Friday, July 3, 2026 11:38 pm

देशभर में नेशनल हाईवे पर फर्जी टोल प्लाजा का पता लगाने के लिए राष्ट्रव्यापी सर्वे कराने का सरकार ने लिया फैसला

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने संसदीय समिति की सिफारिश के बाद देशभर में नेशनल हाईवे पर फर्जी टोल प्लाजा का पता लगाने के लिए राष्ट्रव्यापी सर्वे कराने का फैसला किया है। इस सर्वे का मकसद सड़क यात्रियों की जेब ढीली कर रहे फर्जी टोल प्लाजा को बंद कराकर उन पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने इस बाबत 10 अक्टूबर 2024 को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना एवं विकास निगम लिमिटेड (एनएचएआईडीसीएल) को आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि देश के कई हिस्सों में कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा फर्जी टोल प्लाजा बनाकर आम जनता से टोल टैक्स वसूलने की सूचना प्राप्त हुई है। विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी (आरओ) व परियोजना निदेशक (पीडी) अपने-अपने क्षेत्र में गहन सर्वे कार्यक्रम चलाकर ऐसे फर्जी टोल प्लाजा को बंद कराएं। इसके लिए विभाग को राज्य सरकार के प्रशासन-पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। आदेश में कहा गया है कि फर्जी टोल प्लाजा से आम जनता को ठगा जा रहा है और इससे राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। गौरतलब है कि पर्यटन और परिवहन संबंधी संसद की स्थायी समिति ने पिछले दिनों संसद में पेश अपनी रिपोर्ट देश में चल रहे फर्जी टोल प्लाजा को लेकर सरकार का ध्यान खींचा था। समिति ने गुजरात में एक फर्जी टोल प्लाजा का निर्माण कराकर सड़क यात्रियों से टोल टैक्स वसूली का उल्लेख भी किया। इसके अलावा समिति ने बार-बार सड़क यात्रियों से तय दर से अधिक टोल वसूलने वाले टोल कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की सिफारिश भी की है। गुजरात में फर्जी टोल प्लाजा पर 75 करोड़ रुपये वसूले गुजरात के मोरबी जिला में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8ए पर फर्जी टोल प्लाजा बनाकर डेढ़ साल तक टोल टैक्स की वसूली होती रही। इस दौरान असमाजिक तत्वों ने आम सड़क यात्रियों से 75 करोड़ रुपये बतौर टोल टैक्स वसूले। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा। कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बावजूद हो रही वसूली लगभग 900 किलोमीटर लंबे वडोदरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरुच खंड व भरुच-सूरत खंड पर टोल प्लाजा का अनुबंध समाप्त होने के बावजूद 100 टोल टैक्स लिया जा रहा है, जबकि सरकार का नियम कहता है ऐसे प्लाजा पर राजमार्ग के मरम्मत व रख-रखाव के नाम पर सिर्फ 40 टैक्स लिया जाना चाहिए। सूत्रों का कहना है विभाग के अफसरों की मिलीभगत से होता है। recent visitors 66

भारत ने बना ली सबसे ऊंची हवाई पट्टी इससे राष्ट्रीय सुरक्षा तो बेहतर होगी ही, एलएसी से कनेक्टिविटी भी अच्छी हो जाएगी

