छतरपुर में बड़ा हादसा: स्लीपर बस खाई में गिरी, एक छात्र की मौत और 20 यात्री घायल

biggest accident in Chhatarpur: Sleeper bus fell into ditch, one student died and 20 passengers injured छतरपुर। झांसी-खजुराहो फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-39 पर छतरपुर के पास एक स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई और करीब 20 यात्री घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब रीवा से ग्वालियर जा रही बस की टक्कर एक डंपर से हो गई और बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। यह दुर्घटना रात लगभग 12 बजे बागेश्वर धाम गंज तिराहा के पास हुई। हादसे में सैनिक स्कूल रीवा के एक छात्र की जान चली गई, जो दीपावली की छुट्टी मनाने पिता के साथ भिंड स्थित अपने घर जा रहा था। दुर्घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, जिसमें घायलों को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि पाँच यात्रियों की हालत गंभीर है और उन्हें विशेष उपचार के लिए भेजा गया है। यह हादसा न केवल सड़क सुरक्षा की चिंता को बढ़ाता है बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों के लिए एक चेतावनी भी है कि यात्री परिवहन में सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 125

MP के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

भोपाल मध्य प्रदेश की मोहन यादव ( Mohan Yadav ) सरकार ने इस दिवाली सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया (Dearness Allowance – DA ) है। इससे अब सरकारी कर्मचारियों को 46 प्रतिशत की जगह 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। यह नई दरें जनवरी 2024 से लागू होंगी, और इस वृद्धि के चलते कर्मचारियों को जनवरी से सितंबर तक का एरियर भी प्राप्त होगा। सीएम मोहन यादव ने कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है। 46 फीसदी महंगाई भत्ते को मंजूरी दे दी गई है, जिसे 1 जुलाई 2023 से प्रभावी किया गया है। एरियर किश्तों में दिया जाएगा। अब 1 जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा।     मध्य प्रदेश सरकार ने 4% महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है, जिसके बाद डीए 46% से बढ़कर 50% हो गया है। नई दरें जनवरी 2024 से लागू होंगी, ऐसे में जनवरी से सितंबर तक का एरियर भी मिलेगा। केंद्र से अब भी 3% पीछे हालांकि, राज्य कर्मचारी केंद्र सरकार से 3 प्रतिशत पीछे हैं। लंबे समय से तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ( Third Class Employees Union) दिवाली से पहले महंगाई भत्ता और बकाया भुगतान की मांग कर रहा था। संघ का कहना है कि राज्य के 12 लाख कर्मचारी डीए/डीआर (Dearness Relief) में केंद्र की तुलना में पीछे हैं, जिसके चलते कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। राज्य में 7.50 लाख कार्यरत एवं 4.50 लाख पेंशनरों को जनवरी 2024 से DA/DR न मिलने से कर्मचारियों को हर महीने लगभग ₹620 से ₹5640 तक का नुकसान हो रहा है। कांग्रेस विधायक की मांग हाल ही में कांग्रेस विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ( Hemant Katara ) ने भी महंगाई भत्ते की मांग की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर मोहन सरकार से कर्मचारियों के डीए बढ़ाने की मांग की। कटारे ने कहा, “वेतन सभी कर्मचारियों का अधिकार है, दिवाली तभी रौशन होगी जब उन्हें 7% डीए प्राप्त होगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी DA जारी कर दिया है, फिर MP सरकार को 7% DA जारी करने में क्या परेशानी हो रही है? यह मेरी नहीं बल्कि कर्मचारियों की मांग है।     