिशा में भी हम बढ़ रहे हैं। फ़िल्म सिटी के माध्यम से न सिर्फ स्थानीय कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा बल्कि बड़ी संख्या में रोजगार का भी सृजन होगा। 'ग्राम-चिकित्सालय' में दिखेंगे स्थानीय कलाकार मुख्यमंत्री को वेब सीरीज 'ग्राम-चिकित्सालय' की टीम ने बताया कि सीरीज में छत्तीसगढ़ के लोकल टैलेंट को भी कास्ट किया जा रहा है। यहां बहुत प्रतिभाशाली कलाकार हैं जिनका उपयोग हम कर रहे हैं। इसलिए थियेटर से जुड़े कलाकारों सहित स्थानीय लोगों को सेलेक्ट किया गया है। लगभग एक महीने यहां शूट चलेगा। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य,अरुणाभ कुमार, डायरेक्टर दीपक मिश्रा, एग्जेक्युटिव प्रोड्यूसर गणेश शेट्टी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 118

इलाज के लिए पुलिस ने मेकाज भेजा, छत्तीसगढ़-बीजापुर में मुठभेड़ में घायल नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर. बीजापुर जिले के धुर नक्सल क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। ये मुठभेड़ कुम्मामेटा के जंगलों में हुई है। इस दौरान जवानों ने एक घायल नक्सली को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद जब जवानों ने जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया तो उन्हें इस दौरान एक नक्सली घायल हालत में मिला। मुठभेड़ के साथ जवानों ने सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने घायल नक्सली को इलाज कराने के लिये जगदलपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। घायल नक्सली को बीजापुर जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में रविवार की रात को भर्ती कराया गया है। पिछले कुछ दिनों से जवानों की ओर से नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। जवानों को लगातार बड़ी सफलता भी मिल रही है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि तीन और चार अक्टूबर को  दंतेवाड़ा  और नारायणपुर के सीमा में बसे थलथुली गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में जवानों ने 38 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए सभी नक्सलियों पर दो करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

डिप्टी रेंजर भी नपेंगे!, छत्तीसगढ़- रायगढ़ में करंट से हाथियों की मौत पर बीटगार्ड नपे

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के शनिवार की सुबह करंट की चपेट में आकर एक साथ तीन हाथियों की मौत हो जाने के बाद रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक बिटगार्ड को सस्पेंड कर दिया है। वहीं डिप्टी रेंजर के सस्पेंड के लिए सीसीएफ बिलासपुर को अनुशंसा पत्र भेजा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के तमनार रेंज मे शनिवार की सुबह 11केवी विद्युत प्रवाहित के कारण तार की चपेट में एक नर हाथी, एक मादा हाथी समेत एक शावक की लाश सामारूमा परिक्षेत्र के कचकोबा परिसर में चुहकीमार वन विभाग के नर्सरी में मिली थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ वन मंडल, वन विभाग के अधिकारियों के आलावा डीएफओ समेत तमनार व घरघोड़ा रेंज की टीम मौके पर पहुंची। बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने घटना स्थल पहुंची वन विभाग की टीम सामारूमा परिक्षेत्र के कचकोबा परिसर में चुहकीमार नर्सरी क्षेत्र का मुआयना किया गया। इस दौरान टीम को पता चला कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण 11 केवी तार काफी नीचे झुला हुआ था। जिसकी वजह से ही यह घटना घटित हुई। कई बार की गई शिकायत प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि वन विभाग के नर्सरी प्रभारी ने 11केवी लाइन तार नीचे होने की शिकायत कई बार बिजली विभाग के स्थानीय कर्मचारियों से की थी, लेकिन इसके बावजूद इस ओर किसी तरह की पहल नही की गई। जिसके परिणाम स्वरूप यह घटना घटित हो गई। बिटगार्ड हुआ सस्पेंड वन विभाग की जांच मे यह भी पाया गया की पिछले तीन से चार दिनों तक घरघोड़ा रेंज मे 70 से अधिक हाथी के विचरण करने के बावजूद भी संबंधित बीटगार्ड के द्वारा सही तरह से हाथियों के सुरक्षा के मद्देनज़र निगरानी नहीं की गई, इस मामले मे गंभीर लापरवाही पाए जाने के बाद रायगढ़ डीएफओ स्टाईलों मंडावी ने रविवार की शाम कचकोबा परिसर रक्षक सन्यासी सिदार को सस्पेंड कर दिया है। सर्किल प्रभारी के लिए भेजा गया अनुशंसा पत्र मिली जानकारी के मुताबिक एक साथ तीन हाथियों की मौत हो जाने के बाद वन विभाग की टीम इस मामले मे गंभीरता से कार्रवाई कर रही है, विभागीय टीम ने इस मामले मे सामारूमा सर्किल प्रभारी अजय खेस के भी सस्पेंड के लिए सीसीएफ बिलासपुर को अनुशंसा पत्र भेजा है। क्या कहती हैं डीएफओ इस सम्बन्ध मे रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ स्टाईलों मंडावी ने बताया कि विभागीय कार्रवाई करने के बाद इस घटना मे बिजली विभाग की भी लापरवाही सामने आयी है। ऐसे में घरघोड़ा बिजली विभाग के अधिकारियों को इसके लिए नोटिस भी भेजा गया है। साथ ही साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। ताकि इस मामले मे आगे की कार्रवाई की जा सके। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 55

डबल मर्डर के मुख्य आरोपी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में साय सरकार का एक्शन

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बहु चर्चित डबल मर्डर की घटना के बाद एसपी एव कलेक्टर पर आरोपी को संरक्षण देने के आरोप लगने पर प्रदेश सरकार ने दोनों को हटा दिया था इसके पश्चात नवनियुक्त कलेक्टर एवं एसपी के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप साहू के अवैध मकान एवं बाउंड्रीवॉल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति में सुबह से ही अपनी मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर धाराशाई किया गया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बहुचर्चित डबल मर्डर की घटना के बाद प्रशासनिक कार्रवाई कर जिले के पुलिस कप्तान एवं जिला कलेक्टर का तबादला किया गया था। जिसके बाद यह अंदाजा लगाया ही जा रहा था कि प्रशासन मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के अवैध घर एवं बाउंड्रीवॉल पर बुलडोजर चला सकती है। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बीते रविवार को देर दोपहर संयुक्त कलेक्टर कार्यालय से लेटर जारी कर जिले के सभी निकायों से ट्रैक्टर ट्राली एवं सफाई कर्मियों को देर शाम 7 बजे एकत्रित होने हेतु न्यू सर्किट हाउस में आदेश किया गया था। इसके पश्चात सभी निकायों के ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर सफाई कर्मी देर रात तक सर्किट हाउस पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसके पश्चात आज सोमवार के सुबह जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा पुराने बस स्टैंड स्थित आरोपी कुलदीप साहू के घर एवं बाउंड्रीवॉल पर बुलडोजर चलाकर धराशायी करने का काम शुरू कर दिया गया है। शहर को छावनी में किया गया तब्दील आरोपी कुलदीप साहू के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा कमर कसकर सुबह से ही घटनास्थल पर उपस्थित होकर आवाज अतिक्रमण को तोड़ने हेतु बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67