Saturday, July 4, 2026 12:37 am

नगदी के साथ 11 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा

बलरामपुर। जुआ के सजे अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी की है. इस कार्रवाई में पुलिस ने 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही 52 पत्ती के साथ नगदी जब्त किया गया है. यह मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के भनौरा गांव के सतीसेमर पारा का है. जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम भनौरा के सतीसेमर पारा में घेराबंदी कर रेड की. मौके पर 52 पत्तियों के ताश से जुआ खेलते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से कुल 88,200 रुपये जब्त किए गए. मामला छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया. आरोपियों का जुर्म जमानतीय होने से सभी को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर छोड़ा गया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों में रामदास गुप्ता (42 वर्ष), सुग्रीव (35 वर्ष), खलील अंसारी (42 वर्ष), मनौवर अंसारी (42 वर्ष), विकास कुमार गुप्ता (41 वर्ष), पांडु राम (40 वर्ष), श्यामगुप्ता (45 वर्ष), रामेश्वर सिंह (25 वर्ष), प्रमोद टोप्पो (37 वर्ष), महिपाल कुजूर (55 वर्ष), संजय प्रसाद गुप्ता (40 वर्ष) हैं. recent visitors 60

15 फीट का गहरा गड्ढा होने से ग्रामीणों में दहशत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में खेत में अचानक धंसी जमीन

जगदलपुर। जगदलपुर से 30 किलोमीटर दूर मुंडागांव में एक अजीबोगरीब घटना की वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दरअसल, कुछ दिनों पहले एक खेत में अचानक से जमीन धंसने से 3 फीट गहरा गड्ढा बन गया। इसके बाद, फसल काटने गए किसान को लगा कि यह मामूली गड्ढा है और कीचड़ की वजह से जमीन धंस गई है।लेकिन शनिवार को, धान की फसल काटने गए गांव के लोग उस वक्त हैरान हो गए जब जमीन का यह छोटा गड्ढा पहले 10 फीट और फिर लगभग 15 फीट गहरा हो गया। यह नजारा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान किसी ने इस रहस्यमयी गड्ढे का वीडियो भी बना लिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि खेत में अचानक बने इस गड्ढे की गहराई और चौड़ाई लगातार बढ़ती जा रही है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर यह गड्ढा कैसे बना। ग्रामीण इस वजह से डरे हुए हैं कि गांव के मवेशी कहीं इस गड्ढे में ना गिर जाएं। गांव के लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच करने के लिए कहा है, जिससे किसी तरह के हादसे को टाला जा सके। गांव के लोगों का कहना है कि इससे पहले आसपास के खेत में उन्होंने कभी बोरिंग नहीं कराई थी और न ही कोई पास में खदान है। ऐसे में अचानक जमीन इस तरह क्यों धंस रही है, इसे लेकर सभी डरे हुए हैं। फिलहाल गांव में गड्ढे के आसपास खेत में जाना लोगों ने बंद कर दिया है। recent visitors 100

एक महिला और नाबालिग भी शामिल, छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार के दामाखेड़ा आश्रम में उपद्रव पर 16 गिरफ्तार

बलौदा बाजार। जिले के दामाखेड़ा स्थित कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम में शुक्रवार रात दर्जनभर से ज्यादा उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने पटाखे फोड़े और पत्थरबाजी की, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। उपद्रव मचाने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग और एक महिला समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार 1 नवंबर की रात लगभग 9 बजकर 45 मिनट पर हुई, इस दौरान दुर्गेश देवांगन और प्रताप साहू अन्य आरोपियों के साथ लाठी, डंडा और बम पटाखों के साथ आश्रम में जबरदस्ती प्रवेश कर गए। आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गालियां दीं और बम पटाखे फेंके। इसके साथ ही पत्थरबाजी भी की गई। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा भी रात में ही आश्रम पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक नाबालिग और महिला भी शामिल बता दें कि सिमगा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 331, 296, 351(3), 298 बीएनएस के तहत विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है। जिन उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें नाबालिग समेत दुर्गेश देवांगन, भुवनेश्वर देवांगन, प्रताप साहू, हरि साहू, अजय साहू, राकेश कुमार ध्रुव, चाँद कुमार ध्रुव, आशीष कुमार ध्रुव, रामअवतार ध्रुव, अर्जुन निर्मलकर, देवलाल उर्फ मोनू वर्मा, पुरन देवांगन, किशन देवांगन, दुजराम देवांगन, ओमप्रकाश देवांगन और रेखा देवांगन शामिल हैं। फिलहाल दामाखेड़ा में शांति व्यवस्था के लिए बल तैनात किया गया है, क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है और हालात शांतिपूर्ण हैं। recent visitors 111

