Saturday, July 4, 2026 12:49 am

केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने खनन मामले की जांच कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को धमकाया, केस दर्ज

बेंगलूरो केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी पर पुलिसकर्मी को धमकाने के आरोप लगे हैं। खबर है कि इसे लेकर पुलिस ने उनके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। आरोप हैं कि उन्होंने उनके खिलाफ खनन मामले की जांच कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को धमकाया है। फिलहाल, इस मामले में जांच चल रही है। पुलिस महानिरीक्षक एम चंद्रशेखर की शिकायत के आधार पर सोमवार को मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुमारस्वामी ने एक सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने के लिए उसे धमकाया था। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह एक खनन मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल का नेतृत्व कर रहे थे, जिसमें कुमारस्वामी आरोपी हैं। कुमारस्वामी के खिलाफ जांच इन आरोपों से संबंधित है कि उन्होंने 2006 से 2008 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कानून का उल्लंघन करते हुए बेल्लारी जिले में ‘श्री साई वेंकटेश्वर मिनरल्स’ (एसएसवीएम) को 550 एकड़ के खनन पट्टे की अवैध रूप से मंजूरी दी थी। चंद्रशेखर ने संजय नगर पुलिस थाने में दर्ज अपनी शिकायत में कहा, “एसआईटी (विशेष जांच दल) ने जांच रिपोर्ट तैयार करने और आरोपी (कुमारस्वामी) पर मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत और सामग्री मिलने के बाद, कर्नाटक के राज्यपाल से 21 नवंबर 2023 को पत्र लिख कर कुमारस्वामी पर मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी थी।’’ recent visitors 52

प्रेम प्रसंग के चलते बदायूं की नर्स का अपहरण, पीटने के बाद आरोपियों ने कार से फेंका, पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज

बरेली एक मेडिकल कॉलेज में तैनात नर्स के साथ चलती कार में उसके प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर पहले पीटा फिर रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। जब नर्स ने विरोध किया तो टोल प्लाजा के आगे चलती कार से उसे नीचे फेंक दिया…आरोपी मौके से फरार हो गया है। नर्स को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं नर्स की बहन की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी और दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। बता दें कि बदायूं के उझानी क्षेत्र की रहने वाली नर्स बरेली के इज्जत नगर  क्षेत्र में एक किराए के कमरे में बहन के साथ रहती है। पीड़िता भोजीपुरा क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज में नर्स है। नर्स का पिछले 6 साल से बदायूं के ही कादरचौक के रहने वाले अभय प्रताप से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अभय ने शादी का वादा कर नर्स के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। वही देर रात अभय प्रताप अपने दोस्त मीनू के साथ कार में उससे मिलने के लिए मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचा था। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता को जबरन अपनी कार में बिठा लिया इसके बाद भोजीपुरा टोल प्लाजा के आगे ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। विरोध करने पर नर्स को गंदी-गंदी गालियां दीं। इतना ही नहीं रस्सी से उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की। जब नर्स ने विरोध किया तो चलती कार से उसे नीचे फेंक दिया। नर्स को गंभीर चोटें आई हैं और वह बेहोश हो गई। राहगीरों ने घायल हालत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। recent visitors 91

MUDA की ओर से जमीन आवंटन करने संबंधी मामले को CBI को स्थानांतरित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया

कर्नाटक कर्नाटक हाई कोर्ट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और अन्य को नोटिस जारी किया। सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा की ओर से दायर रिट याचिका पर यह ऐक्शन लिया गया। इसमें मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) की ओर से जमीन आवंटन करने संबंधी मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को स्थानांतरित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। जस्टिस एम. नागप्रसन्ना ने सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती बीएम, उनके रिश्तेदार मल्लिकार्जुन स्वामी, भारत संघ, राज्य सरकार, सीबीआई और लोकायुक्त को भी नोटिस जारी किया। साथ ही, लोकायुक्त को मामले में अब तक की गई जांच को रिकॉर्ड में पेश करने का निर्देश दिया। अदालत अब मामले में अगली सुनवाई 26 नवंबर को करेगी। इस बीच, लोकायुक्त पुलिस ने मामले में आरोपी संख्या एक सिद्धारमैया को 6 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। सिद्धारमैया की पत्नी से भी हुई थी पूछताछ लोकायुक्त पुलिस ने 25 अक्टूबर को सिद्धारमैया की पत्नी से पूछताछ की थी, जो इस मामले में आरोपी संख्या 2 हैं। मुख्यमंत्री एमयूडीए की ओर से उनकी पत्नी को 14 स्थलों के आवंटन में अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर रहे हैं। सिद्धारमैया, उनकी पत्नी, स्वामी और देवराजू (जिनसे स्वामी ने जमीन खरीदकर पार्वती को उपहार में दी थी) और अन्य का नाम प्राथमिकी में शामिल है। मैसुरु स्थित लोकायुक्त पुलिस की ओर से 27 सितंबर को यह शिकायत दर्ज कराई थी। स्वामी और देवराजू ने लोकायुक्त पुलिस के समक्ष भी गवाही दी है। recent visitors 49

