Saturday, July 4, 2026 5:19 pm

असामाजिक तत्वों ने खंडित कीं मूर्तियां, छत्तीसगढ़-धमतरी के मंदिर में तोड़फोड़

धमतरी. धमतरी में एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया गया है। असामाजिक तत्वों ने मंदिर में तोड़फोड़ की है। मूर्ति को खंडित कर दिया। वहीं गर्भगृह को गंदा भी किया है। इससे समाज के लोगों में आक्रोश है। पूरा मामला धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम छिपली का है। यहां गांव वालों ने हनुमान जी का मंदिर बनवाया था। जहां रोज गांव वालों द्वारा आरती पूजन किया जाता था। आज जब ग्रामीण पूजा करने मंदिर प्रांगण में पहुंचे तो देखा मंदिर में तोड़फोड़ की गई है और गंदगी फैलाई है। मंदिर से सौ मीटर दूरी पर मंदिर के अवशेष मिले। जिसके बाद हिन्दू समाज काफी आक्रोशित हो गया। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता धमतरी एसपी कार्यालय पहुंचे, नवयुवकों ने जय श्री राम का नारा लगते हुए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। वहीं चेतावनी दी है कि 7 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं की जाती तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। बहरहाल पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। recent visitors 56

बाइक और डंपर की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल

अनूपपुर मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक गाँव में बाइक और डंबर की भिड़ंत में दो लोगों की मृत्यु हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजेन्द्रग्राम थाने के बसनिहा गाँव के पास एक बाइक और डम्पर की भिड़न्त हो गई। बाइक में सवार तीन लोग कल गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को राजेन्द्रग्राम अस्पताल पहुँचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने पप्पू सिंह और करण सिंह को मृत घोषित कर दिया। लोचन सिंह को गम्भीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज शहडोल भेज दिया गया है। घटना के बाद डम्पर चालक डम्पर छोड़कर फरार हो गया है।   recent visitors 53

जनगणना 2025: 30 नए सवालों जानें और राजनीतिक समीकरणों के साथ होगी जनगणना

Census 2025: Know 30 new questions and census will be done with political equations केंद्र सरकार ने देश में जनगणना कराने की पूरी तैयारी कर ली है। यह प्रक्रिया अगले साल से शुरू होकर एक साल में पूरी होगी और 2026 में इसके आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे। इस जनगणना में एक महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि इस बार सर्वे में सम्प्रदाय की जानकारी भी पूछी जाएगी, जिससे देश के विभिन्न सम्प्रदायों की जनसंख्या के आधार पर योजनाएं बनाई जा सकेंगी। जनगणना में कुल 30 सवाल शामिल होंगे, जो पिछली 2011 की जनगणना में पूछे गए 29 सवालों से एक अधिक है। देरी के कारण और नई समय-सीमायह जनगणना 2021 में ही होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। इसके बाद लोकसभा चुनावों के चलते इसे और आगे बढ़ाया गया। अब सरकार ने इस पर तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं, क्योंकि जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही लोकसभा और विधानसभा सीटों का परिसीमन किया जाएगा, जो 50 वर्षों से रुका हुआ है। संप्रदाय आधारित सवालों का राजनीतिक महत्वइस बार जनगणना में शामिल किए गए सम्प्रदाय आधारित सवाल विशेष चर्चा का विषय हैं। जनगणना में कबीरपंथी, रविदासी, दलित बौद्ध और अन्य सम्प्रदायों के बारे में पूछा जाएगा। इसके पीछे उद्देश्य केवल आंकड़े इकट्ठा करना नहीं है, बल्कि इन आंकड़ों के आधार पर सरकारी योजनाओं को बेहतर बनाना और समाज में राजनीतिक समीकरणों को समझना है। विशेषज्ञों का मानना है कि सम्प्रदाय आधारित आंकड़े राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हो सकते हैं, क्योंकि यह राजनीतिक दलों को इन सम्प्रदायों के आधार पर नीतियां बनाने और समर्थन प्राप्त करने में सहायता कर सकते हैं। परिसीमन और महिला आरक्षण2029 में लोकसभा सीटों में वृद्धि और महिला आरक्षण की संभावनाओं के चलते यह जनगणना और भी महत्वपूर्ण हो गई है। परिसीमन के आधार पर सीटों के पुनर्गठन से भारत के जनसांख्यिकीय बदलावों का सीधा असर चुनावी सीटों पर पड़ेगा, जो विभिन्न राज्यों के राजनीतिक परिदृश्य को भी प्रभावित करेगा। जाति जनगणना पर चुप्पीहालांकि जाति जनगणना पर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन सूत्रों के अनुसार सम्प्रदाय की जानकारी पूछे जाने की तैयारी चल रही है। इससे राजनीतिक लाभ के साथ-साथ योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सहयोग मिलेगा। जनगणना के आंकड़ों के आधार पर समाज के विभिन्न वर्गों की आवश्यकताओं और उनकी जनसंख्या के अनुपात को समझने में सहायता मिलेगी, जिससे विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी। आगामी जनगणना न केवल देश की जनसांख्यिकी को समझने का एक साधन होगी, बल्कि इसके माध्यम से राजनीतिक दलों को नई योजनाएं और विकास की दिशा तय करने का आधार मिलेगा। इस बार जनगणना के व्यापक परिणाम, भारतीय राजनीति और समाज दोनों पर गहरे असर डाल सकते हैं। इस बार जानकारी में लोगों से उनका संप्रदाय भी पूछा जाएगा। कबीरपंथी, रविदासी, दलित बौद्ध समेत देश के अलग-अलग राज्यों में कई संप्रदाय हैं। ऐसे में संप्रदाय भी राजनीति का एक बड़ा आधार हो सकता है। इस तरह 30 सवाल जनगणना में पूछे जाएंगे। ये हैं वो सवाल जिनका जवाब हर घर से लिया जाएगा (i) एक तरफ से दूरी।(ii) यात्रा का माध्यम। (a) क्या भारत में ही पलायन किया?(b) किस समय पलायन किया? (a) बेटे कितने ?(b) बेटियां कितनी? जन्म लेने वाले कितने बच्चे जीवित? (a) बेटे कितने ?(b) बेटियां कितनी? recent visitors 130

