इगा स्वियातेक की हार से आर्यना सबालेंका का साल के आखिर में नंबर एक पर रहना तय

रियाद इगा स्वियातेक की डब्ल्यूटीए फाइनल में हार से आर्यना सबालेंका का पहली बार महिलाओं की रैंकिंग में साल के आखिर में नंबर एक पर रहना सुनिश्चित हो गया। कोको गॉफ की स्वियातेक पर 6-3, 6-4 से जीत से यह तय हो गया कि बेलारूस की 26 वर्षीय खिलाड़ी सबालेंका वर्ष 2024 के आखिर में महिलाओं के रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज रहेगी। सबालेंका ने पिछले साल सितंबर में स्वियातेक को पीछे छोड़कर कुछ समय के लिए विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। स्वियातेक हालांकि डब्ल्यूटीए फाइनल जीत कर फिर से शीर्ष पर पहुंच गई थी। डब्ल्यूटीए ने मंगलवार को यह भी घोषणा की कि कतेरीना सिनियाकोवा साल के अंत में युगल रैंकिंग में नंबर एक पर रहेंगी। चेक गणराज्य की यह खिलाड़ी इससे पहले 2018, 2021 और 2022 के आखिर में भी महिला युगल रैंकिंग में भी शीर्ष पर रही थी।     recent visitors 77

पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक Scholarship Scheme पोर्टल पर नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ

भोपाल पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मध्यप्रदेश ट्राइवल अफेयर्स एण्ड शड्यूल कॉस्ट वेलफेयर ऑटोमेशन सिस्टम (एमपीटीएएएस) पोर्टल पर नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त, सौरभ सुमन ने नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की जानकारी देते हुए पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सभी जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए है। आयुक्त, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण सुमन ने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि वह अपने जिले की संबंधित संस्थाओं को नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की विधिवत सूचना दे और पात्र विधार्थियों के आवेदन पत्र भरवाना सुनिश्चित करें।   recent visitors 126

‘LMV लाइसेंस धारक 7500 KG तक वजन वाले ट्रांसपोर्ट वाहन चलाने का अधिकार ‘, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

नई दिल्ली वाणिज्यिक वाहन चालकों को राहत देते हुए उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि हल्के मोटर वाहन (एलएमवी) का लाइसेंस धारक व्यक्ति 7,500 किलोग्राम तक वजन वाले परिवहन वाहन चला सकता है। प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ का फैसला बीमा कंपनियों के लिए एक झटका है। बीमा कंपनियां उन दावों को खारिज कर देती थीं, जो एक विशेष वजन के परिवहन वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं से संबंधित होते थे और चालक कानूनी शर्तों के अनुसार उन्हें चलाने के लिए अधिकृत नहीं थे। पीठ के लिए सर्वसम्मति से फैसला लिखने वाले न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय ने कहा कि ऐसे कोई आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं जो यह दर्शाते हों कि देश में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि के लिए एलएमवी लाइसेंस धारक जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि एलएमवी लाइसेंस धारक, जो अधिकतम समय वाहन चलाते हैं, न्यायालय से जवाब मांग रहे हैं और उनकी शिकायतों को तकनीकी आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता। प्रधान न्यायाधीश और न्यायमूर्ति रॉय के अलावा पीठ में न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा, न्यायमूर्ति पंकज मिथल और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल हैं। पीठ ने 21 अगस्त को इस जटिल कानूनी मुद्दे पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, जब केंद्र की ओर से अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने दलील दी थी कि मोटर वाहन (एमवी) अधिनियम, 1988 में संशोधन के लिए विचार-विमर्श ‘‘लगभग पूरा हो चुका है।’’ शीर्ष अदालत ने केंद्र से कानून में संशोधन की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने को कहा। पीठ ने उस कानूनी पहलू का समाधान किया कि क्या हल्के मोटर वाहन (एलएमवी) का लाइसेंस धारक व्यक्ति 7,500 किलोग्राम तक वजन वाले परिवहन वाहन चलाने का भी हकदार है। इस मुद्दे ने एलएमवी लाइसेंस धारकों द्वारा चलाए जा रहे परिवहन वाहनों से जुड़े दुर्घटना मामलों में बीमा कंपनियों की तरफ से दावों के भुगतान को लेकर विभिन्न विवादों को जन्म दिया है। बीमा कम्पनियां आरोप लगाती रही हैं कि मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) और अदालतें हल्के मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस के संबंध में उनकी आपत्तियों की अनदेखी करते हुए उन्हें बीमा दावों का भुगतान करने के लिए आदेश पारित करते हैं।  बीमा कम्पनियों ने कहा कि बीमा दावा विवादों पर निर्णय करते समय अदालतें बीमाधारक का पक्ष लेती हैं।     recent visitors 70

