इंदौर में पटाखा फोड़ने पर बवाल में पुलिस का तगड़ा एक्शन, दो आरोपियों पर लगा NSA

इंदौर इंदौर में बच्चों के पटाखे फोड़ने से जुड़े विवाद में तीन दिन पहले दो पक्षों के बीच पथराव के दो मुख्य आरोपियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सोमवार को सख्त कदम उठाते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगा दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में एक नवंबर को बच्चों के पटाखे फोड़ने को लेकर दो गुटों में पथराव हुआ था, जिसमें छह लोग मामूली तौर पर घायल हो गए थे। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ऋषिकेश मीना ने बताया कि पुलिस की सिफारिश पर जिला प्रशासन ने पथराव के दो मुख्य आरोपियों मोहम्मद शानू (37) और सलमान मोहम्मद (35) के खिलाफ एनएसए लगाया और गिरफ्तारी वारंट जारी किया। उन्होंने बताया, वारंट तामील कराते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मीना ने बताया कि छत्रीपुरा क्षेत्र में अभी हालात शांतिपूर्ण हैं और पथराव के कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। डीसीपी ने बताया कि पथराव के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इससे पहले पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ऋषिकेश मीना ने बताया था कि छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में बच्चों के पटाखे चलाने पर कुछ लोगों में विवाद हुआ था और पड़ोसियों की पुरानी रंजिश के चलते विवाद बढ़ गया था। उन्होंने बताया कि इस विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ की खबर भी सामने आई। छत्रीपुरा क्षेत्र में हिंदू और मुस्लिम, दोनों समुदाय रहते हैं। पथराव की घटना के बाद हिंदू संगठनों के लोग छत्रीपुरा थाने के सामने बड़ी तादाद में जुटे और इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। तिलक नगर में पटाखे फोड़ने पर दो पक्षों में विवाद बता दें कि तिलक नगर थाना क्षेत्र में पटाखे फोड़ने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कुछ लोगों को पकड़ा है। थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। विवाद में दो लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनो पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है। recent visitors 69

थाना कोतमा पुलिस द्वारा रंगदारी दिखाकर गुंडागर्दी कर मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

अनुपपुर फरियादी सतीश सिंह बारगाही उर्फ किला पिता सुरेंद्र सिंह निवासी पुरानी बस्ती कोतमा के द्वारा रिपोर्ट किया कि नीरज गुप्ता के ढाबा कोतमा में रात्रि करीब 10:00 बजे चाय पी रहा था, उसी समय अतुल मिश्रा निवासी बदरा के द्वारा अपनी सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी 65-ZA- 6653 से अपने दोस्त पप्पू मिश्रा, गोल्डी मिश्रा एवं शिवम मिश्रा तीनों निवासी पसान थाना भालूमाड़ा के साथ ढाबा में आकर रंगदारी करते हुए पैसे की मांग करने लगे, पैसा देने से मना करने पर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर राड, पत्थर एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 443/24 धारा 296,115 (2), 351(3),119(1),3/5 बीएसएस के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया, दौरान विवेचना आरोपी अतुल मिश्रा पिता विपिन मिश्रा उम्र 31 साल निवासी बदरा के पास से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग कार क्रमांक एमपी 18-ZC-6653 को एवं राड को जप्त  किया  जाकर आरोपी अतुल मिश्रा पिता विपिन मिश्रा उम्र 31 साल निवासी बदरा थाना भालूमाड़ा एवं पप्पू मिश्रा उर्फ वीरेंद्र मिश्रा पिता पारसनाथ मिश्रा उम्र 28 साल निवासी पसान थाना भालूमाड़ा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुंद्रेश सिंह,उप निरीक्षक अकबर खान, प्रधान आरक्षक  दिनेश राठौर, रामखेलावन यादव , आरक्षक चक्रधर तिवारी ,दिनेश किराडे एवं महिला आरक्षक  पिंकी प्रजापति का विशेष योगदान रहा है recent visitors 117

बेंगलुरु लगे पोस्टर में औरंगजेब की तस्वीर लिखा ‘सुल्तान-ए-हिंद फाउंडर ऑफ अखंड भारत’ बताया गया

