स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध समाज के निर्माण की प्रेरणा देती है दीपावली: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध समाज के निर्माण की प्रेरणा देती है दीपावली: उप मुख्यमंत्री शुक्ल प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दीपावली पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने प्रार्थना की है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शुभ स्वास्थ्य का प्रकाश फैले। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का प्रतीक है, जो हमें आशा और उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करता है। अयोध्या में भगवान श्रीराम की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा के साथ, यह पर्व पूरे देश में खुशियों और उल्लास से भर गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आज आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है, जो हम सबके लिए गर्व का विषय है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि यह पर्व हमें स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ समाज ही एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखता है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और प्रत्येक नागरिक को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि हर व्यक्ति स्वस्थ और सशक्त जीवन जी सके।   recent visitors 60

भोपाल : इयरफोन लगाकर पटरी पर बैठा युवक ट्रेन ऊपर से गुजरी

भोपाल  शहर के शाहपुरा इलाके में एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मानराज तोमर के रूप में हुई है। वह भरत नगर में रहता था और बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। घटना के समय रात करीब साढ़े तीन बजे वह दोस्त के साथ पटरी पर कानों में हेडफोन लगाकर मोबाइल पर रील देख रहा था। उसके साथ उसका दोस्त भी था, लेकिन वह दूसरी पटरी पर बैठा हुआ था, इसलिए उसकी जान बच गई। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है देर रात घूमने निकला था शाहपुरा थाना पुलिस के मुताबिक मानराज तोमर (20) बीएसएसएस कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। कोलार रोड पर रहने वाला उसका दोस्त रोनित उसके साथ में पढ़ता है। सोमवार देर रात दोनों दोस्त घूमने के लिए निकले थे। देर रात करीब तीन बजे उन्होंने एक स्थान पर चाय पी और उसके बाद घर लौट रहे थे। इस दौरान वह दानापानी रोड स्थित रेलवे लाइन पर पहुंच गए। दरअसल दोनों छात्रों को रील बनाने का भी शौक था। दोस्त ने दी सूचना करीब साढ़े तीन बजे दोनों अलग-अलग पटरियों पर बैठकर सोशल मीडिया के माध्यम वॉट्सएप और इंस्टाग्राम चला रहे थे। मानराज ने कानों में हेडफोन लगा रखा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर मानराज की मौत हो गई। दूसरी पटरी पर बैठे रोनित ने घटना की जानकारी पास के रेलवे के सुरक्षा गार्ड को दी, जिससे बाद शाहपुरा पुलिस को सूचना मिली। इकलौता बेटा था मृतक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। पोस्टमार्टम कराने के बाद छात्र का शव स्वजनों को सौंप दिया गया । पुलिस का कहना है कि हेडफोन लगा होने के कारण मानराज को ट्रेन के आने की आवाज नहीं सुनाई दी और उसकी नजर भी ट्रेन पर नहीं पड़ी। मानराज परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता को दिल की बीमारी हैं, इसलिए उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई थी। recent visitors 57

धोनी को खेलते देखना मुझे पसंद रहा है : मोहसिन

नई  दिल्ली लखनऊ सुपर जायन्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने कहा है कि वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। मोहसिन ने धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें खेलते हए देखना मुझे अच्छा लगता है। धोनी तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली पहले कप्तान भी हैं। इसके अलावा आईपीएल में उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को कप्तान के तौर पर पांच बार खिताब जिताये हैं। इसके साथ ही रोहित शर्मा, रवींद्र जड़ेजा जैसे खिलाड़ियों को आगे लाने में उनकी अहम भूमिका रही है। इस तेज गेंदबाज ने साल 2011 एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में धोनी के छक्के को याद करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक यादगार क्षण था। मोहसिन ने कहा कि धोनी भाई मेरे आदर्श हैं। वो अंत में जिस पकार छक्के मारते हैं वह अविश्वसनीय है क्षण रहता है। मैं उस समय सिर्फ 13 या 14 साल का था, और फाइनल देख रहा था। जैसे ही उन्होंने छक्का मारा ऐसा लगा मानो हर जगह दिवाली जैसा जश्न शुरु हो गया। मोहसिन ने कहा कि जब वह अपने सामने धोनी को देखते हैं तो घबरा जाते हैं। इसलिए उनकी प्रशंसा नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा, मैं उसे दूर से देखकर ही खुश हो जाता हूं। मैं सामने से बात नहीं कर पाता हूं।   recent visitors 64

विदेशी बालाओं ने भी रूप चौदस पर किया श्रृंगार, राजस्थान-अजमेर की तीर्थ नगरी पुष्कर के ब्यूटी पार्लर आबाद

