बृजभूषण का पप्पू यादव पर तंज- बाहुबली बनते हैं और अब सुरक्षा मांग रहे, लॉरेंस पर क्यों बोले

कैसरगंज. यूपी में कैसरगंज के पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सांसद पप्पू यादव पर तंज किया है। बृजभूषण ने कहा कि बिहार के अंदर एक नेता बड़े बाहुबली बनते हैं और अब सुरक्षा मांग रहे हैं। ऐसा बयान क्यों देते है जो सुरक्षा मांगनी पड़े। दरअसल, संसाद पप्‍पू यादव ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वह 24 घंटे में लॉरेंस बिश्‍नोई का नेटवर्क खत्‍म कर सकते हैं। इसके बाद उन्‍हें जान से मारने की धमकी मिलने लगी जिस पर पप्‍पू यादव ने सुरक्षा की मांग की है। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने पैतृक आवास पर समर्थकों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई हैं बिहार के बड़े बह़ुबली नेता हैं जो हर विषय पर बोलते हैं। अब सुरक्षा मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान ही क्यों दिया था कि सुरक्षा मांगनी पड़े। आजकल जिसको देखो वही टिप्पणी करने लगता है। इनाम घोषित कर दे रहा है। उसके बाद सुरक्षा मांगने लगता है। बृजभूषण ने कहा कि मेरी सरकार से अपील है कि इन सब पर रोक लगना चाहिए। ऐसा करने वालों को सरकार कोई सुरक्षा ना दे। उन्होंने कहा कि देश, धर्म, समाज और व्यक्ति पर बोलने वालों पर रोक लगनी चाहिए। समाज में नफरत फैलाने वालों पर नकेल लगाना जरूरी है। पप्पू यादव के लिए जेड प्लस सुरक्षा की मांग आपको बता दें कि विश्नोई गैंग द्वारा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी की मिली है। सांसद कार्यालय के सचिव देवाशीष पासवान ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जाय। उन्होंने कहा कि सांसद को बार-बार माफियाओं द्वारा पहले भी कई बार धमकी मिल चुका है। गृह मंत्री से आग्रह किया कि सांसद पप्पू यादव को अविलंब जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराएं। पप्पू ने लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का क्रिमिनल कहा था सांसद पप्पू यादव ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का क्रिमिनल कहा था और दावा कर दिया कि कानून इजाजत दे तो वो 24 घंटे में लॉरेंस का नेटवर्क खत्म कर देंगे। जेल में सुरक्षित बैठा लॉरेंस बिश्नोई कई चर्चित लोगों की हत्या सुपारी किलरों से करवा चुका है। लॉरेंस के घोषित टारगेट में सलमान खान सबसे ऊपर हैं। recent visitors 67

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की गोवर्धन पूजा की तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की गोवर्धन पूजा की तैयारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास के गौवंश का किया साज-श्रृंगार भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा की तैयारी के क्रम में मुख्यमंत्री निवास में गौवंश की पूजा कर उनका साज-श्रृंगार किया। उल्लेखनीय है‍ कि गोवर्धन पूजा के अंतर्गत कृषि और समृद्धि के प्रतीक गौवंश की पूजा और उन्हें सजाने का विधान है, इसका आध्यात्मिक महत्व भी है। मुख्यमंत्री निवास स्थित गौशाला में देश में पाई जाने वाली प्रमुख नस्लों जैसे गिर, साहिवाल, पुंगनूर, मालवी, थारपरकर आदि का गौवंश विद्यमान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना की स्त्रोत गौमाता की सेवा, सम्मान एवं संवर्धन के लिए प्रदेश की सभी गौ-शालाओं में गोवर्धन पूजा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। गौवंश रक्षा वर्ष के अंतर्गत 02 नवम्बर को सभी जिलों में गौ-शालाओं में कार्यक्रम होंगे। इनमें मंत्रीगण तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।   recent visitors 47

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन शहर में पैदल भ्रमण करके नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन शहर में पैदल भ्रमण करके नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संदेश दुकानदारों नागरिकों को दिया उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर उज्जैन शहर में पैदल भ्रमण करके नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उनके साथ दीपावली की खुशियां मनाई। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को दीपावली की मिठाई खिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहर के फ्रीगंज शहीद पार्क टॉवर चौक आदि क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करते हुए नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल क्षेम पूछी। उनके साथ फोटो खिंचवाये। अपने भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुकानदारों तथा नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया। उज्जैन शहर के नागरिक भी मुख्यमंत्री से आत्मीयता के साथ मिले मुख्यमंत्री से मिलकर उनकी खुशी देखते ही बनती थी। नागरिक आत्मीयता की उष्मा से सरोबार थे। कई स्थानों पर नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कई दुकानों के अंदर जाकर दुकान संचालकों से मुलाकात की। दुकानदारों के परिजनों से भी चर्चा की। इस दौरान फ्रीगंज में प्रकटेश्वर महादेव मंदिर तथा राम लक्ष्मण मंदिर में दर्शन किए , पूजा अर्चना की सबको दीपावली की शुभकामनाएं दी। उज्जैन के फ्रीगंज में राह में चलते हुए मुख्यमंत्री को देखकर दिव्यांग दंपत्ति परमानंद तथा रेखा प्रजापत ने मुख्यमंत्री से कार्तिक मेला क्षेत्र में अपने स्वरोजगार के लिए एक दुकान उपलब्ध कराने की मांग की। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को बुलवाया और दिव्यांग दंपति को उनकी मांग के अनुसार दुकान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। दिव्यांग दंपति प्रसन्नचित् होकर अपने घर को रवाना हुए। फ्रीगंज क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने गन्ने की चरखी चलाने वाले ललित पाटिल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने स्वयं चरखी पर गन्ने का रस निकाल कर उपस्थित जनों को पिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सहजता सरलता देखकर नागरिक अभिभूत थे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवास पर दीपावली के अवसर पर पूजा अर्चना की। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा कलेक्टर नीरज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा भी मौजूद रहे   recent visitors 78