पुलिस ने किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-कोरबा में पिता ने शराबी बेटे को पीट-पीटकर मारा

कोरबा. कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत सिलयारी भांठा में पिता ने शराबी पुत्र को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। जहां इस घटना के बाद गांव सनसनी फैल गई वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच करने मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक 31 वर्षीय जीवराखन सिंह शराबी था, जो रोज शराब पीकर घर में गाली गलौज कर मारपीट करता था। मंगलवार की दोपहर मृतक जीवराखन शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने पिता के साथ गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने लगा और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान जीवराखन ने पहले पिता पर पत्थर से हमला करना शुरू किया इस दौरान पिता भी गुस्से में आ गया और रात में पत्थर से सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जहां इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और कोटवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। recent visitors 75

नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों रुपये, राजस्थान-चूरू में फर्जी महिला पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

चूरू. तारा नगर तहसील में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लाखों रुपये ऐंठने वाली अन्जु शर्मा आखिरकार असली पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई। मामला तारानगर का है, जहां पर निकटवर्ती ग्राम देवगढ़ की महिला अन्जु शर्मा पिछले काफी समय से दिल्ली पुलिस की महिला उप निरीक्षक बताकर वीआईपी सुविधा लेने की आदी व बेरोजगार युवक और युवतियों को सरकारी नौकरी में भर्ती कराने के एवज में लाखों रुपये एंठने वाली महिला की साहवा पुलिस ने गोपनीय रूप से जांच करवाई तो असलियत सामने आ गई। जिला पुलिस अधीक्षक जययादव द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों एवं संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ अभियान के तहत राजगढ़ डीएसपी किशोरीलाल, तारानगर डीएसपी रोहित सांखाला और साहवा थानाधिकारी अल्का विश्नोई के नेतत्व में उक्त अभियान चलाया गया था। बताया जाता है कि उक्त नकली और फर्जी दिल्ली की थानाधिकारी आलीशान जीवनयापन करती थी और फर्जी थानेदार बनकर चूरू, हनुमानगढ़, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत के कई युवा और युवतियों को सरकारी नौकरी में भर्ती का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठग चुकी हैं। जब इस फर्जी पुलिस अधिकारी की साहवा थानेदार अल्का विश्नोई ने गोपनीय जांच करवाई तो तो शक हुआ और इसको दस्तायाब किया गया। पूछताछ में नकली पुलिस अधिकारी अन्जु शर्मा ने बताया कि वह पिछले तीन साल से दिल्ली में रहकर अपने रिश्तेदारों, परिवारजनों, पड़ोसियों को दिल्ली पुलिस में और अन्य जगहों पर सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम करोड़ों रुपये की ठगी कर चुकी है। इस सम्बन्ध में 29 अक्तूबर को ग्राम बनड़ा के महावीर सिंह नाई ने साहवा पुलिस में मामला दर्ज करवाया कि अन्जु शर्मा पुत्री रामचन्द्र जाति ब्राह्मण निवासी देवगढ़ ने स्वयं को दिल्ली पुलिस में उप निरीक्षक पद पर पदस्थापित होने व परिवादी को दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर नौकरी देने के नाम 12 लाख 93 हजार रुपये ठग लिए। साहवा पुलिस ने उक्त फर्जी और नकली पुलिस अधिकारी अन्जु शर्मा के खिलाफ धारा 420, 406 और 170 भादस में दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि उक्त नकली पुलिस अधिकारी अन्जु शर्मा के पास फर्जी आईकार्ड, मोबाइल फोन, दिल्ली पुलिस की युनिफार्म व स्वयं के पुलिस अधिकारी के रूप में फोटोग्राफ और वीडियो भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। recent visitors 74

