मेथी खाकर वजन घटाएं, बाल चमकाएं…

सर्दी का मौसम शुरू होते ही बाजार में हरी पत्तेदार सब्जियों की बहार आ जाती है। इनमें से एक मेथी भी है, जो अपने सेहत भरे गुणों के कारण बेहद लाभदायक होती है। न्यूट्रिशन से भरपूर मेथी आपकी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान कर सकती है। अगर आप अब तक अनजान हैं मेथी के इन गुणों से, तो जरूर पढ़िए मेथी के यह फायदे। कब्ज करे दूर: खाने-पीने के शौकीन लोगों को अक्सर पेट संबंधी समस्याएं परेशान करती हैं। इनमें कब्ज और गैस शामिल है। मेथी की हरी सब्जी खाने से आपका पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करता है। पेट के कीड़ों को मारे: पेट में कीड़े होने पर भी मेथी सटीक उपचार है। बच्चों में यह समस्या काफी होती है। मेथी की पत्तियों का रस निकालकर, बच्चे को एक चम्मच रोज पिलाने पर कीड़े खत्म हो जाते हैं। बाल बनें चमकदार: मेथी की पत्तियों का पेस्ट बालों के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है। इसकी पत्तियां पीसकर बालों में लगाने से बाल काले, घने व चमकदार होते हैं। साथ ही बालों का झड़ना भी रुक जाता है। डैंड्रफ भी नहीं होता है। डायबीटीज पर कंट्रोल: मधुमेह के मरीजों के लिए मेथी का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। आप चाहें तो रोज मेथी की पत्तियों का रस निकालकर पिएं, इससे बढ़ी हुई शुगर कंट्रोल हो जाएगी। वजन नियंत्रित करे: मेथी की सब्जी रोज खाने से या फिर मेथी दाने का चूरन रोज लेने से आपका वजन नियंत्रित रहता है। इससे वसा की मात्रा धीरे-धीरे कम हो जाती है। यह वजन कम करने में भी काफी कारगर है। सर्दी से बचाए मेथी: मेथी आपको सर्दी लगने से भी बचाती है। इसका रोज किसी न किसी रूप में इस्तेमाल करने से सर्दी का बचाव होता है और आप इस मौसम की आम हेल्थ प्रॉब्लम से भी बच जाते हैं। जोड़ों का दर्द भगाए: बुजुर्गों को आपने सर्दियों में मेथी और मेवे के लड्डू खाते जरूर देखा होगा। इसका प्रमुख कारण है कि मेथी आपको जोड़ों के दर्द की परेशानी से भी मुक्ति दिलाता है। इसके बीज हों या फिर पत्तियां, दोनों ही जोड़ों के दर्द में समान रूप से फायदेमंद हैं।   recent visitors 59

गिर जाएगी ट्रूडो सरकार? कनाडा की विपक्षी पार्टी खड़ी कर रही चुनौतियां

ओटावा कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को भारत से पंगा लेना महंगा पड़ गया है। उनकी सरकार पर अल्पमत में आने का खतरा मंडरा रहा है। सरकार में शामिल कुछ दलों ने उन्हें अल्टिमेटम दिया था, जिसकी मियाद खत्म हो चुकी है। क्यूबेक की एक राष्ट्रवादी पार्टी ने घोषणा की कि वह कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की अल्पमत सरकार को गिराने के लिए विपक्षी दलों के साथ मिलकर काम करेगी। आपको बता दें कि संसद में 338 सीटों में से ट्रूडो की लिबरल पार्टी के पास 153 सांसद ही हैं। संसद में कानून पारित करने के लिए वह अन्य पार्टियों पर निर्भर हैं। ब्लॉक क्यूबेकॉइस के नेता यवेस-फ्रांस्वा ब्लैंचेट ने घोषणा की कि जस्टिन ट्रूडो के दिन गिने हुए हैं। ट्रूडो की सरकार ने लिबरल पार्टी ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धावस्था सुरक्षा बढ़ाने की उनकी मांग को अस्वीकार कर दिया था। आपको बता दें कि ट्रूडो को अपनी सरकार बचाने के लिए न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) और कंजर्वेटिव पार्टी दोनों के समर्थन की आवश्यकता होगी। इस बीच कंजर्वेटिव पार्टी ने पहले ही समय से पहले चुनाव कराने के लिए जोर दिया है। फिलहाल ब्लॉक और NDP दोनों ने कंजर्वेटिव नेता पियरे पोलिएवर के समय से पहले चुनाव कराने की मांग को अस्वीकार कर दिया है। हालांकि, अब ब्लॉक ने प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। ट्रूडो का अस्तित्व खालिस्तान समर्थक पार्टी के महत्वपूर्ण समर्थन पर टिका है। एनडीपी ने ट्रूडो की सरकार का समर्थन किया है, लेकिन उनके नेता जगमीत सिंह ने हाल ही में कहा कि वे समय को देखते हुए समर्थन पर फैलसा लेंगे। सरकारी सदन की नेता करीना गोल्ड ने मंगलवार को कहा कि हमेशा आगे बढ़ने का एक रास्ता होता है। वहीं, सार्वजनिक सेवा मंत्री जीन-यवेस डुक्लोस ने ब्लॉक की समय सीमा को कृत्रिम बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि लिबरल अल्पसंख्यक संसद को बनाए रखने के लिए अन्य दलों के साथ काम करना जारी रखेंगे। recent visitors 64