अजमेर. दीपावली पर्व से एक दिन पहले आने वाली चतुर्दशी को सुहागन चतुर्दशी व रूप चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। महिलाएं इस पर्व पर खास तौर से अपने रूप को निखारने के जतन करती हैं। इस दिन महिलाएं ब्यूटी पार्लर पर जाकर विशेष रूप से अपना श्रृंगार करती है और मेकअप करते है। वहीं अजमेर जिले के पुष्कर में सात समंदर पार से आई विदेशी महिलाओं ने भी रूप चतुर्दशी के महत्व को समझकर ब्यूटी पार्लर की ओर रुख किया और मेकअप करवाया। जहां पर विदेशी महिलाओं ने श्रृंगार करवाकर भारतीय परिधान को धारण किया। डेनमार्क से आई पर्यटक टीना ने बताया कि वह 10 सालों से हल साल भारत आ रही है। उन्हें भारत के त्योहारों के बारे में जानकारी मिली और इन्हें उत्साह के साथ मनाने का अवसर प्राप्त हुआ। वह पहली बार दीपावली भारत में मना रही है। रूप चतुर्दशी पर अन्य महिलाओं को सजा धजा देखा तो उन्होंने भी पार्लर में मेकअप करवाकर भारतीय परिधान को धारण किया। साथ ही कहा कि वे इस अनुभव को कभी भूल नहीं सकतीं। पर्यटक एली ने बताया कि वह साल 2014 से हर साल नॉर्वे से भारत घूमने आती है। मुझे भारतीय महिलाओं का परिधान आकर्षित करता है। इसी के चलते रूप चतुर्दशी पर उन्होंने भी भारत की परंपरा को धारण करने की ठानी। महिला ब्यूटीशियन ने बताया कि वह पुष्कर में पिछले 20 सालों से विदेशी महिलाओं को भारतीय संस्कृति से रुबरू कराती है। भारत की संस्कृति और परिधान रूप सजा बड़े उत्कृष्ट स्तर पर है। इसके संबंध में विदेशी पर्यटकों को जानकारी दी जाती है। आज रूप चतुर्दशी के अवसर पर भी विदेशी महिलाओं को त्योहार की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने उन्हें भारतीय परिधान पहनाया और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। recent visitors 58