राम मंदिर में पहली बार मनाया दीपोत्सव मनाया जाएगा, अयोध्या में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा

अयोध्या राम नगरी अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी धूमधाम से चल रही है. इस बार अयोध्या में दीपोत्सव (Ayodhya Deepotsav 2024) बेहद खास होगा. अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद होने के बाद पहला दीपोत्सव मनाया जाएगा. ये दीपोत्सव कई मायनों में ख़ास होगा. अयोध्या नगरी तो लाखों दीपों से रोशन होगी ही साथ ही श्रीराम जन्मभूमि (Shri Ram Janm Bhumi) पर बने भव्य मंदिर की दीपावली भी यादगार होगी. इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस साल एक तरफ अयोध्या के सरयू तट पर 25 से 28 लाख दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना है. वहीं दीपोत्सव पर श्रीराम मंदिर में विशेष प्रकार के दीपक जलाए जाएंगे। दीपोत्सव पर श्रीराम मंदिर के लिए खास दीपकों की व्यवस्था की गई है. इससे मंदिर परिसर और भवन सुरक्षित रहेगा. मंदिर भवन को दाग-धब्बों और कालिख से सुरक्षित रखने के लिए इन खास दीपकों की व्यवस्था की गई है. साथ ही ये दीये लंबे समय तक जलते रहेंगे. अयोध्या नगरी को दीपों से रोशन करने और श्रीरामजन्मभूमि पर बने नव्य और भव्य मंदिर में पहली दीपावली को अविस्मरणीय बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष सरयू तट पर जहां 25 से 28 लाख दीपक प्रज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना है,वहीं श्रीराम मंदिर में विशेष प्रकार के दीपक जलाए जाएंगे। मंदिर भवन को दाग-धब्बों और कालिख से सुरक्षित रखने के लिए विशिष्ट दीपकों की व्यवस्था की है, जो लंबे समय तक प्रकाशमान रहेंगे। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाने की भी विशेष योजना है। मंदिर परिसर को कई खंडों और उपखंडों में विभाजित कर सजावट का दायित्व सौंपा गया है। मंदिर के प्रत्येक कोने को व्यवस्थित रूप से रोशन करने, सभी प्रवेश द्वारों को तोरण से सजाने, साफ-सफाई और सजावट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे श्रद्धालु मनोहारी फूलों और दीपों से सजे मंदिर का दिव्य दर्शन कर सकेंगे। पर्यावरण संरक्षण का भी रखा गया ध्यान इस दीपोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया है। मंदिर भवन के ढांचे को धुएं की कालिख से बचाने के लिए परिसर में विशेष मोम के दीपक जलाए जाएंगे, जिनसे कार्बन उत्सर्जन न्यूनतम होगा। मंदिर ट्रस्ट का प्रयास है कि इस दीपावली में अयोध्या न केवल धर्म और आस्था का केंद्र बने, बल्कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दे। दीपोत्सव की भव्यता को श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बनाने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने मंदिर को 29 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक रात 12 बजे तक बाहर से भवन दर्शन के लिए खुला रखने का निर्णय लिया है। गेट संख्या चार बी (लगेज स्कैनर प्वाइंट) से श्रद्धालु आधी रात तक मंदिर की भव्य सजावट का आनंद ले सकेंगे। स्वयं सहायता समूह से खरीदे मोम का दीये स्वयं सहायता महिला समूह की समन्वयक सरिता वर्मा ने बताया कि तीर्थ क्षेत्र ने पांच हजार मोम के दीयों का आर्डर दिया था। बताया गया कि यह मोम के धीरे से कार्बन उत्सर्जन नहीं होगा और न ही धुआं उठेगा। बताया गया कि मिट्टी के धीरे में मधुमक्खी के मोम को पिघला कर फैला दिया गया है और इसमें बाती भी लगी है। इस धीरे को बिना घी-तेल के सीधे जलाया जाएगा। इससे फर्श पर दाग-धब्बे भी नहीं पड़ेंगे और यह करीब आधे घंटे तक जलता रहेगा। राम मंदिर के लिए ही पर्यटन विभाग ने भी एक लाख मिट्टी के दीए का भी आर्डर दिया गया था। इन्हें भी राम मंदिर परिसर में पहुंचा दिया है। इन दीयों का निर्माण पूरा बाजार, मसौधा व मिल्कीपुर ब्लाक की महिलाओं ने किया है। recent visitors 58

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को वेतनमान में हुई बढ़ोतरी, मिला दिवाली का तोहफा

रायपुर राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए वरिष्ठ श्रेणी के वेतनमान से प्रवर श्रेणी के वेतनमान में क्रमोन्नत किया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 28 अक्टूबर को जारी इस आदेश से 64 अधिकारी लाभान्वित हुए हैं.   recent visitors 60