Saturday, July 4, 2026 7:46 am

नई दुल्हनिया सुरभि ज्योति ने शेयर की शादी की नई तस्वीरें, दिखाई संगीत की झलक

मुंबई, टीवी जगत की खूबसूरत अभिनेत्री सुरभि ज्योति शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। सुरभि ने शादी की तस्वीरों के बाद अब संगीत की तस्वीरें साझा कर अपने प्रशंसकों को झलक दिखलाई है। तस्वीरों में अभिनेत्री परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शादी की नई तस्वीरों को शेयर कर सुरभि ने कैप्शन में लिखा ‘खुशी की लय, प्यार की धड़कन और संगीत की रात।’ इसके साथ अभिनेत्री ने प्रशंसकों से अपनी ड्रीम टीम का भी परिचय करवाया है। तस्वीरों में सुरभि परिवार और दोस्तों के साथ संगीत की रात का आनंद लेती नजर आ रही हैं। अपने साथी सुमित सूरी के साथ भी वह जमकर नाचती नजर आ रही हैं। इस दौरान सुरभि ने नीले रंग की पोशाक और सुमित नारंगी रंग की पोशाक में नजर आ रहे हैं। साझा की गई तस्वीरों में यह जोड़ा साथ में डांस करता नजर आ रहा है। सुरभि की शादी की हर एक झलक को लेकर उनके प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री की ताजा तस्वीरों पर उनके प्रशंसकों के साथ ही मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियों ने भी प्यार लुटाया। इससे पहले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने सुरभि ज्योति को शादी की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और हल्दी की तस्वीरों संग प्यारा नोट लिखकर बधाई दी। अभिनेत्री को बधाई देने के लिए करण सिंह ने लिखा ‘बधाई सुरभि ज्योति और सुमित! आपको जीवन भर आनंद, मस्ती, हंसी और शानदार जीवन की शुभकामनाएं! आपको ढेर सारा प्यार!’ इससे पहले रविवार को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी हल्दी और शादी की तस्वीरें प्रशंसकों के साथ साझा की। सुरभि ने हल्दी की तस्वीरों की झलक के साथ कैप्शन में लिखा ‘येलो लव अफेयर’ (प्यार का यलो मामला)। वहीं, शादी की तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा ‘शुभ विवाह’। शादी में सुरभि ने लाल रंग का लहंगा तो सुमित ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। उल्लेखनीय है कि सुरभि और सुमित रविवार को (27 अक्टूबर) अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सुरभि पंजाबी भाषा की फिल्मों ‘इक कुड़ी पंजाब दी’, ‘रौला पै गया’ और ‘मुंडे पटियाला दे’ के साथ-साथ पंजाबी टीवी सीरीज ‘अखियां ते दूर जाए ना’ में भी काम किया है। सुरभि रोमांटिक-ड्रामा ‘कुबूल है’ में जोया फारूकी की भूमिका निभाने के बाद घर-घर लोकप्रिय हो गई थीं, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले। ‘नागिन 3’ में उन्होंने नागिन का किरदार निभाया था, जिसमें उनका नाम बेला सहगल था और इस भूमिका के साथ वह पूर्ण रूप से छा गई थीं। recent visitors 65

अल्बानिया में आयोजित कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के छोरे ने गोल्ड मेडल जीता

गोहाना अल्बानिया में आयोजित कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जुंआ निवासी चिराग छिकारा ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता है, जो इस प्रतियोगिता में भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक है। पहले राउंड में जापानी खिलाड़ी को 6-1 से हराने के बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रूसी खिलाड़ी पर 12- 2 की बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले में चिराग छिकारा ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान के एलन ओरलबेक को हराकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया।  फाइनल में चिराग ने किर्गिस्तान के अब्दिमलिक काराचोव को 4- 3 से हराकर हिंदुस्तान की झोली में सोना डाल दिया। इस तरह यह युवा पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत के बाद मात्र दूसरा पहलवान है, जिसने U- 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। इन पहलवानों ने बढ़ाया देश का गौरव     पुरूषों के फ्री स्टाइल में सुजीत कलकल ने 70 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता.     विक्की चाहर ने 97 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता.     अभिषेक ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता.     ग्रीको- रोमन वर्ग में विश्वजीत रामचंद्र मोरे भारत के एकमात्र पदक विजेता रहे, जिन्होंने 55 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता.     महिला फ्री- स्टाइल में अंजली ने 59 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीतकर हिंदुस्तान का गौरव बढ़ाया.   recent visitors 143