इस कदम के लिए आपको साधुवाद मुख्यमंत्री जी लेकिन वेतन कर्मचारियों का अधिकार है और कर्मचारियों की असली दीपावली तभी रौशन होगी जब आप उन्हें 7% महंगाई भत्ता देंगे।  उमाशंकर तिवारी ने कहा तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने कहा कि हमारी मांग जनवरी 2024 से 4% एवं जुलाई 2024 से 3% कल 7% महंगाई भत्ता/  महंगाई राहत देने की है। मुख्यमंत्री जी ने केवल जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है उसका स्वागत करते हैं लेकिन जुलाई 2024 से 3% भी लागू किया जाए जिस प्रकार से केंद्र सरकार एवं अन्य राज्यों ने किया है। 1 नवंबर, मध्यप्रदेश के गठन की पहली तारीख, जो 1956 में एक नए प्रदेश का आकार साकार लेकर आई…इसके मध्य में हम सब अपनी-अपनी दिनचर्या चलाते हुए देश की सेवा, मध्यप्रदेश की सेवा, समान रूप से आगे बढ़ती जाए…इस भाव के आधार पर हम काम करते रहते हैं। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मैं इस नाते से भी बधाई देना चाहूंगा। आप सब अपने लगन, मेहनत, सकारात्मक सोच के कारण से पूरे देश के अधिकारियों -कर्मचारियों में एक विशेष पहचान रखते हैं। इस नाते से सरकार का भी उत्तरदायित्व है की आपके हितों का भी ध्यान रखें। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि राज्य शासन द्वारा 46% महंगाई भत्ता वित्त विभाग के प्रतिपत्र द्वारा 14/03/2024 द्वारा स्वीकृत किया गया है। इसके आधार पर स्वीकृति महंगाई भत्ते की दर एक जुलाई 2023 से प्रभावशील की गई थी। एरियर राशि का भुगतान किस्तों में किया गया। अब सभी शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50% की दर से दिया जाएगा। अभी अक्टूबर चल रहा है लेकिन हम इसे 01 जनवरी से देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपील करते हुए कहा कि हम सभी दीपावली के अवसर पर अपना ध्यान रखें और अपने आसपास के लोगों का भी ध्यान रखें, गरीब से गरीब आदमी के आंखों में भी आनंद आए… आप सभी से यही कामना करते हुए, पुनः दीपावली की बधाई, मंगलकामनाएं। आज आएगी खाते में सैलरी दिवाली के मौके पर मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने सूबे के सरकारी कर्मचारियों को अक्टूबर के महीने का वेतन 28 अक्टूबर (सोमवार) को उनके खाते में पहुंचाने का फैसला लिया है। इसके लिए विभागों द्वारा सैलरी बिल राजकोष में जमा करा दिए गए हैं। संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी नियमित कर्मचारियों की तरह अग्रिम वेतन आज ही दे दिया जाएगा। बता दें कि राज्य में 7 लाख से ज्यादा नियमित अधिकारी-कर्मचारी हैं। सभी को हर महीने की पहली तारीख को सेलरी दी जाती है। लेकिन, इस बार 31 अक्टूबर को दिवाली पड़ रही है, जिसे देखते हुए सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने 28 अक्टूबर को ही वेतन देने का फैसला लिया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 61