धनतेरस पर दुकानदारों को उम्मीद थी उससे कहीं अधिक धनवर्षा हुई

भोपाल  धनतेरस पर जिस प्रकार से दुकानदारों को उम्मीद थी उससे कहीं अधिक धनवर्षा हुई । इस बार धनतेरस पर राजधानी में करीब 1000 करोड़ से अधिक के कारोबार हुआ। हर बार की तरह इस बार भी सुबह से ही सोना-चांदी के आभूषणों के अलावा दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई। धनतेरस पर दुकानों को न केवल आकर्षक सजाया गया है बल्कि ग्राहकों को लुभावने के लिए गिफ्ट हैंपर, स्क्रैच कार्ड, कैशबैक, सोने व चांदी के सिक्के दिए गए। बाजारों में उमड़े ग्राहक कुल मिलाकर शहर के सभी बाजार ग्राहकों से गुलजार नजर आए। धनतेरस के अवसर पर पूजन सामग्री से लेकर झाड़ू तक की दुकानों पर लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार शुभमुहुर्त में खरीदारी देर रात तक की। धनतेरस पर शहरवासियों ने वाहन और सोने चांदी के आभूषण सबसे अधिक खरीदे । इसके अलावा कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल दुकानों पर भी जमकर बिक्री हुई। हालांकि दुकानदारों ने पहले से ही टेंट लगाकर दुकान सामग्री सजाकर रखी हुई थी । प्रमुख बाजार क्षेत्रों में अधिक भीड़ राजधानी के सराफा चौक, न्यूमार्केट, 10 नंबर मार्केट, बिट्टन मार्केट, चौक बाजार, जुमेराती, बैरागढ़ आदि सभी जगह लोग धनतेरस पर खरीदारी करने पहुंचे। हालांकि दीपावली की खरीदारी लोग एक हफ्ते पहले से करने लगते हैं। इसके अलावा बैरागढ़ रोड स्थित पटाखा बाजार में जमकर लोगों ने फटाखे खरीदे। हालांकि धनतेरस के एक दिन पहले से बाजार में रौनक बढ़ गई है। मुख्य बाजार की सडक़ों में रोज की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। 200 करोड़ से ज्यादा की बिकीं कार, बाइक्स भोपाल में इस धनतेरस का त्योहार बेहद खास रहा, क्योंकि इस दौरान शहर के लोगों ने जमकर नए वाहनों की खरीदारी की। इस शुभ अवसर पर करीब 225 करोड़ रुपये की कारों और बाइक्स की बिक्री हुई, जिससे भोपाल का आटोमोबाइल बाजार गुलजार रहा। इस साल धनतेरस पर लोगों ने लगभग 2500 कारें और 2500 बाइक्स खरीदीं, जिससे बाजार में उत्साह का माहौल बन गया। इस अवसर पर लोग अपने परिवार के साथ शोरूम पहुंचे और उत्साह के साथ अपने पसंदीदा वाहन खरीदा। कारोबार में आया उछाल भोपाल के आटोमोबाइल शोरूम मालिकों के अनुसार, पिछले साल की तुलना में इस बार टू-व्हीलर के बाजार में आठ से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस वर्ष कारों और बाइक्स की बढ़ती मांग का एक प्रमुख कारण लोगों का इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुझान था। 65 प्रतिशत लोगों ने किफायती बाइक को चुना इस बार टू-व्हीलर के खरीदारों में से 65 प्रतिशत से अधिक लोगों ने किफायती बाइक का चुनाव किया, जबकि 30 प्रतिशत से अधिक लोगों ने हैवी बाइक या हाई सीसी वाली बाइक को प्राथमिकता दी। रायल एनफील्ड जैसी बाइक्स की मांग में भी खासा इजाफा देखा गया। लोग महीनों पहले से ही बुकिंग करवा चुके थे ताकि उन्हें अपनी पसंद की बाइक धनतेरस पर मिल सके। इससे पता चलता है कि लोगों में हैवी और प्रीमियम बाइक्स को लेकर विशेष आकर्षण है। ईवी वाहनों की उल्लेखनीय हिस्सेदारी भोपाल में बढ़ती हुई इस मांग में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी भी उल्लेखनीय है। लोग अब पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर इलेक्ट्रिक वाहनों का चुनाव कर रहे हैं। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहन बाजार अभी अपनी शुरुआती अवस्था में है, लेकिन ग्राहकों की दिलचस्पी को देखते हुए आने वाले समय में इसमें और वृद्धि होने की संभावना है। इस वर्ष का धनतेरस, शहर के आटोमोबाइल उद्योग के लिए एक सकारात्मक संकेत रहा। शोरूम संचालक और विक्रेता भी इस बार के बिक्री परिणाम से काफी संतुष्ट हैं और तीन नवंबर तक कारोबार यह कारोबार बढ़ेगा। सराफा बाजार में वाहनों पर रहा प्रतिबंध सराफा एसोसिएशन ने भीड़ से बचने के लिए वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया था । एसोसिएशन के अखिलेश मित्तल ने बताया कि बाजार में धनतेरस पर खासी रौनक रही । देर रात तक ग्राहक खरीदारी करने पहुंचे। ग्राहकों के स्वागत के लिए बाजार में रेड कारपेट बिछाया गया था। बाजार में खूबसूरत विद्युत सज्जा की गई है। सराफा एसोसिएशन के अंकित वर्मा ने बताया कि धनतेरस पर लोग चांदी के सिक्के, पायल-बिछिया की ज्यादा खरीदारी करने आए। सोने में लाइट ज्वेलरी की डिमांड ज्यादा रही । सोने व चांदी के रेट बढ़ने पर लोग अपने बजट में खरीदारी कर रहे हैं। खासकर चांदी की मूर्ति और सिक्कों की मांग अधिक रहीं । धनतेरस पर सोने व चांदी के आइटम में लक्ष्मी गणेश की मूर्ति और सिक्का अधिक खरीदा गया। धनतेरस के शुभ अवसर पर राजधानी के समूचे सराफा में करीब 10 किलो सोना और दो क्विंटल चांदी बिकी। धनतेरस पर सराफा में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री हुई। बर्तन बाजार में मूर्तियां और बर्तन की नई-नई डिजाइन बर्तन बाजार में भी हमेशा की तरह सजावट की गई । व्यापारियों के मुताबिक धनतेरस पर बाजार में काफी उत्साह रहा । शुभ मुहूर्त में लोगों ने पूजा की । पीतल और तांबे के बर्तनों की जमकर बिक्री हुई। पूरा बाजार बर्तनों से पटा नजर आया है। भगवान की मूर्तियां और गृहस्थी के बर्तन नई-नई डिजाइन में आए थे, जिन्हें लोगों ने उत्साह के साथ खरीदा। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में छाई रौनक धनतेरस के अवसर पर ग्राहकों को इलेक्ट्रानिक्स आइटम पर विशेष आफर दिए गए। इस बार 100 इंच का क्यू एलईडी आकर्षक का केंद्र रहा । इसके अलावा माइक्रोवेव, चिमनी, वाशिंग मशीन, एसी, गीजर, वैक्यूम क्लीनर व होम थिएटर को लोगों ने खरीदा। धनतेरस पर न्यूनतम मूल्य के साथ कंपनी की तय स्कीम व गिफ्ट ग्राहकों को दिया गया। पिछले साल की तुलना में इस बार इलेक्ट्रानिक्स आइटम की मांग अधिक रही । दैनिक उपयोग के आइटम भी खुब बिके। कपड़ा बाजार में उमड़ी भीड़ धनतेरस में कपड़ा बाजार से भी जमकर खरीदी हुई। व्यापारी प्रदीप मैथिल ने बताया कि इस बार नए परिधानों में महिलाओं के लिए शरारा, कुर्तियां, लेगिस, कार्बो पेंट, गाउन आदि की डिमांड रही। वहीं जेंट्स में एथेनिक सूट्स की खूब डिमांड रही। धनतेरस पर कपड़े की दुकानों पर लोगों की जमकर भीड़ नजर आई। सेक्टर अनुसार कारोबार (करोड़ रुपए में) ऑटोमोबाइल – 225 सराफा – 150 रियल इस्टेट – 200 बर्तन – 125 इलेक्टॉनिक्स – 100 फर्नीचर, मिठाई – 50 पटाखे – 100 कपड़े – 50 अन्य – 50 recent visitors 56