पंजाब रोडवेज की बस की ब्रेक अचानक फेल, बस चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, यात्रियों में मची चीख-पुकार

बटाला पंजाब रोडवेज बस के साथ बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। आज दोपहर को डेरा बाबा नानक से बटाला आ रही पंजाब रोडवेज की बस की ब्रेक अचानक फेल हो गई, जिसके चलते बस चालक ने बड़ी होशियारी से सड़क किनारे खड़े एक ऑटो को टक्कर मारकर बस रोक दी और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इस संबंध में बस चालक कुलदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव शिकार माछियां ने बताया कि वह डेरा बाबा नानक से बस लेकर बटाला जा रहा था कि जब वह डेरा रोड पुल पर पहुंचा तो अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई , जिसके चलते उसने गांधी चौक के पास सड़क किनारे खड़े एक ऑटो में टक्कर मारकर बस को रोक दिया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर बस स्टैंड पुलिस चौकी से ASI सतनाम सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। इस दुर्घटना के कारण गांधी चौक से लेकर डेरा रोड तक भीषण जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। recent visitors 137

गुरुग्राम के भोंडसी जेल में बंद गैंगस्टर कौशल चौधरी लॉरेंस बिश्नोई की हत्या करना चाहता है, लंबी प्लानिंग की

नई दिल्ली बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान को मिल रही धमकियों की वजह से चर्चा में आए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर नई जानकारी सामने आई है। गुरुग्राम के भोंडसी जेल में बंद गैंगस्टर कौशल चौधरी लॉरेंस बिश्नोई की हत्या करना चाहता है और इसके लिए उसने लंबी प्लानिंग की है। दिल्ली में एक शूटआउट के बाद पकड़े गए शूटर्स ने पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है। उत्तरी दिल्ली के रानी बाग में 26 अक्टूबर को एक कारोबारी के घर पर फायरिंग के बाद पुलिस ने बंबीहा गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि घटना का मास्टरमाइंड कौशल चौधरी है। वह वसूली के जरिए पैसा जुटा रहा है और अपने गैंग को मजबूत कर रहा है ताकि अपने 'सबसे बड़े दुश्मन' लॉरेंस बिश्नोई को निपटा सके। कौशल चौधरी के सहयोगी पवन शौकीन ने अमेरिका में बैठकर शूटर्स को दिल्ली के कारोबारी को धमकी और फायरिंग करने को कहा था। फायरिंग के बाद कारोबारी से 15 करोड़ रुपए की रकम मांगी गई थी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कौशल चौधरी अपने गैंग को मजबूत करने में जुटा हुआ है और उसके टारगेट पर लॉरेंस बिश्नोई है। दरअसल, बंबीहा गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच सांप और नेवले जैसी दुश्मनी है। दोनों ही प्रतिद्वंद्वी गैंग एक दूसरे को खत्म करना चाहते हैं। कौशल चौधरी जानता है कि यदि उनसे लॉरेंस को खत्म नहीं किया तो वह उसे निपटा देगा। गुजरात के साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने एएनआई को पूछताछ में बताया था कि कौशल चौधरी उसके हिट लिस्ट पर है। लॉरेंस बंबीहा गैंग को अपने लिए चैलेंज मानता है। थाइलैंड में गिरफ्तारी के बाद कौशल चौधरी को 2019 में भारत लगाया गया था। गुरुग्राम के रहने वाले कौशल चौधरी को अभी भोंडसी जेल में रखा गया है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2022 में कौशल चौधरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेगा। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। सिद्दू मूसेवाला ने 'बंबीहा बोले' गाना गाया था। recent visitors 143

