मिस इंडिया बाबा महाकाल के दर्शन को आईं, ताज को लेकर छिड़ा विवाद

उज्जैन  उज्जैन में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 की विजेता निकिता पोरवाल के ताज पहनकर महाकाल के दर्शन करने पर विवाद खड़ा हो गया है। महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। पुजारी ने कहा कि उज्जैन के लिए गौरव की बात है कि उज्जैन की बेटी ने यह ताज पहना है, लेकिन ताज पहन कर बाबा महाकालेश्वर के सामने बैठना मर्यादा के अनुकूल नहीं है। बाबा महाकाल राजाधिराज हैं और उनके सामने कोई भी पगड़ी या ताज पहनकर नही बैठता। उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल अवंतिका के राजा माने जाते हैं। लोगों को इस मर्यादा का मान-सम्मान करना चाहिए। उज्जैन के अरविंद नगर में रहने वाली निकिता पोरवाल को हाल ही में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का ताज पहनाया गया था। खिताब जीतने के बाद जब वह रविवार को उज्जैन पहुंचीं तो परिवार और रिश्तेदारों के साथ ही सभी लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। निकिता के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर रेड कारपेट बिछाकर और आतिशबाजी एवं फूलों की वर्षा कर उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। इसके बाद दोपहर 3 बजे के करीब निकिता गुलाबी ड्रेस और मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज पहन भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। इस दौरान निकिता ने न सिर्फ सिर पर ताज पहनकर नंदी हाल में महाकाल का ध्यान लगाया, बल्कि महाकाल की चौखट पर माथा भी टेका। महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी महेश शर्मा ने इस पर ऐतराज जताया है। उनका कहना है कि महाकाल राजाधिराज अवंतिका के राजा हैं और और उनके सामने किसी भी व्यक्ति को सिर पर पगड़ी, टोपी या ताज पहनकर जाने की अनुमति नहीं है, क्योंकि इससे मंदिर की मर्यादा का उल्लंघन होता है। मंदिर के पुजारी ने कहा कि निकिता अगर महाकाल के सामने ताज पहनकर बैठने के बजाय वह अपना ताज महाकाल के चरणों में रखकर प्रार्थना करतीं तो उससे उनका मान और सम्मान दोनों बढ़ता और भगवान के सामने मर्यादा भी बनी रहती। मिस इंडिया ने उज्जैन में किया रोड शो जमकर नाची मंदिर में दर्शन के बाद निकिता ने टावर चौक से इस्कॉन मंदिर तक रोड शो भी किया, जिसमें उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान वह ढोल की थाप पर डांस करती नजर आईं। इस मौके पर लोगों ने निकिता पर फूल बरसाए और उनके स्वागत में आतिशबाजी की। बच्चियों ने वेलकम डांस किया। इस दौरान निकिता ने जय महाकाल कहकर सभी का अभिवादन किया। recent visitors 60

एसिडिटी में जरूर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

एसिडिटी एक बहुत ही आम समस्या है जो हर दिन किसी ना किसी को होती ही है। जब एसीडिटी होती है तब सीने और छाती में जलन होने लगती है। खाने का सही तरीके से पाचन नही होता है जिससे बाद में घबराहट, खट्टी डकारों के साथ गले में जलन सी महसूस होती है। अगर आपको एसिडिटी, पेट दर्द और गैस जैसी समस्या है तो जरूर आजमांए ये घरेलू नुस्खे और पाएं एसिडिटी से राहत। -खाली पेट रोज सुबह नींबू पानी पियें। इससे आपके पेट में कभी भी एसिडिटी नहीं होगी। आप इसको पी कर अपना वजन भी घटा सकते हैं। -ग्रीन टी चाय पीने की जगह पर ग्रीन टी पियें क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीटडेंट होता है जो इंफेक्शडन और एसिडिटी को जल्दग ठीक करता है। आप चाहें तो ग्रीन टी में नींबू का रस भी मिक्सह कर सकती हैं। -एसिडिटी का पेट दर्द दूर करने के लिये फ्रिज में रखा ठंडा दूध बडे़ काम आ सकता है। अगर रात में एसिडिटी बनें तो ठंडा दूध पियें। -एप्प ल साइडर वेनिगर एक गिलास ठंडे पानी में 1 छोटा चम्मठच एप्पबल साइडर वेनिगर मिक्सो करें और धीरे धीरे कर के पियें। इससे आपके पेट को राहत मिलेगी और इंफेक्शडन भी दूर होगा। -छाछ या मठ्ठा छाछ में एक चुटकी नमक डाल कर पियें। आपको 5 मिनट में ही राहत मिल जाएगी। इसको बिना काली मिर्च डाले ही पियें। -चावल का पानी चावल को खुले भगौने में पका कर उसका पानी निकाल कर उसमें नींबू का रस मिक्स। करें। इसे पियें और एसिडिटी से राहत पाएं।   recent visitors 72

लुंगी में ही चौकी पहुंचे प्रभारी, रिपोर्ट लिखाने आई महिला को भगाया, IG ने लिया एक्शन