नई दिल्ली भारत-चीन सीमा पर निगरानी की दिशा में सेना को एक बड़ी कामयाबी मिली है। लद्दाख में भारत का सबसे ऊंची हवाई पट्टी जल्द शुरू हो जाएगी। इससे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा तो बेहतर होगी ही, एलएसी से कनेक्टिविटी भी अच्छी हो जाएगी। यह एयरफील्ड पूर्वी लद्दाख में मुढ़-न्योमा पर है। एडवांस लैंडिंग ग्राउंड करीब 13 हजार 700 फीट की ऊंचाई पर है जो चीन की सीमा एलएसी के काफी करीब है। इसके पूरा होने के बाद सेना के तेजी से मूवमेंट में आसानी होगी। इसके अलावा इस क्षेत्र में भारतीय सेना को रणनीतिक फायदा भी मिलेगा। न्यौमा एएलजी पर तीन किलोमीटर का रनवे भी है। यह इमरजेंसी ऑपरेशन के दौरान काम आएगा। साल 2021 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट का बजट 214 करोड़ रुपए का था। एलएसी के करीब एयरस्ट्रिप बन जाने से सेना के लिए यह सामरिक रूप से बेहद अहम हो गया है। भारतीय सेना उत्तरी सीमा से भी पहले यहां पर जवानों और हथियारों की तैनाती कर सकती है। अगर चीन की तरफ से कोई खतरा महसूस होता है तो ऐसी स्थिति में न्यौमा बहुत ज्यादा अहम होगा। आमतौर पर इन जगहों पर ग्राउंड ट्रांसपोर्ट बहुत चैलेंजिंग होता है। लेकिन अब एयरफोर्स दूर-दराज और पहाड़ी इलाकों में सीधे अपने मिशन को अंजाम दे सकती है। तनाव के बीच अहम मुढ़-न्यौमा एएलजी के पूरे होने का समय भी काफी अहम है। चार साल पहले एलएसी पर गलवान घाटी में तनाव के बाद भारतीय सेना पूरी तरह चौकन्नी है। इसके बाद से लद्दाख और अन्य सीमावर्ती इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का काम बहुत तेजी से चल रहा है। इस कड़ी में न्यौमा एक नया जुड़ा है। नए बने रास्तों, टनल्स और पुलों से मुश्किल इलाकों में भारत के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट पहुंचाना बहुत आसान हो गया है। हाल ही में डेमचौक और डेपसैंग में सैनिकों के पीछे हटने के बाद से इस एयरफील्ड की अहमियत और बढ़ गई है। डिसएंगेजमेंट के बाद अब गश्त शुरू होगी। ऐसे में न्यौमा के बन जाने से इन इलाकों की देखरेख में काफी आसानी होगी। बता दें कि भारत ने संवेदनशील सीमाई इलाकों में बुनियादी ढांचों के विकास में तेजी दिखाई है। इससे संकेत मिलता है कि वह इन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए किस कदर प्रतिबद्ध है। भारत ने इन बुनियादी प्रोजेक्ट्स को बेहद चुनौतीपूर्ण हालात में पूरा किया है। सरकार का पूरा ध्यान लद्दाख जैसे इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ाने का है ताकि सेना के साथ आम लोगों को भी सहूलियत मिल सके। न्यौमा से सेना के साथ-साथ सिविलियन फ्लाइट्स को भी फायदा मिलेगा। यहां तक एयर कनेक्टिवटी बढ़ने से दूर-दराज के समुदायों तक पहुंच भी बढ़ेगी। recent visitors 138

जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने सत शर्मा बने नए अध्यक्ष, रविंदर रैना को नई जिम्मेदारी, बड़ा फेरबदल हुआ

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलावकिया है। बीजेपी ने सत शर्मा का केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी की कमान दे दी है। बीजेपी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर का बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं रविंदर रैना को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले सत शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया था। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह घोषणा की गई। जम्मू-कश्मीर में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सत शर्मा को टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्हें प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। रैना को इस बार विधानसभा चुनाव में नौशेरा से हार का सामना करना पड़ा था। लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहे रैना को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल कर लिया गया। बीजेपी की जम्मू-कश्मीर इकाई अब विधानसभा सत्र से पहले अपने विधायक दल का नेता भी चुनेगी। जानकारी के मुताबिक रविवार को ही श्रीनगर में बैठक होने वाली है। इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 90 में से 29 सीटों पर सफलता मिली है। अब तक का बीजेपी का जम्मू-कश्मीर विधानसभा में यह सबसे अच्छा प्रदर्शन है। नगरोटा सीट पर बीजेपी विधायक देवेंद्र सिंह राणआ ने 30 हजार से ज्यादा सीटों से जीत हासिल की थी। राणा का शुक्रवार को निधन हो गया है। उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की रेस में सबसे आगे माना जा रहा था। सूत्रों का कहना है कि पांच नामों पर बीजेपी में विचार किया जा रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर में चार नवंबर से ही विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है। मुबारक गुल को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। छह नवंबर को उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा। recent visitors 69

