Saturday, July 4, 2026 2:08 am

न्यायपालिका की आजादी का मतलब हमेशा सरकार के खिलाफ फैसला देना नहीं: जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़

नई दिल्ली देश के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने न्याय व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता का मतलब यह नहीं होता कि हमेशा सरकार के खिलाफ ही फैसले दिए जाएं। सीजेआई ने लोगों से न्यायधीशों के फैसलों पर विश्वास रखने की अपील की। साथ ही, इसे लेकर जोर दिया कि न्यायिक व्यवस्था का निष्पक्ष रहना बहुत जरूरी है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चंद्रचूड़ ने कहा, 'मैंने जब इलेक्टोरल बॉन्ड के मामले में केंद्र सरकार के खिलाफ फैसला दिया तो उसे निष्पक्ष माना गया था। यानी कि, जब आप इलेक्टोरल बॉन्ड्स के मामले में फैसला देते हैं तो पूरी तरह आजाद होते हैं, अगर कोई फैसला सरकार के पक्ष में चला जाए तो फिर आप आजाद नहीं रहते। मुझे लगता है कि स्वतंत्रता की यह परिभाषा नहीं है।' मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने 15 फरवरी 2024 को इलेक्टोरल बॉन्ड योजना को असंवैधानिक करार दिया था। साथ ही, इसे बंद करने का भी आदेश दिया। इस योजना के तहत राजनीतिक पार्टियों को फंडिंग मिलने का प्रावधान किया गया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की पीठ ने इस योजना को ही खारिज कर दिया। सीजेआई ने प्रधानमंत्री के उनके आवास पर आने के बारे में कहा, 'प्रधानमंत्री गणपति पूजा के लिए मेरे घर आए। इसमें कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि सामाजिक स्तर पर न्यायपालिका और कार्यपालिका से जुड़े व्यक्तियों के बीच निरंतर बैठकें होती हैं। हम राष्ट्रपति भवन में, गणतंत्र दिवस आदि पर मिलते हैं।' राम मंदिर विवाद पर फैसले को लेकर क्या कहा अयोध्या राम मंदिर विवाद के समाधान के लिए भगवान से प्रार्थना करने संबंधी सीजेआई के बयान पर काफी हंगामा हुआ था। उन्होंने खुद को सभी धर्मों का सम्मान करने वाला आस्थावान व्यक्ति बताया। सीजेआई ने कहा, 'यह सोशल मीडिया की समस्या है। आपको उस पृष्ठभूमि के बारे में भी बताना चाहिए, जिसके तहत मैंने वह बात कही थी।' उन्होंने वह बयान अभिनंदन समारोह के दौरान खेड़ तालुका में अपने पैतृक गांव कन्हेरसर के निवासियों को संबोधित करते हुए दिया था। CJI ने कहा था कि उन्होंने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में समाधान के लिए भगवान से प्रार्थना की थी। चंद्रचूड़ ने कहा था कि अगर किसी के अंदर आस्था हो तो भगवान रास्ता निकाल देगा। उन्होंने कहा, 'अक्सर हमारे सामने मामले आते हैं लेकिन हम किसी समाधान पर नहीं पहुंच पाते। ऐसा ही कुछ अयोध्या के दौरान हुआ जो तीन महीने तक मेरे सामने था। मैं भगवान के सामने बैठा और उनसे कहा कि उन्हें कोई समाधान ढूंढना होगा।' recent visitors 48

छॉलीवुड से 4 प्रतिभाओं को किया जाएगा राज्य अलंकरण से सम्मानित

रायपुर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को छत्तीसगढ़ी सिनेमा से चार विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। इनमें निमार्ता व निर्देशक सतीश जैन को किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान, प्रकाश अवस्थी को किशोर साहू सम्मान, दुष्यंत कुमार हरमुख को खुमानलाल साव सम्मान और डॉक्टर पीसी लाल यादव को लाला जगदलपुरी साहित्य सम्मान से नवाजा जाएगा। इन सभी विभूतियों को मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पुरस्कृत करेंगे। recent visitors 26