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पोर्टल 10 नवंबर तक पंजीकरण के लिए है खुला

नई दिल्ली प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पोर्टल युवाओं के लिए 10 नवंबर 2024 तक पंजीकरण के लिए खुला है। इच्छुक और योग्य अभ्यकर्थी इस योजना के लिए अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://pminternship.mca.gov.in/login पर 10 नवंबर तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। वित्तन मंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत 21-24 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। युवाओं के लिए यह पोर्टल 10 नवंबर तक पंजीकरण के लिए खुला हुआ है। योजना के तहत भारत की टॉप 500 कंपनियों में 12 महीने तक इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के मुताबिक लगभग 800 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस योजना की शुरुआत 2 दिसंबर से पायलट प्रोजेक्ट्सु के तहत इंटर्नशिप के लिए होगी। इस योजना की घोषणा केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024-25 में की थी। इस योजना को कॉर्पोरेट मंत्रालय के विकसित पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in/login/डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.पीएमइंटर्नशि.एमसीए.जीओवी.आईएन के जरिए लागू किया गया है। इसके तहत अभी 280 कंपनियों की ओर से 1,27,000 इंटर्नशिप के ऑफर दिए हैं। इस योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के लिए सवा लाख युवाओं को इंटर्नशिप देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए योजना के तहत 25 नवंबर से चयनित युवाओं को ऑफर लेटर भेजा जाएगा, जबकि 2 दिसंबर से चुने गए युवाओं की इंटर्नशिप शुरू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना शुरू की है। इसके तहत देश के उन सभी नागरिकों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए जिन्होंने अपनी शिक्षा पूरी कर ली है और वर्तमान में बेरोजगार हैं। योजना के तहत प्रशिक्षु को 12 महीने तक 5 हजार रुपये मासिक वित्तीय सहायता और 6 हजार रुपये का एकमुश्त अनुदान भी दिया जाएगा। ये योजना 12 महीनों के लिए भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने और सर्वश्रेष्ठ से सीखने का अवसर प्रदान करेगी।   recent visitors 85

रायपुर दक्षिण में चुनावी सभा लेने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के लिए प्रचार करने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रायपुर पहुंचे हैं. वे आज दक्षिण विधानसभा में दो जनसभाओ को संबोधित करेंगे. रायपुर एयरपोर्ट पर सचिन पायलट ने कहा, बाई इलेक्शन के माध्यम से संदेश देना जरूरी है. नौजवान को टिकट दिया है. अच्छा चुनाव लड़ रहे हैं. पूरी सरकार चुनाव में लगी हुई है. नौजवानों के ऊर्जा के बल पर उपचुनाव जीतेंगे. पायलट ने कहा, सरकार के 1 साल के कार्यकाल का आकलन कर रहे हैं. आज लायन आर्डर के हालात बने हैं, मुख्यमंत्री के खुद के क्षेत्र में हत्याएं हो रही है. उप मुख्यमंत्री के क्षेत्र में हिंसक घटनाएं हो रही है. विपक्ष को लगातार दबाने का काम किया जा रहा है. एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं. सभी वर्ग के लोग हमारे प्रत्याशी के साथ खड़े हुए हैं. चुनाव में अच्छा समर्थन हम लोगों को मिल रहा है. प्रदेश में हो रही घटनाओं पर कांग्रेस का हाथ है, बीजेपी के इस आरोप पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, अपनी गलतियां छुपाने के लिए बिना तथ्य लांछन लगा रहे. फेक आईडी बनाकर बदनाम करने की कोशिश की गई. अपने जान बचाने के लिए सारे हथकंडे अपना रहे हैं. अपनी जवाबदेही से भगा रहे हैं. केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार है. छोटी सी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के लिए लोगों में खौफ नहीं है. असामाजिक तत्व के लोग गोलियां चला रहे हैं. कांग्रेस पर आरोप लगाना सरकार की कमजोरी को दिखाता है. recent visitors 68