रात 12 बजे पीक पर रहा पॉल्यूशन, राजस्थान में दिवाली के बाद बिगड़ी आबोहवा

जयपुर. राजस्थान में बीते एक सप्ताह में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। राजधानी जयपुर में शनिवार रात AQI का स्तर 305 तक पहुंच गया। वहीं, औसत रूप से यहां AQI का स्तर 142 रहा है। अगले एक सप्ताह में भी मौसम में प्रदूषण का स्तर कम नहीं होगा। राजस्थान के अन्य शहरों की बात करें तो अलवर का AQI स्तर औसतन 171 रहा, भरतपुर का 165, भिवाड़ी का 168, चूरू का 176, गंगानगर का 163 और पाली जिले का एक्यूआई स्तर 146 रहा। राजस्थान के हिल स्टेशन कहे जाने वाले माउंटआबू में फिलहाल हवा का स्तर सबसे अच्छा है। यहां सुबह पांच बजे के आसपास AQI का स्तर 25 रहा, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के हिसाब से बेस्ट की श्रेणी में आता है। हालांकि, देर रात यहां भी वायु प्रदूषण का असर देखने को मिला, जिसमें यहां का AQI का स्तर 91 तक पहुंच गया। लेकिन औसत रूप से यहां AQI का स्तर 61 रहा है। वहीं, राजस्थान के अन्य पर्यटन स्थलों की बात करें तो धौरों के शहर जैसलमेर में AQI का स्तर देर रात 292 दर्ज किया गया। लेकिन सुबह यहां मौसम साफ रहा और AQI का स्तर भी 78 दर्ज किया गया। उदयपुर में AQI का औसत स्तर 122 के आसपास है। हिस्टोरिक ग्राफ से देखें तो यहां देर रात प्रदूषण बढ़ा, लेकिन सुबह होते-होते AQI का स्तर 49 रह गया। जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के हिसाब से श्रेष्ठ है। recent visitors 66

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, राजस्थान-जयपुर में दिलजीत दोसांझ का आज शाम होगा कॉन्सर्ट

जयपुर. दिलजीत दोसांझ आज यानी रविवार को गुलाबी शहर को अपने सुरों से सराबोर करेंगे। शाम छह बजे एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में कॉन्सर्ट में उनका कॉन्सर्ट शुरू होगा। हालांकि, शो से पहले सोशल मीडिया पर फर्जी टिकट काफी संख्या में बेज दिए गए थे। इसलिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है कि अगर किसी का फर्जी पाया गया तो उसकी एंट्री नहीं होगी। शो में एंट्री के लिए छह गेट बनाए गए हैं। इसके अलावा आयोजकों ने पार्किंग के लिए ग्राउंड भी किराए पर लिया है। सुरक्षा के लिए 250 से ज्यादा बाउंसर्स तैनात किए जाएंगे। पुलिस ने कहा कि दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में प्रवेश के लिए जोमाटो लाइव और स्कोप एंटरटेनमेंट की ओर से बेचे गए टिकट ही मान्य होंगे। पिछले दिनों जयपुर में दोसांझ के शो के फर्जी टिकटों का बड़ा खुलासा हुआ था। ईडी तक ने इस पर कार्रवाई की थी। शो के टिकट ब्लैक में भी बेजे गए जो टिकटों की कीमत से कहीं ज्यादा में खरीदे गए। कुछ दिन पहले इस मामले में ईडी ने जयपुर और देश भर में अन्य 13 ठिकानों पर छापेमारी कर ऐसे लोगों को पकड़ा था। ब्लैक में 80 हजार तक में बिके थे टिकट गौरतलब है कि आयोजकों ने टिकट की कीमत तीन हजार से 20 हजार रुपये तक रखी है। लेकिन ऐसे मामले भी सामने आये हैं, जब लोगों को लाखों रुपये के फर्जी टिकट बेचे गए हैं। ब्लैक में लोग इस टिकट को 20 हजार से 80 हजार तक में बेच रहे हैं। सबसे ज्यादा डिमांड फैन बेल्ट वाले टिकटों की है, जो स्टेज के बिल्कुल सामने की ओर है। 15 हजार दर्शकों की क्षमता दिलजीत शनिवार को साउंड चेक और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जेईसीसी ग्राउंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर अपनी पोजिशन और साउंड ट्रैक के बारे में जानकारी ली। उनके लिए ग्रीन रूम भी तैयार किया गया है, जहां वे शो से पहले आराम करेंगे। जेईसीसी की टीम के मुताबिक यहां 15  हजार दर्शकों की क्षमता है और परिसर में तीन हजार कारों की पार्किंग की व्यवस्था है। recent visitors 120