वीरांगना रानी अवंतीबाई संग्रहालय निर्माण पर कर करें कार्य-राज्य मंत्री लोधी

पर्यटन में प्रशिक्षण के साथ रोजगार पर दे विशेष ध्यान-राज्य मंत्री लोधी पर्यटन परियोजनाओं का निर्माण कार्य समय सीमा में करें -राज्य मंत्री लोधी वीरांगना रानी अवंतीबाई संग्रहालय निर्माण पर कर करें कार्य-राज्य मंत्री लोधी शारदा मंदिर मैहर में पर्यटन सुविधाओं का करें विकास मंत्रालय में पर्यटन बोर्ड के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा भोपाल पर्यटन परियोजनाओं में प्रशिक्षण के साथ साथ युवाओं को रोजगार भी मिले। इसका विशेष ध्यान दिया जाए। रोजगार के विभिन्न विकल्पों और योजनाओं पर भी कार्य करें। यह बात पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने मंत्रालय में पर्यटन बोर्ड की समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जनमानस और पर्यटकों से जुड़ी परियोजनाओं को धरातल पर वास्तविक रूप से लागू करें। वह स्वयं प्रदेश में दौरा कर पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। राज्य मंत्री लोधी ने स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना में निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उज्जैन के बाद मैहर में पर्यटकों की बड़ी हुई संख्या को देखते हुए निर्देश दिए मां शारदा मंदिर को धार्मिक स्थल के रूप में प्रचारित करने और पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने पर विशेष ध्यान दे। साथ ही वीरांगना रानी अवंतीबाई के जीवन चरित्र, योगदान और घटनाओं पर आधारित संग्रहालय निर्माण की योजना पर कार्य करें। सभी कार्यों को व्यवस्थित रूप से करें। शिकायत का मौका न दे। राज्य मंत्री लोधी ने पीएम पर्यटन वायु सेवा की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नाम पर संचालित होने वाली वायु सेवा के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उड़ाने समय पर और नियमित संचालित हो। राज्य मंत्री लोधी को प्रेजेंटेशन के माध्यम से पर्यटन बोर्ड के बजट और कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गई। राज्य मंत्री लोधी ने महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना, संकल्प सुरक्षित पर्यटन, लैंड बैंक, निजी होटलों का निर्माण एवं संचालन, मार्ग सुविधा केंद्र, फिल्म पर्यटन नीति, प्रचार-प्रसार आदि की समीक्षा की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला, उप सचिव सुनील दुबे सहित पर्यटन बोर्ड के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें। recent visitors 73

श्रीवास्तव बोले- रायपुर जेल फायरिंग के फरार आरोपी का भी कांग्रेस कनेक्शन

रायपुर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर हुई फायरिंग के फरार आरोपी के महापौर एजाज के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं। श्रीवास्तव ने सवाल दागा कि हर अपराध के पीछे कांग्रेस की संलिप्तता क्यों है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश को इस सवाल का जवाब दें। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कांग्रेस और उसके दीगर संगठनों से जुड़े लोग आपराधिक, हिंसक और विभाजनकारी गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे हैं और कांग्रेस के आपराधिक चेहरे लगातार उजागर हो रहे हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस का जो चुनाव चिह्न 'पंजा' है, लेकिन इस पंजे का दुरुपयोग छत्तीसगढ़ में इतना हो रहा है कि प्रदेश में घटित हो रहे हर एक अपराध के पीछे पकड़े जा रहे अपराधी कांग्रेस और या पिर उसके नेताओं के साथ इन्वॉल्व पाए जा रहे हैं। चाहे सूरजपुर की बात करें या बलरामपुर घटना की बात करें, चाहे लोहारीडीह की घटना की बात करें या फिर दामाखेड़ा के कबहीरपंथ के आश्रम से जुड़े हालिया विवाद की बात करें, चाहे बलौदाबाजार की हिंसा और आगजनी की बात करें जिस मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव आज जेल की सींखचों के पीछे हैं, हर जगह कहीं-न-कहीं कांग्रेस के पदाधिकारी उसमें संलिप्त पाए जा रहे हैं। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रायपुर शहर के अंदर सेंट्रल जेल के सामने सोमवार को मौदहापारा के दो बदमाशों ने गोली चलाई लेकिन तीसरा जो फरार अपराधी है, उसके चित्र आज रायपुर के महापौर के साथ दिखाई दे रहे हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने सवाल किया कि आखिर अपराधियों के साथ कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं का यह रिश्ता क्या कहलाता है? और, प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर मिथ्या प्रलाप कर प्रदेश को रोज गुमराह करते फिर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज और पूर्व मुख्यमंत्री बघेल कहाँ छिपकर बैठे हैं? बैज को बताना चाहिए कि कल जो गोली चली है, उसके जिस फरार अपराधी के पीछे पुलिस लगी है, उसके चित्र महापौर के साथ आ रहे हैं! बैज और बघेल को बताना चाहिए कि आखिर अपराध करने वालों से इतना प्रेम कांग्रेस के नेताओं को क्यों है और क्या कांग्रेस में पदाधिकारी बनने व संगठन में आने प्राथमिकता यही है कि पहले कोई अपराधी रहा हो, फिर उसके बाद कांग्रेस के पदाधिकारी बनेगा? जिस तरह अपराधों में संलिप्तता और अपराधियों से कांग्रेस नेताओं के रिश्ते जगजाहिर हो रहे हैं, उससे यह बात एकदम साफ है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार को बदनाम करके अराजकता और आतंक का वातावरण निर्मित करने के अपने एजेंडे पर काम कर रही है। recent visitors 38