बेहतरीन फोटो एडिटिंग के लिए यूज करें ये ऐप्स

टेक्नॉलजी के इस युग में शानदार क्वालिटी कैमरे वाले स्मार्टफोन्स को आप मार्केट से खरीद सकते हैं लेकिन इन फोन्स के कैमरे से क्लिक करने के बाद अगर आप अपनी फोटोज से खुश नहीं होते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बता रहे हैं कुछ बेहतरीन फोटो एडिटिंग ऐप्स के बारे में जिनका यूज करके आप अपनी फोटो में मनचाहा बदलाव कर सकते हैं। फोटो एडिटर प्रो:- इसमें आपको कई बेहतरीन इफेक्ट्स और फिल्टर मिलेंगे जिनसे फोटो में बदलाव किया जा सकता है। फोटो को रोटेट और क्रोप करने के अलावा कलर बैलेंस और फन स्टीकर्स का उपयोग कर सकते हैं। इस ऐप में आकर्षक फोटो फ्रेम और खूबसूरत कोलाज उपलब्ध हैं जिनसे आप इमेज को और भी खूबसूरत बना सकते हैं। फोटो एडिटर प्रो के द्वारा फोटो में बदलाव करने के बाद उन्हें सोशल नेटवर्किंग साइट पर डायरेक्ट शेयर करने का ऑप्शन भी दिया गया है। ब्यूटीप्लस:- अपनी किसी भी इमेज को अब आप अपने अनुसार आसानी से सेट कर सकते हैं। ब्यूटीप्लस ऐप में सेल्फी को और भी बेहतर किया जा सकता है क्योंकि इसमें ऑटोमैटिकली इंहेंस का उपयोग किया गया है। यदि आप हाई क्वालिटी सेल्फी क्लिक करना चाहते हैं तो ब्यूटीप्लस आपके लिए एक बेस्ट ऐप साबित होगा। इस ऐप में इसमें हैंड-फ्री शॉट की फसिलटी भी दी गई है। इस ऐप का यूज करके आप अपने चेहरे से डार्क सर्कल भी हटा सकते हैं। इंस्टाब्यूटी सेल्फी एडिटर:- इस ऐप का यूज करके आप अपनी सेल्फी को फिल्टर कर सकते हैं। इस ऐप के द्वारा आप इमेज में मेकअप हटा या लगा भी सकते हैं। इंस्टाब्यूटी सेल्फी एडिटर में सेल्फी के लिए अनलिमिटेड ब्यूटी टूल्स भी दिए गए हैं। इस ऐप में मल्टिपल फोटो का कोलाज बनाने के अलावा इमेज पर स्टीकर का यूज भी कर कर सकते हैं। फोटो फ्रेम:- अगर आप अपनी इमेज को कोई बेहतरीन फ्रेम देना चाहते हैं तो यह ऐप आपकी मदद कर सकता है। इस ऐप का यूज करके आप अपनी तस्वीर को शानदार फ्रेम्स में कैद कर सकते हैं। साथ ही इस ऐप में कोलाज बनाने की सुविधा भी दी गई है। कैमरा:- यूजर्स के बीच फोटो एडिटिंग का ये खास ऐप बेहद लेकप्रिय है। इस ऐप का यूज करके आप अपनी इमेज में कई बदलाव कर सकते हैं। इस ऐप में मेकअप, क्रॉप, स्टीकर और बॉर्डर जैसे कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। यह एक ऑफलाइन ऐप है। पिक्सआर्ट:- इस एक बेहतरीन फोटो एडिटिंग ऐप है। इस ऐप में क्लोन टूल, क्रॉप टूल, लेयर एडिटिंग, फोटो फिल्टर, कैमरा लेयर, मास्क और शेप मास्क जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इन फीचर्स का यूज करके आप अपनी फोटो को बेहद आकर्षक बना सकते हैं। पिक्सआर्ट में आप फोटो एडिट करने के बाद उन्हें सोशल नेटवर्किंग साइट्स जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, ड्रॉपबॉक्स और ईमेल के द्वारा शेयर भी कर सकते हैं।   recent visitors 156