कपड़े का करोड़ों का नुकसान, राजस्थान-भरतपुर के दो मंजिला कपड़ा शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले में शॉर्ट सर्किट के चलते कपड़े के दो मंजिला शोरूम में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण करोड़ों का नुकसान हुआ है। भरतपुर के रेलवे स्टेशन बजरिया कॉलोनी में एक कपड़े के दो मंजिला शोरूम में शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। इस हादसे में शोरूम में रखे कपड़े पूरी तरह जलकर राख हो गए। शोरूम मालिक का करोड़ों का नुकसान हो गया है, और वह सदमे में हैं। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली थाना पुलिस और करीब 15 दमकल गाड़ियां पहुंचीं। जिन्होंने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, अब भी शोरूम के भीतर से धुंआ उठ रहा है और दमकलकर्मी पूरी तरह से आग बुझाने में लगे हुए हैं। शोरूम के मालिक रवि कुमार गोयल के परिजन जीतेंद्र सिंह ने बताया कि यह शोरूम करीब 40 साल पुराना है और "मुरारी लाल और रवि कुमार एंड ब्रदर्स" के नाम से जाना जाता है। गोवर्धन पूजा के बाद पूरा परिवार शोरूम के ऊपर बने मकान में सो रहा था। रात के करीब एक बजे धुंआ और बदबू से सबकी नींद खुली और देखा तो शोरूम में आग भड़क चुकी थी। बता दें कि आग लगने के कारण अनुमानतः दो से तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस हादसे के बाद शोरूम मालिक रवि कुमार गोयल गहरे सदमे में हैं और उनके परिजन उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। recent visitors 160

जलती बाइक हटाकर बचाई लोगों की जान, छत्तीसगढ़-दुर्ग में ट्रैफिक एएसआई ने दिखाया साहस

दुर्ग। भिलाई में रात उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब ट्रैफिक एएसआई सुशील पांडे ने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक जलती हुई गाड़ी को हटाकर आग पर काबू पाया. यह घटना भिलाई के सबसे बड़े जवाहर मार्केट के पास हुई, जो पटाखा बाजार के बिल्कुल करीब स्थित है. अगर आग को तुरंत नहीं बुझाया जाता, तो पूरा बाजार राख में तब्दील हो सकता था, जिससे बड़े पैमाने पर जान-माल की हानि हो सकती थी. जानकारी के अनुसार, भिलाई के जवाहर मार्केट के पास एक मोपेड में अचानक आग लग गई. वहीं मौजूद एएसआई सुशील पांडे ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जलती हुई गाड़ी को हटाया और सुरक्षित स्थान पर ले जाकर आग पर काबू पाया गया. उनके इस साहसिक कदम की वजह से जवाहर मार्केट और आस-पास के क्षेत्रों में पटाखा बाजार में आग फैलने से बच गया. एएसआई पांडे पहले भी अपने साहसी और प्रभावी कार्यों के लिए जाने जाते रहे हैं. उनकी इस वीरता का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनकी साहसिक कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं. recent visitors 64