13 गाड़ियां जलकर खाक, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में कार कंपनी के यार्ड में लगी आग

बिलासपुर। बिलासपुर में एक कार कंपनी के यार्ड में खड़ी एक्सीडेंटल कारों में अचानक आग लग गई. इस आगजनी की घटना में 13 पुरानी कारें पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं. घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं आग लगने की सूचना पर दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. यह घटना सकरी थाना क्षेत्र की है. आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके. इस घटना में कोई जनहानि नहीं की खबर नहीं है. फिलहाल, आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है. recent visitors 64

अस्पताल में चल रहा था ऑपरेशन तभी ओटी में लगी आग, मचा हड़कंप

रायपुर छत्‍तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्‍पताल में आग लग गई। रायपुर के मेकाहारा में तीसरी मंजिल में आग लगी है। आग लगने के बाद मरीजों और परिजनों में हड़कंप मच गया। जहां एक मरीज का ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन किया जा रहा था। मरीज को खिड़की की जाली को काटकर बाहर निकाला गया है। सरकारी अस्पताल रायपुर मेकाहारा में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी मिली है कि अस्‍पताल के ऑपरेशन थियेटर में एक मरीज का ऑपरेशन किया जा रहा था। तभी अचानक से आग लग गई। इस दौरान मरीज व अन्‍य मरीजों को थियेटर की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला है। तीसरी मंजिल में आग लगने से अस्‍पताल के अंदर धुआं-धुआं ही नजर आ रहा है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई है। जहां आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। मरीज का चल रहा था ऑपरेशन, तभी लगी आग सूत्रों के मुताबिक 5 नवंबर को दोपहर करीब दो से ढाई बजे अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में शॉर्टसर्किट के चलते अचानक आग लग गई। आग उस समय लगी जब ऑपरेशन थिएटर में एक मरीज का ऑपरेशन चल रहा था। आग ऑपरेशन थियेटर में भड़की तो खिड़की की जाली तोड़कर मरीज को बाहर निकाला गया। आग के कारण अस्‍पताल की तीसरी मंजिल में धुंआ भर गया है। अस्‍पताल में नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम जानकारी मिली है कि अस्‍पताल की तीसरी मंजिल में शॉर्टसर्किट (Fire Breaks in Hospital Raipur) से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अस्‍पताल के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर और सुरक्षा के पर्याप्‍त इंतजाम नहीं थे, इसके चलते मरीजों को बाहर निकालने में देरी हुई है। मरीज को काफी देर तक ऑपरेशन थियेटर में रखा गया। इसके बाद बाहर निकाला। आग की लपटों से अस्‍पताल में भरा धुआं ऑपरेशन थियेटर में लगी आग के कारण अस्‍पताल की तीसरी मंजिल में धुआं भर गया है। हालांकि अभी तक कोई जनहानी की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं आगजनी की घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन भी मौके पर मौजूद हैं। मरीजों को अस्‍पताल से सुरक्षित निकाल दिया गया है। recent visitors 64

अदालत ने व्यक्ति को फैसला आने तक खड़े रहने की सजा सुनाई

चंडीगढ़ जिला अदालत ने केक और पेस्ट्री बनाने और बेचने वाले मिठाई (कन्फेक्शनरी) के मालिक को बिना फूड लाइसेंस से अपना कारोबार चलाने का दोषी ठहराते हुए अदालत का फैसला आने तक खड़े रहने की सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने इस मामले में आरोपी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा पाने वाले आरोपी की पहचान मक्खनमाजरा स्थित अनवर बेकरी के मालिक अनवर आलम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मक्खनमाजरा स्थित अनवर बेकरी का करीब 4 साल पहले 12 अक्टूबर 2021 को स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी अफसर द्वारा निरीक्षण किया गया था। वहां उन्होंने देखा कि दुकान में केक और पेस्ट्री बेची जा रही थी पर दुकानदार के पास फूड लाइसेंस नहीं था। ऐसे में आरोपी दुकानदार अनवर आलम के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जिला अदालत में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसके साथ ही आरोपी दुकानदार के वकील ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि विभाग ने उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया है। हालांकि अदालत ने दुकानदार की दलीलों को नहीं माना और दुकानदार को दोषी मानते हुए सजा सुना दी। recent visitors 80

गांव में मची सनसनी, छत्तीसगढ़-कवर्धा में पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश

कवर्धा। जिले में आम के बगीचे में पेड़ पर युवक की लटकती लाश मिली है, जिससे गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है. घटना पिपरिया थाना के बैजलपुर गांव की है, जहां आम के बगीचे में मुकेश साहू की लाश मिली है. अंतिम बार युवक लक्ष्मी विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर थिरकते नजर आया था. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पेड़ से नीचे उतारने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया. पिपरिया थाना प्रभारी कमलकांत शुक्ला ने बताया कि पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बैजलपुर के आम बगीचे में पेड़ पर युवक की लाश फांसी के फंदे में लटकती हुई मिली है. मृतक युवक शराब की आदी था, और घर में आए दिन अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. recent visitors 63

शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 694 अंक चढ़ा

मुंबई भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को अमेरिकी चुनाव के नतीजों को लेकर अनिश्चितता के बीच बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में एफएमसीजी और मीडिया को छोड़कर सभी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। सुबह के कारोबार में बाजार सीमित दायरे में खुला था। दोपहर डेढ़ बजे के बाद बाजार में तेजी शुरू हुई। बीएसई का सेंसेक्स 694.39 अंक या 0.88 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। वहीं, दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 217.95 अंक या 0.91 प्रतिशत चढ़ने के बाद 24,213.30 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 992 अंक या 1.94 प्रतिशत चढ़ने के बाद 52,207.25 पर आ गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स कारोबार के अंत में 330.90 अंक या 0.59 प्रतिशत चढ़ने के बाद 56,115.45 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 78.80 अंक या 0.43 प्रतिशत चढ़ने के बाद 18,503.45 पर बंद हुआ। निफ्टी के ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, मेटल और रियलिटी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स पैक में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और टाटा मोटर्स टॉप गेनर्स रहे। वहीं, आईटीसी, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एलएंडटी और सन फार्मा टॉप लूजर्स रहे। बाजार का रुझान सकारात्मक रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,476 शेयर्स हरे, 1,473 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, 109 शेयर में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं रहा। बाजार के जानकारों ने कहा, "निफ्टी को लगातार दूसरे दिन ऐतिहासिक स्विंग लो के आसपास समर्थन मिला है। टेक्निकल फ्रंट पर, दैनिक चार्ट पर पियर्सिंग लाइन कैंडलस्टिक पैटर्न दिखाई दिया है, जो संभावित तेजी के उलटफेर का संकेत देता है। इसके अतिरिक्त, दैनिक आरएसआई पर सकारात्मक विचलन ऊपर की ओर बढ़ने के मामले को और मजबूत करता है।" भारतीय रुपया मंगलवार को 84.10 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ, जबकि सोमवार को यह 84.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपये को लेकर जानकारों ने कहा कि बाजार प्रतिभागी एफआईआई गतिविधि पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, क्योंकि कोई भी महत्वपूर्ण खरीद या बिक्री रुपये की चाल को अमेरिकी चुनाव के नतीजों के साथ प्रभावित कर सकती है। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार 1,300 अंक तक नीचे गिर गया। हालांकि, कारोबार के अंत में कुछ रिकवरी हुई और सेंसेक्स 941.88 अंक या 1.18 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 309 अंक या 1.27 प्रतिशत गिरने के बाद 23,995.35 पर बंद हुआ। recent visitors 68

AI की मदद से छात्र ने परीक्षा में दिया उत्तर, तो यूनिवर्सिटी ने कर दिया फेल; अब हाईकोर्ट पहुंचा मामला

चंडीगढ़ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी सोनीपत के एलएलएम के एक छात्र की याचिका पर सुनवाई करते हुए यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। छात्र कौस्तुभ शक्करवार ने यूनिवर्सिटी के उस निर्णय को रद्द करने की मांग की है, जिसके तहत परीक्षा में उसके द्वारा दिए गए उत्तर को एआई-जनरेटेड घोषित किया गया और उसे परीक्षा में असफल कर दिया गया। हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब जस्टिस जसगुरप्रीत सिंह पुरी ने मामले को 14 नवंबर के लिए स्थगित करते हुए विश्वविद्यालय को नोटिस जारी कर जवाब दायर करने का आदेश दिया है। याचिका में छात्र कौस्तुभ शक्करवार ने 'अनुचित साधन समिति' के उस निर्णय को भी रद्द करने की मांग की है, जिसमें उसकी उत्तर-पुस्तिका को एआई-जनरेटेड घोषित किया गया था। recent visitors 59

आईसीसी ने महिला वनडे प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की, फिफ्टी जड़कर हरमनप्रीत की टॉप-10 में एंट्री

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मंगलवार को महिला वनडे प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फिर से टॉप-10 बैटर्स की लिस्ट में एंट्री कर ली है। हरमनप्रीत दो स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से नौवें पर पहुंच गई हैं। उनके फिलहाल 654 रेटिंक अंक हैं। न्यूजीलैंड कैप्टन सोफी डिवाइन के भी इतने अंक हैं। हरमनप्रीत ने पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में फिफ्टी जड़ी थी। उन्होंने 63 गेंदों में 6 चौकों के जरिए नाबाद 59 रन की पारी खेली। भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। स्मृति मंधाना का फायदा नहीं भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक ठोका था। उन्होंने 122 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 100 रन बनाए। मंधाना को सेंचुरी लगाने के बावजूद रैंकिंग में फायदा नहीं मिला। वह चौथे स्थान पर ही बरकरार हैं। हालांकि, मंधाना के 25 रेटिंग अंक बढ़े हैं। उनके खाते में अब 728 अंक हो गए हैं। बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर इंग्लैंड की साइवर ब्रंट (760) हैं। साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (756) दूसरे और श्रीलंका की कैप्टन चमारी अटापट्टू (733) तीसरे स्थान पर हैं। टॉप-10 में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी हैं। दूसरे पायदान पर दीप्ति शर्मा न्यूजीलैंड की ब्रुक हैलीडे ने लंबी छलांग लगाई है। वह 12 स्थान ऊपर चढ़कर 24वें पर पहुंच गई हैं। उनके 524 रेटिंग अंक हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में 96 गेंदों में 86 रन बनाए थे, जिसमें 9 चौके और तीन सिक्स शामिल हैं। वहीं, गेंदबाजों की सूची की बात करें तो भारत की दीप्ति शर्मा दूसरे पायदान पर कायम हैं। ऑफ स्पिनर ने आखिरी वनडे में 39 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे, जिसके बाद उनकी रेटिंग 703 अंक हो गई है। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन शीर्ष (770) पर बनी हुई हैं। इंग्लैंड की केट क्रॉस (686) दूसरे नंबर पर हैं। टॉप-10 बॉलर्स में दीप्ति एकमात्र भारतीय हैं। recent visitors 68