Friday, July 3, 2026 8:14 pm

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के साथियों के साथ मनाया दीपोत्सव, मुख्यमंत्री निवास पर दीपावली मिलन समारोह

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्रकार बंधुओं से निवास परिसर में भेंट कर उन्हें दीपावली पर्व की मंगलकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के संपादक, संवाददाता, रिपोर्टर आदि को दीपावली मिलन के लिए निवास पर आमंत्रित कर मंगलकामनाओं का आदान-प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली मिलन कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस बैंड द्वारा सुमधुर धुनों की प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस बैण्ड के सभी सदस्यों को 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही प्रदेश में विकास, जन-कल्याणकारी योजनाओं, पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्र में हो रही प्रगति पर केन्द्रित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। पारम्परिक रूप से सुसज्जित कार्यक्रम स्थल पर, राज्य शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आमंत्रितों को बधाई देते हुए कहा कि सबके जीवन में शुभता, समृद्धि और सौभाग्य के दिव्य दीप सदैव प्रज्ज्वलित रहें, यही कामना है। पत्रकार बंधुओं ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलकर दीपोत्सव की शुभकामनाएँ दीं।   recent visitors 61

आरबीआई की 90 वर्षगांठ पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

रायपुर भारतीय रिजर्व बैंक इस वर्ष अपनी 90वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस महत्वपूर्ण अवसर को चिह्नित करने के लिए बैंक देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में, विभिन्न विषयों में अध्ययनरत स्नातक छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर की एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है, जिसमें विभिन्न स्तरों पर आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। स्नातक पूर्व छात्रों के लिए आनलाइन चरण 19-21 सितंबर 2024 को आयोजित किया गया था, जिसमें 3402 टीमों ने भाग लिया। राज्य स्तर का राउंड 5 नवंबर 2024 को होटल बैबिलोन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करने वाली शीर्ष 90 टीमें भाग लेंगी। आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया इस कार्यक्रम को अपने चैनल पे कवर करें और अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। recent visitors 63

सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान CM चंद्रबाबू नायडू को देख बिगड़ी महिला की नियत, किस करने की कोशिश

आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां एक महिला ने अचानक सीएम नायडू को किस करने की कोशिश की। वीडियो की जानकारी यह वीडियो Gulte नाम के एक एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक गुलदस्ता लेकर सीएम नायडू के पास आती है और उन्हें देती है। इसके बाद, वह अचानक उन्हें किस करने की कोशिश करती है। हालांकि, चंद्रबाबू नायडू ने इसे टालते हुए महिला को रोक दिया और उनके सुरक्षाबल ने महिला को वहां से वापस भेज दिया। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएँ वीडियो वायरल होने के बाद, सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएँ आनी शुरू हो गई हैं। चंद्रबाबू नायडू का राजनीतिक प्रदर्शन इस बीच, यह भी उल्लेखनीय है कि सीएम चंद्रबाबू नायडू की पार्टी, टीडीपी, ने हाल ही में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है। लोकसभा चुनाव में उन्होंने राज्य की 25 सीटों में से 16 सीटें जीती थीं। विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने उनके नेतृत्व में शानदार जीत हासिल की थी। यह वीडियो और सीएम नायडू की प्रतिक्रिया लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। recent visitors 51

मध्य प्रदेश में उज्जैन और बुरहानपुर में जल्द ही किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू होने जा रही