ग्वालियर में स्टेशन पर काम कर रहे मजदूर के पेट और सीने में घुसे सरिये , डॉक्टरों ने रात भर किया ऑपरेशन

ग्वालियर ग्वालियर में इंजीनियर-डॉक्टर ने मिलकर एक मजदूर की जान बचाई। मजदूर के सीने और पेट में घुसे सरिए निकालने के लिए ऑपरेशन ढाई घंटे तक चला। इंजीनियर ने स्ट्रेचर पर ही उसके शरीर में घुसे सरिए इलेक्ट्रिक कटर से काटे। इस दर्दनाक घटना के बाद भी बिना घबराए मजदूर की जीवटता और डॉक्टरों के हाथों के हुनर ने ऐसा कमाल दिखाया कि त्योहार के दिन उसे जीवनदान मिल गया। अस्पताल ले जाए गए मजदूर के शरीर में सरिये घुसे होने से उसे सीटी स्कैन कक्ष तक में नहीं ले जाया सका तो ग्राइंडर से सरिये काटे गए। डेढ़ घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने बुरी तरह कटी आंत को जोड़ दिया। उसकी हालत स्थिर है। डाक्टरों की निगरानी में रहेगा। रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत प्लेटफार्म क्रमांक एक की तरफ पुराने आरपीएफ थाने के पीछे रेल कर्मचारियों के आवास बन रहे हैं। यहां इमारत की दूसरी मंजिल पर मंगलवार की सुबह मजदूर छोटू जाटव पुत्र संतोष जाटव निवासी घास मंडी किलागेट दरवाजे के पल्ले लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान नीचे लिफ्ट की डक्ट में गिर गया। केपीसी कंपनी पर लापरवाही का आरोप बताया गया है कि चेन बेल्ट खुल जाने से यह हादसा हुआ पर मजदूर के स्वजन का केपीसी इंफ्रा कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केपीसी वही कंपनी है जिसने एयर टर्मिनल का काम किया है। एयर टर्मिनल के काम के दौरान चार से पांच मजदूरों की मौत होने के मामले सामने आ चुके हैं, कुछ समय पहले ही एक मजदूर की मौत हुई थी। हर मामले में केपीसी पर लापरवाही के आरोप लगे। बताया गया है कि रेलवे स्टेशन के इस प्रोजेक्ट में भी पूरी तरह सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, इस कारण कर्मचारियों में आक्रोश भी है। ऐसे बचा ली जान छोटू को सुबह 11.30 बजे जेएएच के ट्रामा सेंटर लाया गया। सबसे पहले उसके शरीर के अंदर सरियों ने क्या नुकसान किया है, यह जानने के लिए सीटी स्कैन जरूरी था, परंतु सरियों की वजह से उस कक्ष में ले जाना संभव नहीं हो सका। सर्जरी विभाग की प्राध्यापक डॉ. अंजलि जलज ने वर्कशाप प्रभारी अतर सिंह जाटव की टीम को बुलाकर ग्राइंडर मशीन के जरिये सरियों को कटवाया। उसके बाद सर्जरी विभाग के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। वाइटल्स स्थिर रहने पर सीटी स्कैन किया गया जिसमें उसे न्यूमोपेरिटोनियम एवं न्यूमोथोरेक्स की पुष्टि हुई। डॉक्टरों के अनुसार शरीर में हुए छेदों के कारण फेफड़ों और पेट में हवा भर गई थी, जिसे नली की सहायता से निकाला गया। डॉ जलज के नेतृत्व में डॉ. हिमांशु चंदेल तथा यूरोलाजी विभाग के डॉ. संजय पाराशर द्वारा सर्जरी की गयी। डॉक्टरों की टीम ने लगभग सवा घंटे तक जटिल ऑपरेशन के बाद बताया कि क्षतिग्रस्त आंत को जोड़ा गया है। उसकी हालत ठीक है।   recent visitors 71

‘500 साल बाद योध्या मंदिर में राम लला की यह पहली दिवाली’, दीपोत्सव पर PM मोदी का खास संदेश

