भिंड में चली गोली, पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, एक की मौत

भिंड मध्य प्रदेश के भिंड में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद मृतक के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।   सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण चौहान घटना की जांच पड़ताल कर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक के नाम सिटी कोतवाली थाने में दर्जनों अपराध दर्ज है। थानें की हिस्ट्रीशीटर लिस्ट में मृतक का नाम शामिल था। घटना के बाद देर रात सिटी कोतवाली थाना पहुंचे CSP अरुण उईके ने आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए। मृतक के परिजनों ने इटावा रोड एनएच 719 पर सड़क पर शव रखकर चक्काजाम प्रदर्शन किया। परिजन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप पाठक ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द हम आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक टीम गठित कर धरपकड़ के लिए उन्हें रवाना कर दिया गया है।  recent visitors 163

वन राज्य मंत्री श्री अहिरवार ने मृतक रामरतन यादव और खेरूकोल के परिजन से मिलकर शोक-संवेदना व्यक्त की

भोपाल वन राज्य मंत्री श्री दिलीप सिंह अहिरवार ने आज उमरिया जिले के चंदिया तहसील के बांका और देवरी गाँव पहुँचकर हाथियों के हमले के शिकार हुए मृतक रामरतन और खेरूकोल के परिजन से मिलकर शोक-संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार परिजनों को 8-8 लाख रुपये की अनुग्रह राशि के आदेश सौंपे। श्री अहिरवार ने कहा कि इस दुखद घड़ी में राज्य सरकार और वन विभाग पूरी तरह पीड़ित परिवारों के साथ है और उनकी हर संभव मदद की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर वन राज्य मंत्री श्री अहिरवार ने चंदिया पहुँचकर घटना-स्थल का मुआयना किया और मृतक खैरूकोल के घर पहुँचकर शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है। उन्होंने मृतक खैरूकोल की बेटी सपना कोल को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के स्वीकृति-पत्र सौंपे। श्री अहिरवार ने कहा कि बेटी सपना की पढ़ाई एवं छात्रावास में रहने की सुविधा के अलावा अन्य सुविधाएँ एवं सहयोग भी दिया जायेगा। वन राज्य मंत्री श्री अहिरवार ने ग्राम देवरा में मृतक रामरतन यादव के घर पहुँचकर उनकी पत्नी श्रीमती कल्लीबाई यादव को 8 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का स्वीकृति-पत्र सौंपा। श्री अहिरवार ने कहा कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं, सरकार आपकी हर संभव मदद करेगी। इस अवसर पर नगरपालिका चंदिया अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम कोल, वन मण्डलाधिकारी श्री विवेक सिंह, एसडीएम बाँधवगढ़ सुश्री रीता डहरिया, उप वन मण्डलाधिकारी श्री कुलदीप त्रिपाठी और जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।   recent visitors 150

कमिश्नर कावरे ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी. दास को किया निलंबित

रायपुर  रायपुर कमिश्नर महादेव कावरे ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गरियाबंद विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.पी. दास को निलंबित कर दिया है। विकासखंड एवं शिक्षा अधिकारी के गरिमाविहीन व्यवहार एवं विलंबकारी कार्यनिति और अपने पद का सहजता से कार्य नही करने के कारण लगातार शिकायतें गरियाबंद कलेक्टर  दीपक अग्रवाल के पास आ रही थी। जिसकी जांच पुष्टि करने पर आर. पी. दास विकासखंड एवं शिक्षा अधिकारी (प्राचार्य) के गरिमाविहीन व्यहार एवं विलंबकारी कार्य में दोष सिध्द होने के कारण जिला कलेक्टर गरियाबंद के प्रतिवेदन के आधार पर  आर.पी. दास विकासखंड शिक्षा अधिकारी गरियाबंद (मूल पद प्राचार्य) को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में मुख्यालय एवं कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी छूरा नियत किया जाता है कि दास को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। recent visitors 77

छत्तीसगढ़ में दिसम्बर 2024 में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी

रायपुर सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा 4 से 12 दिसम्बर तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेड्समेन (दसवी व आठवी) का आयोजन किया जाएगा। सेना द्वारा 22 अप्रैल 2024 से 03 मई 2024 तक ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन परीक्षा में उतीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और उनकी ई-मेल पर भेज दिया गया है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए एडमिट कार्ड व सभी कागज रैली अधिसूचना के अनुसार और साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल भी लेकर आना अनिवार्य है। रैली संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छ.ग.) शहीद वीर नारायण सिंह अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास अथवा टेलीफोन नम्बर 0771-2965212 पर संपर्क किया जा सकता है। recent visitors 70