भोपाल मध्य प्रदेश में अब तक लोगों को अंग प्रत्यारोपण यानी ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए भोपाल, इंदौर जैसे बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था, लेकिन अब छोटे जिलों में भी यह सुविधा शुरू होने जा रही है। इन जिलों में अंगदान के बाद प्रत्यारोपण हो सकेगा। उज्जैन और बुरहानपुर में जल्द ही किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके लिए वहां के निजी अस्पतालों को स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (सोटो) ने अनुमति जारी कर दी है। इससे पहले रीवा और जबलपुर के अस्पतालों में भी प्रत्यारोपण शुरू हो चुका है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पिछले माह आयोजित प्रत्यारोपण समन्वयक प्रशिक्षण कार्यक्रम के कारण संभव हो पाया है। यहां प्रदेशभर के सभी जिलों के साथ ही छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात से भी प्रत्यारोपण समन्वयक प्रशिक्षण प्राप्त करने आए थे। इसमें नेशनल ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (नोटो) के डायरेक्टर डा. अनिल कुमार भी शामिल हुए थे।   बढ़ेगी अंगदान की प्रवृत्ति अधिकारियों ने बताया कि छोटे जिलों में अंग प्रत्यारोपण की सुविधा होने से अंगदान को बढ़ावा मिलेगा। वहां जो भी ब्रेन डेड मरीज अस्पताल में होंगे, वहां की कोऑर्डिनेटर टीम उनके परिवार के लोगों से चर्चा करेगी। उन्हें अंगदान का महत्व समझाएगी, क्योंकि अब तक ऐसे मरीजों को अंगदान के लिए बड़े शहरों में भेजना पड़ता था। नहीं बिकते हैं अंग अधिकारियों ने बताया कि लोगों में अभी भी भ्रांतियां हैं कि अंगों को बेच दिया जाता होगा, लेकिन जागरूक होना होगा कि ऐसा नहीं होता है, क्योंकि सभी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज होता है। यहां जो सूची बनती है, उसी के हिसाब से अंगों को दिया जाता है। सूची में जिसका नाम ऊपर है और वह कहीं दूर है तो दूसरे नंबर वाले को अंग दिया जाता है। इसलिए लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक होकर आगे आना चाहिए, ताकि बीमार व्यक्ति को नया जीवन मिल सके। इन अंगों का हो सकता है दान अगर आप चाहें तो जीवित रहते हुए यह सहमति दे सकते हैं कि मृत्यु के बाद मेरे इन अंगों का दान ले लिया जाए। दान किए जा सकने वाले अंगों में कार्निया, हृदय के वाल्व, हड्डी, त्वचा जैसे ऊतकों को प्राकृतिक मृत्यु के बाद दान किया जा सकता है। हृदय, यकृत, गुर्दे, फेफड़े और अग्नाशय जैसे अन्य महत्वपूर्ण अंगों को केवल ब्रेनडेड के मामले में ही दान किया जा सकता है। recent visitors 72

परिजनों ने तोड़फोड़ और किया हंगामा, राजस्थान-टोंक में जलती बोलेरो के पास मिला युवक का शव

टोंक. टोंक में मालपुरा डिग्गी रोड पर हाड़ीकला गांव के पास मुख्य मार्ग पर एक जलती हुई बोलेरो के साथ जलते हुए युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जलती हुई बोलेरो के पास झुलसी हुई अवस्था में मिले युवक को परिजन सआदत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस भी सआदत अस्पताल पहुंची। लेकिन इसी दौरान युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ और हंगामा कर दिया। हंगामा और तोड़फोड़ की घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजन पुलिस से भी उलझते हुए नज़र आए। घटना की जानकारी मिलते ही टोंक पुलिस के सर्किल ऑफिसर राजेश विद्यार्थी शहर कोतवाल भंवर लाल वैष्णव पुरानी टोंक थाना अधिकारी उदयवीर सिंह मय पुलिस ज़ाब्ते के सआदत अस्पताल पहुंचे। साथ ही मृतक के परिजनों से बातचीत कर समझाइश की और मामले में जांच की बात कही। recent visitors 101

पति के ऑडियो से मामला उलझा, राजस्थान-जोधपुर में ब्यूटीशियन अनीता को गुलामुद्दीन ने छह टुकड़ों में क्यों काटा?