अयोध्या  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कहा कि प्रभु श्रीराम के बाल अवतार राम लला 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या स्थित अपने मंदिर में पहली बार दिवाली मनाएंगे। इसलिए यह दिवाली इस बार खास है। धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज से दो दिन बाद देशवासी दिवाली मनाएंगे और इस वर्ष यह दीपावली खास है। क्योंकि 500 साल के बाद राम लला अपने भव्य एवं दिव्य मंदिर में विराजे हैं। इस भव्य मंदिर में यह पहली दिवाली होगी। हम सौभाग्यशाली हैं कि इस खास एवं दिव्य दिवाली को देख पा रहे हैं। अयोध्या इस बार 28 लाख दीपों से जगमग होगी और इसके लिए तैयारियां चरम पर हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के कार्यालय ने  सुबह सोशल मीडिया मंच 'एक्‍स' पर ''सबका उत्सव-अयोध्‍या दीपोत्‍सव'' नारे के साथ एक पोस्ट में कहा ''दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं… दीये लगाए जा रहे हैं… कलाकारों के लेजर, साउंड, ड्रोन शो का ट्रायल जारी है।'' अयोध्या में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं। अयोध्या में दीपोत्सव-2024 का यह आठवां साल है। इसकी शुरुआत 2017 में उप्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद हुई। इस बार अयोध्या में सरयू तट के घाटों पर 28 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। मोम के दीपक जलाए जाएंगे इसी वर्ष 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्री रामलला की प्रतिष्ठा की गयी। रामलला के मंदिर में इस बार एक खास तरह का दीपक जलाने की योजना है। नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पहली दीपावली के लिए भव्य और "पर्यावरण के अनुकूल" तैयारियां चल रही हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मंदिर भवन के परिसर में विशेष मोम के दीपक जलाए जाएंगे, जिनसे कार्बन का कम से कम उत्सर्जन होगा। छह देशों के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस दीपोत्सव में राम नगरी में अध्यात्म, परंपरा व संस्कृति का संगम दिखेगा। 30 अक्टूबर को रामकथा पार्क स्थित मुख्य मंच पर उत्तराखंड की रामलीला के साथ छह देशों… म्यांमा, नेपाल, थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया और इंडोनेशिया के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। दीपोत्सव पर अन्य राज्यों के कलाकारों की भी प्रस्तुति होगी। इसमें मध्य प्रदेश की निधि चौरसिया की टीम बधावा पर, असम की सनहल देवी बीहू पर, महाराष्ट्र की श्रद्धा लावणी पर, तेलंगाना के श्रीधर विश्वकर्मा गुसादी पर, झारखंड के सृष्टिधर महतो व टीम छाऊ नृत्य पर, बिहार की महिमा झिझिंया पर, राजस्थान की ममता देवी कालबेलिया/घूमर लोक नृत्य पर, जम्मू के मोहम्मद यसीन और उनकी टीम रउफ लोकनृत्य पर प्रस्तुति देंगे। 55 घाटों पर जलेंगे 28 लाख दीप एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पशुधन विभाग अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर डेढ़ लाख गो दीप जलाएगा। सोमवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रतीकात्मक रूप से गो दीप और अन्य गो उत्पाद भेंट किए। 28 लाख दीये सरयू नदी के 55 घाटों पर जलाए जाएंगे, जिसे विश्व कीर्तिमान के रूप में स्थापित किया जाएगा। इन दीयों को सजाने के लिए 30 हजार से ज्यादा स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, ये खास दीपक मंदिर भवन को दाग-धब्बों और कालिख से सुरक्षित रखेंगे और इनसे लम्बे वक्त तक रोशनी भी मिलेगी। सीधे प्रसारण की व्यवस्था राज्‍य के सूचना विभाग ने इस पूरे आयोजन के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की है। दीपोत्सव के दिन राम की पैड़ी पर होने वाले सभी कार्यक्रमों को दूरदर्शन व सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर लाइव दिखाया जाएगा। अयोध्‍या के जिला सूचना अधिकारी संतोष द्विवेदी ने बताया कि नगर में 20 जगहों पर एलईडी वाल और एलईडी वैन की व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अयोध्या कोतवाली, हनुमानगढ़ी, वाल्मीकि भवन, पोस्ट आफिस, तुलसी स्मारक भवन, कारसेवकपुरम, मीडिया सेन्टर, टेढ़ी बाजार चौराहा, रेलवे स्टेशन, विद्या कुंड, साकेत पेट्रोल पंप, दीनबन्धु नेत्रालय कार्यशाला, हनुमान गुफा के पास एलईडी वाल लग चुकी हैं। सुरक्षा के निर्देश दिये उनके अनुसार बस स्टैंड, सहादतगंज, नाका, देवकाली बाईपास, साकेत, उदया सहित अन्य स्थानों पर एलईडी वैन को खड़ा कराया जाएगा। शहर के मार्गों को फूलों की लड़ियों और आकर्षक लाइट से सजाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने त्योहारों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये एक बैठक की और खास तौर से अयोध्या की चाक चौबंद सुरक्षा के निर्देश दिये। डीजीपी ने अयोध्या के सभी धर्मशालाओं, होटल, ढाबों आदि पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और सभी प्रमुख स्थानों की सघन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। अयोध्या में भव्य दीपोत्सव आयोजन की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सरयू नदी पर राम की पैड़ी की ओर जाने वाले 17 मार्ग बंद कर दिए हैं। recent visitors 85

