एक महीने से रह रहा था अवैध, राजस्थान-अजमेर की दरगाह से बांग्लादेशी युवक को पकड़ा

अजमेर. अजमेर की दरगाह थाना पुलिस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बांग्लादेशी घुसपैठी युवक को गिरफ्तार किया है। युवक करीब एक महीने पहले बॉर्डर पर तार के नीचे से भारत में आया था। पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है। पूछताछ के बाद युवक को अलवर के डिटेनिंग सेंटर भेजा जाएगा। दरगाह थानाधिकारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि अजमेर एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत थाने पर एक टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। दरगाह थानाधिकारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि इस दौरान सीआईडी और थाने की टीम को दरगाह क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक के घूमने का इनपुट मिला था। सीआईडी और थाने की टीम मंगलवार दोपहर मौके पर पहुंचे तो युवक मजदूरी करता हुआ पाया गया। पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।जाखड़ ने बताया कि तलाशी लेने पर उसके पास से बांग्लादेश के दस्तावेज बरामद हुए। जिससे उसकी पहचान ढांका बांग्लादेश निवासी सैयफुल होसेन सुमोन (20) पुत्र मोहम्मद हसन अली के रूप में हुई। युवक को डिटेन कर थाने पर लाया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। दरगाह थानाधिकारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया की बांग्लादेशी युवक सैयफुल होसेन सुमोन 1 महीने पहले ही बांग्लादेश से तारों के नीचे से अवैध रूप से भारत में घुसा था। वह यहां दरगाह जियारत करने और मजदूरी के लिए आया था। आरोपी अपनी पहचान छुपाने के लिए खानाबदोश के रूप में दरगाह क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी के साथ और कौन शामिल है इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद उसे अलवर के डिटेनिंग सेंटर भेजा जाएगा। अजमेर के दरगाह इलाके में लगातार पुलिस व सीआईडी के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बांग्लादेशी, रोहिंग्या सहित अन्य लोगों की जांच की जा रही है। recent visitors 76

मोहन यादव ने पूर्व राज्यपाल डॉ भाई महावीर को किया याद

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व राज्यपाल डॉ भाई महावीर का आज उनकी जयंती पर स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया है। डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा, “मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल भाई महावीर जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। आपका संपूर्ण जीवन राष्ट्र, विचारधारा एवं समाजसेवा के लिए समर्पित रहा, लोककल्याण के लिए किए गए आपके अथक प्रयास स्मरणीय हैं।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने भी डॉ भाई महावीर को जयंती पर याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।   recent visitors 141

पुलिसकर्मियों को जुआ खेलते वीडियो वायरल

गुना  जिले में एक एसआई का जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। एक तरफ तो पुलिस जुए को क्राइम मानती है और लोगों की धरपकड़ करती है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस का खुद ही ताश खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ है। सब इंस्पेक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक सब इंस्पेक्टर वर्दी में जुआ खेलते नजर आ रहे है। इस वीडियो में अन्य लोग भी ताश के पत्तों का खेल खेलते दिख रहे हैं। यह मामला पुलिस विभाग के लिए एक गंभीर सवाल खड़ा करता है। वर्दी में ताश खेलते वीडियो वायरल पुलिस वाले पर यह काफी बड़ी परेशानी खड़ी करने वाला सवाल है। ड्यूटी के समय इस तरह की गतिविधियों में लिप्त होना कहां तक सही माना जाता है। वीडियो में सब इंस्पेक्टर स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि जे गेम खेंच से भी अच्छा गेम है, जा से दिमाग विकसित होता है। इसलिए खेलने आता हूं मैं। उनके सामने एक बायरलेस सेट रखा हुआ है। वह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ जुआ खेलने में व्यस्त हैं। यह तस्वीर न केवल पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करती है बल्कि समाज में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाती है। ड्यूटी के वक्त जुआ का खेल सबसे बड़ा सवाल यह है कि ड्यूटी टाइम में ताश के पत्ते जैसे बदनाम खेल खेलना कितना उचित है? पुलिसकर्मियों का मुख्य कार्य नागरिकों की सुरक्षा करना और कानून का पालन कराना है। ऐसे में इस प्रकार की गतिविधियां उनके पेशेवर आचरण पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है। इस वीडियो के वायरल होने से स्थानीय समुदाय में पुलिस के प्रति विश्वास में कमी आ सकती है। यह घटना न केवल पुलिस विभाग के भीतर अनुशासन की कमी को दर्शाती है बल्कि यह भी दिखाती है कि किस प्रकार कुछ पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिनसे पूरा पुलिस प्रशासन बदनाम होता है। recent visitors 52

किरोड़ीलाल ने गलतियों की मांगी माफी, राजस्थान-दौसा में हुआ गुर्जर दीपावली मिलन समारोह

दौसा. दौसा गुर्जर समाज के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में उन्होंने कहा कि मैं किरोड़ीलाल मीणा नहीं बल्कि किरोड़ी सिंह बैंसला हूं और मेरा छोटा भाई सचिन पायलट है इसलिए गुर्जर समाज से आशीर्वाद लेने के लिए आप सबके बीच आया हूं। मैंने सुना है कि गुर्जर समाज जिसे सबसे पहले आशीर्वाद देता है, हमेशा उसके साथ रहता है। आशीर्वाद होटल में मीडिया से रूबरू होते हुए किरोड़ी ने कहा कि यदि दौसा विधानसभा उपचुनाव में यदि भाजपा जीती है तो मेरा और गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम का प्रमोशन होगा। गुर्जर मतदाता हमेशा भाजपा के साथ रहा है और अब भी भाजपा के साथ में है। लोकगीत पर डांस करने की बात पर उन्होंने कहा कि ये मेरी पुरानी आदत है जवानी से ऐसा करता आ रहा हूं। महिलाएं कहती हैं, नाच बाबा और नाचने से वोट मिल जाते हैं। डोटासरा के भवानी जाग गई वाले तंज पर किरोड़ी ने कहा कि भवानी जाग गई है इसलिये अब चुनाव में जीतेंगे। पूर्व मंत्री रघु शर्मा के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि  हमने ब्राह्मण को तो मुख्यमंत्री बना रखा है। recent visitors 93