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर जिले में हुए अनीता चौधरी हत्याकांड मामले में पुलिस ने अब मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन की पत्नी आबिदा को गिरफ्तार कर लिया है। आबिदा को भी हत्या में सह आरोपियों में शामिल किया गया है। पुलिस ने माना की हत्या और साक्ष्य मिटाने में गुलामुद्दीन की पत्नी अबिदा भी शामिल थी। हालांकि, अभी तक गुलामुद्दीन पुलिस की पकड़ से कोसो दूर है। पुलिस अभी भी उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं, जिससे वे जल्द गुलामुद्दीन को हिरासत में ले लेंगे। वहीं, पुलिस ने गुलामुद्दीन को गिरफ्तार करने के लिए तकरीबन आठ से 10 टीम गठित की है और यह आठ से 10 टीमें पिछले तीन दिन से गुलामुद्दीन को गिरफ्तार करने के लिए दिन-रात एक कर रही है। लेकिन गुलामुद्दीन कहां है, अभी कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। बुलडोजर चलाने की मांग वहीं, दूसरी ओर अब जाट समाज के साथ-साथ सर्वसमाज के लोग भी हत्याकांड में शामिल हत्यारों को गिरफ्तार करने और उसकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस ने अनीता चौधरी के हत्या से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं। जोधपुर डीसीपी राज ऋषि ने बताया कि 27 अक्तूबर की दोपहर अनीता अपनी मर्जी से गुलामुद्दीन के पास गंगाना पहुंची थी। वह पहले से गुलामुद्दीन से परिचित थी और दोनों के बीच संवाद होता रहता था। पुलिस के मुताबिक, गुलामुद्दीन के ऊपर कर्ज था। उसने हाल ही में बोरानाडा में नया मकान खरीदा था, जिसका लोन 12 लाख रुपये उसके ऊपर था। इसके साथ वह जुआ और ऑनलाइन गेमिंग में मोटी रकम हार चुका था। ऐसे में उसे पैसे की जरूरत थी। पुलिस के अनुसार, अभी तक की गई पूछताछ में सामने आया है कि गुलामुद्दीन और उसकी पत्नी ने हत्या की पूरी साजिश रची। इस हत्या को लूट के इरादे से अंजाम दिया गया। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि अनीता को शरबत में बेहोशी की दवा मिलाकर बेहोश किया गया। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि बेहोशी की ओवरडोज से उसकी मौत हुई या उसकी हत्या बेहोशी के बाद की गई। हत्या में गुलामुद्दीन की पत्नी आबिदा की भी भूमिका पाई गई है। लेकिन अनीता के शव को टुकड़ो में बांटने में उसकी भूमिका नहीं है। शव को टुकड़ों में काटने से पहले गुलामुद्दीन ने अपनी पत्नी और बच्चों को पीहर भेज दिया था। आबिदा की निशानदेही पर घर के पास खड्ढा खोदकर जमीन के 10 फीट नीचे अनीता का शव बरामद किया गया है। पोस्टमॉर्टम में क्या हुआ वहीं, पुलिस जिस तरीके से कह रही है कि बेहोशी की तलब दवा मिलाकर अनीता को बेहोश किया गया। लेकिन अभी तक न तो पोस्टमॉर्टम हुआ और न ही अनीता के शव को डॉक्टर ने जांच की। फिर भी पुलिस कह रही है कि हो सकता है बेहोशी की दवा मिलाकर उनकी हत्या की गई है। एफएसएल द्वारा जांच में सामना आया है कि अनीता के बॉडी को चोपर के द्वारा काटा गया। इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को डिटेन कर पूछताछ की गई। हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी और पूछताछ की जाएगी और गुलामुद्दीन के गिरफ्त में आने के बाद हत्या को कैसे अंजाम दिया गया, इसका खुलासा हो पाएगा। अनीता के शव के छह टुकड़े के साथ 10 अनसुलझे सवाल — 0- अनिता चौधरी की हत्या का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस कारण हत्या को किस तरह से अंजाम दिया गया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इस बात को लेकर भी कंफ्यूजन है कि बेहोशी की ओवरडोज देने से अनीता की हत्या हुई या उसे मारा गया। 0- अनीता का शव पुलिस को छह टुकड़ों में मिला। पुलिस ने बताया कि अनीता को चौपर द्वारा काटा गया, लेकिन अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि जब अनीता की बॉडी को काटा गया, तब वह बेहोश थी या उससे पहले उसकी हत्या की जा चुकी थी। 0- पुलिस द्वारा इसे लूट के इरादे से हत्या करना बताया गया है। लेकिन क्या गुलामुद्दीन ने अनीता को पैसों के साथ बुलाया था। अगर ऐसा है तो परिवार द्वारा किसी भी तरह के पैसों की लेन-देन और पैसों के गायब या चोरी होने जानकारी रिपोर्ट मे नहीं दी है। 0- अनीता और गुलामुद्दीन के बीच गंगाना जाने से पहले ऐसी क्या बातचीत हुई कि वह अपनी मर्जी से उसके घर तक ऑटो रिक्शा में बैठकर गई? इसके साथ ही अनीता के पति मनमोहन द्वारा पुलिस में दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि रिक्शा चालक से पूछताछ में पता चला कि अनीता ऑटो रिक्शा में बैठी थी और सामने से गुलामुद्दीन एक्टिवा लेकर आया। लेकिन वह ऑटो रिक्शा से उतरकर गुलामुद्दीन की एक्टिवा से उसके घर नहीं गई, बल्कि ऑटो रिक्शा को एक्टिवा का पीछा करने के लिए कहा और घर के बाहर उतरी। 0- अनीता के पति मनमोहन ने पुलिस को दिए अपनी रिपोर्ट में बताया कि अनीता का शव जिस कपड़ों में बरामद हुआ, वे वह कपड़े नहीं हैं। जो वह पार्लर के सीसीटीवी में ऑटो रिक्शा में बैठते हुए पहने हुए थे। अनीता के कपड़े कैसे चेंज हुए, इसकी गुत्थी भी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। 0- अनीता के पति मनमोहन द्वारा पुलिस को दी गई रिपोर्ट में सुनीता सेन का जिक्र है, जो कि अनीता के पार्लर में कार्य करती थी। 29 अक्तूबर को मनमोहन और सुनीता के बीच फोन पर बात होती है, जिसमें सुनीता अपनी जान खतरे में बताती है और कई लोगों के नाम भी लेती है। लेकिन पुलिस की जांच में अभी तक गुलामुद्दीन और उसकी पत्नी की भूमिका ही सामने आई है। 0- अनीता चौधरी का मोबाइल अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। अनीता का मोबाइल कहां है और अनीता के मोबाइल के अंदर ऐसी क्या चीज थी, जिसकी वजह से अनीता को मौत के घाट उतारा गया था। 0- गुलामुद्दीन कहां है, पिछले कई दिनों से गुलामुद्दीन गायब है। पुलिस की टीम लगी हुई है। लेकिन पुलिस के हाथ गुलामुद्दीन नहीं आ रहा है। गुलामुद्दीन कहां चला गया कि पुलिस … Read more