रायपुर रेंज में 12 आरक्षकों को मिला प्रमोशन

रायपुर पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा(भा.पु.से.) द्वारा आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2024 के अनुसार पी.पी.कोर्स उतीर्ण करने के बाद उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पद्दोन्नत हुए 12 आरक्षकों को फित्ती लगा कर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है । पदोन्नत कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने अवसर पर पदोन्नत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है। जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है। जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नत अधिकारियों को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। पद्दोन्नति पाने वाले कर्मचारियों का नाम 01 मनोहर लाल साहू 02 भूपेश कुमार सिन्हा 03 जीवन लाल ध्रुव 04 हेमराज ध्रुव 05 योगेन्द देव आनेश्वरी 06 महेश पटेल 07 महादेव पटेल 08 देवव्रत सिंह ध्रुव 09 दौलत राम मरकाम 10 श्रवण कुमार ध्रुव 11 शांताराम ध्रुव 12 ठाकुर राम सिन्हा recent visitors 66

मोहन भागवत ने कहा हिंदुओं के त्योहारों को लेकर ही क्यों प्रतिबंध लगाए जाते हैं

 नई दिल्ली दिल्ली में दिवाली पर पटाखा बैन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इसमें हिंदू-मुसलमान वाली कोई बात नहीं है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि दिवाली रोशनी का त्योहार है और आतिशबाजी से जो प्रदूषण होता है उसका खामियाजा हमारे ही बच्चों को भुगतना होता है। उन्होंने यह जवाब आरएसएस प्रमुख की उस टिप्पणी को लेकर दिया जिसमें मोहन भागवत ने कहा था कि हिंदुओं के त्योहारों को लेकर ही क्यों प्रतिबंध लगाए जाते हैं। अरविंद केजरीवाल से बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोहन भागवत की टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया। केजरीवाल ने हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक का हवाला देते हुए जवाब दिया और इसमें हिंदू-मुस्लिम को कारण मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट का भी कहना है, हाई कोर्ट का भी कहना है कि प्रदूषण के मद्देनजर हमें पटाखे नहीं दिये जलाने चाहिए। यह रोशनी का त्योहार है। हम दीये और मोमबत्ती जलाकर हम त्योहार मनाएं ना कि पटाखे जलाएं। पटाखों से प्रदूषण होता है।' केजरीवाल ने आगे कहा, 'ऐसा नहीं है कि हम किसी पर अहसान कर रहे हैं, हम अपने ऊपर भी अहसान कर रहे हैं। जो प्रदूषण होगा उसे हम और हमारे छोटे-छोटे बच्चे ही भुगतेंगे। इसमें कोई हिंदू और मुसलमान नहीं है, सबकी सांसें जरूरी है, सबकी जिंदगी जरूरी है।' गौरतलब है कि मोहन भागवत ने पलूशन की वजह से दिवाली पर पटाखा बैन के फैसले पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि केवल हिंदुओं के त्योहारों पर क्यों, सबका परीक्षण ऐसा करो। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि देश काल परिस्थिति के अनुसार बदला जा सकता है। कर्म-कांड कोई ध्रुव रेखा नहीं वह बदलते रहता है, इसमें हिंदुओं में मनाही नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले शुद्ध बारूद के पटाखे बनते थे और इनके धुएं से खेतों में कीट का नियंत्रण भी होता था। आज उसका (पटाखों) का उपद्रव है तो बदल सकते हैं। recent visitors 93

मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सभी पेंशनर्स को त्यौहार के पूर्व किया पेंशन का भुगतान

भोपाल मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दीपावली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए कंपनी से सेवानिवृत्त हुए 15000 पेंशनर्स को उनकी पेंशन की राशि लगभग 55 करोड़ रुपये त्यौहार के पूर्व ही उनके बैंक खाते में अंतरित कर दी गई है। प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी के निर्देशानुसार पेंशनर्स को त्यौहार के पूर्व ही उनकी पेंशन का भुगतान कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सामान्य दिनों में पेंशनर्स को प्रत्येक माह की पहली तारीख को पेंशन का भुगतान किया जाता है, लेकिन त्यौहार को देखते हुए 3 दिन पूर्व ही पेंशन का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा राज्य शासन की मंशानुसार कंपनी प्रबंधन के द्वारा सभी कंपनी के सभी कार्मिकों को भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ वेतन का भुगतान कर दिया गया है।   recent visitors 74