हनुमान मंदिर में नवग्रह की मूर्तियों से तोड़फोड़, फूटा लोगों का गुस्सा, पुलिस मौके पर पहुंची किया केस दर्ज, मामले की जांच शुरू

तेलंगाना तेलंगाना में शमशाबाद के एयरपोर्ट कॉलोनी में हनुमान मंदिर में नवग्रह की मूर्तियों को अज्ञात बदमाशों ने खंडित कर दिया। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 6 बजे सामने आई, जब मंदिर के पुजारी और भक्त मंदिर पहुंचे। यहां आने पर उन्हें घटना के बारे में पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इसके बाद स्थानीय निवासी मंदिर में एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने मंदिर के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की। शमशाबाद के डीसीपी बी राजेश ने कहा, 'एयरपोर्ट कॉलोनी में हनुमान मंदिर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। इसे देखते हुए हमने अपनी अपराध टीम को तैनात कर दिया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। यहां के लोगों का कहना है कि एक अज्ञात व्यक्ति यहां आया था। उसी ने मंदिर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। हमने उसे हिरासत में ले लिया है। क्षतिग्रस्त संपत्ति की बहाली को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों से बात चल रही है।' 'वोट बैंक को खुश करने में लगी कांग्रेस' भाजपा की तेलंगाना इकाई की ओर से घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी गई। एक्स पर पोस्ट करके कहा गया, 'एक और दुखद दिन। कांग्रेस शासन के तहत तेलंगाना में एक और पवित्र हिंदू मंदिर को अपवित्र किया गया है। कांग्रेस सरकार अपने वोट बैंक को खुश करना चाहती है और इसने आंखें मूंद ली हैं। जिन लोगों ने ऐसी घटनाओं में हमारे पवित्र मंदिरों को अपवित्र किया, उन लोगों को दंडित करने से इनकार कर दिया गया। नफरत से भरे इन हमलावरों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसे में वे और भी अधिक 'आजादी' से ऐसे कामों को अंजाम दे रहे हैं।' recent visitors 90

खरगे ने कहा कि वह भाजपा और कांग्रेस की गारंटियों पर बहस की चुनौती देते हैं, पीएम मोदी को बेंगलुरु आने को कहा

हजारीबाग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमने-सामने होकर बहस की चुनौती दे डाली है। झारखंड के हजारीबाग में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि वह भाजपा और कांग्रेस की गारंटियों पर बहस की चुनौती देते हैं। उन्होंने पीएम मोदी को बेंगलुरु आने को कहा। खरगे ने कहा कि वह वहां आएं और देखें कि गारंटियों को पूरा किया गया है। 'जितना बजट उतनी ही गारंटी' को लेकर खरगे के बयान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस को निशाने पर ले रहे हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सबसे पहले कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता वाली स्कीम लागू की जिसकी नकल भाजपा सरकारों ने की है। खरगे ने कहा, 'उनके पास कोई ओरिजनल स्कीम नहीं है। कर्नाटक में हम भाग्यलक्ष्मी योजना लाए और महिलाओं को 2 हजार रुपए दिया। इसकी नकल मोदी जी हर जगह कर रहे हैं।' खरने ने कहा कि उन्होंने बेंगलुरु में कुछ बातें कहीं जिसका जिक्र मोदी जी ने कुछ जगहों पर किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए कहा, 'अगर उनको हमारी गारंटी पर भरोसा नहीं, मैं उनको चैलेंज करता हूं वो बेंगलुरु आएं मैं बताऊंगा कि हमने जो 5 गारंटी दी थी उसमें से कितने लागू किया, कितने लोगों तक पहुंचाया, कितना खर्च किया। जो हिसाब आपके सामने रखा हूं पूरा डिटेल वहां रखूंगा। बहस ऐसे टेबल पर हो, वो इधर और मैं उधर, नहीं तो मैं ऊधर और वो इधर। बहस करूंगा किसकी सरकार ने अच्छा का किया, किसकी सरकार ने गारंटी पहुंचाई है।' खरगे ने पीएम मोदी पर शायरना अंदाज में भी हमला किया और कहा,'तुम्हारे वादों का कद भी तुम्हारे जैसा है, कभी भी नापकर देखो कम निकलता है।' झारखंड में बांग्लेदशी घुसपैठ को लेकर पीएम मोदी के आरोपों का जवाब देते हुए खरगे ने कहा कि यदि ऐसा हो रहा है तो क्या वह गद्दी पर सो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि वह घुसपैठ नहीं रोक सकते हैं तो गद्दी छोड़ दें। कांग्रेस चलाकर दिखाएगी। recent visitors 78

फिल्ममेकर अलीशान जाफरी ने लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीरों वाली टी-शर्ट बेचने पर इन प्लेटफॉर्म्स को आड़े हाथों लिया