 बेंगलुरु बेंगलुरु में कुछ शरारती तत्वों ने सड़क पर क्रूर मुगल शासक औरंगजेब के पोस्टर लगा दिए. औरंगजेब की तस्वीर के साथ लिखा था- 'अखंड भारत का असली संस्थापक'. बेलगावी में लगे इन पोस्टर्स की वजह से इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया. स्थानीय विरोध के बीच पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बैनर को हटा दिया है. स्थानीय लोगों ने की त्वरित कार्रवाई की मांग बेलगावी के शाहूनगर इलाके में रविवार रात उपद्रवियों द्वारा औरंगजेब के पोस्टर लगाए जाने के बाद तनाव फैल गया. इससे लोगों में आक्रोश है. स्थानीय निवासियों ने बैनर को उकसाने की कोशिश के रूप में देखते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की. पोस्टर में औरंगजेब की तस्वीर के साथ उसे 'सुल्तान-ए-हिंद फाउंडर ऑफ अखंड भारत' बताया गया है. सोशल मीडिया पर शेयर की भड़काऊ पोस्ट फिलहाल पुलिस ने पोस्टर को हटा दिया है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. हालांकि, बाद में दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करते हुए सवाल उठाया कि औरंगजेब का पोस्टर क्यों हटा दिया गया, जबकि वीर सावरकर का पोस्टर लगा रहा. उन्होंने धमकी दी कि वे अपने पोस्टर का हटाया जाना बर्दाश्त नहीं करेंगे. अधिकारियों पर अब ऑनलाइन भड़काऊ बयान देने वालों और सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव है. 'सब कुछ कंट्रोल में है' डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर, बेलगावी ने कहा, '3 नवंबर को औरंगजेब का जन्मदिन था. कुछ लोगों ने बिना अनुमति के सार्वजनिक संपत्ति पर उसके पोस्टर लगा दिए. कॉर्पोरेशन ने उन्हें हटा दिया है. हमने एक पुलिस रिपोर्ट (पीआर) दर्ज की है और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए काम कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी एक कैंपेन चलाया जा रहा है और सब कुछ नियंत्रण में है.'   recent visitors 122

क्षेत्र के कई बंद पड़े शो-पीस कोरिया नीर को पुन: चालू करें-विकास पाण्डेय

मनेंद्रगढ़/एमसीबी आम आदमी पार्टी जिला सचिव विकास पांडेय ने बताया की आज नगर पालिका मनेंद्रगढ़, नगर पंचायत खोंगापानी, नगर पंचायत झगराखांड व नगर पंचायत लेदरी के बंद कोरिया नीर को पुनः शुरू करने के लिए कलेक्टर महोदय को आवेदन दिया गया है। विकास पांडेय ने आगे कहा कि, शासन द्वारा क्षेत्र के लोगों को पीने के साफ व स्वक्ष पानी की व्यस्था मुहैया कराने के लिए "कोरिया नीर" की शुरुआत की गयी थी। जिसमें सरकारी मद् के द्वारा प्रमुख जगहों को चिंहित करके साफ और शुद्ध पानी देने वाली मशीन लगायी गयी। मगर दुर्भाग्य से आज आधे से ज्यादा कोरिया नीर बंद पड़े हैं और लोगों को शुद्ध पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। विकास पांडेय ने बताया कि, जो पानी पीएचई विभाग द्वारा घरों तक पहुंचाया जा रहा है, उसकी भी गुणवत्ता इतनी अच्छी नहीं है की उसे सीधा पीने के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। मनेंद्रगढ़ जैसे छोटे शहर में लगातार कैंसर के मरीज बढ़ रहें हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि इस क्षेत्र का पानी सीधे पीने लायक तो बिल्कुल भी नहीं है। पानी की सफ़ाई के नाम पर जो एलम इस्तेमाल किया जाता है। उसकी भी आधे से ज्यादा राशि कमीशन खोरी में चली जा रही है।  नगर पालिका मनेंद्रगढ़ समेत सभी नगर पंचायत के किसी भी दल के, किसी भी राजनैतिक प्रतिनिधि को इस क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ की कोई चिंता नहीं है, जो की दुर्भाग्यपूर्ण है। विकास पांडेय ने कहा कि, यह मामला सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा है। हमने ज्ञापन के द्वारा कलेक्टर महोदय से निवेदन किया है की नगर पालिका मनेंद्रगढ़, नगर पंचायत खोंगापानी, नगर पंचायत झगराखांड व नगर पंचायत लेदरी के सभी बंद "कोरिया नीर" को पुनः शुरू करवाया जाये। आम आदमी पार्टी लोगों से जुड़े मुद्दों पर लड़ाई लड़ने में हमेशा प्रथम पंक्ति में रही है चाहे वह स्वास्थ्य विभाग का मामला हो या फिर नगर पंचायत झगराखांड में 4 महीने से बंद पानी के सप्लाई को शुरू कराने का। जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए आगे भी पार्टी सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी। recent visitors 57

IPS संजय वर्मा कौन? महाराष्ट्र के नए DGP, जानें उनके बारे में

मुंबई महाराष्ट्र के वरिष्ठ IPS अधिकारी संजय वर्मा को प्रदेश पुलिस का नया डीजीपी बनाया गया है. आईपीएस संजय वर्मा को केंद्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के नए पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है. महाराष्ट्र चुनाव 2024 से एक पखवाड़े पहले चुनाव आयोग ने राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले की शिकायत मिलने के बाद पिछली डीजीपी रश्मि शुक्ला के तबादले का आदेश दिया था. डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटाए जाने के बाद ईसीआई ने राज्य सरकार से महाराष्ट्र कैडर के तीन सबसे वरिष्ठ आईपीएस के नाम मांगे थे, जिनमें वर्मा एक हैं. अन्य दो वरिष्ठ अधिकारी संजीव कुमार सिंघल और उनके बैचमेट रितेश कुमार इस रेस में शामिल थे. इससे पहले चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटा दिया था। जिसके बाद मुंबई के पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर को महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी अतिरिक्त तौर पर सौंपी गई थी। बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। रश्मि शुक्ला प्रदेश की पहली महिला डीजीपी थीं। जिनके खिलाफ कांग्रेस समेत कई दलों ने चुनाव आयोग को शिकायत दी थी। recent visitors 193