मऊगंज  मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सब-इंस्पेक्टर लुंगी पहनकर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान थाने पहुंची महिला को उसने डांटकर थाने से भगा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मामला संज्ञान में आने के बाद आईजी ने दरोगा को लाइन अटैच कर दिया है।  दरअसल, यह पूरा मामला हनुमना थाना क्षेत्र हटा पुलिस चौकी का 24 अक्टूबर की शाम बताया जा रहा है। सहायक उप निरीक्षक बृहस्पति पटेल ने महिला को डांटकर भगा दिया था। जिसका वीडियो पास में खड़े किसी व्यक्ति ने बना लिया और वायरल कर दिया। उप निरीक्षक को लाइन अटैच रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक साकेत पांडे ने हटा चौकी प्रभारी बृहस्पति पटेल का वीडियो वायरल होने के बाद ड्यूटी लाइन अटैच कर दिया है। इस पूरे की मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं। पहले भी सुर्खियों में रहे हैं उप निरीक्षक यह कोई पहला मामला नहीं है। जब सहायक उप निरीक्षक बृहस्पति पटेल सुर्खियों में आए हैं। जब वह पहले पिपराही चौकी प्रभारी थे। तब नोटों की गड्डियां गिनते हुए वीडियो वायरल हुआ था। तब उन्हें रीवा जिले के पुलिस अधीक्षक रहे नवनीत भसीन ने निलंबित कर दिया था। recent visitors 57

प्रेमिका ने तबीयत खराब होने के बहाने प्रेमी को घर बुलाया, फिर लूटा, प्रेमिका समेत तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

भोपाल  ऐशबाग थाना इलाके में एक प्रेमिका और उसके चार साथियों द्वारा प्रेमी क्रिकेटर व उसके दोस्त को अगवाकर लूटने का मामला सामने आया है। प्रेमिका ने तबीयत खराब होने के बहाने अपने दोस्तों से फोन करवाकर प्रेमी को घर बुलाया था। प्रेमी जब दोस्त के साथ प्रेमिका के घर पहुंचा तो वहां प्रेमिका ने अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों को अगवाकर शहर से दूर ले गए और उनसे रुपये व मोबाइल छीनकर भाग गए। दोनों युवाओं ने इस मामले को लेकर आयोध्यानगर थाना पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मामला ऐशबाग थाने पहुंचा और पूरी जांच के बाद ऐशबाग पुलिस ने प्रेमिका समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। वहीं इस मामले में उनका साथ देने वाले अन्य दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। मामले की जांच कर रहे एएसआइ संजय ओझा ने बताया कि निजामुद्दीन नगर निवासी अमित कुमार शर्मा पेशे से क्रिकेटर हैं। करीब चार महीने पहले अमित की खुशी उर्फ देवी वर्मा से दोस्ती हुई थी। 20 अक्टूबर को खुशी की नाबालिग दोस्त ने अमित को फोन कर खुशी की तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। अमित अपने दोस्त आशीष कुमार को लेकर ऐशबाग स्थित उसके रूम पहुंचा तो वहां पहले से मो. कैफ और आरिश खान समेत तीन लड़के मौजूद थे। उन्होंने अमित और उसके दोस्त से पहले अभद्रता की और फिर खुशी व उसकी नाबालिग दोस्त के साथ दोनों युवकों को अगवाकर परवलिया ले गए। यहां उन्होंने एटीएम, यूपीआइ और नगद के माध्यम से करीब 20 हजार रुपये लूटे और फिर दोनों के आइफोन समेत तीन कीमती फोन भी लूटकर भाग गए थे। recent visitors 92

दिवाली की सफाई से बेजान हो रही त्वचा तो ऐसे रखें अपनी स्किन का ध्यान

दिवाली का त्योहार आते ही सबसे पहले घरों की सफाई का सिलसिला शुरू हो जाता है। लोग कई-कई दिन पहले से अपने घरों और दुकानों की सफाई शुरू कर देते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर विचरण के लिए आती हैं, ऐसे में उनके स्वागत के लिए लोग अपने घर को साफ करते हैं। दिवाली से पहले शुरू होने वाली सफाई की वजह से लोगों की त्वचा काफी डल  हो जाती है।लगातार उड़ने वाली धूल और मिट्टी की वजह से त्वचा संबंधी कई परेशानियां जन्म लेने लगती हैं। ऐसे में सफाई के दौरान अपनी त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपकी त्वचा भी खिल उठेगी। यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो दिवाली महोत्सव में आपकी त्वचा खिली-खिली दिखेगी। नहाना है जरूरी जब भी घर पर सफाई करें तो सफाई के बाद नहाएं जरूर। कई बार थकान की वजह से हम सिर्फ हाथ-पैर धोकर बैठ जाते हैं, जोकि सही नहीं है। सफाई के बाद शरीर पर जमी धूल और गंदगी को हटाने के लिए गुनगुने पानी से नहाएं। इससे न सिर्फ आपकी त्वचा की गंदगी साफ होगी, साथ ही में आप तरोताजा महसूस करेंगे। मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए उसे साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। खासकर अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तब तो सफाई के बाद त्वचा को साफ करने के बाद इसे हाइड्रेट करना बेहद जरूरी है। फेस मास्क का इस्तेमाल करें सफाई के बाद आप घर पर फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि आपकी त्वचा चमकदार बनी रहे। इसके लिए आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही फेस मास्क तैयार करें। ताकि दिवाली पर आपकी त्वचा खिली-खिली दिखे। हल्की स्क्रबिंग करें सफाई के दौरान हफ्ते में दो बार त्वचा को हल्के स्क्रब से एक्सफोलिएट करें ताकि मृत त्वचा हटे और नई त्वचा को सांस लेने का मौका मिले। स्क्रबिंग से त्वचा चमकदार बनी रहती है। साफ-सफाई के समय ग्लव्स पहनें सफाई करते समय हाथों की त्वचा को केमिकल्स से बचाने के लिए ग्लव्स पहनें। इससे हाथों की त्वचा रूखी और कठोर नहीं होगी। चेहरे को भी अच्छी तरह से कवर करके ही रखें।  recent visitors 70