दीपिका पादुकोण के हेयरस्टाइल से प्रभावित थी तृप्ति डिमरी

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी का कहना है कि वह बचपन के दिनों में दीपिका पादुकोण के हेयरस्टाइल से प्रभावित थी और अपने बाल खुद काटे थे। तृप्ति डिमरी ने अपनी किशोरावस्था से जुड़ी एक मजेदार याद साझा की है। तृप्ति से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपने बालों पर कैंची चलाई है। जवाब में तृप्ति ने कहा, मैंने बचपन में अपने बाल खुद ही काटे हैं। जब 'चाँदनी चौक टू चाइना' रिलीज़ हुई, तो मैंने दीपिका पादुकोण का हेयरस्टाइल देखा और अपने बालों को खुद काटने का फैसला किया। तृप्ति डिमरी की फिल्म भूल भुलैया 3, दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, उनके पास कई और रोमांचक प्रोजेक्ट हैं, जिनमें बहुप्रतीक्षित फिल्म धड़क 2 और विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित एक और बड़ी फिल्म शामिल है।   recent visitors 76

यूपी में धान खरीदी शुरू, बनाए गए 4000 केंद्र, धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये

लखनऊ शुक्रवार से पूर्वी यूपी में धान खरीदी शुरू होगी. धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये और धान ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. किसानों को धान की उतराई, छनाई और सफाई की मद में 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रतिपूर्ति की जाएगी. दरअसल, सभी जनपदों में धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग और अन्य क्रय एजेंसियों के 4 हजार क्रय केंद्र निर्धारित किए हैं. वहीं सीएम योगी ने किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान कराने का निर्देश दिया है. बता दें कि क्रय केंद्र सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे. कृषि विभाग के मुताबिक, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए धान से आच्छादित क्षेत्रफल 61.24 लाख हेक्टेयर है. इस साल धान का उत्पादन 265.54 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है. औसत उत्पादन लगभग 43.36 क्विंटल प्रति हेक्टेयर अनुमानित है. गौरतरब है कि पश्चिमी यूपी यानी हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर में 1 अक्टूबर से शुरू हुई है, जो कि खरीद 31 जनवरी 2025 तक चलेगी. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान 1 नवंबर से 28 फरवरी 2025 तक चलेगी. recent visitors 56

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, लिया बल्लेबाजी का फैसला

मुंबई मुंबई में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। इस मैच में भारतीय टीम में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को वापस शामिल किया गया है। कीवी टीम पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है, जिससे भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। टीम इंडिया प्लेइंग XI यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज न्यूजीलैंड प्लेइंग XI ओम लैथम (सी), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, अजाज पटेल, विलियम ओ'रूर्के recent visitors 83

धू-धू कर जलने लगी ग्रेटर नोएडा में बिल्डिंग, 3 फ्लोर पर लगी भीषण आग

नई दिल्ली. दिल्ली और आसपास के इलाकों में दीवाली धूमधाम से मनाई गई। हालांकि, राजधानी क्षेत्र में पटाखों पर बैन होने के बावजूद इसका कहीं कोई असर नहीं दिखा। लोगों ने प्रतिबंध की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं। इसका एक जीता-जागता उदाहरण देखने को मिला ग्रेटर नोएडा में। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईको विलेज 1 की बिल्डिंग में आग लग गई। आग की वजह बने नीचे जलाए जा रहे पटाखे और उसकी चिंगारी। रात को जब बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में आग लगी तो वहां हड़कंप मच गया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। दीवाली पर दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आग की खबरें सामने आई हैं। इस दौरान लगभग सभी मामलों में आग पटाखों की वजह से लगने की बात सामने आई है। ऐसा ही हुआ है ग्रेटर नोएडा की सुपरटेक ईको विलेज की बिल्डिंग में। दीवाली के जश्न के दौरान लोग नीचे पटाखों से आतिशबाजी कर रहे थे। इस दौरान पटाखे की चिंगारी ऊंचाई पर स्थित फ्लैट के किसी हिस्से तक पहुंच गई और वह धू-धूकर जलने लगी। देखते ही देखते आग बिल्डिंग के ऊपर स्थित तीन फ्लोर तक फैल गई। ऊंची लपटें देखकर बिल्डिंग में रहने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फायर विभाग को फोन किया गया और आग को बुझाया। इस घटना में किसी तरह की हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं। दिवाली के मौके पर दिल्ली में अभी तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है और 12 लोग जख्मी भी हुए हैं। दिल्ली फायर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दिवाली के मौके पर करीब 300 से ज्यादा जगहों से फोन आए, इसमें आग लगने की सूचना दी गई थी। दिल्ली फायर विभाग ने बताया कि पिछले 10 सालों में यह पहली बार है जब इतनी ज्यादा संख्या में आग को लेकर फोन कॉल्स आए हैं। recent visitors 74