MY SECRET NEWS

Wednesday, June 24, 2026 3:18 pm

ट्रेन में बिना टिकट: जानें जुर्माना, शिकायत और बचाव के तरीके

  • जानिए अपने अधिकार: बिना टिकट पकड़े जाने पर घबराएं नहीं! TTE नहीं कर सकता गिरफ्तार, जानें क्या हैं नियम

Travelling without ticket in train हम में से अधिकतर लोग कभी न कभी ट्रेन से यात्रा करते हैं। कई बार किसी कारणवश टिकट न बन पाने की स्थिति में हम घबरा जाते हैं — खासतौर पर जब TTE (ट्रेन टिकट एग्जामिनर) टिकट चेक करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना टिकट यात्रा करना कानूनन गलत ज़रूर है, लेकिन इसके बावजूद भी TTE आपको गिरफ्तार नहीं कर सकता?

दरअसल, हम में से बहुत कम लोगों को अपने अधिकारों की जानकारी होती है, जिसके कारण हम TTE या RPF (रेलवे सुरक्षा बल) द्वारा कही गई हर बात को सही मान लेते हैं। इसी भ्रम को दूर करने के लिए हम आज “जानिए अपने अधिकार” कॉलम में आपके सवालों के जवाब दे रहे हैं:

सवाल-जवाब: क्या करें अगर आप ट्रेन में बिना टिकट पकड़े जाएं? Travelling without ticket in train

सवाल 1: अगर मैं बिना टिकट यात्रा कर रहा हूं और TTE पकड़ ले, तो क्या वह मुझे गिरफ्तार कर सकता है?
जवाब: नहीं, TTE आपको गिरफ्तार नहीं कर सकता। वह केवल जुर्माना वसूल सकता है।

सवाल 2: क्या TTE मनमाना जुर्माना वसूल सकता है?
जवाब: नहीं। जुर्माना निर्धारित नियमों के अनुसार तय होता है, जिसमें आपकी यात्रा की दूरी, क्लास और ट्रेन का प्रकार शामिल होता है।

सवाल 3: अगर TTE ने अनुचित जुर्माना वसूला, तो क्या मैं शिकायत कर सकता हूं?
जवाब: हां, आप 155210 पर SMS या 139 पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं।

Read More: मध्यप्रदेश में मंजूरी के 4 दिन बाद तबादला नीति जारी: आधी रात के बाद आदेश; जिनकी परफॉर्मेंस खराब, उनको पहले बदलेंगे

सवाल 4: अगर मैं जुर्माना देने से मना कर दूं तो क्या होगा?
जवाब: आपको अगले स्टेशन पर ट्रेन से उतारा जा सकता है और मामला रेलवे कोर्ट में जा सकता है। आपको 1 माह की जेल या ₹500 जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

सवाल 5: क्या TTE मुझे सीधे रेलवे पुलिस को सौंप सकता है?
जवाब: अगर आप सहयोग नहीं करते या जुर्माना नहीं भरते हैं, तभी TTE आपको रेलवे पुलिस (RPF) को सौंप सकता है।

सवाल 6: क्या बिना टिकट यात्रा करने पर जेल हो सकती है?
जवाब: सामान्य तौर पर यह सिविल अपराध है। अगर आप जुर्माना भर देते हैं, तो जेल नहीं होगी।

सवाल 7: क्या मुझे ट्रेन से उतारा जा सकता है?
जवाब: सामान्यतः नहीं, लेकिन विशेष परिस्थितियों में ऐसा हो सकता है।

सवाल 8: क्या यह सिविल अपराध है या आपराधिक?
जवाब: यह सिविल अपराध है। लेकिन पुलिस से मारपीट, उत्पात या कोर्ट का उल्लंघन करने पर यह आपराधिक बन सकता है।

सवाल 9: क्या मुझे वकील की ज़रूरत हो सकती है?
जवाब: सामान्य मामलों में नहीं। लेकिन अगर मामला कोर्ट तक पहुंच जाए या आप कानूनी सलाह लेना चाहें, तो वकील की मदद ले सकते हैं।

  • ध्यान रखें:
  • कानून को जानना आपका हक है।
  • घबराएं नहीं, संयम से काम लें।
  • हर कार्रवाई का एक नियम है, जानिए और समझिए।

यह जानकारी दूसरों के साथ भी साझा करें, ताकि वे भी अपने अधिकारों को जान सकें।

Loading spinner

7 thoughts on “ट्रेन में बिना टिकट: जानें जुर्माना, शिकायत और बचाव के तरीके”

  1. Thank you for the auspicious writeup. It in reality used to be a amusement account it. Look complicated to more brought agreeable from you! By the way, how can we keep up a correspondence?

    Loading spinner
    Reply
  2. Along with every little thing that appears to be building throughout this specific subject matter, many of your opinions are generally somewhat exciting. However, I beg your pardon, but I do not give credence to your entire plan, all be it stimulating none the less. It would seem to everybody that your comments are actually not completely validated and in reality you are yourself not thoroughly confident of the argument. In any case I did appreciate looking at it.

    Loading spinner
    Reply
  3. I cherished up to you’ll receive performed right here. The cartoon is tasteful, your authored subject matter stylish. however, you command get bought an nervousness over that you want be turning in the following. ill without a doubt come further formerly once more as exactly the similar just about very steadily inside case you shield this hike.

    Loading spinner
    Reply

Leave a Comment