Saturday, July 4, 2026 1:51 pm

दो दिन पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद मंगलवार देर रात एक लिस्ट जारी की गई

भोपाल दो दिन पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद मंगलवार देर रात एक लिस्ट जारी की गई है। इसमें 25 सदस्यीय पीएसी समेत 84 सचिव और 36 संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। पीएसी में कमलनाथ, नकुलनाथ के साथ ही दिग्विजय सिंह को भी शामिल किया गया. पहली लिस्ट में कुल 177 पदाधिकारी घोषित किए गए थे। दूसरी लिस्ट में कुल 158 पदाधिकारी बनाए गए हैं। दोनों सूचियों को मिलाकर अब एमपी कांग्रेस कमेटी में 335 पदाधिकारी हो गए हैं। लिस्ट आने के डेढ़ घंटे बाद ही नवनियुक्त सचिव मोनू सक्सेना ने किसी और को मौका देने की बात कहते हुए इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि पहली लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी नेताओं में भारी नाराजगी थी। इंदौर कांग्रेस के नेता प्रमोद टंडन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी सवाल उठा रहे थे। वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को पीसीसी की टीम में जगह नहीं दिए जाने पर बीजेपी की ओर से भी हमला हो रहा था। नेताओं की नाराजगी बढ़ती देख दूसरी लिस्ट जारी की गई है। पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में कमलनाथ और नकुलनाथ शामिल अमरपाटन एमएलए राजेंद्र सिंह अनुशासन समिति के चेयरमैन विवेक तन्खा को बनाया परिसीमन कमेटी का चेयरमैन दरअसल, सरकार ने मध्यप्रदेश के संभाग, जिलों तहसीलों और प्रशासनिक सीमाओं का परिसीमन करने के लिए परिसीमन आयोग का गठन किया है। इसमें दो रिटायर्ड अफसरों की नियुक्ति भी हो चुकी है। इसीलिए कांग्रेस ने प्रशासनिक परिसीमन और विधानसभा-लोकसभा सीटों के परिसीमन को देखते हुए इस कमेटी का गठन किया है। जीतू की टीम में 84 नेताओं को सेक्रेटरी बनाया गया टीम जीतू में सचिव बनाए गए नेताओं में कई ऐसे नाम शामिल हैं, जो विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट की रेस में थे। कुछ ऐसे नेताओं को भी सेक्रेटरी बनाया है जो चुनाव हार गए थे। राजनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नातीराजा की पत्नी कविता राजे (पूर्व नपाध्यक्ष) को सेक्रेटरी बनाया गया है। वहीं, पूर्व विधायक कल्पना वर्मा (रैगांव), मेवाराम जाटव (गोहद), नीरज दीक्षित (महाराजपुर) जैसे पूर्व विधायकों को सचिव बनाया गया है। recent visitors 80