बुरहानपुर में पाड़ों की टक्कर करा पशुओं के साथ क्रूरता का लागया आरोप, मेला समित के अध्यक्ष समिह 9 लोगों पर FIR

बुरहानपुर परंपरा के नाम पर पाड़ों की टक्कर करा पशुओं के साथ क्रूरता करने के आरोप में शाहपुर थाना पुलिस ने मेला समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी सहित नौ लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है, हालांकि रविवार शाम तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। करीब 200 पाड़ों को किया गया था शामिल शनिवार दोपहर एक बजे से शाहपुर स्थित अमरावती नदी के तट पर पाड़ों की टक्कर का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में मप्र और महाराष्ट्र के करीब दो सौ पाड़ों को शामिल कराया गया था। उनकी टक्कर को देखने के लिए भी करीब एक लाख लोग शाहपुर पहुंचे थे। कई सालों से हो रहा आयोजन बीते कई दशक से यह आयोजन होता आ रहा है। इस बार कुछ समाज सेवियों ने इस आयोजन का विरोध करते हुए इसे पशुओं के साथ क्रूरता बता कार्रवाई की मांग की थी। कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देश पर पुलिस ने देर रात आयोजकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। इनके खिलाफ दर्ज हुआ प्रकरण थाना प्रभारी शाहपुर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मेला समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी 38 वर्ष निवासी शाहपुर के साथ ही कन्हैया नवलखे, दिनकर चौहान, सुधीर महाजन, दीपक येवले, उमाकांत पाटिल, गोकुल महाजन, सुनील वानखेड़े और वासुदेव महाजन सभी निवासी शाहपुर के खिलाफ बीएनएस व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। recent visitors 77

इंदौर की सड़कों पर बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां ‘भाई’, ‘दादा’, ‘प्रेस’, और ‘पुलिस’ लिखे हुए दौड़ती आती है नजर

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर की सड़कों पर बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां ‘भाई’, ‘दादा’, ‘प्रेस’, और ‘पुलिस’ लिखे हुए दौड़ती नजर आ रही हैं। जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या पुलिस राजनीतिक दबाव या फिर अपने विभागीय लोगों को छूट दे रही है। इन वाहनों पर कार्रवाई नहीं होने से चर्चा का विषय बन गया है। जहां एक तरफ शहर में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात सुधार के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों, बुलेट से गोलियों की आवाज निकालने वाली गाड़ियों पर कार्रवाई और तुरंत उनके साइलेंसर निकाल कर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ भी सड़कों पर पुलिस कार्रवाई जरूर कर रही है और साथ ही सड़क पर उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है। वहीं दूसरी ओर इन विशेष पहचान वाली गाड़ियों पर पुलिस का ध्यान न देने की चर्चा है। पुलिस का यह रवैया लोगों में सवाल पैदा कर रहा है कि क्या पुलिस राजनीतिक दबाव या अपने विभागीय लोगों को छूट दे रही है। पुलिस द्वारा इन गाड़ियों पर कार्रवाई न करना चर्चा का विषय बन गया है। क्योंकि ये वाहन कई बार शहर के पुराने पुलिस कंट्रोल रूम के अंदर भी खड़ी देखी जाती हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह इन बिना नंबर वाली गाड़ियों पर कब सख्त कदम उठाते हैं और क्या शहर की सड़कों पर इन गाड़ियों की दबंगई पर रोक लगाने में कामयाब हो पाएंगे। recent visitors 66

दतिया के मां रतनगढ़ माता मंदिर मेले में 30 लाख से अधिक श्रृद्धालुओं ने किए दर्शन

भोपाल दतिया जिले की सेवढ़ा तहसील में स्थापित मां रतनगढ़ माता मंदिर मेले में 30 लाख से अधिक श्रृद्धालुओं ने मां रतनगढ़ माता मंदिर एवं कुंअर बाबा मंदिर के दर्शन किए। जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा श्रृद्धालुओं के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। श्रृद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और उन्होंने श्रृद्धा-पूर्ण तरीके से दर्शन किये। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक तथा जिला प्रशासन की टीमों एवं अन्य विभागों ने पूर्ण रूप से अपनी-अपनी पूरी ज़िम्मेदारियों का निर्वाह किया है। उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष लगने वाले इस मेले का आयोजन इस बार 1 से 3 नवम्बर तक किया गया। कलेक्टर श्री संदीप माकिन एवं पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने मेला प्रबंध में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों और जिले के नागरिकों का आभार व्यक्त किया है। recent visitors 175