गाली देने पर भीड़ ने जमकर पीटा, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में बदमाश को सड़क पर बैठकर शराब पीने से रोका

बिलासपुर। न्यायधानी में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हैं, शहर में आए दिन मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार रात सीपत रोड में एक आदतन बदमाश बीच सड़क पर बैठकर शराब पीने लगा। इस दौरान वहां मौजूद युवकों ने उसे ऐसा करने से मना किया, जिस पर वह भड़क उठा और समझाईश देने वाले युवकों से गाली-गलौच करते हुए धमकाने लगा। इस दौरान युवकों ने उसकी सरेराह लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, शराबी युवक का नाम राघव खानिलकर है, जो सरकंडा के गया विहार का निवासी है। बीती रात सड़क पर शराब न पीने की समझाईश देने के बाद जब वह नहीं माना, तो युवकों ने डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। इस बीच शराब के नशे में युवक गाली देते हुए मोहल्ले में हंगामा मचाने लगा। इसके बाद मोहल्ले के युवकों ने उसे घर जाने की समझाइश दी, पर वह नहीं माना और गाली-गलौज कर विवाद करने लगा। इसके बाद मोहल्ले के युवक भड़क उठे और शराब के नशे में हंगामा मचा रहे राघव की जमकर पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद युवक उसे उसके घर ले गए। वीडियो वायरल होने के बाद सरकंडा पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। recent visitors 73

अनूपपुर पुलिस की बडी कामयाबी: खडेश्वरी बाबा उर्फ भालागिरी की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझायी

अनूपपुर दिनांक 09.08.2024 को थाना राजेन्द्रग्राम में सूचना प्राप्त हुई कि गढीदादर में अपने शिवदामा आश्रम में खडेश्वरी बाबा उर्फ भोलागिरी उम्र 55 वर्ष का शव पड़ा है। उक्त सूचना को थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम के द्वारा को गंभीरता से लेते हुए तत्काल घटनास्थल पहुंच कर सूचना की तश्दीक किया गया। जहां बाबा मृत अवस्था में अपने आश्रम में पडें थें। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल बाबा के शव को पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सालय भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टर के द्वारा बताया गया कि बाबा की मृत्यु गला दबाने से हुई है। जिसके आधार पर थाना राजेन्द्रग्राम में अपराध क्र.213/24 हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर जॉच प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए बाबा के हत्यारे की गिरफ्तारी हेतु अति.पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मन्सूरी के नेत्त्व में विषेष टीम गठित कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। जिस पर गठित विशेष टीम के द्वारा घटना का बरीकी से अध्ययन कर हर संभव पहलू पर गंभीरता से जॉच की गयी, आस पास के लगभग 100-150 लोगो से पूछताछ एवं संदिग्ध व्यक्यिों को चिन्हित कर उनसे पूछताछ किया गया तथा अनुसंधान की वैज्ञानिक पद्धति का सहारा लेते हुए विवेचना प्रारंभ की गयी। विवेचना के दौरान  यह तथ्य सामने आया कि बीरेन्द्र सिंह जो खडेश्वरी बाबा का परिचित था प्रायः खडेश्वरी बाबा से मिलने शिवदामा आश्रम आया करता था। दिनांक 07.08.24 को भी बाबा से मिलने बाबा के आश्रम आया था। जहां पर बाबा और बीरेन्द्र सिंह के बीच वाद-विवाद हो गया और बीरेंद्र सिंह अपना आपा खो बैठा और गुस्से में आकर खड़ेश्वरी बाबा की गला घोटकर हत्या कर दी। जिसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट से भी होती है। चूंकि खडेश्वरी बाबा का शिवदामा आश्रम एकांत में था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी बीरेन्द्र सिंह घटना स्थल से फरार हो गया। जिसे विशेष टीम के द्वारा आरोपी बीरेन्द्र सिंह को जमशेदपुर झारखण्ड से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन, अति.पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मन्सूरी के मार्गदर्शन, एसडीओपी पुष्पराजगढ श्री नवीन तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम निरी. बीरेन्द्र बरकडे, थाना प्रभारी बिजुरी निरी. विकास सिंह, थाना प्रभारी अमरकंटक निरी. कलीराम परते, उनि. सुमित कौशिक, उनि. मंगला दुबे, सउनि. सुरेश अहिरवार, प्रआर. राजेन्द्र यादव एवं सायबर सेल के प्रआर. राजेन्द्र अहिरवार, पंकज मिश्रा व राजेन्द्र केवट का सराहनीया योगदान रहा। recent visitors 177