जगदलपुर में दो पहिया वाहन से हो रही गांजे की तस्करी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के नगरनार थाना पुलिस ने स्कूटी पर गांजा तस्करी कर रहे तस्कर को गिरफ्तार किया है. बता दें, प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है. इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई और आरोपी के कब्जे से 20.915 किलो गांजा जब्त किया गया है. जानकारी के अनुसार, नगरनार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक लाल रंग की स्कूटी नंबर OD 10W 9835 में ओडिशा से जगदलपुर की ओर गांजा तस्करी करने के लिए लेजाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने चोकावाड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास नाकाबंदी कर स्कूटी को रोककर की तलाशी ली जिसमें 20.915 किलो में गांजा बरामद हुआ. इसकी कीमत बाजार में लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने गांजा जब्त कर तस्कर कमलोचन को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है. recent visitors 104

हाईकोर्ट ने नगर निगम को दिए निर्देश, सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़ा था मकान,अब देना होगा लाखों का मुआवजा

 ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर निगम में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर घर का हिस्सा तोड़ने के खिलाफ कानूनी जंग लड़ रहे एक व्यक्ति को 18 साल बाद बड़ी जीत मिली है. हाईकोर्ट की ग्वालियर खण्डपीठ ने नगर निगम को निर्देश दिया है कि वह पीड़ित को 33 लाख 27 हजार रुपये की धनराशि मुआवजे के रूप में दें. यह राशि नगर निगम को चार सप्ताह के अंदर ब्याज के साथ देनी होगी. ये है मामला यह मामला साल 2006 का है. जीवाजी नगर में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ तो वहां रहने वाले अरोरा परिवार को नोटिस जारी किया. इसमें कहा गया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए उनके मकान को तोड़ना है. उन्हें 15 दिन के अंदर जगह खाली करने का निर्देश भी दिया गया. इसमें यह भी कहा गया है कि घर का वह हिस्सा बिना अनुमति के निर्माण किया गया है. मामला जनहित से जुड़ा है फिर भी उन्हें कुछ मुआवजा दे दिया जाएगा. तमाम दबावों के बावजूद अरोरा परिवार ने नगर निगम की नहीं मानी और उसके द्वारा जारी किए गए नोटिस के खिलाफ वे कोर्ट में चले गए. उन्होंने हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में याचिका दायर की. कोर्ट से निवेदन किया कि उन्हें बलदेव कुमार के प्रकरण को आधार बनाकर भुगतान किया जाए. इस याचिका पर हाईकोर्ट ने ग्वालियर के जिला न्यायाधीश को निर्देश दिया कि वे रिकॉर्ड के अवलोकन के बाद इस मामले में मुआवजा की राशि का निर्धारण करें. जिला कॉर्ड ने रिकॉर्ड परीक्षण के बाद पीड़ित को 33 लाख 27 हजार की राशि मुआवजे के रूप में देने की रिपोर्ट पेश की. लेकिन नगर निगम ग्वालियर ने इस पर आपत्ति जताई.नगर निगम ने कोर्ट में कहा कि जमीन अधिग्रहण अधिनियम के अंतर्गत मुआवजा देने का प्रावधान ही नहीं है. नगर निगम अधिनियम में ऐसे प्रकरणों में मुआवजा देने का पृथक से प्रावधान है. इसके बाद अरोरा परिवार ने अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखी. हालांकि फैसला होने में 18 साल का लंबा वक्त लगा. सुनाया ऐतिहासिक फैसला अब हाईकोर्ट ने इस याचिका पर फैसला सुना दिया. इसमें कोर्ट ने सड़क चौड़ीकरण के नाम पर अरोरा परिवार के घर का 1345 वर्गफीट हिस्सा तोड़ने के एवज में 33 लाख 27 हजार की रकम पीड़ित परिवार को चार सप्ताह के भीतर मय ब्याज के देने के आदेश दिए. कोर्ट ने नगर निगम के जनहित के लिए जमीन लेने और नगर निगम एक्ट के तहत मुआवजा तय होने के तर्क को भी खारिज करते हुए यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया.   recent visitors 58

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कौशल विकास और रोजगार मंत्री टेटवाल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री टेटवाल ने बताया कि 22 नए आईटीआई को स्वीकृति मिलने से 5280 सीटें बढ़ेंगी और 660 नए पदों का सृजन होगा। ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर में ग्लोबल स्किल्स पार्क की स्थापना से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। प्रदेश में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र में 28 हजार युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि "MP SKILLS WORLD" पुस्तिका के माध्यम से कौशल विकास की दिशा में नवाचार किया जा रहा है, जिसमें UN-WOMEN के सहयोग से 1 हजार 5 महिलाओं को STEM और सॉफ्ट स्किल्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंत्री टेटवाल ने प्रदेशवासियों से आहवान किया कि सब मिलकर एक सशक्त और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण करें, जहाँ हर युवा को अपने सपनों को पूरा करने का अवसर मिले।   recent visitors 57