भोपाल में 230 स्थानों पर 350 % तक बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के दाम, साल में दूसरी बार तय होगी कीमत

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने रेवेन्यू ओरिएंटेड ड्राइव में प्रदेश की उन लोकेशंस पर जमीन और इमारतों के सरकारी दाम बढ़ाने का फैसला किया है, जहां फिलहाल ज्यादा रजिस्ट्रियां हो रही हैं। इन लोकेशंस को पहचानने का काम जिलों में कलेक्टर द्वारा करा लिया गया है।  अगर आप राजधानी के झागरिया खुर्द, नीलबड़, रापड़िया, कटारा हिल्स जैसे इलाकों में मकान, दुकान या भूखंड लेना चाहते हैं तो आपको अपने बजट की ओर फिर से देखना पड़ सकता है। सरकार इन जैसे करीब 230 स्थानों पर संपत्ति की दर बढ़ा रही है। संपत्तियों की दर में यह वृद्धि पांच प्रतिशत से लेकर 350 प्रतिशत तक होनी है। मूल्याकंन समिति की हुई बैठक सोमवार को जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में पंजीयन विभाग ने शहर और उससे लगे कुछ ग्रामीण इलाकों के 243 स्थानों पर मूल्य वृद्धि का प्रस्ताव रखा। दक्षिण पश्चिम के विधायक भगवानदास सबनानी के विरोध की वजह से 13 स्थानों पर वृद्धि का प्रस्ताव वापस ले लिया गया। वहीं प्रस्तावित वृद्धि में पांच प्रतिशत की कमी करने की बात भी मानी गई। प्रस्तावों पर चर्चा के बाद शेष स्थानों पर पांच प्रतिशत से लेकर 350 प्रतिशत तक वृद्धि को मंजूरी दे दी गई। पंजीयन विभाग बुधवार को नया प्रस्ताव तैयार कर केंद्रीय मूल्यांकन समिति को भेजेगा। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद नई गाइडलाइन के हिसाब से ही संपत्ति का पंजीयन होगा। कहा जा रहा है कि इस प्रस्ताव पर अब कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, विधायक भगवानदास सबनानी शामिल हुए। भोपाल के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब पंजीयन विभाग एक साल में दूसरी बार शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की प्रॉपर्टी के दामों में बढोतरी कर रहा है। अप्रैल में बढ़े थे दाम पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रत्येक तीन महीने में प्रॉपर्टी की कलेक्टर गाइडलाइन दर नये सिरे से तय करने को कहा था। इससे पहले अप्रैल 2024 में भोपाल जिले के 3900 स्थानों में से 1443 पर दाम बढ़ाए गए थे। कुल 7.19 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी की गई थी। शहर के 1228 स्थानों पर औसत 8.9 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र के 215 स्थानों पर 5.48 प्रतिशत बढ़ाए जाने का प्रस्ताव फाइनल हुआ था। यह संपत्तियों की वह दर है, जिस पर पंजीयन होता है और सरकार उसका शुल्क लेती है। 100 से अधिक स्थानों पर सबसे अधिक दाम भोपाल में कुल 3883 स्थान हैं। इनमें शहर में 3091 और ग्रामीण में 792 स्थान शामिल हैं। 3641 स्थान में रेट नहीं बढ़ाए जाएंगे, जबकि अन्य स्थानों पर वृद्धि की जाएगी। इस बार नौ नए स्थानों को भी जोड़ा गया है। वहीं 100 से अधिक स्थान ऐसे हैं, जहां संपत्ति के दाम सबसे अधिक बढ़े हैं। इन वजहों से बढ़ाई जा रही दरें झागरिया खुर्द, नीलबड़ और कटारा हिल्स जैसे इलाकों में नया आधारभूत ढांचा खड़ा होने से विकास तेज हुआ है। इसकी वजह से ऐसे इलाकों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। पिछले कुछ महीनों में इन इलाकों में संपत्तियों का पंजीयन बढ़ा है। कोलार में गोल गांव पर सिक्सलेन के कारण प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ी हैं। भानपुर कचरा खंती हटने के बाद अब अयोध्या बायपास इलाके में भी रजिस्ट्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। सलैया क्षेत्र में तेजी से डेवलपमेंट हो रहा है। कोकता बायपास-बगरोदा व्यावसायिक, बैरागढ़ स्टेशन के पास, मिनाल, वैशाली नगर बड़वई सड़क से हटकर, बरखेड़ी कलां, चौपड़ाकलां, रातीबड़, बिशनखेड़ी, दामखेड़ा व मेंडोरी में भी रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। नर्मदापुरम रोड, मिसरोद, गुलमोहर, आकृति ईको सिटी, विद्यानगर, कान्हाकुंज, पुलिस हाउसिंग सोसायटी, वंदना नगर समेत कई इलाकों में भी इन्हीं वजहों से दरें बढ़ रही हैं। आय बढ़ाने की कवायद रियल एस्टेट बाजार में भोपाल के तेजी से विकसित होते ही कई इलाकों में जमीन की दर 2500 से 4000 रुपये प्रति वर्गफीट है, लेकिन इन्हीं इलाकों में कलेक्टर दर 200 रुपया प्रति वर्गफीट या उससे भी कम है। अब इन संपत्तियों की खरीद-बिक्री के पंजीयन के लिए सरकार जो स्टांप ड्यूटी लेती है, उसका निर्धारण इसी 200 रुपया वर्गफीट के हिसाब से होता है। ऐसे में सरकार को घाटा होता है। हर तीन महीने में दरों को बढ़ाकर सरकार आय बढ़ाना चाहती है। recent visitors 40