ऐसे मनाएं क्लीन दिवाली

आपका फेवरिट फेस्टिवल दिवाली बस आने को ही है। ममा ने घर में साफ-सफाई भी शुरू कर दी होगी! तो क्यों न घर की सफाई और सजावट में आप उनका हाथ बंटाएं। उनकी हेल्प भी हो जाएगी और आपको मजा भी आएगा। तो फिर शुरुआत आज से हीः 1. अगर आपका कोई भाई या बहन है तो उसे भी अपने साथ सफाई में शामिल कर लें, लेकिन दोनों कॉम्पिटिशन न करें वरना काम कम होगा और हंगामा ज्यादा। दोनों टीम बनाकर काम करेंगे तो काम जल्दी भी होगा और करने में मजा भी ज्यादा आएगा। 2. सबसे पहले आप अपने रूम की क्लीनिंग का जिम्मा ले लें। ममा से डस्टिंग के लिए 2-3 कपड़े लें। एक से पहले चीजों को झाड़ लें। दूसरे को डिटर्जेंट में गीला कर जहां दाग हों, वहां पोछें। फिर तीसरे कपड़े से सारा पानी या गीलापन पोंछ दें। छत को झाड़ने से सफाई शुरू करें और फिर दीवारों, खिड़कियों की सफाई करें। खिड़कियों को ब्रश से साफ करें। पंखों की सफाई के लिए ममा की हेल्प लें तो बेहतर है। दाग निकालने के लिए कपड़े को विनेगर में भिगोकर भी साफ कर सकते हैं। 3. अपनी बुक्स की अलमारी को भी अच्छी तरह साफ करें। इसके ऊपर धूल जमी है तो उसे भी साफ कर लें। जो पेपर यूज नहीं करने हैं, उन्हें निकाल दें। सारी बुक्स और नोटबुक्स को करीने से लगाएं। लूज पेपर्स को फोल्डर्स में रखें तो वे बिखरेंगे नहीं। ड्रॉअर्स को भी साफ करें और चीजों को अलग-अलग रखने के लिए हार्डबोर्ड की हेल्प से पार्टीशन कर लें। इससे ड्रॉअर साफ रहेगा और चीजें इधर-उधर नहीं खोएंगी। कंप्यूटर के की-बोर्ड को ब्रश से साफ करें। 4. कपड़ों की अलमारी को भी साफ करें। कपड़ों को अच्छी तरह तह करके रखें। स्कूल की यूनिफॉर्म को अलग रखें और घर के कपड़ों को अलग। छोटे कपड़ों को ड्रॉअर में रखना बेहतर है। 5. पर्दे और बेडशीट आदि को धोने के लिए ममा को दें। अगर पर्दे या बेडशीट बदलनी हैं तो कलरफुल खासकर डार्क कलर वाले लगाएं क्योंकि दिवाली के साथ-साथ अब सर्दियों का मौसम आ गया है। ऐसे में डार्क कलर अच्छे लगते हैं। इसके अलावा रेड, यलो, ऑरेंज जैसे फेस्टिव कलर भी खूब सुंदर लगेंगे। 6. जब रूम साफ हो जाए तो बारी आती है सजाने की। आपने स्कूल में डेकोरेशन आइटम्स बनाए होंगे। अब वक्त उन्हें सजाने का है। पेन स्टैंड, मैग्जीन स्टैंड जरूर लगाएं। अगर बनाए नहीं हैं तो ममा से मार्केट से लाने को बोलें। दिवाली के मौके पर कंदील भी बहुत अच्छे लगते हैं। 7. अपने रूम के अलावा आप दूसरे रूम्स की सफाई करने में भी ममा की हेल्प कर सकते हैं। अगर रूम की सफाई से बोर हो गए हैं तो किचन गार्डन या पौधों की सफाई का जिम्मा ले सकते हैं। सबसे पहले गमलों को पेंट करें। ऐसा करते हुए नीचे पेपर रख लें, वरना रंग नीचे गिर जाएगा। फिर पौधों की निराई करें। इसके बाद फालतू खास-फूस आदि को हटा दें। खाद डालें और फिर पानी। पौधे लहलहा उठएंगे। हैंगिग पॉट्स में भी पौधे लगा सकते हैं। ये सुंदर लगते हैं। 8. इतना सब करने के बाद आप थक गए होंगे। और हां, इतनी मेहनत के बाद ट्रीट को बनती है। सो आप ममा से अपनी फेवरिट डिश की फरमाइश कर सकते हैं और आपकी मेहनत से खुश वह मना भी नहीं कर पाएंगी। जरा संभलकर… -कांच या टूटनेवाली चीजों से दूर रहें वरना नुकसान के साथ-साथ आपको चोट लगने के चांस होंगे। -जिस काम के लिए ममा ने मना किया है, उसे न करें, वरना तारीफ के बजाय डांट खाने के चांस होंगे। -पानी का ज्यादा यूज न करें। मौसम बदल रहा है इसलिए बीमार पड़ सकते हैं। इसी तरह गीले में दौड़ें नहीं, वरना गिर सकते हैं। -जोश में बहुत लंबे समय तक सफाई में जुटे न रहें। ज्यादा थकान सही नहीं है। अगर काम बच गया हो बीच में ब्रेक लेकर दोबारा शुरू करें। -किचन से दूर रहें तो बेहतर है। वहां ऐसी कई चीजें होती हैं, जो आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं।   recent visitors 77