मनेंद्रगढ़ में आंखों की बीमारी का कहर, कई लोग हो रहे अंधे, स्वास्थ्य विभाग ने ग्लूकोमा का किया दावा

मनेंद्रगढ़ में आंखों की बीमारी का कहर, कई लोग हो रहे अंधे, स्वास्थ्य विभाग ने ग्लूकोमा का किया दावा "मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में आंखों की बीमारी से लोग परेशान हैं. लोगों की आंखों की रौशनी जा रही है" मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर धीरे धीरे हमारा जीवन अंधकार में डूब रहा हैं, साहब हमें बचा लीजिए। ये गुहार मनेंद्रगढ़ के केराबहरा गांव के लोगों की है। यहां एक रहस्यमयी बीमारी ने लोगों की जिंदगी में अंधेरा लाना शुरू कर दिया है। जन्म के बाद सामान्य रूप से जीवन जी रहें ग्रामीणों को जवानी की दहलीज पर अंधकार में यह बीमारी धकेल रही है। गांव के करीब 30 से 40 परिवार इस दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी की वजह से युवावस्था में लोगों की आंखों की रोशनी जा रही है। लोग इसे दुर्लभ बीमारी बता रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग इसे ग्लूकोमा बता रहा है। ग्लूकोमा का कहर केराबहरा गांव में बढ़ने से निवासी बेहद परेशान हैं।  इस बीमारी से परेशान लोग इच्छामृत्यु की मांग कर रहे हैं। लोगों की जिंदगी दूभर होती जा रही है। जैसे ही यहां के रहने वाले लोग तीस से चालीस साल की अवस्था में आते हैं। उनकी आंखों की रोशनी जाने लगती है। कई तरह का इलाज करा चुके लोगों को अब तक बीमारी का पता नहीं चला है। यह बीमारी धीरे धीरे असर करती है और लोगों की आंखों की ज्योति चली जाती है। केराबहरा गांव के लगभग 40 सदस्य जैसे ही 20 से 40 साल की उम्र पार करते हैं, उनकी आंखों की रोशनी धीरे-धीरे जाने लगती है। कुछ वर्षों बाद कई सदस्यों को पूरी तरह अंधा बना देती है। पहले परिवार के सदस्य सामान्य जीवन जीते थे, पर अब धीरे-धीरे यह बीमारी उनकी जिंदगी को एक गहरे अंधकार में तब्दील कर रही है- राम बाई,सरपंच, केराबहरा गांव इस बीमारी को लेकर हम कई बार अस्पताल गए। हमारी सुध किसी ने नहीं ली। कोई डॉक्टर की टीम गांव नहीं आई और न ही किसी चुने हुए प्रतिनिधि ने हमारी मदद की है। हमने कई बार आवेदन किया है। उसके बावजूद हमारी सुनने वाला कोई नहीं है। अब ऐसा लगता है कि सरकार हमें गोली मार दे तो बेहतर होगा- केराबहरा गांव में बीमारी से पीड़ित लोग मैं स्वयं गांव जाकर प्रभावित लोगों के आंख की जांच करूंगा. आवश्यकता अनुसार ऑपरेशन भी करवाया जाएगा- डॉक्टर अविनाश खरे, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मनेंद्रगढ़ इस बीमारी को लेकर जब भारत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात कीया गया तो उन्होंने इसे गंभीर बीमारी बताया। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अविनाश खरे ने बताया कि यह अनुवांशिक बीमारी है जिसे ग्लूकोमा कहा जाता है। इसकी और जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि हमारी तरफ से प्रभावित परिवारों का निशुल्क इलाज कराया जाएगा। एक तरफ लोग इसे दुर्लभ बीमारी बता रहे हैं जबकि स्वास्थ्य विभाग इसे ग्लूकोमा बीमारी करार दे रहा है। अब देखना होगा कि लोगों की यह बीमारी कैसे ठीक होती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 48

हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या में मास्टरमाइंड कुलदीप साहू के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

सूरजपुर सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के परिवार पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कुलदीप साहू के पिता और चाचा के अवैध निर्माणों को ढहाने के लिए प्रशासन की तीन टीमें बीती रात से तैनात थीं, और आज सुबह पांच बजे से बुलडोजर चलाकर यह कार्रवाई की गई। करीब 150 डिसमिल भूमि पर बने अवैध निर्माण को कड़ी सुरक्षा के बीच ढहाया जा रहा है। यह कार्रवाई 13 अक्टूबर की रात हुई दिल दहला देने वाली घटना के बाद की जा रही है, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी मेहनाज और बेटी आलिया की उनके घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने शवों को 5 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 98

खरगापुर पुलिस ने सात साल से फरार ईनामी वारंटी अपराधियों को किया गिरफ्तार

टीकमगढ़   पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सीताराम ससत्या द्वारा कांबिंग गस्त में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, अवैध हथियार, अवैध मादक पदार्थ एवं गुंडा बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में  एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल  कटरे  के मार्गदर्शन  में चौकी देरी थाना खरगापुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर निम्न ईनामी स्थाई गिरफ्तारी वारंटी आरोपिगण को गिरफ्तार कर न्यायालय  पेश किया गया। चौकी देरी थाना कुडिला के अप क्र. 178/17  धारा। 323,294,506, 452,427 ता हि   के फरार स्थाई आरोपी  वारंटी राकेश पिता बाबूलाल अहिरवार निवासी बिलारी खेरा ग्राम पिपरा चौकी देरी जिस पर पुलिस अधीक्षक  द्वारा 3000/- ईनाम घोषित किया गया था चौकी देरी थाना कुडीला के  अप क्र 156/18             धारा।  341,327,294,506  ता हि के फरार गिरफ्तार आरोपी वारंटी भज्जू उर्फ श्यामलाल पिता लक्ष्मन वंशकार निवासी ग्राम टीला चौकी देरी जिस पर पुलिस अधीक्षक  द्वारा 2000/- का ईनाम घोषित किया गया था उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक चन्दन शाक्य , आरक्षक 621 अवनीस यादव, आर.151 सलमान खान, आर 138 ललित कुशवाहा , आर 398 रामकेश पटेल , आर 515 अमित अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39