नई दिल्ली गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की फोटो छपी टी-शर्ट बेचना कुछ वेबसाइट्स को महंगा पड़ गया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर विरोध का सिलसिला शुरू हो गया। फिल्ममेकर अलीशान जाफरी ने लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीरों वाली टी-शर्ट बेचने पर इन प्लेटफॉर्म्स को आड़े हाथों लिया। इसके बाद इन टी-शर्ट्स को यहां से हटा लिया गया है। जाफरी ने लिखा था यह भारत का लेटेस्ट ऑनलाइन कट्टरपंथीकरण है। साथ ही उन्होंने इन टी-शर्ट्स की फोटोज भी लगाई थी। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई अपनी क्रिमिनल ऐक्टिविटीज को लेकर चर्चा में है। वह खुद तो अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद है, लेकिन बिश्नोई गैंग जगह-जगह अपराध को अंजाम दे रहा है। हाल ही में एनसीपी विधायक बाबा सिद्दिकी मर्डर केस में भी बिश्नोई गैंग का नाम आया है। कुछ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर लगी टी-शर्ट्स बिक्री के लिए उपलब्ध थीं। इनकी कीमत रिटेल में करीब 168 रुपए रखी गई थी। अपराध को बढ़ावा देने के चलते यह टी-शर्ट्स तो लोगों के निशाने पर आई हैं। इससे भी अधिक चिंता की बात इनके जरिए बच्चों को लुभाने की कोशिश थी। इसको लेकर फिल्ममेकर आलीशान जाफरी ने एक्स पर पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा कि लोग सचमुच ऑनलाइन गैंगस्टर माल बेच रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि एक ऐसे समय में जबकि एनआई और पुलिस युवाओं को अपराध के रास्ते पर जाने से रोक रहे हैं। सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर्स गैंगस्टर का कंटेंट प्रमोट करके और उन्हें ग्लोरीफाई करके पैसे कमा रहे हैं। इन टी-शर्ट्स पर लॉरेंस बिश्नोई की फोटो होने के साथ गैंगस्टर लिखा हुआ था। आलीशान ने लिखा है कि सिर्फ बिश्नोई ही नहीं, बल्कि दुलराभ कश्यप जैसे गैंगस्टर्स को भी प्रमोट किया जा रहा है। उन्होंने लिखा कि बात सिर्फ मीशो तक नहीं है। बहुत सारी वेबसाइट्स और पेजेज हैं, जहां इस तरह से अपराध को ग्लोरीफाई किया जा रहा है। आलीशान ने एक्स पर कुछ और भी पोस्ट्स की हैं जिन पर बंदूकें बेचने का भी जिक्र है। इसके मुताबिक कई फेसबुक पेजेज पर ऑनलाइन बंदूक बेचने का धंधा चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम सलमान खान के घर गोली चलाने के मामले में भी आ चुका है। इसके अलावा कई अन्य केसेज में उसका और उसके गैंग का नाम आया है। बिश्नोई गैंग के नाम पर कई धमकियां भी दी जा चुकी हैं। इनमें सबसे ताजा धमकी मंगलवार को आई है। इसमें सलमान खान से पांच करोड़ रुपए मांगे गए हैं और दावा किया गया है कि यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई के भाई की तरफ से दी गई है। recent visitors 47

समाजसेवी सियाराम अग्रवाल को मिला महाराजा अग्रसेन सम्मान

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अग्रवाल समाज के वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी सियाराम अग्रवाल को आज महाराजा अग्रसेन सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है। महाराजा अग्रसेन के बताए रास्तों पर चलते हुए सेवाभावना को लेकर 90 साल की उम्र में भी हर किसी की सुख और दुख के कामों में हमेशा आगे रहने वाले सियाराम अग्रवाल प्रदेश और देश के कई सारे संगठनों में कार्यदायित्व का निवर्हन कर रहे हैं। गौ शाला जाना उनकी नियमित दिनचर्या में शुमार हैं। कोरोनाकाल के दौरान जरूरतमंद लोगों तक राशन और भोजन की व्यवस्था करने में भी वे अपनी टीम के साथ लगातार काम करते रहे। जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई और बेसहारा लड़कियों के हाथ पीले करने के लिए जानकारी मिलने पर वे हर पल मदद करने तैयार रहते हैं। धार्मिक,शैक्षणिक,सामाजिक,स्वास्थय जैसे कई चैरिटेबल संस्थाओं में वे मार्गदर्शक व संरक्षक की भूमिक निभा रहे हैं। सियाराम अग्रवाल को महाराजा अग्रसेन सम्मान मिलने की जानकारी होते ही पूरे समाज मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। समाजिकजनों ने कहा है कि वाकई वे इस सम्मान के हकदार हैं। बुधवार को राज्योत्सव के समापन अवसर पर उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के हाथों वे सम्मानित होंगे। recent visitors 53