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के अनुबंध का किया विस्तार

सिडनी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के अनुबंध का विस्तार वर्ष 2027 के आखिर तक कर दिया है। अब उन पर टीम के एकदिवसीय विश्वकप खिताब के बचाव के साथ-साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चरण में भी मार्गदर्शन की जिम्मेदारी रहेगी। मैकडोनाल्ड को शुरू में 2022 में चार साल के अनुबंध पर टीम का कोच नियुक्त किया गया था जो कि 2026 के मध्य तक था। अब वह 2026-27 के दिसंबर और जनवरी में न्यूजीलैंड के साथ चार टेस्ट की मेजबानी करेंगे। फिर जनवरी और फरवरी में भारत में पांच टेस्ट खेलेंगे। इसके बाद वे टेस्ट क्रिकेट की 150वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए स्वदेश लौटेंगे। मैकडॉनल्ड के पास माइकल डि वेनुटो, डैनियल विटोरी और आंद्रे बोरोवेक सहित कोचिंग समूह है और जल्द ही इसमें एक राष्ट्रीय तेज गेंदबाजी कोच को शामिल करेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने कहा, “एंड्रयू एक बेहतरीन पुरुष मुख्य कोच साबित हुए हैं, जिन्होंने असाधारण परिणाम देने के साथ-साथ एक मजबूत कोचिंग टीम, कार्यप्रणाली और टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए एक बेहतरीन माहौल तैयार किया है। हमें उनके कार्यकाल को और दो साल के लिए विस्तार करने पर खुश है।” मैकडॉनल्ड ने कहा, “मैं बहुत भाग्यशाली हूँ कि मेरे पास लीडर, खिलाड़ियों, कोचों और कर्मचारियों का एक असाधारण समूह है जो इस टीम की भलाई, सफलता और विकास में पूरी तरह से समर्पित हैं।” उन्होंने कहा, “अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी टीमों के लिए कई चुनौतियाँ हैं और मुझे विशेष रूप से इस बात पर गर्व है कि सभी प्रारूपों में समूह, खिलाड़ी और कर्मचारी एक साथ मिलकर इन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।”   recent visitors 55

विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली पर्व बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । अपने शुभकामना संदेश में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि-धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलने वाला ये पांच दिन का पावन पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की गौरव-गाथा है । दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति का गौरव है, यह प्रकाश का पर्व है और तमस (अंधकार) को दूर करता है, इसलिए यह पर्व ज्ञान का प्रकाश पंहुचाने के संकल्प का पर्व भी कहलाता है। डॉ. रमन ने गोवर्धन पूजा को छत्तीसगढ़ का लोक पर्व बताते हुए प्रदेश के कृषक बंधुओं को इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि-पशुधन हमारी कृषि का आधार है, इसलिए इसके संरक्षण और संवर्धन की दिशा में और अधिक प्रयास करने होंगे।  डॉ. रमन ने कहा कि-दीपावली मनाने की सार्थकता तभी है, जब भीतर का अंधकार दूर हो । डॉ. रमन ने ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि-छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुख, सम्पन्नता और समृद्धि का अपूर्व भण्डार प्राप्त हो तथा दीपावली पर्व समस्त नागरिकों के जीवन में नया सबेरा लेकर आये। recent visitors 48

राज्य मंत्री श्री पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी

भोपाल लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में नया उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी संपत्ति है। प्रदेश सरकार हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और शुभ स्वास्थ्य की प्रार्थना की है।   recent visitors 57

लाला पाईप फैक्ट्री में कार्य के दौरान करंट की चपेट में आया कर्मचारी, हुई मौत

सिमगा छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र स्थित लाला पाईप फैक्ट्री में एक कर्मचारी की आज सुबह करंट लगने से मौत हो गई. घटना सुबह लगभग 10 बजे की है. जब कर्मचारी कार्य के दौरान करंट की चपेट में आया, उसे तत्काल सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल घटना की जांच मे जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान- रूप लाल सिन्हा (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम पदमी का निवासी था. घटना की जानकारी मिलते ही सिमगा थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. हालांकि, घटना के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा. recent visitors 56

राज्यपाल पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दी

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है। नागरिकों से कहा है कि दीपावली खुशियाँ बाँटने का पर्व है। वंचितों, जरूरतमंदो के जीवन में खुशियों की ज्योत जलाकर पर्व को मनाया जाना चाहिए। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि दीपावली धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक त्योहार है। यह लोगों को एक साथ लाने का उत्सव है। दीपावली का पर्व बताता है कि छोटे-छोटे दीप भी एकजुट होकर अंधकार को पराजित कर सकते हैं। उसी तरह हम सब भी मिलकर राष्ट्र और समाज की समस्याओं और चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं। इसी भाव और भावना के साथ दीपावली का पर्व नवनिर्माण के संकल्प का अवसर है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि दीपावली का उत्सव अनुशासित, शुद्ध, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में मनाएं। उत्साह, उमंग के साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव की गौरवशाली परंपराओं को मजबूत बनाने में योगदान दें।   recent visitors 72