लोक गायिका कल्पना-गायत्री-परिणीता और दुकालू देंगे प्रस्तुति, छत्तीसगढ़-रायपुर में छठ पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चार दिवसीय छठ महापर्व की आज यानी मंगलवार से शुरुआत हो गई है। पहले दिन मंगलवार को व्रती नहाय-खाय के साथ 72 घंटे का निर्जला व्रत शुरू कर चुके हैं। इस बार महादेवघाट स्थित खारून नदी तट और 60 तालाबों पर व्रती अर्घ्य देंगे। महादेवघाट में छठ पूजा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। इस बार सात नवंबर को महादेवघाट पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका कल्पना पटवारी (मुंबई), अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका गायत्री यादव (लखनऊ), लोक गायिका परिणीता राव पटनायक, मशहूर छत्तीसगढ़ी लोक गायक दुकालू यादव और अन्य स्थानीय कलाकार छठ गीतों से समां बांधेंगे। सभी व्रतियों और श्रद्धालुओं को छठी मइया की भक्ति में डूबोयेंगे। छठ महापर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समिति के सदस्यों ने महादेव घाट रायपुर में पहुंचकर श्रमदान किया । रायपुर नगर निगम की ओर से भी महादेव घाट की सफाई की जा रही है। महादेव घाट को पूरी तरह से सजाया संवारा गया है। आयोजन प्रमुख राजेश सिंह, संरक्षक मंडल के सलाहकार परमानंद सिंह, रविंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह गौतम, आयोजन उप प्रमुख कन्हैया सिंह, संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव प्रचार प्रसार महादेव घाट बृजेश कुमार सिंह, राकेश सिंह, विधि व्यवस्था प्रमुख अजय शर्मा, घाट व्यवस्था प्रमुख वेद नारायण एवं रविंद्र शर्मा, अनिल कुमार सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह, जयप्रकाश सिंह, रणजीत मिश्रा, संजीव सिंह, जयंत सिंह, सरोज सिंह, संतोष सिंह एवं अन्य सदस्य ने आज महादेव घाट पर अपना श्रम दान किया। महादेवघाट और 60 तालाबों पर अर्घ्य देंगे व्रती इस बार महादेवघाट स्थित खारून नदी तट और 60 तालाबों पर व्रती अर्घ्य देंगे। महादेवघाट में छठ पूजा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत पांच नवंबर से नहाय खाय के साथ शुरू हो गई है। इस बार महादेव घाट रायपुर में छठ महापर्व बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इसे लेकर छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू पहले दिन पांच नवंबर को नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हुई। इसके बाद 6 नवंबर को खरना, 7 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य और 8 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन होगा। छठ पर्व को शक्ति पूजा और सूर्य सष्टी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, पूर्वांचल, पश्चिम बंगाल और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। छठ पूजा सूर्य और उनकी बहन छठी मैया को समर्पित है। त्योहार और व्रत के अनुष्ठान कठोर है। चार दिनों तक मनाए जाने वाले इस व्रत में महिलायें पवित्र स्नान, उपवास और निर्जल, लंबे समय तक पानी में खड़े रहना, प्रसाद, प्रार्थना और सूर्य देवता को अर्घ्य देना शामिल है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग जिस देश और राज्यों में बसे हैं। वहां अपनी संस्कृतियों को आज भी संजोये हुए हैं। recent visitors 200

अनुच्छे 370 के तहत विशेष दर्जा की बहाली को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने पारित किया प्रस्ताव

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने बुधवार को प्रदेश का विशेष दर्जा बहाल करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया। केंद्र शासित प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर सिंह चौधरी ने बुधवार को विधानसभा में जम्मू-कश्मीर से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत विशेष दर्जा बहाली का प्रस्ताव पेश किया और स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने प्रस्ताव का समर्थन किया। जैसे ही यह प्रस्ताव सदन में पेश हुआ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों ने विरोध करते हुए कहा कि यह आज सदन के कामकाज में शामिल नहीं है। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। उल्लेखनीय है कि पांच साल पहले भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्त और जम्मू- कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में विभाजित कर दिया था। इस कदम को कानूनी रूप से चुनौती दी गई थी और पिछले साल दिसंबर में उच्चतम न्यायालय ने अनुच्छेद 370 को ‘अस्थायी’ प्रावधान मानते हुए निरस्तीकरण को बरकरार रखा। प्रस्ताव के मुताबिक विधानसभा प्रदेश के विशेष दर्जे और संवैधानिक गारंटी के महत्व की पुष्टि करती है, जो जम्मू- कश्मीर के लोगों की पहचान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा करती है और उनके एकतरफा हटाने पर चिंता व्यक्त करती है। यह विधानसभा भारत सरकार से विशेष दर्जा, संवैधानिक गारंटी की बहाली के लिए जम्मू- कश्मीर के लोगों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बातचीत शुरू करने और इन प्रावधानों को बहाल करने के लिए संवैधानिक तंत्र तैयार करने का आह्वान करती है। यह विधानसभा इस बात पर जोर देती है कि विशेष दर्जा की बहाली की किसी भी प्रक्रिया मेंराष्ट्रीय एकता और जम्मू- कश्मीर के लोगों की वैध आकांक्षाओं दोनों की रक्षा करनी चाहिए।   recent visitors 65