उप राष्ट्रपति धनखड़ 36 विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से करेंगे सम्मानित

रायपुर राजधानी नवा रायपुर में राज्योत्सव के अवसर पर राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन 06 नवंबर को किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने आज राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित होने वाले विभूतियों के नाम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा 06 नवंबर को 36 विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। पत्रकारिता के क्षेत्र में मुकेश एस. सिंह, मोहन तिवारी व भोलाराम सिन्हा को सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल श्री रमेन डेका समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहेंगे। राज्य अलंकरण समारोह एवं राज्योत्सव के समापन समारोह पर छत्तीसगढ़ की विभिन्न विभूतियों को उनकी उपलब्धियों एवं राज्य के विकास में योगदान के लिए राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आदिवासी पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार श्री बुटलू राम माथरा को दिया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिया जाने वाला अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में यति यतनलाल सम्मान श्री मनोहर गौशाला खैरागढ़, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गुण्डाधूर सम्मान सुश्री छोटी मेहरा, ख्ोल (तीरंदाजी) के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान श्री विकास कुमार को दिया जाएगा। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला उत्थान के क्षेत्र में मिनीमाता सम्मान श्रीमती पार्वती ढ़ीढ़ी, महिलाओं में वीरता, शौर्य, साहस तथा आत्मबल को सशक्त बनाने के लिए वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार श्रीमती अदिती कश्यप और महिलाओं के उत्पीड? के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान के लिए माता बहादुर कलारिन सम्मान कुमारी चित्ररेखा सिन्हा, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक चेतना और दलित उत्थान के क्षेत्र में गुरू घासीदास सम्मान श्री राजेन्द्र रंगीला (गिलहरे), सहकारिता विभाग द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में ठाकुर प्यारेलाल सम्मान श्री शशिकांत द्विवेदी को प्रदान किया जाएगा। इसी तरह सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान श्री उमेश कच्छप, संस्कृति विभाग द्वारा हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पंडित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान डॉ. सत्यभामा आडिल, संस्कृति विभाग द्वारा संगीत एवं कला के क्षेत्र में चक्रधर सम्मान पं. श्री सुधाकर रामभाऊ शेवलीकर को प्रदान किया जाएगा। संस्कृति विभाग द्वारा लोककला एवं शिल्प के क्षेत्र में दिया जाने वाला दाऊ मंदराजी सम्मान श्री पंडीराम मंडावी को प्रदान किया जाएगा। संस्कृति विभाग द्वारा ही छत्तीसगढ़ी लोकगीत के लिए लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान श्रीमती निर्मला ठाकुर (बेलचंदन) और छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के लिए खुमान साव सम्मान श्री दुष्यंत कुमार हरमुख, कृषि विभाग द्वारा कृषि के क्षेत्र में डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान संयुक्त रूप से श्री शिवकुमार चंद्रवंशी और श्री खेमराज पटेल को प्रदान किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए महाराजा अग्रसेन सम्मान श्री सियाराम अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग द्वारा दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता के क्षेत्र में दानवीर भामाशाह सम्मान श्री सुभाष चंद अग्रवाल, मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार श्री विनोद दास को प्रदान किया जाएगा।   आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आदिवासियों की सेवा और उत्थान के क्षेत्र में दिया जाने वाला भंवर सिंह पोर्ते सम्मान श्री सोनऊ राम नेताम को प्रदान किया जाएगा। श्रम विभाग द्वारा श्रम के क्षेत्र में महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव पुरस्कार संयुक्त रूप से सुरेन्द्र कुमार राठौर, श्री शोभा सिंह एवं श्री ललित कुमार नायक को प्रदान किया जाएगा। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा अपराध अनुसंधान क्षेत्र में पंडित लखन लाल मिश्र सम्मान श्री रामनरेयश यादव, ग्रामोद्योग विभाग द्वारा बुनकर क्षेत्र में बिसाहूदास महंत पुरस्कार संयुक्त रूप से श्री पन्नालाल देवांगन और श्री बहोरी लाल देवांगन को प्रदाय किया जाएगा। ग्रामोद्योग विभाग द्वारा बुनकर के क्षेत्र में राजराजेश्वरी करूणामाता हाथकरघा प्रोत्साहन पुरस्कार संयुक्त रूप से श्री सत्यनारायण देवांगन एवं श्री अरूण मेहर को दिया जाएगा। संस्कृति विभाग द्वारा प्रदर्शनकारी लोककला क्षेत्र में देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार श्री भगत गुलेरी, संस्कृति विभाग द्वारा लोक शैली पंथी नृत्य प्रदर्शनकारी कला क्षेत्र में देवदास स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार श्री साधे लाल रात्रे, संस्कृति विभाग द्वारा हिन्दी-छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा, निर्माण के क्षेत्र में किशोर साहू सम्मान श्री प्रकाश अवस्थी, संस्कृति विभाग द्वारा ही हिन्दी-छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन के लिए दिया जाने वाला किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण श्री सतीश जैन को प्रदान किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा तथा शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए धनवन्तरि सम्मान डॉ. मनोहर लाल लहेजा को प्रदान किया जाएगा। विधि एवं विधायी विभाग द्वारा विधि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान संयुक्त रूप से श्री सुरेन्द्र तिवारी और श्री प्रकाश चंद्र पंत को प्रदान किया जाएगा। संस्कृति विभाग द्वारा देश के बाहर सामाजिक कल्याण, मानव संसाधन विकास, कला, साहित्य अथवा आर्थिक योगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान श्री आनंद कुमार पांडे, संस्कृति विभाग द्वारा साहित्य, आंचलिक साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार डॉ. पीसी लाल यादव को प्रदान किया जाएगा। जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकरिता प्रिंट मीडिया हिन्दी के क्षेत्र में चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार श्री भोलाराम सिन्हा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिन्दी) के क्षेत्र में श्री मोहन तिवारी, जनसपंर्क विभाग द्वारा प्रिंट मीडिया (अंग्रेजी) के क्षेत्र में मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार श्री मुकेश एस. सिंह, जनसंपर्क विभाग द्वारा ही रचनात्मक लेखन और हिन्दी भाषा क्षेत्र में प्रदाय किए जाने वाले पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान श्री अतुल जैन को प्रदान किया जाएगा। 000 recent visitors 33

पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन शहडोल द्वारा जिला अनूपपुर के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की ली गई अपराध समीक्षा बैठक

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर के मीटिंग हाल में पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन शहडोल श्री अनुराग शर्मा के द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। पुलिस महानिरीक्षक महोदय के द्वारा जिले के लंबित अपराधों, महिला संबंधी अपराधों, पाक्सो एक्ट के प्रकरणों, लंबित मर्ग, लंबित चालानों की थानावार समीक्षा की गयी। पुलिस महानिरीक्षक महोदय के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देष दिए। चिन्हित अपराधों, महिला संबंधी अपराधों को संवेदनषीलता से लेने, एसटी/एससी के रहत प्रकरणों एवं लंबित चालान, पाक्सों एक्ट के वारंटों की तामीली, स्थाई वारंटों की तामीली, सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देषित किया गया है। साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को थाना के निगरानी बदमाषों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने, एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में नियंत्रण करने व एनडीपीएस एक्ट मंे जप्त किए गये वाहनों के वाहन स्वामियों के विरुद्ध भी कार्यवाही करने, थाने में बीट प्रणाली पुनः लागू करने तथा सामुदायिक पुलिसिंग पर जोर देने व नगर रक्षा समिति के सदस्यों को सक्रिय करने, रात्रिगष्त प्वाइंट बढ़ाने के निर्देष दिए। पुलिस महानिरीक्षक महोदय के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में भ्रमण बढ़ाने व जनता के बीच जाने व बात करने, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाईन फ्रॉड के प्रति जनता को जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने निर्देष दिए। तथा व्यापरिक वर्ग के जनसहयोग से नगर/कस्बांे के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीव्ही लगाने व जिन व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों में सीसीटीव्ही लगे हैं, उन्हें दुकाने के बाहर तक कवरेज करने प्रेरित को कहा गया। पेट्रोल पम्पों एवं विद्यालयों में सीसीटीव्ही व अग्निषामक की समुचित व्यवस्था सुनिष्चित करने के निर्देष दिए। जिले के ऐसे क्षेत्र जो हाथियों की समस्या से प्रभावित रहते है वहां वन विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करे हाथियों से बचने हेतु समुचित तैयारी करने के निर्देष भी दिया गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को अनुसुलझे हत्या के प्रकरणो व बलात्कार के प्रकरणों का निराकरण करने, 173(8) के प्रकरणों का निराकरण, स्थाई व गिरफ्तारी वारंटों की अधिक से अधिक तामीली करने हेतु निर्देष दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक महोदय के द्वारा अपराध समीक्षा बैठक के उपरान्त थाना कोतवाली एवं थाना करनपठार का भी भ्रमण किया गया। उक्त अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन शहडोल श्री अनुराग शर्मा, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान, अति.पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मन्सूरी, एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा, एसडीओपी पुष्पराजगढ़ श्री नवीन तिवारी, डीएसपी(अ) एन.एस.ठाकुर, यातायात प्रभारी अनूपपुर निरी. ज्योति दुबे, प्रभारी रक्षित निरीक्षक विनोद दुबे,  थाना प्रभारी कोतवाली निरी.अरविंद जैन, थाना प्रभारी चचाई निरी. एस.पी.शुक्ला, थाना प्रभारी जैतहरी निरी. पी.सी.कोल, थाना प्रभारी भालूमाड़ा निरी.राकेष उईके, थाना प्रभारी कोतमा निरी.सुन्द्रेष मरावी, थाना प्रभारी बिजुरी निरी.विकास सिंह, थाना प्रभारी रामनगर निरी. अमर वर्मा, थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम निरी. बीरेन्द्र बरकडे, थाना प्रभारी अमरकंटक निरी. कलीराम परते, थाना प्रभारी करनपठार निरी.संजय खलखो, चौकी प्रभारी फुनगा उनि.सुमित कौषिक, चौकी प्रभारी सरई उनि.मंगला दुबे, चौकी प्रभारी देवहरा उनि.रंगनाथ मिश्रा, चौकी प्रभारी वेंकटनगर उनि.अमरलाल यादव एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टॉफ उपस्थित रहें। recent visitors 45