आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बाघ अभयारण्यों के निकट रहने वाले कलाकारों ने मुलाकात की
नई दिल्ली देश के कई बाघ अभयारण्यों के निकट रहने वाले कलाकारों के एक समूह ने मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में अपने प्रवास के दौरान इन कलाकारों द्वारा बनाई गई एक कला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुर्मू ने कला की सराहना की और कहा कि मानव और प्रकृति के बीच ‘‘शाश्वत संबंध’’ उनकी कला में परिलक्षित होता है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान के अनुसार, मुर्मू ने जनता से इन कलाकारों की कला की सराहना करने और कलाकृतियां खरीद कर उन्हें प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। बयान में कहा गया कि ये कलाकार छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, मिजोरम, तेलंगाना, उत्तराखंड और झारखंड से आए थे। बयान में कहा गया, ‘‘ये कलाकार ‘सृजन 2024’ पहल के तहत 21 अक्टूबर से अब तक राष्ट्रपति भवन में रह रहे हैं। अपने प्रवास के दौरान कलाकारों ने प्राकृतिक रंगों से आदिवासी समकालीन, सौरा, गोंड, वारली और सोहराई आदि कला रूपों को दर्शाते हुए सुंदर कलाकृतियां बनाईं।’’ Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 54