विमान में यात्रा के दौरान हुआ झगड़ा, साथी यात्री पर किया हमला, लैंडिंग के बाद एक्शन

नई दिल्ली विमान में यात्रा के दौरान एक शख्स ने अपने साथी यात्री पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक साथ में बैठा शख्स अपनी सीट पर सो रहा था। तभी बगल वाले यात्री ने उसपर हमला कर दिया। घटना अमेरिका के अलेग्जेंड्रिया की है। एफबीआई के एक एजेंट के मुताबिक एवरेट चाड नेल्सन नाम के शख्स ने साथी यात्री के चेहरे पर कई बार मुक्के से वार किया। उसके नाक और मुंह से खून बहने लगा। इसके बाद अन्य यात्रियों ने आरोपी को पकड़ा और दूर हटाया। सोमवार को सैन फ्रांसिस्को से वर्जीनिया जाने वाले यूनाइटेड एयरलाइन के विमान की यह घटना है। यूनाइटेड ने अपने बयान में कहा, एक यात्री पर हमले के बाद जिस तरह से क्रू और यात्रियों ने सतर्कता जताई है, उसके लिए हम आभारी हैं। फ्लाइट लैंड होने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं पीड़ित को अस्पताल भेजा गया। यूनाइटेड ने बताया कि विमान में 82 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य मौजूद थे। एफबीआई के मुताबिक नेल्सन पिछली सीट पर बैठा था। उसने टॉइलेट का इस्तेमाल किया और इसके बाद बाहर आते ही साथी यात्री को मारने लगा। यात्री की आंख के पास और नाक में चोट आई। नेस्लन की भी आस्तीन पर खून लगा हुआ था। एजेंट ने बताया कि आरोपी पीड़ित को पहले से जानता भी नहीं था। उसने हमला क्यों किया, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। कोर्ट ने कहा है कि जब तक मामले की सुनवाई चलती है, नेल्सन को हिरासत में रखा जाए। 11 दिसंबर को मामले की सुनवाई होगी। मजिस्ट्रेट ने नेल्सन के बारे में सारी जानकारी मांगी है। बता दें कि अमेरिका में एक साल में 1700 ज्यादा ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जब विमान में यात्रियों ने इस तरह का व्यवहार किया है। recent visitors 81

चेन्नई में नाबालिग नौकरानी को गर्म लोहे और सिगरेट से जलाया, हत्या करके टॉयलेट में छोड़ा शव, 2 लोगों हुए गिरफ्तार

चेन्नई चेन्नई में 15 साल की घरेलू नौकरानी को बुरी तरह प्रताड़ित करने और उसकी हत्या का मामला सामने आया है। इस केस में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है जो पति-पत्नी हैं। साथ ही, 4 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांचकर्ताओं के अनुसार, मेहता नगर के एक फ्लैट में नाबालिग लड़की ने दम तोड़ा। मौत से पहले उसे कड़ी यातना दी गई थी। पीड़िता को गर्म लोहे और सिगरेट से जलाया भी गया था। आरोपी जोड़े की पहचान मोहम्मद निशाद और नासिया के रूप में हुई है। उन्होंने अपनी घरेलू नौकरानी की हत्या करने के बाद उसका शव शौचालय में छोड़ दिया था। इसके बाद वे निशाद की बहन के घर भाग गए। सूत्रों का कहना है कि उनके वकील ने पुलिस को मौत की जानकारी दी। पीड़िता की मां तंजावुर जिले की रहने वाली हैं, जो विधवा हैं। पुलिस लड़की की मौत के कारण का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का किया जा रहा इंतजार अधिकारियों ने कहा कि किलपौक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। फिलहाल, रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। वहीं, आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के एक गांव में 4 साल की बच्ची के साथ उसके ही रिश्तेदार के बलात्कार करने के बाद हत्या का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर संज्ञान लेते हुए चेतावनी दी कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। तिरुपति जिले के पुलिस अधीक्षक एल सुब्बारायडू के अनुसार, बच्ची का 24 वर्षीय मामा नागराजू शुक्रवार शाम को उसे कुछ खिलाने का लालच देकर एएम पुरम गांव में सुनसान जगह पर ले गया। उसने वहां बच्ची के साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया, ‘नागराजू बच्ची के घर के पास ही रहता है और रोज उसके साथ खेलता था। शुक्रवार शाम को वह उसे एक दुकान पर ले गया और वहां से खाने-पीने का कुछ सामान खरीदा। इसके बाद वह बच्ची को उसके घर से दूर एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया और फिर उसकी हत्या कर दी।’ recent visitors 67