रमीज ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा, सोशल मीडिया ने उसे विवादास्पद बना दिया

लाहौर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा हाल में की गयी अपनी एक टिप्पणी के लिए विवादों में आ गये थे। रमीज ने इंग्लैंड पर पाकिस्तान की 2-1 टेस्ट सीरीज जीत के बाद टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद से पूछा था कि पिछले लगातार छह हार टीम को कैसे मिलीं।  वहीं अपने बयान का बचाव करते हुए रमीज ने कहा कि उनका इरादा टीम की उपलब्धि को कम करना नहीं बल्कि यह पता लगाना था कि उन्होंने हाल की मुश्किलों को किस प्रकार पार किया। इस पूर्व क्रिकेअर ने कहा, मैंने कुछ सवाल पूछे और मेरा लक्ष्य किसी को नीचा दिखाना या पाकिस्तान की जीत को नकारात्मक रूप में पेश करना नहीं था। एक कमेंटेटर के तौर पर पाकिस्तान जितना ज़्यादा जीतता वह हम सभी के लिए फयदेमंद रहता क्योंकि उससे अधिक से अधिक अवसर हमारे पास आते। उन्होंने सोशल मीडिया को लेकर कहा, आजकल लगता है सोशल मीडिया ही जीवन हो गया है। उन्होंने कहा कि इसी कारया लोग उनकी टिप्पणियों को गलत समझने लगे। उन्होंने कहा, अगर मैं अपना जीवन सोशल मीडिया की बातों के आधार पर जीता, तो मैं इस क्षेत्र में नहीं होता। ऐसे कई लोग हैं जो क्रिकेट नहीं खेले हैं पर विशेषज्ञों की तरह बातें करते हैं। राजा ने ये भी कहा कि उनका इरादा शान मसूद की कप्तानी पर सवाल उठाने का नहीं था पर उनकी बात को गलत बताकर विवाद शुरु कर दिया गया। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा, जब बांग्लादेश ने 2-0 से जीत हासिल की, तो मैंने किसी को हटाने के लिए नहीं कहा। मैं सीरीज जीतने के बाद शान की कप्तानी पर सवाल क्यों उठाऊंगा? वहीं इससे पहले इससे पहले मोहम्मद आमिर ने रमीज की टिप्पणियों की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी, जिसमें कहा गया था कि पूर्व अध्यक्ष को पिछली विफलताओं को सामने लाने की जगह सीरीज जीत का जश्न मनाने पर ध्यान देना चाहिए था। आमिर ने कहा, आपको सीरीज जीत का जश्न मनाना चाहिए। आपके बगल में एक सीरीज जीतने वाला कप्तान बैठा है। आपको उससे जीत और अगली योजनाओं के बारे में पूछना चाहिए था। लेकिन आप उसका मजाक उड़ा रहे हैं। थोड़ा सम्मान करें। आप पढ़े-लिखे लोग हैं और आपको भी वैसा ही व्यवहार करना चाहिए। जहां श्रेय देना है, आपको देना चाहिए।     recent visitors 74

महिला को काम के बहाने बुलाकर दुष्कर्म का आरोप, राजस्थान-अलवर में रिटायर्ड बिजली कर्मी गिरफ्तार

अलवर. शहर की एनईबी थाना पुलिस ने काम पर लगाने के बहाने बुलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में छियासठ साल के एक रिटायर्ड कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। बीती 6 अक्टूबर को वैशाली नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला ने थाने पर उपस्थित होकर इस बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि आरोपी बिजली विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है और उसने महिला को किसी काम पर लगाने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने जानकारी देते हुए कि बताया आरोपी गणपत सिंह पुत्र श्यामलाल को पीड़ित महिला की शिकायत पर गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया और वहां से जेल भेज दिया गया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी के घरवाले भी उसकी गलत हरकतों को देखते हुए उसकी कोई सुध नहीं लेते। recent visitors 65