श्रीकांत वर्मा मार्ग के अवैध चौपाटियों नगर निगम ने हटाया

बिलासपुर शहर की खूबसूरत सड़कों में से एक श्रीकांत वर्मा मार्ग में स्ट्रीट वेंडरों द्वारा अवैध तरीके से ठेले लगाए जा रहे थे। जिससे सड़क जाम की स्थिति बनी रहती थी और पूरे मार्ग पर अव्यवस्थित यातायात का संचालन हो रहा था। यातायात पुलिस ने सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए व्यापारियों को चेतावनी दी गई। शहर में स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से प्रमुख सड़कों पर फुटपाथ की सुविधा दी गई है। वहीं शहर के सबसे खूबसूरत सड़क में से एक श्रीकांत वर्मा मार्ग पर स्ट्रीट वेंडरों ने कब्जा जमा लिया था। निगम अतिक्रमण की टीम ने सोमवार की शाम श्रीकांत वर्मा मार्ग पहुंची। सड़क किनारे नारियल पानी बेचने वाले ठेलों से लेकर स्ट्रीट वेंडरों संचालकों के ठेले व गुमटियों का हटाने की कार्रवाई शुरू की। करीब एक दर्जन से ज्यादा फूड स्टाल को जब्त कर सड़क के फूटपाथ को कब्जा मुक्त बनाया गया। बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं हट रहे थे नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर श्रीकांत वर्मा मार्ग में चाट-गुपचुप सहित फूड जोन के नाम से संचालित दर्जनभर स्ट्रीट वेंडरों को कई बार नोटिस दिया जा चुका है। लेकिन, उन पर नोटिस का कोई असर नहीं हुआ, तब सोमवार को टीम कार्रवाई करने पहुंच गई। टीम को देखते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ व्यापारी अपने ठेले व गुमटियां लेकर भाग निकले। बार-बार कार्रवाई के बाद नहीं सुधर रहे श्रीकांत वर्मा मार्ग में शाम होते ही सड़क के दोनों ओर स्ट्रीट वेंडरों की लाइन लगी रहती है, जिसके कारण यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार इन पर कार्रवाई की जा चुकी है, इसके बाद भी ये वेंडर अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। सोमवार को हुई कार्रवाई के बाद यह मार्ग साफ-सुथरा व व्यवस्थित नजर आने लगा। शहर के प्रमुख मार्ग और चौक-चौराहों पर लगता है जाम शहर के बृहस्पतिबाजार, शनिचरी बाजार, गोलबाजार के साथ ही देवकीनंदन चौक सहित सरकंडा के हुंडई चौक, सीपत चौक से लेकर नूतन चौक और राजकिशोर नगर इलाके में भी सड़क किनारे गुमटी व ठेलों की लाइन लगी रहती है, जिसके कारण शाम होते ही इन मार्गों में जाम की स्थिति बन जाती है। नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता जब कार्रवाई करने पहुंचता है, तब ठेला व गुमटी हट जाते हैं। इसके बाद दूसरे ही दिन फिर वहीं स्थिति बन जाती है। recent visitors 77

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पानी की किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन, महापौर बंगले का घेराव

Congress workers protest against water shortage in Ujjain, siege of Mayor’s bungalow उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में भरपूर बारिश और डैम के फूल होने के बाद भी शहर में पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही महापौर के बंगले का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने शहर की जनता को परेशान करने का आरोप लगाया। साथ ही जल्द से जल्द पानी की समस्या को दूर करने की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए महापौर बंगले के सामने भारी पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेयर बंगले के सामने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जब महापौर मुकेश टटवाल पहुंचे, तो उनके हाथ में खाली बाल्टी थमा कर पानी मांगा। कांग्रेस नेता राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि, महाकाल की नगरी उज्जैन में डैम में भरपूर पानी उपलब्ध होने के बावजूद भी शहर की जनता पीने के पानी के त्राहिमाम कर रही है। प्रथम नागरिक महापौर को जनता की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है। महापौर और नगर निगम के भाजपा बोर्ड को गहरी नींद से जगाने के लिए और जनता की पीड़ा बताने के लिए कांग्रेस के सभी वरिष्ठजन, सेवादल, पार्षदगण, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, आईटी सेल, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी, समस्त प्रकोष्ठ, मंडलम अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष, सहित सभी कार्यकर्ता महापौर ने बंगले पर धरना प्रदर्शन किया। recent visitors 135