दोस्तों संग कर रहा था पार्टी, राजस्थान-चूरू में ABVP नेता की लाठी-डंडों और सरियों से पीट-पीट कर हत्या

चूरू. राजस्थान में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चूरू में हथियारबंद बदमाशों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नेता नरेंद्र  प्रजापत की लाठी-डंडों और सरियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह के मुताबिक, मृतक नरेंद्र प्रजापत के चाचा पुलिस में छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बता दें कि मामला किराए के विवाद से जुड़ा हुआ है। हत्यारों ने कुछ दिनों पहले ही गाड़ी के किराए को लेकर नरेंद्र के साथ मारपीट की थी और उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, नरेंद्र प्रजापत अपने दोस्तों के साथ अर्जुन सिंह की दुकान पर पार्टी कर रहे थे। पार्टी के बाद नरेंद्र घर के लिए रवाना हो गया। नरेंद्र के साथ उसका दोस्त अमजद बाइक पर आगे चल रहा था। वहीं, बाकी लोग कार में पीछे आ रहे थे। इस दौरान बूटियां निवासी अमित और शुभम ढाका एक काले रंग की थार जीप में बैठकर आए और नरेंद्र को डाबला गांव के पास रोक लिया। इसके बाद शुभम ढाका, अमित और चार अन्य लोगों ने लाठी-डंडे और सरियों से नरेंद्र के सिर पर वार किए। अमजद बीच-बचाव करने आया तो उसको भी घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी गाड़ी में बैठकर भाग गए। नरेंद्र को डीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट के आधार पर करीब एक दर्जन लोगों को डिटेन किया है। मामले की जांच की जा रही है। recent visitors 66