छत्रसाल के देशज समारोह, बुन्देली गायन की प्रस्तुति

खजुराहो  मध्यप्रदेष शासन संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित ‘आदिवर्त‘ जनजातीय लोककला राज्य संग्रहालय- खजुराहो में प्रत्येक रविवार को नृत्य, नाट्य, गायन एवं वादन पर केन्द्रित समारोह ‘देशज‘ का आयोजन किया जाता है। गतिविधि में रविवार 27 अक्टूबर, 2024 को सायं 06.30 श्री बलराम पुरोहित एवं साथी, भोपाल द्वारा ‘बुन्देली लोकगीत एवं भजन‘ की प्रस्तुति दी गई। गतिविधि की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं कलाकारों के स्वागत से की गई। दीप प्रज्वलन कलाकारों का स्वागत आचार्य जैराम त्रिवेदी द्वारा किया गया। प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने बुन्देली लोकगीतों की प्रस्तुति दी। अगली प्रस्तुति सुश्री सीमा पाल एवं साथी दतिया द्वारा बुन्देली लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई। इसी क्रम मे अगली  प्रस्तुति श्री हर्षवर्धन सिंह परिहार एवं साथियों सतना द्वारा बघेली गायन की प्रस्तुति दी। अंतिम प्रस्तुति श्री अक्षय खरे एवं साथी पन्ना द्वारा दीवारी नृत्य की दी गई। दीवारी नृत्य दीपावली के समय किया जाने वाला पारम्परिक लोकनृत्य है। गतिविधि अन्तर्गत दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को श्री सुदेष तिवारी एवं साथी पीरा द्वारा बुन्देली लोकगीत एवं भजन, श्री भागचन्द्र पटेल एवं साथी छतरपुर द्वारा बुन्देली लोकगीत, श्री जीतेन्द्र यादव एवं साथी नौगांव द्वारा बुन्देली लोकगीत की प्रस्तुति Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 46

CM योगी आदित्यनाथ मृतक मोहित पांडेय के परिजनों से मिले , मिला आर्थिक मदद के साथ सख्त कार्रवाई का भरोसा

लखनऊ.  राजधानी लखनऊ के चिनहट थाने में पुलिस लॉकअप में मोहित पांडेय की मौत के बाद सोमवार को परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की. मुलाकात के दौरान परिवार के साथ बीजेपी विधायक योगेश शुक्ला और सभासद शैलेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने पूरे मामले में परिवार को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. साथ ही परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद, सरकार की तरफ आवास, बच्चों की मुफ्त शिक्षा और सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ देने का भी भरोसा दिया है. मुख्यमंत्री से मिलने के बाद परिवार संतुष्ट नजर आया. मृतक मोहित की पत्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री की से मुलाक़ात हुई. उन पर भरोसा है. अभी तक जो कार्रवाई हुई है उससे संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने आर्थिक मदद और बच्चों की पढ़ाई का भी आश्वासन दिया है. साथ ही सख्त कार्रवाई का भी भरोसा दिया है. पुलिस हिरासत में हुई थी मौत गौरतलब है कि थाना चिनहट पुलिस की हिरासत में 32 साल के मोहित पांडे की मौत हुई थी. शनिवार रात मोहित और उसके भाई शोभाराम में मारपीट हुई थी. शांति भंग की आशंका में मोहित और शोभाराम को पकड़ कर चिनहट थाने में लाया गया था. रविवार सुबह थाने में मोहित की हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. जिसके बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया. मृतक मोहित चिनहट के देवा रोड इलाके में नई बस्ती जैनाबाद गांव का रहने वाला था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ़ नहीं लखनऊ पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोहित की मौत की वजह साफ़ नहीं हुई. आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया. इस मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर चिनहट अश्विनी चतुर्वेदी को निलंबित किया गया. साथ ही मोहित की हत्या के मामले की जांच इंस्पेक्टर गोमती नगर विस्तार को सौंपी गई है. रविवार को ही मोहित का कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार करवाया गया. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 124