आतंकियों ने अखनूर में सेना के वाहन पर की फायरिंग, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

अखनूर जम्मू-कश्मीर के अखनूर में शिव मंदिर के पास बट्टल में आज सुबह 7 बजे 3 आतंकियों ने भारतीय सेना की गाड़ियों पर फायरिंग की। भारतीय सेना की 32 फील्ड रेजिमेंट ने तुरंत जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर दी और सर्च ऑपरेशन जारी है। एम्बुलेंस पर हुई फायरिंग सेना के अधिकारियों ने बताया कि केरी के बट्टल इलाके में असन मंदिर के पास ग्रामीणों ने भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना दी थी। जब सेना की एक एम्बुलेंस वहां से गुजर रही थी तो लोगों ने गोलियां चलने की आवाजें सुनी। पुलिस के साथ सेना के जवानों ने गांव और आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर दी है और सीमा पार से घुसपैठ करने वाले आतंकियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पिछले 2 हफ्ते में 7 आतंकी हमले बीते 2 हफ्ते में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमलों में 12 लोगों की जान चली गई है। इस तरह, विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद केंद्र शासित प्रदेश में शांति भंग हो गई है। हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में 7 आतंकी हमले हुए हैं। इनमें 24 अक्टूबर की शाम को गुलमर्ग में अटैक भी शामिल है, जिसमें 4 लोगों की जान चली गई थी। गांदरबल जिले के गगनगीर में 20 अक्टूबर को आतंकवादी हमला हुआ था। इसमें एक स्थानीय डॉक्टर और बिहार के 2 मजदूरों सहित 7 लोगों की जान चली गई थी। कश्मीर में स्थानीय युवकों के आतंकवादी समूहों में शामिल होने की गुप्त प्रवृत्ति ने चिंता पैदा कर दी है। अब जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं। आतंकियों के खिलाफ ऐक्शन जारी इस बीच, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री के साथ आतंकवादियों के सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि हंदवाड़ा पुलिस ने सेना की 22 आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) 92 बटालियान (बीएन) के साथ मिलकर ऐक्शन लिया। यूनिसू में तलाशी के दौरान आतंकवादियों के एक सहयोगी को पकड़ा। आरोपी की पहचान उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के लट्टी शार्ट सोपोर निवासी इश्फाक मजीद डार के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक पिस्तौल, 2 मैगजीन, 12 राउंड और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। हंदवाड़ा थाने में धारा 13, 23 यूएलएपी, 7/25 आईए अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। recent visitors 80

भारतीय वन प्रबंध संस्थान, भोपाल ने शपथ समारोह के साथ मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

भोपाल भारत के केंद्रीय सतर्कता आयोग की पहल के अंतर्गत, भारतीय वन प्रबंध संस्थान, भोपाल द्वारा 28 अक्टूबर से 03 नवंबर 2024 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम, “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि”, नैतिक शासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने में अखंडता के महत्वपूर्ण महत्व पर जोर देती है। इस पहल के अंतर्गत संस्थान के निदेशक महोदय के नेतृत्व में भारतीय वन प्रबंध संस्थान, भोपाल द्वारा एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त संकाय सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी गण शामिल हुए, इस अवसर पर प्रतिभागियों ने ईमानदारी और नैतिकता के सिद्धांतों को बनाए रखने की शपथ ली। इस समारोह का उद्देश्य भ्रष्टाचार से निपटने और संस्थान के भीतर और बाहर सतर्कता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उनकी सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करना था। इस समारोह के माध्यम से आई आई एफ एम्  अपनी सक्रिय भागीदारी, अधिक पारदर्शी और जवाबदेह लोक प्रशासन स्थापित करने की दिशा में आयोग के प्रयासों का समर्थन करने के प्रति कटिबद्ध है। recent visitors 62