धनतेरस पर प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को पहनाईं चूड़ियां

लॉस एंजेलिस प्रियंका चोपड़ा काफी समय पहले ही लॉस एंजेलिस में जाकर बस गईं और वहीं की जिंदगी में रम गईं। प्रियंका ने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड में ही काम करना शुरू कर दिया। पर विदेशी सरजमीं पर भी वह अपने संस्कार और भारतीय त्योहारों को नहीं भूलीं। प्रियंका हर साल पति निक जोनस और ससुरालवालों के साथ धूमधाम से दिवाली सेलिब्रेट करती हैं। इस बार भी उनका ऐसा ही इरादा है। पर प्रियंका ने हाल ही बेटी मालती और पति निक के साथ धनतेरस का त्योहार मनाया। प्रियंका चोपड़ा ने धनतेरस पर बेटी को मां लक्ष्मी का स्वरूप मानते हुए उसे खूबसूरत चूड़ियां दिलवाईं। मालती ने इन चूड़ियों को पहना और झूम उठीं। प्रियंका ने मालती, अपने और निक जोनस के हाथ की एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। साथ में प्रियंका ने लिखा है, 'सभी को धनतेरस की शुभकामनाएं।' मालती के नन्हे हाथों में चूड़ियां देख फैंस इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि प्रियंका कैसे बेटी को भारतीय संस्कृति और संस्कार दे रही हैं। निक जोनस भी भारतीय संस्कृति के फैन हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें पत्नी प्रियंका का इंडियन कल्चर बहुत पसंद है। वह खुशनसीब हैं कि उन्हें प्रियंका के जरिए भारत की संस्कृति को जानने का मौका मिला है। बेटी मालती को हिंदी सिखा रहीं प्रियंका वहीं, प्रियंका बेटी मालती को हिंदी भी सिखा रही हैं। हाल ही एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें मालती पापा निक जोनस से हिंदी में बात करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर फैंस ने खूब प्यार उड़ेला। इस फिल्म और सीरीज में दिखेंगी प्रियंका प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका अभी 'सिटाडेल' का अगला सीजन शूट कर रही हैं। हाल ही उन्होंने फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग पूरी की है। recent visitors 64

डर के साये में गुजरी ग्रामीणों की रात, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में हाथी के हमले में एक की मौत

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। गांव में हाथी आने के बाद ग्रामीण युवक उसे भागने गया था। इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है। मिली जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुलियामुडा गांव में बीती रात नौ बजे एक हाथी गांव के करीब पहुंच गया था, जिसके बाद गांव के ग्रामीण हाथी को बस्ती से दूर भागने के प्रयास मे जुट गए थे, इसी बीच हाथी ने गांव के एक ग्रामीण युवा वेदराम कंवर 35 साल को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना राजा जंगल के करीब घटित हुई है। शव को भेजा गया अस्पताल वन विभाग के एक कर्मचारी ने बताया की रात करीब सवा नौ बजे घटना की जानकारी मिलने के विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। आज पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द करते हुए पश्चात सहायता राशि दी जाएगी। हाथी के करीब नहीं जाने की जाती है अपील धरमजयगढ़ क्षेत्र के हाथी प्रभावित इलाकों मे वन विभाग के आलावा हाथी मित्र दल के सदस्य गाँव गाँव पहुंच कर हाथी मानव द्वन्द को रोकने लगातार ग्रामीणों को जागरूक करते आ रहें हैं, और किसी भी हाल मे हाथी के करीब नहीं जाने की अपील की जाती है, इसके बाद लापरवाही के कारण इस तरह की घटना घटित हो रही है। लापरवाही बरत रहे ग्रामीण हाथी प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में देखा जा जाता है कि कुछ शरारती तत्व शराब के नशे में हाथियों को खदेडने उनके करीब तक पहुंच जाते हैं, पिछले दिनों कुछ ग्रामीणों के द्वारा हाथियों के दल को पत्थर मारकर भागने का वीडियो के आलावा ट्रेक्टर से हाथियों को भागने का भी वीडियो सामने आ चुका है। recent visitors 74